रहमानी एच.पी. गैस वितरण केंद्र का हुआ उद्वघाटन, एक सौ लाभुकों को दी गई कनेक्शन।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- गुरुवार के दिन प्रखंड क्षेत्र के रतनमाला पंचायत स्थित वार्ड नम्बर ग्यारह निवासी हेमन्त मिश्रा के दरवाजे पर रहमानी एच. पी.गैस ग्रामीण वितरक का उद्वघाटन गैस कनेक्शन सहित चूल्हा व सिलिंडर प्रदान किया गया।उद्वघाटन करने वालों में जाकिर बलिम,डा. एनएन शाही, अरुण कुमार सिंह, शेख इरसाद आलम,महम्मद ज्याउद्दीन, हेमन्त मिश्रा, पूर्व मुखिया संजय जयसवाल आदि ने सामूहिक रूप से किया।इस मौके पर प्रोप्राईटर साहिना बनो ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में यह सभी कनेक्शन दिया जा रहा है।अबतक एक सौ लाभार्थियों के जरूरियात कागजात लेकर गैस कनेक्शन दिया गया।इस केंद्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए महम्मद टीपू सुल्तान को रखा गया है।प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में सुगमता से गैस का डिलेवरी किया जायेगा।वही प्रोप्राईटर के पति जाकिर बलिम ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित समय का पालन इस केंद्र में किया जायेगा तथा उपभोक्ताओं को सुगमता से गैस कनेक्शन दी जायेगी।इस मौके पर वार्ड सदस्य मिथलेश मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM