ट्रक से कुचलकर महिला की मौत।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ नौतन संवाद सूत्र:- प्रखंड क्षेत्र के सनसैया गाव मे गुरूवार की सुबह साढे आठ बजे एक महिला की मौत ट्रको से कुचलकर घटनास्थल पर ही हो गयी । मृत महिला गोपालगंज जिला के बहजीला निवासी अजाद अहमद की पत्नी गुरशमा खातुन 28 वर्ष बताई जा रही है।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणो ने ट्रक को पकड लिया है ।घटना की खबर पर पहुंची मुफ्फसिल व नौतन थाना की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे मे लेकर अंतरिक्षण कराकर परिजनों को सौप दिया ।वही पत्थर से ओभर लोड लदे ट्रक BR06G3474 को पुलिस ने जब्त कर कारवाई शुरू कर दिया है।जानकारी के अनुसार गोपालगंज निवासी आजाद अपने पत्नी के साथ बाईक पर सवार होकर गोपालगंज से तुनिया गाँव अपने साढू के घर जा रहे थे की नौतन बेतिया मुख्य पथ मे सनसरैया गाव मे पत्थर लदे ओभर लोड एक ट्रक की चपेट मे आ गये । ट्रक की झटके से बाइक चालक दुर जाकर गिरे जबकि उसकी पत्नी गुरसमा खातुन ट्रक के निचे आ गयी जिससे महिला का शरीर पर पुरी ट्रक के चक्का चढ़ जाने से उसकी लाश क्षत बिक्षत हो गयी तथा महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद सनसैया गाव के लोगो ने घंटो सडक को जाम कर प्रशासन का इंतजार करते रहे।पुलिस प्रशासन के आने के बाद काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर पुलिस ने लोगो को शात कराया।घटना के बाद लोगो का कहना है कि सडक चौडीकरण नही होने से आये दिन घटना घटती रहती है लेकिन किसी का भी ध्यान इस सडक पर नही जा रहा है जिससे की सडक चौडीकरण हो सके तथा आने जाने वाले सवारियो को सहुलियत मिल सके।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM