गोयनका क्लर्स के मालिक से 20 लाख की ठगी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया। लालबाजार के कपड़ा शो रूम गोयनका क्लर्स के मालिक राजीव कुमार गोयनका से 20 लाख रूपए की ठगी के मामले में स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र पर एफआईआर दर्ज की गयी है। नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि राजीव कुमार गोयनका की शिकायत पर नगर के चिकटोली निवासी हरेन्द्र नाथ गुप्ता तथा उनके पिता अमरनाथ गुप्ता व तीन अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। छानबीन कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एफआईआर में व्यवसायी ने बताया है कि हरेन्द्र गुप्ता का सोना-चांदी का व्यवसाय है। उनसे राजीव गोयनका की जान पहचान पूर्व से थी। स्वर्ण व्यवसायी ने एक माह के लिए 20 लाख रूपए का कर्ज मांगा। 31 जनवरी से 5 फरवरी 2019 तक व्यवसायी ने 7,67,500 रूपया नगद तथा अपनी पत्नी, पुत्री व मां के खाते से 12,32,500 रूपया दे दिया। लेकिन 5 मार्च को निर्धारित समय पर पैसा नहीं लौटाया गया। बाद में हरेन्द्र गुप्ता ने एचडीएफसी बैंक का 20 लाख का चेक दिया। जिसे 30 मार्च को व्यवसायी ने भुगतान के लिए बैंक में भेजा तो खाते में राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद 2 मई को राजीव गोयनका अपने पुत्र मोहित गोयनका के साथ आरोपियों के घर गए तो वहां तीन अज्ञात व्यक्ति भी बैठे थे, पैसा मांगने पर धमकी दी गयी कि तम्हारे पुत्र का अपहरण कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM