*टीईटी शिक्षक संघ हुए एक , बनाया संयुक्त संघर्ष मोर्चा*

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- जिले के सभी टीईटी शिक्षक संघो की संयुक्त बैठक रविवार को शहर के सागर पोखरा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चंचल अविनाश की अध्यक्षता में हुई एवं संचालन राहुल राज ने किया । बैठक में टीएसयूएनएसएस , टीएसयूएनएसएस गोपगुट , बीआरटीएसएस , बीएसयूटीए के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । समान काम समान वेतन एवं अन्य जिलास्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए बैठक में उपस्थित सभी नेतृवकर्ताओ ने आपसी एकजुटता के लिए संयुक्त संघर्ष मोर्चा बनाया । बैठक में उपस्थित सभी नेतृवकर्ताओ ने एकस्वर में कहा कि अब समय आ गया है सरकार से आरपार की लड़ाई को लड़ा जाए एवं गैर शैक्षणिक कार्यो का बहिष्कार कर शिक्षकों के साथ हुए अन्याय का प्रतिकार लिया जाए तथा उपयुक्त समय आने एवं अन्य सभी शिक्षक संगठनों के साथ पूर्ण तालाबंदी की जाएगी तथा चरणबद्ध आंदोलन करके अपने अधिकार और सम्मान को लिया जाएगा। आज की बैठक में पचीस सदस्यीय संयुक्त संघर्स मोर्चा का गठन किया गया। बैठक में उपेंद्र कुमार , रविन्द्र कुमार सिंह , गौतम जीतू , राजेश कुमार राय , प्रशांत प्रियदर्शी , सुनील तिवारी , राजन कुमार , दीपक कुमार बरनवाल , फिरोज आलम , तारिक हुसैन , महेंद्र कुमार , राजन पटेल , प्रवीण कुमार , अमितेश कुमार , आजाद कुमार , जफर इमरान , अविनाश कुमार , कुंदन तिवारी , बलजीत तिवारी , अनूप कुमार , हृद्यनारण सिंह , चंदन कुमार , प्रदीप कुमार , आलोक कुमार , उमेश ठाकुर उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM