अचानक आग लगने से सात घर जलकर खाक,लाखों की समाप्तिअचानक आग लगने से सात घर जलकर खाक,लाखों की समाप्ति जलकर राख।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:-। रविवार के दिन भीषण अगलगी में प्रखंड क्षेत्र के रमपुरवा महनवा पंचायत के वार्ड नम्बर 14 व 15 में अचानक लगी आग से और पछुआ हवा के चलने से करीब सात घर को चपेट में ले लिया, देखते देखते सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया।इसकी सूचना थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता को उप मुखिया हसमत अली ने दूरभाष पर दी।सूचना पाकर मझौलिया पुलिस ने अग्निशामक दस्ता टीम को भेजा तब जाकर आग पर काबू पाया गया।क्षण भर में ही आग ने अपने आगोश में ले लिया,जिससे कपड़ा, अनाज, रुपया, बर्तन, गहना, दो बकरी आदि जलकर खाक हो गयी।अग्निपीड़ितों में बिकाऊ साह, बली साह, टुनटुन साह, सुरेश साह, नगीना पड़ीत,लालजी पड़ीत,छट्ठू पड़ीत शामिल है।टुनटुन साह के दो बकरी जल गयी मर गयी वही नगीना पड़ीत का तेल पेरना व धनकुट्टी मशीन जलकर खाक हो गई।इस संदर्भ में सीआई हरिशंकर राम ने बताया कि जांच कर अग्निपीड़ितों को सरकार द्वारा प्रदत्त सामग्री सहित राशी दी जायेगी। जलकर राख।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM