बेतिया के मालिक सह चालक को अपराधियों ने बंधक बना गोपालपुर में लूट लिया टेम्पो

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा संवाद सूत्र:- गोपालपुर थाना के बैशखवा बाजार से जगन्नाथपुर गांव जाने वाली रांगी कैनाल पथ पर अपराधियों ने शनिवार की रात बेतिया के एक टेम्पो मालिक सह चालक को मारपीट कर व हाथ- पांव व मुंह बांधकर एक टेम्पो लूट लिया।घटना की खबर पर पुलिस पहुंचकर टेम्पो मालिक सह चालक को थाना ले आयी।टेम्पो मालिक सह चालक की पहचान मनुआपुल थाना के जोकहां गांव निवासी मेघा महतो के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शाहिद अनवर ने बताया कि मामले में अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर टेम्पो बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। टेम्पो चालक ने पुलिस को बताया है कि वह कमाने के लिए नया टेम्पो अपनी पत्नी सवारिया देवी के नाम से खरीदा है।शनिवार की रात बेतिया स्टेशन पर सवारी के लिए खड़ा था। इसी दौरान ग्यारह बजे रात्रि को तीन आदमी भाड़ा पर चलने के लिए आये।तीनों की उम्र 25 से 35 वर्ष था। बैशखवा से डेढ़-दो किलोमीटर देहात में चलने की बात कहीं।भाड़ा चार सौ रूपया तय किया। जिसे पहुंचाने के लिए मैनाटांड रोड में गया। गोपालपुर थाना के दक्षिण सवारियों (छरदवाली मोड़) ने रोड से पूरब मोड़ दिया।आगे जगन्नाथपुर गांव वाली रांगी कैनाल पथ की सड़क में लगभग डेढ किलोमीटर जाने पर एकांत जगह पर टेम्पो रोकवा दिया। रूकने की बात कहते ही मेरे ही गमछा को फाड़ कर हाथ पांंव- बांध दिया। फिर अपने गमछे से मुंह को बांंधकर कैनाल में फेंक दिया। काफी देर के बाद बंंधन को सरका कर बाहर निकला। एक व्यक्ति के सहयोग से घटना की सूचना गोपालपुर थाना को दी।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM