हमले का एक आरोपित पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया /मैनाटांड/इनारवा :- दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हमले में शामिल अन्य युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।आवेदन के मुताबिक सीताराम साह के बसवारी के समीप जयप्रकाश महतो वेद प्रकाश महतो ओम प्रकाश महतो कन्हैया महतो, आदि ने इनरवा निवासी शुभ नारायण गिरी पर जानलेवा हमला कर दी गई थी। इस मामले में इनरवा थाना में जानलेवा हमले का कांड संख्या 30/19 दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई थी। रविवार को इनरवा पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपित जय प्रकाश महतो को गिरफ्तार कर लिया है। इनरवा थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि जयप्रकाश महतो को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM