सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी से अजय कुमार की रिपोर्ट:- 7 जून को मधुबनी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय खरीफ महा अभियान सह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा ।उक्त बातें प्रखंड कार्यालय में प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताई ।प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा आत्मा कार्यालय के पत्रांक 168 दिनांक 20 मार्च 2019 के आलोक में इस खरीफ महोत्सव के लिए उक्त समय निश्चित किया गया है । खरीफ महोत्सव में जीरो टिलेज एवं सीड ड्रिल से खेती के महत्व दलहन उत्पादन, जैविक खेती कृषि यंत्रीकरण सहित अन्य संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा ।उन्होंने बताया कि सभी किसान सलाहकारों एवं जनप्रतिनिधियों की इसकी सूचना दी गई है। ताकि वे अपने पंचायत के किसानों को इससे अवगत करा सकें ।प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में आयोजित कृषि खरीफ महा अभियान में प्रखंड के सभी पंचायतों से ज्यादा से ज्यादा किसानों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है ।ताकि उन किसानों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं की जानकारी सहित नई तकनीक से खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा सके ।उन्होंने इसके लिए एसएमएस किसान सलाहकार जनप्रतिनिधि सहित सभी अन्य कर्मियों को भी इसकी सूचना पंचायतों तक पहुंचाने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM