सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/धनहा से अजय कुमार की रिपोर्ट:- धनहा थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात घेवड़ही गांव से एक महिला सहित दो लोगो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनो पर ऐसी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। थानाध्यक्ष शम्भू शरण गुप्ता ने बताया कि, एक सप्ताह पहले घेवड़ही गांव में मारपीट हुआ था। जिसमे नीतीश यादव एवं सबिता देवी को ऐसी एसटी एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने धनहा थाना कांड संख्या 01/2019 दर्ज करते हुए आरोपियो की तलाश कर रही थी। सोमवार की रात गुप्त सूचना पर गांव से ही दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्हें जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM