नाबालिक की नाबलिग पुत्री का अधेड़ ड्राइवर ने किया अपहरण

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/शिकारपुर संवाद सूत्र:- बेतिया। शिकारपुर के एक गांव से मालिक की नाबालिग पुत्री का अपहरण उसके यहां से काम छोड़ चुके एक अधेड़ डाइवर ने कर लिया है। शिकारपुर थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि लड़की के भाई की शिकायत पर अपहर्ता गौनाहा के महुआभुसा निवासी नजारूल हक को नामजद किया गया है। अपहृत बच्ची की बरामदगी व अपहर्ता की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी गयी है। एफआईआर में लड़की के भाई ने बताया है कि उनके स्कॉर्पियो गाड़ी को नजारूल हक चलाता था। लेकिन उसकी नीयत अच्छी नहीं थी। इस लिए उसके पिता ने नजारूल को छह माह पूर्व काम से हटा दिया था। इधर उसकी बहन शेहरी के लिए सुबह में उठी। बाद में परिजन जगे तो देखा कि लड़की घर में नहीं है। उसकी खोजबीन गांव में की गयी, लेकिन वह नहीं मिली। छानबीन में जानकारी मिली कि ड्राइवर नजारूल हक ने उसकी बहन को शादी की नियत से अपहृत कर लिया है। शिकारपुर पुलिस ने आरोपी के गांव पर बच्ची की बरामदगी के लिए छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM