*इंडो-नेपाल सीमा पर तनाव बरकरार* *नेपाली पुलिस के द्वारा तीन भारतीय युवकों को हिरासत में लिया गया

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- *बेतिया* गौनाहा ------एक बार फिर इंडो-नेपाल सीमा पर तनाव पैदा हो गया है । यह स्थिति तब उत्पन्न हुई जब नेपाल सीमा में घूमने गए तीन भारतीय युवकों को नेपाली पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया । उन युवकों को नेपाल पुलिस ने हिरासत में लेकर वीरगंज स्थित पुलिस मुख्यालय भेज दिया है । धराए युवकों नरकटियागंज निवासी विनोद प्रसाद कुशवाहा, मानपुर थाना क्षेत्र निवासी शेषनाथ महतो, सहोदरा थाना क्षेत्र जमुनिया निवासी प्रभु प्रसाद पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है । तनाव के कारण बॉर्डर के भिखनाठोरी और ठोरी के बीच आवागमन बंद है । एक दूसरे क्षेत्र में आने जाने से लोग परहेज कर रहे हैं। बोर्डर पर तनाव कि स्थिति देखते हुए रविवार को धमौरा मुखिया रामबिहारी महतो, जमुनिया मुखिया सुनील कुमार गढवाल, शेषनाथ यादव, कृष्णमोहन ठाकुर, थानाध्यक्ष धनञ्जय कुमार सिंह के साथ वहां पहुंचे और एसएसबी कैंप के समीप एक बैठक आयोजित कर बोर्डर पर शांति व्यवस्था कायम करने की अपील की गई । बैठक में टिमर टोला के लोग भी शामिल रहे । इधर एसएसबी भिखनाठोरी बीओपी के इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह का कहना हैं वर्त्तमान स्थित से वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है । सीमा पर चौकसी बरती जा रही है। बता दें कि एक अलग मारपीट के मामले में एक पखवाड़े से सीमा पर दोनों तरफ आक्रोश बना हुआ था । फिर भारतीय युवकों की नेपाल में छेड़खानी के आरोप में पकड़े जाने से मामला और भी गहरा गया है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM