सरस् संगम(कार्यलय)बगहा /रामनगर से मनीष सिंह की रिपोर्ट:- ट्रक के बॉडी से वायर फंसा ट्रांसफार्मर के साथ ही चार पोल टूटा थाना क्षेत्र के खटौरी चौक पर लटके विद्युत वायर के चपेट में एक ट्रक के आ जाने से ट्रक असंतुलित होकर ट्रांसफार्मर में ही लड़ गया। जिससे ट्रांसफार्मर पोल के साथ गिर गया। वहीं वायर के तनाव के कारण चार अन्य विद्युत पोल भी गिर गए। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। हालांकि यह ट्रांसफार्मर किसी संचार कंपनी के लिए लगाया गया है। इसलिए इससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है। घटना दो दिन पहले की है। इस चौक पर जिओ कंपनी के टावर को पावर सप्लाई देने के लिए एक ट्रांसफार्मर लगाया गया था। जिसके पास ही विद्युत के वायर लटक रहे थे। एक ट्रक के बॉडी में वायर फंस गया। जिससे ट्रक असंतुलित होकर ट्रांसफार्मर के पोल से भिड़ गया। जिससे पोल समेत ट्रांसफार्मर गिर पड़ा। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। गांव के ही ध्रुव चौधरी को हल्की चोट आई। इधर मौके का फायदा उठाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। अभी भी स्थिति यथावत बनी हुई है। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM