सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 19 5 2019 दिन रविवार को सुबह 7:00 बजे से राष्ट्र भारती शिक्षण संस्थान खड्डा के सभाकक्ष में एक शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी में विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनकर सभी अभिभावक भाव विभोर हो उठे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के व्यवस्थापक सह प्रधानाध्यापक राज किशोर कुमार ने सभी अभिभावकों से अपील की कि उनके बच्चे विद्यालय में साफ- सफाई के साथ सही समय पर विद्यालय भेजें । ताकि बच्चों के समुचित शिक्षा के साथ उनके उज्जवल भविष्य हेतु राष्ट्रीय स्तर पर बच्चे अपने प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकें । साथ ही प्रधानाध्यापक ने सभी अभिभावकों से यह अपील की कि पुरुष वर्ग अपने कार्यों में ज्यादा व्यस्त होने के कारण बच्चों पर कम ध्यान दे पाते हैं। और तो इससे अच्छा यह होगा की बच्चे की माताओं की एक संगोष्ठी( मातृ संगोष्ठी ) जुलाई माह में की जाए । ताकि सभी माताएं अपने बच्चे को सही ढंग से विद्यालय भेजने में सहायक सिद्ध हो सके । इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अनू कुमार ने अपनी बात अभिभावकों के बीच रखी एवं राष्ट्र भारती शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों का उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन किया इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विकास कुमार ने की। तथा अभिभावकों के द्वारा विद्यालय प्रबंधन को कई सुझाव प्राप्त हुए तथा विद्यालय प्रबंधन ने इस सुझाव को तत्काल लागू करने की बात कही। विद्यालय में इस कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों अभिभावकों में से अभिभावक खड्डा पंचायत के प्रतिनिधि सरपंच कन्हैया कुमार ने भी लोगों को संबोधित किया तथा विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद व आभार प्रकट किया । इस कार्यक्रम में खड्डा पुरंदरपुर पोखरा टोला मुसही कुंजलही बंगला टोला भंगहा व चुडिहरवा टोला से बहुत से अभिभावक उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार सेतुबंध कुमार प्रीति कुमारी ताजू अली दीपक कुमार विजय मंडल आलोक आनंद तथा विद्यालय के प्रशिक्षक शंभू प्रसाद का योगदान काफी सराहनीय रहा

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM