सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:-


नौतन ।। शिक्षक जब तक एकजुटता का परिचय देते हुए अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष तेज नहीं करेंगे तबतक उनके समस्याओ का समाधान संभव नहीं है । यह बातें शुक्रवार को प्रमंडलीय शिक्षक संघ बेतिया के बैरन तले आयोजित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाधान विषयक कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी सचिव नागेन्द्र नाथ शर्मा ने कहीं । एकदिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता संघ के अनुमंडल सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने किया। तथा संचालन शिक्षक रिपुसूदन पांडे ने की ।श्री शर्मा ने कहा कि शिक्षक देश के भाग्य विधाता है । गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर आने वाले पीढी को संवारने का कार्य करते है ।शिक्षकों को जो सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है ।शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन नहीं मिल रहा है ।कहा कि शिक्षक ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे । श्रम का फल जरूर मिलेगा । हक अधिकार के लिए अभियान चला रहा है ।अलग-अलग तरीके से संघर्ष कर रहे शिक्षक संघ को एकजुट होकर आन्दोलन करने की जरूरत है । जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेनदर झा ने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ शिक्षण कार्य का अनुपालन करते रहे ।अगर शिक्षकों के साथ कोई समस्या आती है तो उसका समाधान किया जाएगा । सभा के अंत में राजकीय मध्य विद्यालय खडडा पतहरी में संघ के प्रदेश महासचिव श्री शर्मा और जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेनदर झा ने संयुक्त रूप से पौधारोपण भी किया । मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष गौतम राव ,बीईओ बिनोद सिंह ,मोजेबूलहक ,नरबोदय ठाकुर ,पूनम कुमारी ,रेखा कुमारी ,मनोज यादव ,सदानंद बैठा ,सुरेश बैठा ,राजकिशोर प्रसाद ,कृष्ण मुरारी ,वार्ड पार्षद जवाहर प्रसाद ,शत्रुघ्न प्रसाद ,बीर पासवान आदि मौजूद रहे ।।
No comments:
Post a Comment