*वेतन निर्धारण के लिए डीपीओ से हुई वार्ता*

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- डीएलएड उत्तीर्ण शिक्षकों के वेतन निर्धारण में ग्रेड पे में 2.57 से गुणा कर वेतन निर्धारण का स्पष्ट आदेश निर्गत करने के लिए सैकड़ो की संख्या में आक्रोशित शिक्षक टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ पश्चिम चम्पारण के जिलाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में शनिवार को जिला शिक्षा कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से करीब डेढ़ घण्टे तक वार्ता की एवं कार्यालय द्वारा निर्गत किये गए अस्पष्ट पत्र पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की । इस दौरान करीब दो घण्टे तक सभी शिक्षक जिला कार्यालय में जमे रहे जिससे कार्यालय में अफरातफरी की स्थिति बनी रही । शिक्षक नेता राहुल राज , चंचल अविनाश ने बताया की वेतन निर्धारण के लिए चार माह में तीन बार ज्ञापन देकर मांग की गईं है परन्तु विभाग द्वारा इसपर कोई भी सकारात्मक पहल नही किये जाने से सभी शिक्षक आक्रोशित थे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव कार्यक्रम निर्धारित था जिसके लिए जिले के सभी प्रखंडो से शिक्षक पहुँचे हुए थे । डीपीओ स्थापना से हुई संघ के प्रतिनिधमंडल ने वेतन निर्धारण के एक-एक बिन्दु पर विस्तृत चर्चा की औऱ अन्य जिलो में हुए निर्धारण का उदाहरण देते हुए ग्रेड पे में 2.57 से गुणा करके निर्धारण की मांग की आज ही कर रहे थे , जिस पर डीपीओ स्थापना द्वारा ये आश्वस्त किया गया कि दो-तीन रोज में जिला शिक्षा पदाधिकारी से बातचीत कर संघ के प्रतिनिधि को सूचना देकर पत्र निर्गत किया जाएगा । आक्रोशित शिक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलने के लिए उनके कक्ष में भी गए थे लेकिन उनके उपस्थित नही रहने के कारण उनसे मुलाकात नही हो पाई । इस दौरान शिक्षक नेता उपेंद्र कुमार , अमरेंद्र यादव , जीशान अली , फिरोज आलम , रविन्द्र कुमार सिंह , राजीव रंजन शास्त्री , सुनील कुमार , त्रिभुवन पांडेय , प्रशांत प्रियदर्शी , अमितेश कुमार , शैलेन्द्र कुमार गुप्ता , राजन कुमार बरनवाल ,राजन पटेल , रवि रंजन कुमार , सुनील कुमार सिंह , अजित यादव , सुनेद आलम , संजय कुमार , परमानंद कुमार , मनीष कुमार , तबरेज आलम , राहुल कुमार , रामप्रवेश गुप्ता , रूपेश कुमार , पवन कुमार , दीपक कुमार , विक्टर रेमी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM