चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया : कलीबाग ओपी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि नगर के गंज नंबर दो द्वार देवी चौक निवासी मोहम्मद सलीम व चनपटिया थाना क्षेत्र के टिकुलिया निवासी जहांगीर आलम उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी की एक बाइक जप्त की गई है। दोनों की गिरफ्तारी रविवार की शाम राजदेवरी परिसर से की गई। बताया जाता है कि कालीबाग़ ओपी पुलिस की ओर से राज देवड़ी इलाके में वाहन जांच चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए। पुलिस की वाहन देख दोनों भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। वाहन के कागजात मांगे जाने पर भी कोई कागजात नहीं दिखा सके। बाद में पता चला कि उनके पास से बरामद बाइक चोरी की है। तब पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर ली। काली बाग ओपी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों युवकों ने पूछताछ में बाइक चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों बाइक चोरी के मास्टरमाइंड जगदीशपुर के बिट्टू गुप्ता गिरोह से जुड़े थे। कुछ ही दिन पूर्व पुलिस बिट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM