सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:-




पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत नरकटियागंज के नवोदित दन्त चिकित्सक डॉ तबरेज़ आलम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अल्पायु में उन्होंने "स्माइल डेंटल केयर" नाम से क्लिनिक चलाते हुए स्वयं को सामाजिक कार्यों में लिप्त रखा, उनकी बढ़ती शोहरत ईश्वर को मंज़ूर नहीं शायद इसलिए बहाने दुर्घटना अपने पास बुला लिया। उनके नजदीकी सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि पटना जाने के सिलसिले में बेतिया मच्छली लोक के पास हुई दुर्घटना में डॉ तबरेज़ को क्रूर काल ने असमय समाज से छीन लिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। डॉ तबरेज़ अपने पिता भाई मुर्तुज़ा खाँ के दो पुत्रों में सबसे बड़े थे, छोटा पुत्र डॉ नौशाद फिजियो चिकित्सक हैं। डॉ तबरेज़ अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्री को अनाथ छोड़ गए हैं।उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव (ब्लौक रोड़)जमुनिया में किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment