भारत स्वछ मिशन को लेकर बैठक सम्पन्न



आज दिनांक 10/07/2019 को बगहा प0च0:- नगर परिषद बगहा बोर्ड की एक विशेष बैठक नवनिर्मित नगर भवन के सभाकक्ष मे माननीय सभापति जरीना खातून जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई ! जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी श्री संतोष कुमार रजक को नगर पालिका अधिनियम 2007 धारा 41 के तहत बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से कार्यपालक पदाधिकारी पर असहमति जताते हुए उनके कार्यों की समीक्षाप्रांत  कार्यवाही पर निंदा प्रस्ताव डाला गया, कि कार्यपालक पदाधिकारी को नगर परिषद बगहा से हटाया जाए ! जिसमें सभी माननीय वार्ड पार्षद गण ने अपनी सहमति जताई , तथा यह आरोप भी लगाया कि जब से श्री संतोष कुमार रजक कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हुए हैं ! तब से नगर परिषद की कार्यगति एकदम ठप हो गई है ! जैसे में कचरा उठाव, झाड़ू लगना, नाली सफाई, रोड नाला का कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना,  शौचालय निर्माण तथा अन्य सभी कार्यों में रुकावट आ गई थी ! जिस कारण से सभी माननीय वार्ड पार्षदों ने मिलकर यह कदम उठाया ! और यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिससे नगर परिषद बगहा स्वच्छता में फिर टॉप टेन में आ सके l और बगहा के विकास में फिर तेजी आ सके l

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM