गुटखा बेचने वालों से प्रशासन ने वसूला जुर्माना

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/ भीतहा से रामाशीष गुप्ता की रिपोर्ट:- बगहा पुलिस जिला के गंडक पार भीतहा प्रखंड क्षेत्र के अलग -अलग जगहो के बाजार पर पुलिस- प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कर भारी मात्रा में गुटखा, तम्बाकू व सिगरेट जब्त किया गया। इस दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूले गए। छापेमारी टीम का नेतृत्व बीडीओ प्रणव कुमार गिरी और भीतहा थाना पुलिस टीम संयुक्त रूप से कर रहे थे। बीडीओ ने बताया कि छापेमारी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा शहर के विभिन्न दुकानों में किया गया है। छापेमारी के दौरान पकड़े गए लगभग दुकानदारों से 500-500 सौ रुपये कुल लगभग 4000 जुर्माना वसूला किया गया। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहो पर छापेमारी की गयी। साथ ही दुकानदारों को गुटखा समेत तंबाकू से बने सामग्री नहीं बेचने की चेतावनी दी गई। दुकानदारों को निर्देश दिया कि खुला सिगरेट नहीं बेंचे। स्कूल परिसर या आस पास तम्बाकू निर्मित सामग्री व गुटखा नहीं बेचना है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM