गोपालपुर में बाढ़ में डूबे दो,एक की मौत फोटो- शव का मुआयना करते सीओ व अन्य

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया-मैनाटांड़ पथ के गोपालपुर थाना के उतर लगभग दो सौ कदम की दूरी पर बुधवार को बाढ के पानी में नहाते दो बच्चे डूब गये।जिसमें एक को किसी तरह बच निकला।वहीं एक बच्चे की मौत डूबकर हो गया।मृत बच्चे की पहचान छोटा गोपालपुर गांव निवासी महम्मद राज अंसारी के पुत्र फिरोज अंसारी(13) के रूप में हुई। घटनास्थल पर घंटों कोहराम मचा रहा। ग्रामीणों के तीन घंटे के प्रयास के बाद लगभग बीस फीट नीचे पानी से शव को निकाला। घटना की सूचना पर गोपालपुर थानाध्यक्ष शाहिद अनवर, चनपटिया के सीओ राजीव नयन पांडेय , प्रभारी सीआई राजेन्द्र तिवारी व राजस्व कर्मचारी मोटर अंसारी ने पहुंच कर मामले की जायजा ली।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया।जानकारी के अनुसार लगभग आधा दर्जन बच्चे बेतिया-मैनाटांड मुख्य पथ के गोपालपुर थाना परिसर से लगभग दो सौ कदम की दूरी पर उत्तर पुल से छलांग लगाकर बाढ के पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव को लेकर दो बालक डूब गये। इसे लेकर कोहराम मच गया। ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक पानी में डूबा गोपालपुर गांव के अनिल पटेल के पुत्र पियूष कुमार(12) निकल चुका था। वही फिरोज की मौत हो गया। चनपटिया के सीओ ने कहा कि इस घटना में मृतक के आश्रित को अनुग्रह राशि देने की सूचना आपदा प्रबंधन को दे दी गयी है। स्वीकृति मिलते ही चार लाख की अनुग्रह राशि का चेक दिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM