सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- व्यक्ति अपने कर्मों से महान होता है और जाना जाता है। डॉ. तबरेज आलम ने अपने सामाजिक एवं पेशेवर जीवन के कुछ ही वर्षों में अपने कार्यों से जिले में एक अच्छे समाजसेवी के रुप में ख्याति प्राप्त कर ली थी। डॉ. तबरेज रेड क्रॉस की नरकटियागंज अनुमंडल इकाई के संयुक्त सचिव के साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक संगठनों में भी अपना योगदान दे रहे थे। उक्त बातें रेड क्रॉस भवन, बेतिया में जिला शाखा द्वारा मंगलवार की संध्या डॉ. आलम के आयोजित शोक सभा में चेयरमैन जगदीश प्रसाद केशान एवं सचिव जगमोहन कुमार ने कही। शोक सभा में उपस्थित प्रबंध समिति सदस्य सैयद शकील अहमद, नन्दकिशोर प्रसाद, आजीवन सदस्य लालबाबु प्रसाद, जगदेव प्रसाद, राजेश कुमार, अजहर आलम, क्षितिज व्यास, अर्पित केशान, अब्दुल सत्तार साह, शिवरानी देवी, रेड क्रॉस यूथ क्लब के दीपक कुमार, राकेश कुमार, विकास कुमार, भुआल गुप्ता, श्रीकांत राय, महेन्द्र चौधरी आदि ने कहा कि डॉ. आलम एक मिलनसार, व्यावहारिक, खुशमिजाज एवं हरदिल अजीज व्यक्तित्व थे। इनका असामयिक निधन एवं उनकी कमी जिलेवासियों को हमेशा खलती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM