शौचालय के प्रोत्साहन राशि को ले फूटा आक्रोश -शौचालय भुगतान मे समन्वयक कर रहे है उगाही -एक साल से लाभुक भुगतान के लिए लगा रहे चक्कर -समन्वयक की तानाशाही से लोग परेशान ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बैरिया संवाद सूत्र:- शौचालय निर्माण के बाद भी सुविधा शुल्क नही देने के कारण लाभुको को प्रोत्साहन की राशि नही दी जा रही है ।लाभुक साल भर से भुगतान के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटने को विवश है ।आजिज होकर गुरूवार को मियापुर तिलंगही पंचायत के लाभुको ने प्रदर्शन किया । वार्ड नंबर 6 के ग्रामीणो ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय बैरिया के समक्ष शौचालय का प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया । ग्रामीणों का आरोप था कि शौचालय बनाए हुए 1 साल बीत गए है ।परन्तु प्रोत्साहन राशि की भुगतान नही की जा रही है । प्रोत्साहन राशि के लिए पंचायत प्रतिनिधि से लेकर कर्मी व स्वच्छता अभियान के समन्वयक तक हम लोग दौड़ते रहे ।लेकिन प्रोत्साहन राशि अभी तक खाते में नहीं गया। साथ में ग्रामीणों का आरोप था कि जियो टैगिंग के लिए प्रति व्यक्ति 500 से 1000 तक की मांग किया जा रहा है । जो हम सब के ग्रामीणों द्वारा नहीं देने पर राशी खाते में नहीं भेजा जा रहा है । इसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर बताया कि यदि प्रोत्साहन राशि नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा । प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में रूमा देवी रीमा देवी मुसलमान रेनू देवी जमुना शर्मा उदल पटेल अजय पटेल मानदेव साह प्रभु शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। बीडीओ वरूण केतन ने कहा कि जीओ टैगिंग कर हर लाभुको को प्रोत्साहन की राशि दी जाएगी ।जो शौचालय निर्माण करा लिए है ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM