सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने के विरुद्ध ग्रामीणो का फूटा आक्रोश ।किया प्रदर्शन । ----पूर्व थानाधयक्ष के पहल के बाद नहीं खुला रास्ता । ----सीओ ने कहा अतिक्रमणकारियो के खिलाफ जल्द होगी कार्रवाई ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।प्रखंड क्षेत्र के शयामपुर कोतराहा पंचायत के दुर्गा स्थान और छठ पूजा घाट जाने वाली सड़क को अवरुद्ध करने के विरुद्ध ग्रामीणो का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है ।पूर्व थानाधयक्ष कुन्दन कुमार सिंह और जनप्रतिनिधियों के पहल के बाद सड़क का विवाद सुलह कराया गया था लेकिन कतिपय अतिक्रमणकारियो ने सड़क पर लोहे का गेट लगा कर सड़क को अवरुद्ध कर दिया है जिससे मंदिर जाने के लिए लोगो को आवागमन मे परेशानी उठानी पड रही है। ।गुरूवार को कोतराहा के ग्रामीणो ने सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन कर रहे ग्रमीण रीता देवी ,गीता देवी ,गायत्री देवी ,परेमशीला देवी ,अमरजीत यादव ,बालेवर यादव ,इनदल यादव ,सुनील पटेल ,प्रभु मांझी, अमेरिका पासवान ,भोला राम, भूखल पटेल ,हरदेव यादव आदि ने बताया कि दुर्गा स्थान और छठ पूजा घाट जाने वाली सड़क को स्थानीय गोपाल यादव और रामसुन्दर यादव ने रास्ते पर लोहे का गेट लगा कर सड़क को अवरुद्ध कर दिया है जिससे लोगो को जाने आने मे परेशानी उठानी पड रही है । भुमी गैरमजरूआ होने के बाद भी अतिक्रमण कारी विगत सैकडो वर्षो के इस रास्ते को अवरूद्ध कर लोहे का गेट लगाकर बंद कर दिया है जिससे उस दिशा मे पडने वाले लोगो के खेत मे भी जोतनी रोपनी कराने मे परेशानी उठानी पड रही है । इस संबंध में पूर्व में सड़क जाम किये जाने के विरुद्ध ग्रामीणो ने हंगामा किया था । जिसके विरुद्ध आक्रोशित ग्रामीणो को पूर्व थानाधयक्ष सीओ और एसडीओ ने समझा बुझाकर पंचायती के तहत मामला को सुलह करा दिया बावजूद आज तक मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है । ग्रामीणो ने बताया कि अगर प्रशासन द्वारा रास्ते से अतिक्रमण जल्द नही हटाया गया तो कभी भी दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो सकती है। जिसकी जिमेदारी प्रशासन की होगी।वही सीओ विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ अतिक्रमणवाद चलाकर रास्ते को जल्द ही खाली कराया जाएगा ।इसके लिए राजस्व कर्मचारी से प्रतिवेदन की मांग की गई है ।बहुत जल्द ही मामले का निपटारा करा दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM