सरस् संगम(कार्यलय)बगहा से पिंटू कुमार शनिवार को बाइक चालक ने एक अधेड़ ब्यक्ति को ठोकर मारा जिससे घटना स्थल पर ही उस ब्यक्ति की मौत हो गयी ,थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि मृतक योगेन्द्र यादव उम्र करीब पचपन वर्ष मझौवा पंचायत के हमीरा गाँव वार्ड नम्बर पाँच के निवासी है वह अपने घर से परसौनी सेंट्रल बैंक से पैसा निकालने आ रहे थे एनएच 727 मुख्य मार्ग परसौनी लौरिया ,परसौनी बैंक के समीप मृतक पहुँचे ही थे कि विपरीत दिशा एक बाइक चालक बाइक लेकर तेज रफ़्तार से आकर ठोकर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा घटना की सूचना पर पुलिस अपने दलबल के साथ पहुँच शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा बाइक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया हालांकि बाइक चालक भी जख्मी हो गया है थानाध्यक्ष ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के अनुमंडल अस्पताल बगहा भेजा जा रहा है । उधर मृतक के घर मातम छाया हुआ है मृतक की पत्नी शांति देवी बेसुद है रहरह कर दाँत लग जा रहा है वह अपने पति को मृत की सूचना सुनते ही बेहोश हो गई , मृतक के चार पुत्र एवम दो पुत्रियां है जिसमे दो पुत्रों पप्पू यादव ,प्रमोद यादव एवं एक पुत्री की शादी हो गयी है जबकि दो पुत्र सुकट्ट यादव ,संतोष यादव तथा एक पुत्री संगीता कुमारी की शादी नही हुई है घर के लोग सभी बेशुद पड़े हुए है ।बाईक चालक महंथ राम बहुअरवा गाँव निवासी है ,जाको राखे साइया मार सके न कोय वही कहावत चरितार्थ हो रहा है इस घटना में हुआ यह कि बाइक चालक अपने करीब चार वर्षीय पुत्र को अपने साथ बाइक पर लिए हुए था मगर घटना के समय उस बच्चे की खरोंच तक नही है ।इसी को कहते है कि रब जो चाहे वही तो होना है आदमी खिलौना है । फोटो ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM