सरकार के कदम सराहनीय, आशा संघ ने मनाया विजय दिवस--ओम प्रकाश क्रान्ति
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- पश्चिम चंपारण
बेतिया। बिहार राज्य आशा संघ पशमी चंपारण जिला इकाई की ओर से बिहार सरकार द्वारा आशा को ₹1000 प्रतिमाह देने की घोषणा के उपलक्ष में विजय दिवस मनाया गया। 2005 से आशा कमीशन एजेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। लेकिन आशा को मानदेय देने की मांग बिहार राज्य आशा संघ से करते आ रहा है। 16 जुलाई को पटना में जुलूस प्रदर्शन के बाद 17 जुलाई को आशा को मानदेय भुगतान करने का प्रस्ताव पर बिहार सरकार का मंत्रिमंडल मुहर लगा दिया। जिससे आशा संघ में खुशी की लहर है। बिहार राज्य संघ पश्चिमी चंपारण बिहार के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक के राज्य नेता पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, गजनफ़र नवाब, कौशलेंद्र वर्मा, चक्रधर प्रसाद सिंह, केडी यादव को दिलवा दिया। जिसका आशा को मानदेय दिलाने में काफी सराहनीय योगदान रहा। संघ की ओर से पश्चिमी चंपारण के सिविल सर्जन डॉ0 अरुण कुमार सिन्हा, डीपीएम सलीम जावेद, आशा डीसीएम राजेश कुमार को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया गया। संघ के संरक्षक ओमप्रकाश कांति ने बताया कि लंबी लड़ाई के बाद सफलता मिली है। इस संघर्ष में सहयोग करने वाले सभी भाइयों एवं बहनों को धन्यवाद दिया जा रहा है। विजय दिवस के अवसर पर बलिराम राम भवन में आशा की एक सभा हुई। जिसमें बैरिया, बेतिया, नरकटियागंज, रामनगर, लौरिया, मझौलिया की आशा भाग लिया। किसान सभा के राधा मोहन यादव, भाकपा के बबलू दुबे, एटक के राजीव रंजन झा (अधिवक्ता), जवाहर प्रसाद ने सबको संघर्ष के लिए बधाई दिया। मौके पर बेनु देवी, सरोज देवी, सन्ध्या देवी, कुमुद देवी, शशि शुक्ला, लक्ष्मीना, देवीलाल ठाकुर, ध्रुव शास्त्री, पूनम देवी, गीता देवी, आसमा खातून आदि अपने विचार रखे तथा संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
SARAS SANGAM,
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार
सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...
SARAS SANGAM
-
सरस् संगम अखबार टीम की रिपोर्ट- आज हमारे बिहार में नौनिहालों का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है। जो हमारे समाज और देश के लिए खतरे का सूचक...
-
सरस् संगम से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला चौतरवा थाने का, डीआईजी ने किया निरीक्षण। थाना पहुंचने पर सर्वप्रथम स्थानीय पुलिस कर्...
-
सरस् संगम बगहा (कार्यलय) धनहा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- धनहा थाना क्षेत्र के दौनाहा गांव में राधा कृष्ण मंदिर की जमीन को गलत तरीके से रजि...
No comments:
Post a Comment