सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया सरकार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अस्पताल में आने वाले आम जनता के लिए बजट का करीब 20 परसेंट पानी की तरह बहा रही है लेकिन सुविधा नदारद ! राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के हड्डी विभाग में देखने में प्रकाश में आया वहां पर इलाज रत मरीजों ने बताया कि यहां सुविधा के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है !खासकर जब से महारानी जानकी कुंवर सदर अस्पताल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मर्ज होने की बात कही जा रही है ;तो उसे और सुविधा नदारद दिख रहा है नाम के लिए सीलिंग फैन 3 है लेकिन चलता एक है मरीजों की संख्या 40 है और वॉल फैन चार है उसमें भी दो बंद है 2 चालू है !सफाई व्यवस्था नदारद है! इस गर्मी के मौसम में पेशेंट हाथ वाले पंखा का सहारा ले रहे हैं ,अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो व्यक्ति बीमार हो वह इस अस्पताल में क्या इलाज उसका हो पाएगा ?जबकि आए दिन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में वरीय पदाधिकारियों का आना जाना लगा रहता है लेकिन किसी भी पदाधिकारी की नजर वहां तक नहीं जाती इस संदर्भ में वहां पर कोई भी कर्मी कुछ भी बोलने से कन्नी काट रहे हैं इतना ही नहीं वहां पर भरती मरीजों ने बताया कि यहां पर एक हड्डी रोग डॉक्टर आता है जो कहता है यहां कोई इलाज नहीं होगा! रहोगे तो मर जाओगे !तुम मेरे निजी क्लीनिक में आओ मेरा भाई जुडिशरी में है प्रशासनिक सेवा में है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता! जबकि सारा डॉक्टर का नौटंकी उसे अपनी क्लिक में ले जाने के लिए मरीजों को टॉर्चर करता है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मरीज इलाज कराने आएंगे तो क्या यहां से जीवित जा सकते हैं! यही है सरकार की व्यवस्था इस संदर्भ में समाजसेवी ;बुद्धिजीवी तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि आखिर जब से मेडिकल कॉलेज हुआ है तब से यह व्यवस्था देखी जा रही है इस संदर्भ में प्राचार्य ने बताया कि मामले की जांच करा कर दोषी चिकित्सक एवं कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी!

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM