2 केजी चरस को पुलिस ने किया जप्त सूचना देने वाले को ही पुलिस ने किया नामजद प्रेम प्रसंग मामले को लेकर जेल भेजवा ना चाहता था समुद चरस मामले में तीन लोगों पर हुई प्राथमिकी दर्ज सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया से ब्यूरो रिपोर्ट:- मझौलिया ।थाना क्षेत्र के बरवा सेमरा घाट पंचायत स्थित सेमरा मदरसा गांव में पुलिस को दूरभाष पर सूचना देकर तकरीबन 2 के जी चरस के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की है।इस संदर्भ में बताया जाता है कि सेमरा गांव के समुद आलम के बहन से उसी के गांव के सुनील कुमार का प्रेम प्रसंग चल रहा था एक दूसरे से फोन से घंटों बातें किया करते थे एक जीने मरने की कसमें खा रहे थे ।इसकी जब भनक समुद को मिली तो वह सबक देने के नियत से सुनील कुमार को पकड़कर उसको 2KG चरस रख पुलिस को इसकी सूचना दूरभाष पर दी। जब पुलिस की टीम वहां पर मौके पर पहुंची तो गहन छानबीन के क्रम में वहां के ग्रामीण एवं सुनील के मोबाइल डिटेल्स मामला प्रेम प्रसंग का निकला ।इस मामले को लेकर एसआई सुनील कुमार सिंह के बयान पर मझौलिया थाना में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है ।प्राथमिकी दर्ज होने वालों में समूद आलम, उसका भाई फरमुद तथा चचेरा भाई अजहरुद्दीन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है ।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया किस समूद आलम पूर्व में भी मझौलिया थाना में एक हत्या का मामला दर्ज है। उस मामले में लड़की का अपहरण कर उसको मार सिकरहना नदी में फेंकने का आरोप लगा है ।इस मामले में वह जेल भी जा चुका है ।जेल से लौटने के उपरांत उसने जाल बिछाकर अपने बहन के प्रेमी को एक साजिश के तहत चरस के खेप के मामले पकड़वाना चाह रहा था पर पुलिस को तुरंत इस मामले का स्पष्ट खुलासा हो गया एवं उसको ही नामजड़ बनाकर मामला दर्ज कर लिया गया है।इस मामले में बताया जाता है कि समुद अपने बहन को प्रेमी को बुलाया एवं उसके साथ मारपीट की एवं उसको चरस रख जेल भेजने का प्लानिक रचा था।हलाकि जब पुलिस मौके पर पहुची तो ग्रामीणों को देख वह घर से अपने भाइयों के साथ फरार हो गया वही पुलिस जब पहुची तो समुद के बहन के प्रेमी सुनील को चरस के साथ लेकर थाना आई एवं गहन छानबीन के बाद सुनील का मोबाइल जप्त कर अनुसन्धान शुरू कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM