सड़क बना तालाब ग्रामीणों में आक्रोश, लगाएं सांसद विधायक हाय हाय के नारे

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नरकटियागंज से सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- नरकटियागंज भिखनाठोरी मुख्य मार्ग के पंडई चौक के पास सड़क बना तालाब।बारिश होने से सड़क तालाब बन चुका है।आने जाने वाले वाहन जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते है।प्रत्येक दिन दर्जनों बाइक सवार,एवं साईकल सवार पार करने के दौरान गिरने से दुर्घटना का शिकार होते है।दर्जनों महिलाएं गिरकर जख्मी हो चुकी है।सड़क पर जलजमाव होने से सड़क के किनारे होकर लोग गुजरते है।चार पहिया वाहन सड़क पार करते समय बीच रास्ते में ही फंस जाता है।चूंकि इस गांव में विधायक विनय वर्मा और शहर में सांसद बैधनाथ प्रसाद महतो भी उपलब्ध है।और प्रत्येक दिन इसी रास्ते से होकर आना जाना रहता है।फिर भी इस समस्या को निदान दिलाने में असमर्थ है।यह मुख्य मार्ग लगभग साठ पंचायतों के साथ साथ नेपाल के तराई क्षेत्र को जोड़ती है।इसी रास्ते से होकर आवागमन पंचायत एवं तराई क्षेत्र के लोगों का होता है। जिसको देखकर दर्जनों ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है विद्यायक के साथ-साथ सांसद हाय हाय के नारे लगाए गए और सांसद विधायक होश में आओ के जमकर नारे ग्रामीणों ने लगाए।इस मौके पर श्रीकान्त यादव,विनय चौरसिया, रत्नेश गिरी,सुकट साह,नगीना कुशवाहा, पासपत चौरसिया, विकास जायसवाल, मनोज चौरसिया, सूरज ठाकुर, संतोष साह, सिकंदर ठाकुर, इसहाक मिया, प्रेमचंद यादव भीष्म पाल समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM