रतवल छठिया घाट बन्द पड़े डायभर्सनरतवल छठिया घाट बन्द पड़े डायभर्सन को बनाने के लिए सरपंच ने उठाया कुदाल।B

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार:- चौतरवा।ग्रामीण सामाजिक सदभावना में जब जनता के प्रति सच्ची सेवा भावना की लगन हो तो हर कार्य सम्भव हो जाता है।इन्ही तथ्यों को साबित किया चंदरपुर रतवल पंचायत के सरपंच जगरनाथ यादव ने।उन्होंने बुधवार को अपने पंचों व कुछ ग्रामीणों की मदद लेकर स्वयं रतवल छठिया घाट पर टूटे हुए डायभर्स को अपने हाथों में कुदाल लेकर बनाना शुरू कर दिया।उन्होंने बताया कि पिछले महीने भारी बारिश होने के कारण रतवल छठिया घाट पर बना डायभर्सन टूट गया था। जिसके चलते गंडक पार के चारों प्रखण्डों सहित क्षेत्रीय लोगों का आवागमन बाधित हो गया था।वही इस समस्या को लेकर सम्बंधित विभाग को अवगत भी कराया गया था।किंतु सिर्फ आश्वासन ही मिला।साथ ही उन्होंने कहा कि रतवल से रजवटिया चखनी होते हुए बगहा अनुमण्डल को जाने के लिए सबसे सुगम रास्ता यही है किंतु आवागमन बाधित होने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त होता जा रहा था। अब लोगों के सब्र का बांध टूट गया था जिसको लेकर इस टूटे हुए डायभर्सन को मरम्मत करने के लिए सरपंच को आगे आना पड़ा।जिससे इस टूटे डायभर्सन को मरम्मत कर आवागमन शुरू किया गया।अब इस रास्ते बड़े ही आसानी से दोपहिया वाहनों का आवागमन सम्भव हो पाया है।वही इस सम्बन्ध में विभाग के एक्सक्यूटिव ने बताया कि टूटे हुए डायभर्सन को बरसात में बनाया गया था किंतु तेज बारिश में पानी ओवरफ्लो होने के कारण डायभर्सन छतिग्रस्त हो गया।साथ ही उन्होंने कहा कि पन्द्रह सितम्बर के बाद उक्त डायभर्सन को पुनः मजबूती से बना दिया जायेगा जिससे लोगों का आवागमन बाधित नहीं हो।वही मरम्मती के दौरान विकाऊ यादव,बृजलाल यादव समेत दर्जनों ग्रामीण भी मौजूद रहे। को बनाने के लिए सरपंच ने उठाया कुदाल।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM