प्रधान प्रतिनिधि पत्रकार एवं सेक्रेटरी के मिली भगत से सरकारी धन का हो रहा बंदरबांट

सरस् संगम(कार्यलय)गोरखपुर/संतकबीरनगर से ब्यूरो रिपोर्ट:- सन्त कबीर नगर ( बघौली ) विकास खण्ड बघौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बकहा प्रधान प्रतिनिधि व पंचायत सेक्रेटरी के मिली भगत से मानक विहीन खड़ंजा मे घटिया ईंट का प्रयोग करते हुए सरकारी धन का मामला प्रकाश मे आ रहा है । बताते चले उक्त ग्राम पंचायत का प्रधान पृथ्वीपति एस सी कोटे का है जिसका प्रतिनिधित्व सम्मानित समाचार पत्र दैनिक जागरण के राकेश पाठक द्वारा किया जा रहा है । अपने पत्रकारिता के धौंस के बल पर ब्लाक स्तरीय ग्राम विकास के अधिकारियो को धौंस मे लेते हुए पंचायत निधि के पैसो को बंदरबांट किया जा रहा है । इतना ही नही ग्राम प्रधान की सूची मे प्रधान के नाम के आगे अपने मोबाइल नम्बर का अंकन करवा करके सारा गुणा गणित का खेल खेला जा रहा है जिसकी शिकायत सम्बन्धी अधिकारी के पास पहुंचने के बाद भी कोई समीचीन कार्यवाई नही की गयी । ठीक उसी कहावत को चरितार्थ करती है कि " सैंया भये कोतवाल अब डर काहे का " । क्यो कि प्रधान प्रतिनिधि पत्रकार है ।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM