पोखरा में डूबने से बारह वर्षीय बच्चे की मौत

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा से ब्यूरो रिपोर्ट:- बलथर थाना के पतुकहिया गांव में मंगलवार को पोखरा में डूबने से एक बारह वर्षीय बच्चे की मौत हो गया।मृत बच्चे की पहचान पतुकहिया गांव निवासी जोखन मुखिया का पुत्र पंकज कुमार(12) के रूप में हुई।जानकारी के अनुसार उक्त बच्चा शौच के लिए पोखरा के तरफ गया था।इसी दौरान वह पोखरा में डूब गया।जिससे मौत हो गया।ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद मृत बच्चे के शव को पोखरा से निकाला जा सका।घटना को लेकर गांव में कोहराम मचा रहा। मुखिया नवीन कुमार भारती ने घटना की सूचना सीओं धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता व बलथर थाना को दी।सूचना मिलते ही तत्क्षण सीओ श्री गुप्ता,राजस्व कर्मचारी शिवसागर प्रसाद व बलथर थाना के अनि सियाराम सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।जायजा के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM