छात्र-छात्राओ में शिक्षा की अलख जगाने वाला शिक्षक को मिला राजकीय सम्मान

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- पांच सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर नरकटियागंज के रेलबे प्रवेशिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सनाउल्लाह को शिक्षा के क्षेत्र में उतकृष्ट कार्य करने पर कृष्ण मेमोरिल हाल पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस संबंध में प्रिंसिपल सनाउल्लाह ने बताया कि रेलबे प्रवेशिका उच्च विद्यालय में 2007 से योगदान करने के बाद विद्यालय कागज पर चलते देख काफी घुटन महसूस कर रहा था प्रभार ग्रहण करते ही लड़के के विद्यालय से लड़कियों को अलग करते हुए सारी परेशानियों को झेलते हुए लड़कियों की संख्या में बढ़ोतरी कर बेहतर शिक्षा की अलख जगाने का काम किया। पूर्व में छात्र छात्राओ की संख्या बहुत कम थी लेकिन प्रधानाध्यापक का प्रभार लेते ही छात्र छात्राओ की संख्या बढ़ी।आज के दिनों में हजारो की संख्या में विद्यार्थी विद्यालय में शिक्षा हासिल कर रहे हैं। डीएम कुंदन कुमार के निर्देश पर सितम्बर 2017 में उन्नयन के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया,तो राजकीय समान प्राप्त शिक्षक ने 2019 में पश्चिम चंपारण में पहली विद्यालय बनाई जो स्मार्ट क्लास दर्जा पाई,प्रतियोगी कार्यक्रम के तहत छात्रों में प्रतिभा खोजना जैसे कार्यक्रम किया गया स्कूल में हर तरह की सुबिधा जैसे कानून की जानकारी के साथ स्कूल में सौन्दर्यीकरण कर स्कूल को स्वर्ग बना दिए। इन सभी कार्यो के लिए उन्होंने जिलाधिकारी, विधानपार्षद केदार नाथ पांडेय,सहयोगी शिक्षको के साथ समाज के सभी लोगो को इसका श्रेय दिया साथ ही कहा कि इस विद्यालय से ही अपना शिक्षा मे योगदान देना प्रारम्भ किया राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने में डीएम सर, विधानपार्षद केदारनाथ पांडेय,सहयोगी शिक्षको और समाज के हर तपके के लोगों के सहयोग से राजकीय सम्मान प्राप्त हुआ

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM