सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- गुरु मेरी पूजा गुरु गोविंद गुरु मेरा पार ब्रह्म गुरु भगवंत शिक्षक दिवस पर पूरे प्रखंड में गूंजा गुरु गोविंद दो खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो लगाएं शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस मझौलिया पश्चिम चंपारण पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस 5 सितंबर पर प्रखंड के समस्त शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस का पर्व पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया स्थानीय रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को इस दिवस की महत्ता बताई गई प्रधानाध्यापक रामजी शर्मा हिंदी शिक्षक भिखारी सिंह विज्ञान शिक्षक विनोद कुमार पांडे आदि ने छात्रों को बताया कि वर्तमान युग में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन आज भी प्रासंगिक है उनके शिक्षा जगत में दिए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा शिक्षकों के लिए उन्होंने जो शिक्षक कोष की स्थापना की गुरु की महत्ता में चार चांद लगाया वह अनुकरणीय है विद्यालय छात्रा नंदिनी आर्य ऋषि का रानी आदि ने कहां की गुरु मेरी पूजा गुरु गोविंद गुरु मेरा पार ब्रह्म गुरु भगवंत बच्चों ने भी डॉ कृष्णन के बताए रास्ते पर चलकर गुरुजनों की आज्ञा पालन करना अनुशासित रहना कर्तव्यनिष्ठ बने रहना और संस्कार का पालन करने का संकल्प लिया इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल छात्र रानी कुमारी अनवारूल हक राहुल कुमार उज्जवल कुमार रितिका कुमारी अरबाज आलम प्रतीक कुमार रोहित कुमार रंजीत कुमार सीमा कुमारी मुस्कान कुमारी मनीष कुमार मुस्तफा आलम सलोनी कुमारी ज्योति कुमारी खुशबू परवीन नंदनी कुमारी करण कुमार आनंद कुमार को प्रधानाध्यापक और शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत किया गया वही सभी शिक्षकों को भी इस पावन अवसर पर सम्मानित किया गया इस अवसर पर नागेंद्र पांडे संजय कुमार पांडे श्री ठाकुर चंद्रिका प्रसाद रिंकी देवी रामावती देवी निशा कुमारी आदि शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल कुमार शर्मा ने किया इधर ए बी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लाल सरैया बंगाली कॉलोनी में निदेशक डॉ मलय विश्वास द्वारा विद्यालय के छात्रों को शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पुरस्कृत किया गया छात्र-छात्राओं ने भी शिक्षक दिवस पर डॉ राधाकृष्णन पर अपने विचारों को व्यक्त कर जलवा बिखेरा इधर एमजी पब्लिक हाई स्कूल के निदेशक प्राइवेट चिल्ड्रन स्कूल एसोसिएशन के जिला सचिव मोहम्मद अब्दुल्ला उर्फ अरशद सरहदी ने प्रधानाध्यापक यमुना पांडे शिक्षक लक्षण देव पटेल सुरेंद्र कुशवाहा उर्फ भोला जी सहित सभी शिक्षकों ने भी छात्र छात्राओं को डॉ कृष्णन की जीवनी से सीख लेने की बात कही वही टारगेट कोचिंग संस्थान मझौलिया के व्यवस्थापक कमलेश कुमार चौरसिया लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा और फखरे आलम द्वारा बच्चों को उनकी जीवनी से सीख लेने की बात कहते हुए अनुशासित कर्तव्यनिष्ठ ईमानदार और देशभक्त बनने की प्रेरणा दी इधर ग्लोबल क्लासेज इंस्टीट्यूट के निदेशक विजेंद्र पांडे उर्फ डब्लू भैया ने शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉक्टर कृष्णन की आकर्षक साज-सज्जा करते हुए बच्चों को बताया कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और छात्र देश के भविष्य हैं वही राजकीय सीताराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाल सरैया में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने छात्रों को महान दार्शनिक विचारक शिक्षाविद डॉ कृष्णन की जीवनी को जीवन में आत्मसात करने की बात बताई कुल मिलाकर शिक्षक दिवस का पर्व पूरे प्रखंड में धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मझौलिया में भी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार मिश्रा की देखरेख में शिक्षक दिवस को पर्व के रूप में मनाया गया

1 comment:

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM