बिहार:रेलवे बोर्ड का अहम फैसला, अब 100 नहीं बल्कि इस स्पीड से दौडे़ंगी ट्रेनें

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 13/4/18
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने ज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पूर्व मध्य रेलवे जोन में सभी यात्री ट्रेनें अब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। यह फैसला ट्रेन की कम स्पीड से लोगों को होने वाली समस्या से बचाने के लिए लिया गया है।
बता दें कि अभी ट्रेनें 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं वहीं मुगलसराय और झाझा रेल खंड में एलएचबी कोच वाली ट्रेनें कुछ ही दिनों में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुगलसराय से झाझा के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने को लेकर सर्वे का काम चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM