सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 13/4/18
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी दिल्ली में डॉ. अंबेडकर नेशनल मेमोरियल का उद्घाटन किया। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो की यात्रा की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के मामलों में त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालतों का गठन किया जा रहा है। सरकार ने पिछड़ी जातियों के उप-वर्गीकरण के लिए आयोग का गठन करने का भी निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा, हमारी ही सरकार है जिसने 2015 में दलितों पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए कानून को और सख्त कर दिया गया है। हमने 22 अपराधों को 47 कर दिया। हम अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजातीय अधिनियम के कमजोर होने नहीं देंगे। मुद्रा योजना से 2 करोड़ से ज्यादा दलितों का फायदा हुआ है।
इससे पहले मोदी शाम पांच बजकर 41 मिनट पर येलो लाइन के लोक कल्याण मार्ग स्टेशन से मेट्रो में चढे और करीब 20 मिनट बाद 6 बजकर एक मिनट पर विधानसभा स्टेशन पर उतरे। प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्टेशन पर पहुंचते ही लोगों के उनसे मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। वह लोगों से मिले और उनका अभिवादन स्वीकार किया। स्टेशन पर ही लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाये और सेल्फी ली। मेट्रो के भीतर भी यह सिलसिला चलता रहा और दूसरे डिब्बों से आकर लोगों ने श्री मोदी के साथ सेल्फी ली। उन्होंने यात्रियों से बात भी की। मोदी इससे पहले भी मेट्रो में सफर कर चुके हैं।
दिल्ली मेट्रो के अनुसार इस दौरान येलो लाइन पर सेवा पूरी तरह से सामान्य रही और प्रधानमंत्री ने अन्य यात्रियों के साथ ही मेट्रो में यात्रा की। अन्य लाइनों पर भी सेवा सामान्य रही। मोदी की इस यात्रा से लोगों को निजी वाहनों के बजाय यातायात के सार्वजनिक माध्यमों का इस्तेमाल करने का संदेश मिलता है।

No comments:
Post a Comment