सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता मानसून की आहट पाते ही किसान धान की रोपाई में जुट गये है। जिन किसानों ने समय से संसाधनों के सहारे समय से धान का बीज गिराया था । उन्होंने अपना रोपाई शुरू कर दिया है । बताते चलें कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून आने का आकलन लगाया जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो किसानों को अच्छा लाभ मिलेगा और अच्छा उत्पादन होगा। वही समय से धान की रोपाई पर फसल तैयार होने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इसके साथ ही जैसे ही मौसम होगा वह बारिश होगी तो पौधे बढ़वार की ओर अग्रसर होंगे। इससे पैदावार अच्छी होगी लोकगीतों के साथ धान की रोपाई के दौरान महिलाएं पारंपरिक लोकगीत की शानदार प्रस्तुति देकर कार्य में जुटी रहती हैं। महिलाओं ने सामूहिक रोपाई में भाग लिया और पारंपरिक लोकगीत गाकर उत्साह जगाया। मजे की बात यह है कि मिट्टी से लथपथ पौधरोपण से पहले लोक गीतों का गायन करते हैं और पौधारोपण के समय भी सामूहिक रूप से महिलाएं गाना गाती है। या दृश्य हर किसी को अद्भुत कर देता है अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक कृषि कार्य करने की परंपरा जीवंत है । एक दूसरे से सभी मिलकर खेतों में कार्य करते हैं।

ग्राम कचहरी में आपसी सहमति से संरपच ने किया पाँच मामलों का निष्पादन

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू रौनियार की रिपोर्ट:- चौतरवा। ग्राम पंचायत राज चंदरपुर रतवल के ग्राम कचहरी में शनिवार को बगहा -1संरपच संघ के अध्यक्ष ने आपसी सहमति से पांच विभिन्न मामलों का निष्पादन किया गया। चंदरपुर रतवल पंचायत के सरपंच जगरनाथ यादव ने बताया कि भिड़ारी निवासी साधु यादव व बद्री यादव तथा भठहिया निवासी उदयभान मिश्र व अर्जुन यादव हरनाटॉड निवासी मनबहाली यादव व बंधु यादव चंदरपुर निवासी झमलाल यादव व बन्दा यादव लक्ष्मीपुर निवासी जनक यादव व रामेश्वर यादव के बीच भूमि विवाद आपसी बटवारा फसल चराई के मामले को आपसी सहमति से निपटाया गया। सरपंच ने बताया कुल 550 आवेदन जमा हुए थे,जिसमे 496 मामलों का 151 बैठक में निष्पादन हो चुका है। और राजस्व वसूली कुल 50,000 रुपया हुई। उन्होंने कहा कि लोगों का रुझान ग्राम कहचरी को बढ़ा है। यह विकास का संकेत है। छोटे-मोटे विवादों को जमीनी स्तर पर निपटाने की सूझ बढ़ी है। मौके पर उप सरपंच भरत साह,सचिव शोभा कुमारी, पंच दिनेश यादव, बृजलाल यादव, रामायण यादव, फूलकली साह, काशी राम, न्यायमित्र कुमार अतुल रंजन व आदि मौजूद रहे।

खराब तांबे का बैरिंग करीब 8 लाख का कंपनी में नही देकर बाजार में बेचने के जुर्म में एक गिरफ्तार पुलिस ने की 407 की बरामदगी।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया /मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया खराब तांबे के बैरिंग करीब 8 लाख का बाजार में बेचने को लेकर पुलिस ने की 407 की बरामदगी । यह जानकारी मझौलिया थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी उन्होंने बताया कि मझौलिया चीनी मिल के स्टोर मैनेजर आनंद कुमार सिंह के आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 349/19धारा 409,420,34भदवी के नामजद अभियुक्त गाड़ी मालिक नरेंद्र कुमार सैनी तथा चालक अभय कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह गोरखपुर निवासी को अभियुक्त बनाया गया है । उन्होंने बताया कि टाटा 407 का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 52 F 6407 है । इस गाड़ी से गोरखपुर स्थिति ग्योंनिका इंजीनियरिंग से मझौलिया चीनी में चीनी मिल के पार्ट्स पुर्जा लाते थे। तथा चीनी मिल से खराब पित्तल का बैरिंग ग्योनिका इंजीनियरिंग को देते थे । 12 जून को मझौलिया चीनी मिल से खराब पित्तल का बैरिंग करीब 8 लाख रुपये का ग्योनिका इंजीनियरिंग गोरखपुर गई लेकिन वहाँ नही गई कही अनयंत्र बेच दिया गया । मालिक और गाड़ी को गोपालगंज के मुहम्मद पुर से पुलिस ने बरामद की गौरतलब है कि इस दौरान चालक अभय कुमार सिंह भागने में सफल रहा । गिरफ्तार वाहन मालिक से पुलिस पूछताछ कर रही है ।

आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा /चौतरवा से पिन्टू कुमार बगहा-1प्रखंड के पतिलार पंचायत स्थित आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बगहा एसडीएम विजय प्रकाश मीणा द्वारा निरीक्षण किया गया।जिसमे स्वास्थ्य केंद्र की पंजी जाँच की गई। उसके उपरांत एसडीएम ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत बनकर तैयार नय भवन का निरीक्षण कर उसका जायजा लिया,जिसमें पेंटिंग, खिड़की में गैप,आरओ पानी की सुविधाएं,लाईट ,लैब,मेडिसिन एवं अन्य सुविधाओं से लैस अस्पताल में रहे,इसका निर्देश देते हुए, कहा कि इसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद जल्द इस अस्पताल को चालु किया जाएगा।ताकि इस क्षेत्र के मरीजों को इधर उधर नही जाना पड़ेगा,उन्होंने ने बताया कि यह आयुष्मान भवन में एक करोड़ पांच लाख 12 हजार आठ सौ छियासी रुपये के लागत से बना है।निरीक्षण के वक्त बगहा अनुमंडलीय प्रभारी सूर्यनारायण महतो, अतिरिक्त प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ यूनुस,सवेदक अनिल कुमार मिश्र,हेल्थ मैनेजर विकास कुमार मिश्र, जयप्रकाश कुमार,शशि कुमार,उमेश कुमार एवं अस्पताल के सभी छोटे बड़े प्रभारी मौजूद रहे।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा भवन में का.कपिलदेव प्रसाद के पुण्यतिथि के अवसर पर जनवादी लेखक संघ ,पश्चिम चम्पारण द्वारा आहूत कवि सम्मेलन एवं मुशायरा की अध्यक्षता प्रभुराज नारायण राव ने की ।मुख्य अतिथि डा. जफर इमाम जफर तथा संचालन अनिल अनल ने किया । इस कार्यक्रम में डा. गोरख प्रसाद मस्ताना ,सुरेश गुप्त ,अरुण गोपाल ,करुजम्मा कमर ,अख्तर हुसैन, विजय नाथ तिवारी ,जगत भूषण ,प्रीतम बावरा, जय किशोर जय ,निखिल पाण्डेय, राम चन्द्र भान, चन्द्रिका राम ,मो.सोहराब ने बेहतरीन जनवादी कविताओं को पढ़कर श्रोताओं का हौसला बुलन्द किया । इस अवसर पर यूनियन के महासचिव शंकर कुमार राव ,प्रकाश वर्मा ,नीरज बरनवाल , म.हनीफ ,झुना मियां ,अनवार अली सहित अच्छी संख्या में लोग मौजूद थे ।अन्त में अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के वाद कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई ।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी से अजय कुमार की रिपोर्ट:- धनहा थाना क्षेत्र के बासी-धनहा मुख्य सड़क पर कठार गांव के पास बाइक से गिरने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार चौतरवा थाना के चंद्रपुर गांव निवासी नथुनी बिन अपनी पत्नी मीना देवी एवं पुत्री मनसा देवी को दवा कराने के लिए उत्तर प्रदेश लेकर गया था। मंगलवार की दोपहर जब वह पडरौना से दवा करा कर वापस लौट रहा था कि अचानक कठार के पास धनहा बांसी मुख्य मार्ग में उसकी पत्नी मिना देवी 45 वर्ष मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। जिसे लेकर पी एच सी दहवा ले जाया गया । जंहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पति नथुनी बिन ने बताया कि वह अपनी पत्नी एवं पुत्री को लेकर उत्तर प्रदेश के पडरौना गया था । लौटने के क्रम में उसकी पत्नी बाइक से गिर गई।एवं हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उसने रोते बिलखते हुए बताया कि 1 माह पूर्व एक लड़का एवं एक लड़की की शादी हुई थी। उसने बताया कि उसने 3 पुत्र एवं दो पुत्री हैं ।अब वे लोग पूरी तरह से अनाथ हो गए हैं। शव की जांच कर रहे डॉक्टर बालेश्वर शर्मा ने बताया कि उक्त घटना के बारे में धनहा थाने को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर अपना कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि, महिला की हॉस्पिटल आने से पहले मौत हो गई थी। शव को परिजनों को सौप दिया गया।

किसान पंचायत चोपाल खरिफ प्रशिक्षण सम्पन्न।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता।। सोमवार के दिन मझौलिया पंचायत के वाड नंबर13स्थिति शिव मंदिर के प्रागंण मे खरिफ पंचायत चौपाल का आयोजन कृषि विभाग के तरफ से किया गया।इस चौपाल मे कृषि पदाधिकारी दिलिप कुमार सिंह ने उपस्थित किसानों को खरिफ कि खेती जैविक तरिके से करने कि सलाह दी।उन्होंने उपस्थित किसानों को मिटी कि जाँच,पशुपालन, मत्सयपालन,बंगवानी आदी पर बिसतार पुरबक जानकारी दी।जैविक खेती कर अच्छी फसल व मुनाफा कमा सकते हैं।इसके साथ बांगवानी तथा पशु पालन व मत्सयपालन पर विस्तृत चर्चा हुई।किसानों को उनत प्रभेद के धान कि बिज किसानों को सरकार उपलब्ध करा रही हैं।इसे लगा कर विशेष लाभ उठा सकते हैं।इस मौके पर कृषि समन्वयक शशांक कुमार, अभिजीत कुमार, शैलेन्द्र दत्त तिवारी, किसान सलाहकार आशीष कुमार, शुबोध कुमार, सचिन कुमार,राजा कुमार वाड सदस्य रौशन राम सहित दरजनों किसान उपस्थिति रहें।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी संवाद सूत्र:- प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीचआर का वितरण नहीं किया गया । प्रत्येक माह के 15 तारीख को टीचआर का वितरण सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर होती है । लेकिन विगत 3 माह से टीएचआर का वितरण केंद्रों पर नहीं हो रहा है । सेविकाओं ने बताया कि अप्रैल माह से टीएचआर का वितरण केंद्रों पर नहीं हो रहा है । जिसके कारण बच्चों की संख्या लगातार घट रही है । मामले में सीडीपीओ अनिता कुमारी ने बताया कि विपत्र तैयार कर उप कोषागार बगहा में स्वीकृति हेतु भेजी जा चुकी है । उप कोषागार से विपत्र पारित होने के बाद टीएचआर का वितरण किया जाएगा ।उधर सरकार ने संपूर्ण बिहार में समेकित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली लागू कर दी गई है । इसके अनुसार सेविकाओं की खाते में टीएचआर की राशि सीधे मुहैया कराई जाएगी । सीडीपीओ ने कहा कि मेरा एलपीसी और वेतन पुर्जा उप कोषागार मे जमा है । प्रोग्राम पदाधिकारी एक साजिश के तहत गलत रिर्पोट डीएम को दे कर प्रपत्र क गठन करा रही है । इसकि जाच दूसरे पदाधिकारी से जाच कराने की गुहार सीडीपीओ ने डीएम से लगाई गयी है ।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी संवाद सूत्र:- मधुबनी प्रखंड क्षेत्र में चलाये जा रहे पोलियो अभियान का निरीक्षण रविवार को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 किरण शंकर झा के द्वारा किया गया। निरीक्षण में कर्मियों के कार्यो से संतुष्ट दिखे पदाधिकारी। निरीक्षण उपरांत जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 किरण शंकर झा ने बताया कि, स्वास्थ उप केंद्र धनहा, एवं तमकुहा में निरक्षण किया गया। साथ ही फील्ड का भी दौरा किया गया। सभी जगहों पर एएनएम व आशा कार्यकर्ता पोलियो की खुराक पिलाते हुए पाई गई। उन्होंने बताया कि, मधुबनी पीएचसी अंतर्गत कोल्ड चैन का भी निरीक्षण किया गया। जो सही तरीके से काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि, 16 से 20 तारीख तक पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है। इसके लिए मधुबनी पीएचसी क्षेत्र में 29 टीम बनाया गया है जो घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएगी। वही 9 टीमें चौक चौराहों पर पोलियो की खुराक पिलाएगी। उन्होंने बताया कि, मधुबनी प्रखंड में अबकी बार 20 - 21 हजार बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। निरक्षण में एसएमसी रेजी एडमिन, यू एन डी पी के वी सी सी एम अरबिन्द कुमार,W H O के एसएमओ डॉ0 अंकुर नायर मधुबनी पीएचसी प्रभारी डॉ0 सुधांशू वर्मा, यूनिसेफ के बीएमसी संतोष सिंह राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी संवाद सूत्र:- 16 से 20 जून तक चलने वाली पोलियो अभियान के प्रथम के प्रथम दिन रविवार को पूर्व प्रमुख अजय चौबे के द्वारा बच्चों को दो बूंद पोलियो खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। यूनिसेफ के बीएमसी संतोष कुमार सिंह राठौर ने बताया कि, समसेरवा टीम संख्या 25 के टीकाकर्मी के द्वारा घर घर भ्रमण कर पोलियो अभियान की खुराक पिलाई जा रही थी। इसी क्रम में एक परिवार में 3 बच्चे ऐसे थे जो पोलियो खुराक पिलाने के लिए आनाकानी कर रहे थे । पूर्व प्रमुख अजय चौबे के द्वारा परिवार को पोलियो की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई और अपने हाथों से बच्चों की पोलियो खुराक पिलाकर पोलियो अभियान की शुरुवात की गई। इसके लिए पूर्व प्रमुख को धन्यवाद दिया गया। पोलियो अभियान की शुरुवात करते हुए श्री चौबे ने कहा कि, भारत सरकार की यह अभियान बहुत ही सराहनीय है। भारत से पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी अभियान में पूरी तत्परता से काम करने के लिए बीएमसी संतोष कुमार सिंह को भी तारीफ करनी चाहिए। मौके पर टीकाकर्मी ममता कुमारी, पर्यवेक्षक रिंकू कुमारी, विनोद कुमार दुबे, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी संवाद सूत्र:- धनहा थाना क्षेत्र के लक्ष्नहीं गांव में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक शराबी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी गांव निवासी राजेंद्र यादव जो उत्तर प्रदेश से शराब का सेवन कर गांव में उत्पात मचा रहा था । इसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा धनहा थाने को दी गई। प्रभारी थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शराबी को पकड़ कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
वाल्मीकिनगर -  हर महीने की पूर्णिमा तिथि को आयोजित होने वाली नारायणी गंडकी माता की महा आरती की तैयारियां पूरी कर ली गई है । 
*सरस संगम बगहा*

स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित नारायणी गंडकी माता की 62 वीं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन  16 जून 2019 को शिवालय घाट त्रिवेणी धाम नवलपुर नेपाल में होगा । पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा हेतु आयोजित होने वाली यह महा आरती विगत 6 नवंबर 2014 से जारी है । इस महाआरती कार्यक्रम में मुख्य प्रवचन कर्ता के रूप में राम जानकी मंदिर न्यास समिति के संस्थापक एवं साधक श्री बालक दास बाबा जी महाराज, श्री गणेशा मोशन पिक्चर के निर्माता श्री रंजन सिंहा (नई दिल्ली),आंखें ज्योतिष अनुसंधान केंद्र डुमरिया इस्टेट के ज्योतिषाचार्य डॉक्टर हरी मंगल प्रसाद,  नेपाल के संत श्री गुरु वशिष्ट जी महाराज ,श्री नारायणी गंडकी माता महा आरती व्यवस्थापन समिति नेपाल के अध्यक्ष श्री सत्यदेव पांडे, कोषाध्यक्ष श्री मोतीलाल ढकाल, सचिव श्री भैरव लाल शर्मा, नेपाल के पार्श्व गायक श्री राम श्रेष्ठ, छायाकार अशोक माही छायाकार चंदन झा ,चरित्र अभिनेता बच्चन सिंह ,दिल्ली की नायिका अपूर्व मिश्रा, नायक रुद्र तिवारी ,नायक प्रशांत मिश्रा, निर्देशक  राहुल के श्रीवास्तव, व्याख्याता आशुतोष मिश्रा, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर मोहन कुमार चौधरी, कोलकाता के गायक रोशन अली, साहित्यकार सच्चिदानंद सौरभ,नायक लल्लू पटेल , दीपक कुमार, स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट की अध्यक्ष अंजलि आनंद ,गायक राजेश पंडित, निर्गुण गायक राहुल तिवारी, गीतकार अवध यादव, गीतकार नंदलाल, कृषि वैज्ञानिक विनय सिंह, नाल वादक शिव चंद्र शर्मा ,शिक्षाविद राधेश्याम पांडे, भजन गायिका आशा साहू ,नायिका कुमारी संगीता, शिवालय मंदिर के पुजारी श्री प्रेम सागर जी महाराज, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता , गायक प्रभात रंजन, ठूठीबारी विकास मंच के आशुतोष रौनियार,  गायक अभिनेता एवं समाजसेवी संगीत आनंद ,नेपाल के डॉक्टर चिरंजीवी सिलवाल ,पंडित हृदयेश मणि त्रिपाठी ,योगेंद्र निगम, नारायण प्रसाद आचार्य, रामप्रसाद , राजेश निगम प्रमोद रौनियार गुड्डू निगम , गायक कार्तिक कुमार, हेमंत निगम,के साथ साथ श्री गणेशा मोशन पिक्चर्स विंध्य श्री प्रोडक्शन, आंखें ज्योतिष अनुसंधान केंद्र ,यूट्यूब चैनल खाटी देहाती ,खोजबीन , सुरांगण संगीत,  मानव सेवा संगठन, पश्चिम चंपारण विकास मंच, परमार्थ संस्थान आदि संस्था के कलाकार एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहेंगे ।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी/से/ अजय कुमार यादवकी रिपोर्ट:- प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीचआर का वितरण नहीं किया गया । प्रत्येक माह के 15 तारीख को टीचआर का वितरण सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर होती है । लेकिन विगत 3 माह से टीएचआर का वितरण केंद्रों पर नहीं हो रहा है । सेविकाओं ने बताया कि अप्रैल माह से टीएचआर का वितरण केंद्रों पर नहीं हो रहा है । जिसके कारण बच्चों की संख्या लगातार घट रही है । मामले में सीडीपीओ अनिता कुमारी ने बताया कि विपत्र तैयार कर उप कोषागार बगहा में स्वीकृति हेतु भेजी जा चुकी है । उप कोषागार से विपत्र पारित होने के बाद टीएचआर का वितरण किया जाएगा ।उधर सरकार ने संपूर्ण बिहार में समेकित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली लागू कर दी गई है । इसके अनुसार सेविकाओं की खाते में टीएचआर की राशि सीधे मुहैया कराई जाएगी । सीडीपीओ ने कहा कि मेरा एलपीसी और वेतन पुर्जा उप कोषागार मे जमा है । प्रोग्राम पदाधिकारी एक साजिश के तहत गलत रिर्पोट डीएम को दे कर प्रपत्र क गठन करा रही है । इसकि जाच दूसरे पदाधिकारी से जाच कराने की गुहार सीडीपीओ ने डीएम से लगाई गयी है ।

बिहार सरकार द्वारा संचालित आत्मा"के द्वारा लगाया गया किसान चौपाल किसानों को सिखया गया आधुनिक कृषि के गुण।

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/परसौनी प्रक्षेत्र से शशि कुमार की रिपोर्ट:- चौतरवा। प्रखंड बगहा एक के चौतरवा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सिसवा बसन्तपुर के ग्राम जमादार टोला में वार्ड 10 में बिहार सरकार द्वारा संचालित कृषि प्रधौगिकी प्रबन्ध अभिकरण(आत्मा )के द्वारा किसान चौपाल का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।किसानों के सम्बोधन के दौरान कृषि समन्वयक सौरभ कुमार ने केन्द्र सरकार और बिहार सरकार दौरा चलाये जा रहे किसान कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारियां दी।किसानों के जानकारी देते हुए कृषि विभाग से आये हुए अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पैसे, किसानो के बैंक खाता का आधार मैपिंग नही होने के कारण बहुत से किसानों के खाते में पैसे नही जा सके है।साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सरकार ने 5 एकड़ की लिमिट को समाप्त कर दिया,अब 5एकड़ से अधिक भूमी रखने वाले भी इस योजना का लाभ ले सकते है।किसानों को सचेत करते हुए बताये की किसी भी अनुदान को पाने के लिए बैंक खाते को आधार मैपिंग करना जरूरी है।विधुत से फसलों के पटवन के लिए विशेष जानकारी देते हुए बताये की कंज्यूमर बनने के लिये मात्र 75/- रुपये उपभोक्ता राशि जमा कर आप अपने खेतों में पटवन के लिए कनेक्शन ले सकते है।किसानों को सरकार बहुत ही सस्ती दरों पर मात्र 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से पटवन के लिए चार्ज ले रही है।साथ ही पंजिकृत दुकान से खेतों में पटवन के लिए मोटर खरीदने पर 50 प्रतिशत की अनुदान की भी बात बताए।सभी पंचायतों में 15 किसानों को श्रीविधि से धान की खेती करने के लिए बात बताये।पंजीकृत किसानों को मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के अंतर्गत किसानों मात्र 21 रूपये में 6 किलो धान की बीज देने की बात समझाये और उन्होंने बताया इस बीज को तीन वर्षों तक उपयोग किया जा सकता है।खेतों की उर्वरा शक्ति का कम होना रसायनिक खादों का अधिक मात्रा मे उपयोग करने का कारण बताए,वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर हम रसायनिक खाद का उपयोग कम कर सकते है।किसानों की वर्मीकम्पोस्ट की यूनिट लगाने के लिए प्रति यूनिट 5000/-रुपये अनुदान देने की बात कही।बीज उपचारित कर बुआई करने से 90 प्रतिशत बीमारियों को आने से रोक सकते है जिससे हमारी उपज मे कमी नहि आएगी।किसान चौपाल में किसानों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और उन्नत खेती के लिए उन्नत बीज और समय समय पर फसलों में आने वाले रोगों की उपचार के लिए भी दिशा निर्देश दिया गया।मौके पर वार्ड सदस्य मोहम्मद मिन्हाजूदीन पूर्व मुखिया विंदवाशनी प्रसाद,मनोज पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद,उमेश प्रसाद,आदि बहुत से किसान मौजूद रहे।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी से अजय कुमार की रिपोर्ट:- बुधवार को मधुबनी प्रखंड मुख्यालय पर बिजली विभाग द्वारा शिविर लगाकर किसानों से आवेदन लिया गया। जिससे किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए बिजली पहुचाया जाय। जे ई बिजली विभाग राजीव कुमार ने बताया कि, सरकार के निर्देश के अनुसार प्रत्येक बुधवार शिविर लगाकर किसानों से आवेदन लिया जाएगा। एवं सिंचाई के लिए त्वरित किसानों के खेतों तक बिजली की ब्यवस्था की जाएगी। जे ई ने बताया कि, किसानों को सिंचाई के लिए सरकार अनुदानित दर पर बिजली दे रही है। उन्होंने बताया कि, प्रति यूनिट बिजली की रेत 5.75 पैसा है। परंतु सरकार अनुदानित दर पर किसानों को केवल 75 पैसा प्रति यूनिट बिजली दे रही हैं। वही लाइन मैन बिजय चौहान ने बताया कि, आवेदन के रूप में किसानों से आधार कार्ड, फोटो, खेत का रसीद, खाता, खेसरा, मोबाइल न0 आदि लिया जा रहा है। उक्त शिविर में लाइन मैन, हंस बैठा , रोशन कुमार सहित, अन्य किसान मौजूद रहे।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी से अजय कुमार की रिपोर्ट:- बुधवार को मधुबनी प्रखंड के कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा बरवा पंचायत में किसान चौपाल लगाया गया। जिसमें खेती के बिषय में किसानों को जानकारी दी गई। चौपाल में कृषि समन्वयक सकील अहमद ने किसानों को बताया कि, खेती के लिए सरकार द्वारा अनुदानित बीज मौजूद हैं। किसान बीज ला कर बिजड़ा गिरा सकता है। उन्होंने बताया कि, खेती के लिए मुख्य रूप से बुआई, सिचाई, एवं समय पर खाद अति आवश्यक है। ऐसा करने से खेती में कम लागत एवं अधिक उपज होता है। उक्त मौके पर मुखिया सिकन्दर यादव, सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा मधुबनी/अजय कुमार यादव की रिपोर्ट:- धनहा-बासी मुख्य मार्ग के भपसा नाला से आगे सोमवार की रात करीब 1:00 बजे शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइबर ने ओभर लोड गिट्टी से लदा ट्रक को मुख्य सड़क के बगल में पलट दिया। हला की ट्रक ड्राइबर बाल-बाल बच गया। ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर डीही बड़वा गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे एवं ट्रक ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाले। ट्रक ड्राइबर ओभर लोड गिट्टी से लदा ट्रक यूपी के झांसी से बगहा लेकर जा रहा था। डीही बड़वा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि रात के करीब 1:00 बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दिया तब तक गांव के लोग दौड़कर उक्त स्थल पर पहुंचे तो देखा कि मुख्य सड़क के बाएं साइड में ओवरलोड गिट्टी से लदा ट्रक पलट गया है। और ट्रक ड्राइवर उसी में फंसा हुआ है। जिसके बाद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। लोगों का मानना है कि नशे की हालत में ट्रक चलाते समय मुख्य सड़क से नीचे ट्रक को गिरा दिया। इस संबंध में पूछने पर प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक मालीक के आवेदन पर सनहा दर्ज करते हुए ट्रक को छोड़ दिया गया है। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के तरफ से प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में गिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रक इस मुख्य मार्ग से गुजरता है। लेकिन ओवरलोड ट्रक पर स्थानीय थाना थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। जबकि ओवरलोड ट्रक के आवागमन से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

बर्चस्व को ले आर्केस्ट्रा मे चली गोली  

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन । थाना क्षेत्र के धुमनगर गाँव मे सोमवार की रात आयी एक बारात मे आर्केस्ट्रा देखने के दौरान दो गुट आपस मे भीड गये । जिस कारण गाव मे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया । ग्रामीणो ने तुरन्त इसकी सुचना  स्थानीय चौकिदार को दिया । तथा दो बाईक पकड़ लिया ।ग्रामीण सुत्रो के मुताबिक बारात मे आर्केस्ट्रा देखने के दौरान दो गुटों मे आपसी वर्चस्व ठन गयी । एक गुट के कतिपय तत्वों ने फायरिंग कर दी । हालाकि फायरिंग मे किसी के हताहत होने की खबर नही है । ग्रामीण भगदड मचाने वालो के पीछे पड गये । जहा शरारती तत्वों के दो बाईक को पकड लिया । गाँव मे पुरी रात आपसी चर्चा का विषय गर्म रहा । लेकिन किसी ने भी इस घटना की सूचना थाने को नही दिया । सिर्फ स्थानीय चौकिदार को इसकी सुचना दी गई ।।मंगलवार की सुबह ग्रामीणो के दबाव पर चौकिदार ने थाने को दस बजे सुबह फोन कर हंगामा होने कि सुचना दिया। तथा एक बाईक जब्त की बात बताया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि धुमनगर गाँव मे झड़प की सुचना मिली है तथा एक बाईक जब्त की बात बताई गयी है । इस संबंध मे किसी प्रकार का आवेदन थाने को नही दिया गया है ।आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई किया जाएगा।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता ।प्रखंड क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत भवन मे सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल, वीडियो गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, स्थानीय मुखिया चंद्र किशोर प्रसाद सिंह द्वारा मंगलवार के दिन संयुक्त रूप से आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सांसद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य एवं केंद्र में हमारी सरकार है एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार कृत संकल्पित है ।उन्होंने बताया कि अब आपके पंचायत भवन से ही जाति, निवास, आय, वृद्धा पेंशन जन्म मृत्यु सहित विभिन्न प्रकारों के प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा एवं आपको इसलिए लिए प्रखंड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा ।उन्होंने बताया कि जिन भी व्यक्तियों को राशन कार्ड में नाम नहीं जूट पाया है वह भी आवेदन भर के जमा कर दे राशन कार्ड में नाम जोड़ने का कार्य आरंभ हो गया है ।वहीं इस मौके पर अपनी तीसरी जीत पर बहुआरवा के लोगों को अधिक मत देने के लिए बधाई ग्रामीणों को दी ।इस मौके पर थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ,दरोगा सुनील सिंह ,पंचायत सचिव रामवृक्ष पासवान, समिति सदस्य सुशील यादव ,सरपंच रामचंद्र यादव, अरविंद पाण्डेय, मनोज प्रसाद बरनवाल, अवधेश यादव, कार्यपालक सहायक आदित्य राज ,सहित सैकड़ों की संख्या में पंचायत के ग्रामीण इस मौके पर मौजूद रहे ।इस समारोह का संचालन रूप नारायण साह ने की जबकि धन्यवाद लोगों को पवन कुमार सिंह ने दी।

बिजली की समस्याओ का समाधान

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता। मझौलिया बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर अहवर शेख पंचायत के वार्ड 16 के उपभोक्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्युत सहायक कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार ने बिजली मानव बल को भेजकर शिकायतो का निष्पादन किया।उपभोक्ताओं में सविता देवी, नगमा खातून, मोहम्मदेन अंसारी, अमित कुमार गुप्ता, कुंदन कुमार, परवेज आलम ,मनोज यादव, अनवर अंसारी ,सुनैना देवी ,लाल बाबू यादव, अफरोज अंसारी आदि लोगों ने सेल फोन पर सहायक कार्यपालक अभियंता से शिकायत किया कि । हम लोगों को नियमित बिजली नहीं मिलता है, जब बिजली मिलता है तो लो वोल्टेज होता हैं ।गर्मी के मौसम में काफी परेशानी हो रही है मस्जिद के समीप सलमुनेशा के घर से शंकर प्रसाद के घर तक सिंगल फेज होने के कारण काफी परेशानी होती है। सहायक के कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार ने मानव बल अजीत प्रसाद उर्फ श्याम सुंदर चंदन कुमार गांव में भेजकर बिजली से संबंधित समस्या का निष्पादन कराया ।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी/ अजय कुमार यादव की रिपोर्ट:- मधुबनी प्रखंड में धनहा-रतवल गाइड बाध में पड़े जमीन का मुआवजा छः वर्ष बाद भी कुछ लोगो को अभीतक नही मिला है। जिसको लेकर रामनगरी मुसहर टोली के ग्रामीणों ने एक लिखित शिकायत जिलाधिकारी को सौंपा है। दिए गए आवेदन में ग्रामीण इन्द्रासन मुसहर, कुनी मुसहर, जवाहर मुसहर, सरस्वती देवी, स्व0 मदन मुसहर, कहा है कि, छः वर्ष पूर्व धनहा-रतवल पुल के पास बन रहे गाइड बाध में पुल निगम के द्वारा हमलोगों के जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया। और कहा गया कि शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा। परंतु छः वर्ष बाद भी अभीतक मुआवजा नहीं मिला। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शीघ्र मुआवजा।दिलाने की मांग करते हुए कहा कि, हम सब असहाय ब्यक्ति है। जमीन ही एक आधार था, जो सरकार द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया। अगर 10 जून तक मुआवजा नहीं मिलता है तो, हमसभी बाध्य होकर जिलाधिकारी कार्यालय एवं पुल निर्माण निगम कार्यालय के सामने 11 जून से आमरण अनशन एवं धरना प्रदर्शन करेंगे।
सरस संगम (कार्यलय)बगहा से आशुतोष कुमार जयसवाल की रिपोर्ट:- ।बधाईयाँ बधाईयाँ बधाईयाँ।। कल दिनांक 09-06-2019 बगहा नगर परिषद् सभापति महोदया एवम् सभापति प्रतिनिधि मो. फिरोज आलम जी के लिए दोहरी खुशी का दिन था एक तो सफल वैवाहिक जीवन की सालगिरह की और दुसरा सफलतापूर्वक नगर परिषद् के दो साल पुरे होने की उक्त कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभापति प्रतिनिधि महोदय के द्वारा हर बात का खास ख्याल रखा गया था इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी वार्डों के वार्ड आयुक्त लोग मुस्तैद थे शहर के समाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र के बड़े-बड़े लोगों की उपस्थिति खास चर्चा की विषय रहीं मौके पर समस्त गणमान्य लोगों के बीच सभापति महोदया एवम् प्रतिनिधि महोदय जी के द्वारा हर मेहमानों के साथ समान व्यवहार शिष्टाचार का ध्यान रखना चर्चा का विषय रहा निसंदेह बगहा नगर परिषद् के लिए इन लोगों का कार्यकाल अविस्मरणीय है इन लोगों की बहुचर्चित योजना "" क्लीन बगहा ग्रीन बगहा"" काफी सफल योजना रहा, हर वार्ड में सफाई प्रतिदिन होना, जल निकासी योजना, जल मीनार योजना, शौचालय निर्माण योजना, इनके कार्यकाल का प्रयास और सफल प्रयास रहा लोगों को नगरपालिका का एहसास दिलाने में इन लोगों की अहम भूमिका रही। मौके पर बगहा प्रशासन, एवम् समस्त गणमान्य लोगों के द्वारा इन दोनों के सुखमय जीवन एवम् सफल कार्यालय के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/शनिचरी नवलपुर संवाद सूत्र:- योगापट्टी - सरकार मरीजों के इलाज के नाम पर लाखों करोड़ रुपया खर्च कर रही है।लेकिन कुछ लालची अधिकारियों व बिचौलियों के चलते कभी कभार सरकार को फजीहत होनी ही पड़ती है। योगापट्टी प्रखंड के योगापट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां शनिवार को आधी रात इलाज करवाने के लिए नौगांवा गांव निवासी मनिष कुमार के परिजन मनीष को लेकर अस्पताल पहुचे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज इलाज के लिए बेतिया अस्पताल रेफर कर दिया। मरीज के परिजन मरीज को जिला अस्पताल ले जाने के लिए सरकारी एम्बुलेंस की मांग की।एम्बुलेंस चालकों ने रात्रि का समय होने का हवाला देते हुए एक हजार रुपए का डिमांड किया।उधर परिजन अपनी गरीबी का रोना रो रहे थे।इधर चालक नींद खराब होने पर परिजनों को उल्टा सीधा बोल रहा था।गरीबी और क्रूरता के चक्की में मरीज रात भर अस्पताल में कराहता रहा। इसी उधेड़ बुन में दिन के दस बज गए अस्पताल में चहलकदमी बढ़ती गयी।लोग अस्पताल प्रबंधन पर कोसते रहे। अस्पताल में पहुचे दर्जनों लोगों ने एक स्वर में एम्बुलेंस चालक पर एम्बुलेंस ले जाने का दबाव बनाया।तब जाकर एम्बुलेंस चालक रवि कुमार वर्मा की कुम्भकर्णी निंद्रा से मोह भंग हुआ और परिजनों पर कोसते हुए एम्बुलेंस ले जाने को तैयार हुआ। जैसे ही चालक रवि कुमार वर्मा बेतिया स्थित छावनी चौराहे पर पहुचा उसके अंदर का शैतान जागृत हो गया और गाड़ी खराब होने का झूठा बहाना बनाकर मरीज को बीच रास्ते मे ही उतार कर गाड़ी लेकर चलता बना।उधर बीच रास्ते मे एम्बुलेंस से उतारे जाने पर मरीज और उनके परिजन अपने गरीबी और विवशता पर पश्चताप करते हुए टेम्पू से ले कर जिला अस्पताल पहुचे। इस बावत जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एम.एस.रहीम ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है।इसकी जांच कराई जाएगी सत्यता पाये जाने पर चालक के विरुद्ध कार्यवाही करने की अनुसंशा की जाएगी। का डिमांड पूरा नहीं करने पर सरकारी एंबुलेंस चालक ने मरीज को बीच रास्ते में ही उतारा
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी से अजय कुमार यादव की रिपोर्ट:- धनहा थाना के मधुआ पंचायत अंतर्गत नोनिया पट्टी मारिचाहवा गांव में पाटीदारों के द्वारा किये गए मारपीट में दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार मधुबनी पीएचसी में करने के बाद रेफर कर दिया गया। बिबाद चोरी से शराब पीने का है। दोनो आपस में पट्टीदार है। जानकारी के अनुसार विनोद चौहान एवं हरिंदर चौहान चोरी से शराब का कारोबार करते हैं । इनका शराब खेत में रखा हुआ था। जो चोरी हो गया । जिसका आरोप लगाते हुए बिनोद चौहान, हरिंदर चौहान एवं उनके परिवार वालो शीला देवी, पति जोगिंदर चौहान, एवं कोहली देवी पति भवरी चौहान को इट पत्थर से मारकर जख्मी कर दिया गया । दोनों को गंभीर अवस्था में परिवार द्वारा मधुबनी पीएचसी पहुंचाया गया । जहां एएनएम के द्वारा प्राथमिक उपचार कर दोनों को बेहोशी की हालत में रेफर कर दिया गया । इस संबंध में थाना अध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है कार्यवाही की जा रही है।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी से अजय कुमार की रिपोर्ट:- मधुबनी प्रखंड प्रांगण में शुक्रवार कृषि विभाग द्वारा खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया । महोत्सव की शुरुआत मधुबनी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनु सिंह चंदेल तथा जिला फेस फैसिलिटेटर जैविक एस एन पांडे द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । महोत्सव में किसानों को संबोधित करते हुए जैविक फैसिलिटेटर बेतिया एस एन पांडेय ने कहा कि, किसान जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें । जिससे लागत कम और उपज अधिक होता है । और अन्न भी शुद्ध होता है । वही तकनीकी प्रशिक्षक बेतिया सौरव कुमार ने कहा कि, आज वैज्ञानिक युग है । अगर किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करें तो पैदावार बढ़ेगा । सरकार का लक्ष्य है कि किसान का आए बढ़ाया जाए। इसके लिए किसानों को ससमय जोताई, बुआई एवं सिचाई करना जरूरी है । वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी मधुबनी संजय शर्मा ने बताया कि, ड्रिप सिंचाई एवं रेनगन पर सरकार द्वारा 90 से 100% तक का अनुदान दिया जा रहा है । वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनु सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है । किसानों को भी चाहिए कि सरकारी लाभ उठाते हुए अपना ध्यान ससमय कृषि पर केंद्रित करना चाहिए। जिससे किसानों की आय बढ़ सके । उक्त मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि भोला चौहान, वरिष्ठ किसान इंद्रासन सिंह, हरेंद्र प्रताप राव , किसान सलाहकार गोरख साहनी, रमेश चौधरी, बुधीई राम, रामराज सिंह, सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/धनहा से अजय कुमार की रिपोर्ट:- धनहा थाना के बरवा पंचायत अंतर्गत सहजटोला गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस के टीम द्वारा मधुबनी पीएचसी लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना गुरुवार की देर शाम की है। घायल युवक नशे में धुत था। जानकारी के अनुसार दौनाहा गांव निवासी सुनील निषाद, पिता, रामजीत निषाद अपने रिश्तेदार के यहाँ यूपी के पचरुखीय गया था। देर शाम को वापस लौटने के क्रम में सहज टोला के पास बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें सुनील निषाद बुरी तरह घायल हो गया। घटना कैसे हुई पता नहीं चला है। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा मधुबनी पीएचसी को दिया गया । मधुबनी पीएचसी के एंबुलेंस दल द्वारा त्वरित एंबुलेंस से मधुबनी पीएचसी पहुंचाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया । पीएचसी के डॉक्टर बालेश्वर शर्मा ने बताया कि, घायल युवक की हालत गंभीर है । उसके चेहरे का नक्शा बिगड़ गया है । उन्होंने बताया कि घायल सुनील कुमार काफी मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ था । डॉक्टर ने बताया कि इसकी सूचना धनहा पुलिस को भी दे दी गई है । वहीं थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि, सूचना मिली है मामले की जांच की जा रही है।
सरस् संगम (कार्यलय) बगहा/धनहा से अजय कुमार की रिपोर्ट:- धनहा थाना के बांसी धनहा मुख्य मार्ग पर तमकुहा ब्रह्म स्थान के पास शुक्रवार की सुबह एक बाइक की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई । वहीं बाइक सवार को भी हल्की चोटें आई है । दोनों को मधुबनी पीएचसी में इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार तमकुहा गांव निवासी राजमती देवी पति झीनी चौहान पूजा करने के लिए ब्रह्म स्थान पर जा रही थी । तभी एक दौनाहा गांव निवासी राजकुमार अपने बाइक पर दो लोगों को बैठाकर तेज गति से बांसी की तरफ आ रहा था । बाइक के अनियंत्रित होने पर महिला राजपति देवी को ठोकर लग गई। जिससे राजपति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई । वहीं बाइक गिर जाने से बाइक चालक राजकुमार को भी चोटें आई है। दोनों को मधुबनी हॉस्पिटल पहुंचाया गया । डॉक्टर बालेश्वर शर्मा ने बताया कि दोनों को चोटे आई हैं। हालत ठीक है।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बिहार टीईटी सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा की बैठक गुरूवार को एम जे के कॉलेज परिसर मे प्रदेश सहसंयोजक सोनू कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित अभ्यर्थियों नें सरकार पर शिक्षा विरोधी नीति का आरोप लगाते हुये कहा कि राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षकों के 02 लाख से अधिक पद वर्षों से रिक्त पड़े है। इधर टीईटी की परीक्षा उत्तीर्ण होने के बावजूद शिक्षक बहाली का इंतजार कर रहे है। कुछ अभ्यर्थियों के उम्र सीमा भी समाप्ति के कगार पर हैं। एक तरफ सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दावा करती है। वहीं दूसरी तरफ 50 हजार की संख्या में टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित अभ्यर्थी दर-बदर भटक रहे है। फिर भी टालमटोल का सिलसिला अभी भी जारी है। पहले सरकार नियोजित शिक्षकों के सुप्रीम कोर्ट में चल रहे वेतन मामले का हवाला देकर बहाना करती रही, अब शिक्षकों के समानुपातीकरण के बाद बहाली करने की बात कही जा रही है। ऐसे में देखा जायें तो सरकार की मंशा साफ नहीं है समानुपातीकरण के आड़ में बहाली को बेवजह लटकाना चाह रही है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2019 को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक थी। उसमें निर्णय लिये गये कि हाईस्कूलों में जून माह से 32,000 हजार शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जिसमें एसटीईटी अभ्यर्थी पर्याप्त संख्या में मिल नहीं रहें है। वहीं प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षकों का समानुपातीकरण करने के बाद शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया प्रारंभ होने की बात की जा रही हेै जहाँ हजारों टीईटी अभ्यर्थी बेरोजगार पड़े है। इस तरह दोहरी नीति की वजह से सभी अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित एवं परेशान है। समान काम-समान वेतन का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला देकर शिक्षामंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं अन्य द्वारा डेढ़ साल से आश्वासन दिया जा रहा कि फैसला आने के 10 दिन के भीतर बहाली प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी, जो की आ चुका है। अब शिक्षकों के समानुपातीकरण के नाम पर बहाली में अनावश्यक देरी जानबुझ कर की जा रही है। वर्ष 2008, 2010 एवं समय समय पर समानुपातीकरण का काम किया जा चुका है, हालांकि इसे बहाली के बाद भी किया जा सकता है। क्योंकि प्रारंभिक विद्यालयों में रिक्तियाँ पर्याप्त संख्या में है। सरकार की दोहरी नीति की वजह से हजारों टीईटी अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। नाराज अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन पर भी अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि हाईस्कूलों के साथ ही प्रारंभिक विद्यालयों में भी यदि बहाली प्रक्रिया अविलम्ब प्रारंभ नहीं की गई तो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये 10 जून से पटना गर्दनीबाग में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने टीईटी अभ्यर्थियों से इस आंदोलन को सफल बनाने का अहवान भी किया। मौके पर जवाहर कुमार, अजय कुमार, मुरारी कुमार, नवीन कुमार, पवन कुमार, सौरभ कुमार, जितेन्द्र कुमार, , सुजीत द्विवेदी, सोनू शर्मा सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया फंदा लगाकर एक और युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली! मामला बानु छापर ओपी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 एक निजी मकान में किराए पर रहने वाला किरायादार ने रस्सी गले में लगाकर सीलिंग फैन में लटक कर अपनी जान गवा ली उक्त बातों की जानकारी देते हुए मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मझौलिया थाना के सरी स वाबाजार निवासी विक्रमा सिंह का पुत्र बिट्टू सिंह जोकि विगत 1 माह से डेरा लेकर बानु छापर वार्ड नंबर 10 में एक निजी मकान में किराए पर रहता था जोकि b.a. पार्ट 2 का विद्यार्थी था !भाई में दूसरा नंबर था मौके पर बानु छापर ओपी पुलिस और मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया?

विवाहिता की हत्या कर शव किया गायब , एफआईआर

सरस संगम(कार्यलय)बेतिया/बैरिया ।एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के मझरिया गांव मे दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या कर दिया है ।वही साक्ष्य छुपाने की नीयत से ससुराल के लोगो ने शव को जला दिया है ।थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि विवाहिता सुनीता की हत्या बाइक व एलसीडी के लिए की गई है ।शिकारपुर थाना क्षेत्र के गोखुला निवासी मृतका की मां मु सविता के बयान पर आधा दर्जन पर एफआईआर की गई है ।जिसमे पति साहेब चौधरी ,महावीर चौधरी ,बब्लु कुमार , चंदन कुमार विपिन आदि शामिल है ।एफआईआर मे मृतका सुनीता की माॅ सविता ने बताया है कि 15 अप्रैल को इसी साल साहेब चौधरी से शादी हुई थी ।शादी के बाद से ही दहेज के लिए कई बार ससुराल के लोगो ने सुनीता को प्रताड़ित किया ।जहाँ जाकर कई बार पंचायत भी हुई ।बुधवार को जब सूचना मिली कि सुनीता को मारपीट कर प्रताड़ित किया गया है ।जब उसकी मां अन्य लोगो के साथ मझरिया पहुँची तो उसकी पुत्री नही थी ।ससुराल के लोग भी फरार थे ।बाद मे लोगो से मालूम हुआ कि सुनीता की हत्या कर शव को जला दिया गया है ।इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राणा प्रसाद घटना स्थल पहुँच गये ।उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही ।शीघ्र ही आरोपी पकडे जाएगे ।इधर घटना के बाद ससुराल के लोग घर बंद कर फरार हो गये है ।

दो महिलाओं का अपहरण

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।ए स । थाना क्षेत्र के अलग-अलग गावों से दो शादी शुदा महिलाओ का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है ।इस बाबत बंगला टोला निवासी जिउत सहनी ने महावीर सहनी ,संतोष सहनी,मूरती देवी,चंद्रमा देवी सहित अन्य लोगों को  नामजद बनाते हुए पुलिस को बताया कि विगत माह उक्त सभी लोग उनके घर पर आये तथा उनके पत्नी को अकेला देख उसका अपहरण कर लिये। वही कोतराहा पंचायत के कारी साह टोला निवासी विजय सहनी ने मंगलपुर गुदरिया निवासी रंगीला यादव व अन्य को नामजद बनाते हुए पुलिस को बताया कि रंगीला उसके पत्नी को फोन कर फिल्म बनाने व गाना बनाकर अच्छा पैसा कमाने का लालच देकर बुलाया तथा साजिश के तहत  बाईक से लेकर फरार हो गया।प्रभारी दरोगा प्रभात समीर ने बताया कि दोनो आवेदनो के आलोक मे पुलिस कांड अंकित करते हुए महिलाओं की बरामदगी व आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए आगे की कारवाई मे जुट गयी है ।।

डेढ़ दर्जन लोगों को पागल सियार ने काटा क्षेत्र में दहशत, जानवरों पर भी किया हमला

सरस् संगम (कार्यलय)बेतिया /योगापट्टी संवाद सूत्र:- योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र सिसवा बैरागी पंचायत गांव सेमरी मन वाड 13 में एक पागल सियार ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया वही सियार ने देवनाथ प्रसाद चौरसिया,सरस्वती देवी,राजेन्द्र बैठा,वीरेंद्र राम,मंहगू राम,भुहाल राम,रंजीत प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद,जठाई सहनी,राजेश सहनी,आदि को काटा।सभी को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया।प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मीर सफीकुर रहीम ने बताया की प्राथमिक इलाज किया।

कोचिंग से अगवा कर हत्या का प्रयास

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया। नगर थाने के सुप्रिया रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से बीते 25 जून को सागर पोखरा निवासी पुनीत गिरि अगवा कर हत्या करने का प्रयास किया गया। उसे एनएच-727 स्थित एक खाली पड़े जमीन में अपराधी ले गये और जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर वहां से भागा। आरोपितों ने खौफ पैदा करने के लिए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी जयंतकांत के संज्ञान में आने के बाद गुरुवार को नगर थाने में मामले की एफआईआर दर्ज की गई। इसमें सात लोगों को आरोपित किया गया है। एसपी ने बताया कि कानून का राज है, किसी को भी इससे खेलने नहीं दिया जाएगा। दोषी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। नगर थाने की पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि पुनीत गिरि की शिकायत पर कई कांडों के आरोपित नन्हकी उर्फ अनूप, उसके भाई गोलू (दोनों उत्तरवारी पोखरा), राहुल सिंह (पक्की फुलवारी), चन्द्रभूषण गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता (उत्तरवारी पोखरा), गोलू कुमार (इलमराम चौक), शिवम मिश्रा (पुरानी गुदरी) को अभियुक्त बनाया गया है। इनके विरूद्ध अपहरण, जानलेवा हमला व मारपीट समेत कई कांडों की एफआईआर दर्ज है। दोषियों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं होने पर उनकी चल-अचल संपति को कुर्क किया जाएगा। एफआईआर में पुनीत ने बताया है कि वह 25 मई की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे सुप्रिया रोड स्थित कोचिंग सेंटर पर गया। तभी वहां पर नामजद अभियुक्त आ पहुंचे। उसे अगवा कर एक बाइक के शो रूम के पीछे खाली पड़े जमीन पर ले गए। वहां पर उसे मारपीट कर मौत के घात उतारने का प्रयास किया गया।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या

सरस् संगम (कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया। बानुछापर के देवनगर से सटे वार्ड नं.10 में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बिट्टू सिंह (22) ने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार दोपहर की है। युवक मझौलिया थाने के सरिसवा बाजार निवासी विक्रमा सिंह का पुत्र था। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बिट्टू सिंह के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। उसके आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण है इसका पता लगाया जा रहा है। युवक के पिता ने बताया कि बिट्टू एमजेके कॉलेज के बीए पार्ट-2 का छात्र था। चार दिन पूर्व से वह वार्ड नं. 10 स्थित एक मकान में कमरा ले अपने दोस्त बनकट निवासी मौसम के साथ रहकर तैयारी करता था। बुधवार को मौसम अपने गांव चला गया। रात आठ बजे के करीब मौसम ने बिट्टू के मोबाइल पर फोन कर पूछा कि खाना बन रहा है, तो उसने कहा कि नहीं बन रहा है। दिन का ही खाना बचा है, जिसे वह खा लेगा। गुरुवार की सुबह जब मकान मालिक अपने घर पर पहुंचे तो देखा कि बिट्टू का शव रस्सी के सहारे पंखा लटकाने वाले हुक से लटका हुआ है। तब उन्होंने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी। मुफस्सिल के इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार, बानुछापर ओपी प्रभारी चन्द्रशेखर आजाद, प्रशिक्षु महिला दारोगा डेजी कुमारी, अंजली कुमारी व अन्य प्रशिक्षु दारोगा मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतार पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/धनहा/नदी/मधुबनी संवाद सूत्र:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को नदी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा एवं धनहा थानाध्यक्ष शम्भू शरण गुप्ता के द्वारा अपने अपने थाना परिषर में बृक्षा रोपण किया गया। धनहा थाना परिसर में थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता एवं पुलिसकर्मियों द्वारा एक दर्जन पौधे लगाया गया। वही नदी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मियों के साथ थाना परिसर में 11 आम के पौधे लगाते हुए दियारे के लोगों को अपने अपने घर पर एक-एक पौधा लगाने के लिए अपील किया । उन्होंने कहा कि अगले 10 वर्षों में हमारी पृथ्वी आज से 4 डिग्री और गरम हो जाएगी। हम सभी को वैश्विक ताप वृद्धि को रोकने के लिए अपना हर संभव पूरा प्रयास करना चाहिए ! वही धनहा थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं ईद के त्यौहार के अवसर पर दौनहा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन में प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं। एक पौधा लगाना 10 पुत्र के समान है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में पेड़ पौधों की कटाई हो रही है ।अगर उसके मुताबिक पौधा नहीं लगाया गया तो इस पृथ्वी पर लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सभी लोग पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों में तथा आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं । इसके अलावा अधिक से अधिक जल बचाएं । पालथीन का प्रयोग ना करें और प्लास्टिक को ना जलाएं। जिससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके ! विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मधुबनी प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में प्रधान शिक्षक विद्यालय के बच्चों द्वारा पौधा लगाया गया।

चिकित्सा प्रभारी ने कर्मियों पर किया रंगदारी का केस

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/चनपटिया संवाद सूत्र:- चनपटिया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दो स्वास्थ्यकर्मी पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में प्रभारी डॉ विजय कुमार ने कहा है कि स्वास्थ्यकर्मी सुरेश प्रसाद एवं संदीप कुमार ने उनसे दस लाख रुपए रंगदारी मांगा है और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। सुरेश प्रसाद अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। वहीं संदीप कुमार एम्बुलेंस सेवा में आपातकालीन टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। प्रभारी के अनुसार सुरेश प्रसाद के नियुक्ति संबंधी कागजात संदेहास्पद पाए जाने पर सिविल सर्जन के द्वारा उनके वेतन पर रोक लगा दी गयी है। इसी बात से भड़के सुरेश प्रसाद ने वेतन चालू नहीं होने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्हें धमकाने एवं उनसे रंगदारी मांगने संदीप कुमार भी शामिल हैं। प्रभारी ने कहा है कि विगत 25 मई को पटना जाने के दौरान बेतिया बस स्टैंड में पांच छह अज्ञात लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर सुरेश प्रसाद एवं संदीप कुमार को परेशान नहीं की चेतावनी दी। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हत्या कर वाहन लूट गिरोह के दो और धराए

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया। राज्यभर में चालक की हत्या कर वाहन लूटने वाले गिरोह के दो और अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वाले में बलथर थाने के पड़री परसौनी के शहाबुद्दीन आलम व तंजीर आलम शामिल है। दोनों के पास से आधा-आधा किलो नेपाली चरस व मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि शहाबुद्दीन व तंजीर की गिरफ्तारी से मोतिहारी के सुगौली में चालक की हत्या कर टेम्पो लूट, गोपालपुर के जोकहा गांव निवासी मेघा साह को बंधक बना टेम्पो लूट व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चुनाव पूर्व फायरिंग कर बोलेरो लूटने के मामले का खुलासा हो गया। इन दोनों की संलिप्ता किशनगंज, गया व औरंगाबाद में चालक की हत्या कर वाहनों को लूटने के मामले में भी है। वहां की पुलिस को इन दोनों की गिरफ्तारी की सूचना भेजी जा रही है। मामला यह है कि पिछले महीने अपराधियों ने मोतिहारी से टेम्पो भाड़ा किया। सुगौली आने के दौरान अपराधियों ने चालक की हत्या कर टेम्पो लूट ली। हत्या में शामिल सहोदर भाई सुगौली के मिरटोली निवासी फरमान मियां व अरमान मियां को लूट के टेम्पो सहित पुलिस की टीम ने नगर थाने के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया था। फरमान के दाहिने हाथ में गहरा जख्म था, खून बह रहा था। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि चालक की हत्या कर टेम्पो लूटा गया है। बाद में अरमान व फरमान की निशानदेही पर मकसूद व जमशेद को भी गिरफ्तार किया गया था। अब इन दोनों की गिरफ्तार से वाहन लूट गिरोह का खुलासा हो गया।
सरस् संगम (कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया मोहन सिंह कूल्हे की ऑपरेशन के लिए डॉ उमेश कुमार की नारायणी हॉस्पिटल में दाखिल महिला की दो बार डॉ द्वारा असफल ऑपरेशन करने एवं हाई एंटीबायोटिक दवा चलाने के बाद जब एक किडनी खराब हो गया तो डॉ द्वारा उस महिला को करीब एक माह बाद रेफर कर दिया गया। यह कोई दूसरे की कहानी नहीं है बल्कि जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं पश्चिम चंपारण प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन सिंह की आप बीती है। उन्होंने 20 अप्रैल को कूल्हे की ऑपरेशन के लिए अपनी पत्नी शारदा देवी को डॉ उमेश कुमार के निजी नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ उमेश कुमार ने इनसे 2 बाउंड भरवाने के बाद 25 अप्रैल को ऑपरेशन किया और 1 मई को ड्रेसिंग करने के बाद कहा कि घाव सूख रहा है। आप इन्हें घर ले जा सकते हैं और समय-समय पर आकर ड्रेसिंग करा सकते हैं। जब 1 मई को घर ले जाया गया तो अचानक रात में और हालत बिगड़ गई। जब 2 मई को पुनः डॉ उमेश कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मरीज को लेकर आइये और मरीज को अस्पताल लेकर जाने के बाद पुनः अपने हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया। इसके बाद 7 मई को डॉ उमेश कुमार ने तीन बाउंड पेपर पर हस्ताक्षर कराने के बाद दोबारा कुल्ले का ऑपरेशन किया। इसके बाद डॉ द्वारा कहा गया कि ऑपरेशन में इंफेक्शन हो गया है। मैंने कुल्हे में लगे बॉल को निकाल दिया है। इन्फेक्शन खत्म होने के करीब तीन-चार माह बाद ऑपरेशन करना पड़ेगा। उसके बाद उन्होंने हाई एंटीबायोटिक दवा चलाना शुरू कर दिया और धीरे धीरे मरीज की एक किडनी खराब होती गई और स्थिति बिगड़ने लगी। स्थिति बिगड़ते देख पत्रकार ने अपने व्हाट्सएप पर लिखा कि उमेश कुमार के क्लीनिक में मै बुरी तरह से फस गया हूं और संकट में हूं। यह पढ़ डॉ उमेश कुमार तिलमिला उठे और उन्होंने पत्रकार को बुलाकर कहा कि मैं आपको काफी मदद कर रहा हूं और अपना निजी फीस भी नहीं ले रहा हूं। फिर भी आप मेरी बनी बनाई प्रेक्टिस को खराब करना चाहते हैं। आप पुनः एक बार लिख दीजिए कि डॉक्टर साहब मुझे काफी मदद कर रहे हैं। पत्रकार श्री सिंह ने अपनी पत्नी की स्थिति को देखते हुए जो ट्रेक्शन पर लटकी हुई थी। वह ऐसी स्थित को देख मजबूर हो अपने व्हाट्सएप पर डॉक्टर साहब के कहने पर उनके बारे में दो तीन लाइन लिखा, कि डॉक्टर साहब मुझे काफी मदद कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी पत्नी की स्थिति लगातार बिगड़ती गई। इस बीच डॉक्टर साहब ने अपनी निजी पैड पर लिखकर लाया की डॉक्टर साहब काफी मदद कर रहे हैं और उन्होंने सफल ऑपरेशन किया है तथा मेरी भूल से उन्हें यह झेलना पड़ रहा है। पत्रकार श्री सिंह ने अपने पत्नी की स्थिति देखते हुए मरणासन्न स्थिति में ट्रेक्शन पर लटकी हुई थी। उन्होंने डॉक्टर साहब एवं उनके गुर्गे कंपाउंडर के दबाव में मजबूरी हो उस लिखित बाउंड पर हस्ताक्षर कर दिया। इसके बाद 20 मई को गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ उमेश कुमार ने अपने सहयोगी फिजीशियन डॉ अंजनी कुमार को बुलाकर पीएमसीएच या किसी प्राइवेट क्लिनिक में ले जाने की बात करते हुए रेफर कर दिया ।अब पत्रकार मोहन सिंह की की पत्नी की गंभीर स्थिति में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जो वहां जीवन और मौत से जूझ रही है।

झोलाछाप डॉक्टरों लुट रहे जनता की गाढ़ी कमाई।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटांड इनरवा संवाद सूत्र:- मैनाटांड प्रखंड क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टरों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन झोलाछाप डॉक्टरों के कारण मरीजों की जान सासत में है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग आखें मूंदे बैठा है। विभाग की अनदेखी के कारण झोलाछाप डाक्टर चादी कूट रहे है। प्रत्येक गाव में कई-कई झोलाछाप डाक्टर लोगों को दवाएं दे चांदी कूट रहे हैं। यह धंधा इतना चंगा हो गया है कि लोग धड़ल्ले से इस व्यवसाय में एंट्री कर रहे है। गावों में इस प्रकार के झोलाछाप डाक्टर सरेआम क्लीनिक चलाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे ज़
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/धनहा से अजय कुमार रिपोर्ट:- धनहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की दोपहर धनहा-बासी मुख्य मार्ग के भपसा नाला के समीप से 67 बोतल देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। शराब कारोबारी यूपी से साइकिल पर शराब लेकर धनहा के तरफ जा रहा था। थानाध्यक्ष शंभुशरण गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी यूपी की सीमा को साइकिल से शराब लेकर पार किया है। सूचना के आधार पर थाना में कार्यरत जेएसआई सुनील कुमार को दल बल के साथ कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए भेजा गया। इसी दौरान धनहा-बांसी मुख्य मार्ग के भपसा नाला के समीप कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि कारोबारी के साइकिल के पीछे बोरी से 200 एमएल के कुल 67 बोतल देशी शराब बरामद किया गया। वही शराब कारोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के रमनगरी गांव निवासी नरेश मुशहर के रूप में हुई है। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा /धनहा से अजय यादव की रिपोर्ट:- शनिवार को धनहा थाना परिषर में थानाध्यक्ष शम्भू शरण गुप्ता एवं अंचलाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाया गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया । बाकी मामलों के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई । अंचलाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि, जनता दरबार में बंसी टोला गांव निवासी अमोली यादव बनाम चंद्रिका राम, घाघवा गांव निवासी ध्रुव कुशवाहा बनाम हरीलाल गुप्ता, खैराटोला गांव निवासी फुन्नी सिंह बनाम दर्शन सिंह , छितौना टोला गांव निवासी कयामुद्दीन शेख बनाम सफी अली अहमद , घाघवा गांव निवासी हरीश मिश्र बनाम लल्लन मिश्रा , बरवा गांव निवासी प्रभावती देवी बनाम भूलन साहनी, तथा बरवा गांव निवासी अनंतराम बनाम महंत राम, के मामलों में दोनो पक्षो का बयान लिया गया । जिसमें कुछ के मामलों का निष्पादन त्वरित कर दिया गया । और जिन मामलों में कुछ कागजात की आवश्यकता थी । उन्हें पुनः अगले शनिवार को जनता दरबार में बुलाया गया । उन्होंने बताया कि जनता दरबार में फरियादियों की लंबी भीड़ लग रही है । सभी मामलों पर जांच कर निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है । वहीं थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि , जनता दरबार में पहुंचे आवेदन कर्ताओं के दोनों पक्षों की बात पूरी तरह से सुनी जा रही है । एवं मामलों का निष्पादन किया जा रहा है । उक्त मौके पर अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक अजय लाल श्रीवास्तव , सहित थाना एवं अंचल के अन्य कर्मी मौजूद रहे।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया। दहेज में जमीन, दस लाख रुपया एवं वाहन  के लिए दहेज लोभी पति ने विवाहिता को गला दबाकर मारने का प्रयास किया है। घटना लौरिया थाना के मिश्र टोला की है। नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया पीड़िता सुरभि कुमारी का फर्दबयान लिया गया है। अग्रेतर कार्रवाई के लिए लौरिया थाना भेजा जा रहा है। एमजेके अस्पताल में भर्ती जख्मी चनपटिया थाने के चनपटिया बाजार निवासी विनोद प्रसाद की  पुत्री सुरभि कुमारी ने पुलिस को दिये गये फर्दबयान में बताया है कि उसकी शादी  वर्ष 2015 में  असिस्टेंट लोको पायलट राजु कुमार साह से हुयी थी। उसके पति ने दहेज में दस लाख रुपया, चारपहिया वाहन एवं जमीन के लिए शादी के बाद से हीं प्रताड़ित करना आंरभ किया  था। जिसके लिए न्यायालय में परिवाद भी दायर हुआ था। लेकिन कोर्ट में सही सलामत रखने का आश्वासन देकर न्यायालय से जमानत करा लिया था। और बुलाकर अपने पदस्थापन स्थल गुजरात ले गया। साबरमती रेलवे कालोनी में भी उसने जान मारने की  नियत से उसका गला दबाने लगा। लेकिन हो हल्ला सुनकर कालोनी के लोगो के आने पर उसकी  जान बच सकी। इसकी सूचना भी साबरमती रेलवे पुलिस स्टेशन में दी गयी। मुहल्ले के लोगो के सहयोग से मोबाईल फोन से इसकीसूचना मैके में  दी गयी ।तो मैके से पिता जी  आकर बुलाकर चनपटिया लाये। उसने आरोप लगाया है कि उसे तीन दिनों तक भुखा रखा गया।  इधर जब पिता जी और भाई लेकर चनपटिया आये तो बेतिया अस्पताल में भर्ती कराया। नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि पीड़िता का फर्दबयान अग्रेतर कार्रवाई के लिए लौरिया भेजा जा रहा है।   
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा से रत्नेश्वर राव की रिपोर्ट:- चौतरवा थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर 10 लीटर चुलाई शराब जप्त किया है। थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि मझौआ में चुलाई के शराब की करोबार धड़ल्ले से परवान चढ़ रहा है। थानाध्यक्ष विनय कुमार एवं एएसआई पंकज कुमार के नेतृत्व मे सुचना के आधार पर उक्त रास्ते मे छापेमारी अभियान चलायी गई। जहां 19 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। जहाँ पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया।वही ग्राम मझौआ के विगन धांगड़ एवं उक्त लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।जिसकी कांड संख्या 130/19 बिहार मधनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहद कर लिया गया। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही हैं।

भीतहा थाना क्षेत्र से दो वारंटी ग्रिफ्तार

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/भीतहा से(रामशीष गुप्ता)की रिपोर्ट:- बगहा पुलिस जिला के गंडक पार भीतहा थाना क्षेत्र से समकालीन अभियान के तहत दो वारन्टी ग्रिफ्तार कर लिया गया।वही भीतहाथानाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत रात्री में छापामारी के क्रम में न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया (कुशीनगर) ,विशुनपुरा थाना मुकदमा नंबर 16/19 धारा 498(ए)323,504,506,406भा0द0वी0 एवम 3/4डोरी एक्ट के वारण्टी 1-गोविंद पिता वँशी 2-वँशी पिता धरीछन दोनो ग्राम बालुआदवा दिहिपकडी थाना भितहा जिला प0चम्पारण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

मीटिंग के दौरान भीतहा बीडीओ दी आवास सहायकों क़ो हितायद

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/भीतहा से (रामशीष गुप्ता) भीतहा प्रखंड बीडियो दिनेश कुमार सिंह लाभुकों कॊ दूसरा एव तीसरा किस्त का भुगतान कर जाँच प्रतिवेदन अभी तक कार्यालय मे नही जमा करने वाले आवास सहायकों कॊ बीडीओ ने जमकर फटकर लगाई। बीडीओ ने स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए,कहा कि आवास कार्य मे लापरवाही बरतने वाले आवास सहायक पर कारवाई सुनिश्चित हैं। और पंचायत से लगातार अनुपस्थित रहने वाले आवास सहायकों पर गाज गिरना तय हैं।उन्होंन आवास कें निमार्ण कार्य की प्रगति समीक्षात्मक करते हुए कहा कि आवास सहायक पंचायत मे आवास जाँच करते हुए, अपनी उपस्तिथ दर्ज करेंगे।वही बीना सूचना के अनुपस्थित आवास सहायकों सख्त कारवाई होगी .उन्होंन उक्त समीक्षा कें दौरान आवास कें भुगतान प्रतिवेदन नही जमा करने कॊ ले चिलवनीय पंचायत कर आवास सहायक अशोक कुमार कॊ फटकार लगाया। वही बृजेश कुमार पंकज कुमार,वीरेंद्र वर्मा ने कार्यपालक सहायक हरिमोहन कुमार लेखपाल रामबाबू कुमारआदि उपस्तिथ रहे।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी से अजय कुमार की रिपोर्ट:- नदी थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम छापेमारी कर बगहा थाना के चंडीस्थान से उमेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उमेश यादव उत्पाद अधिनियम के कांड संख्या 35/2018 का प्राथमिक अभियुक्त था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि, करीब छः माह पहले शराब कारोबार के आरोप में कांड संख्या 35/2018 के तहत आधा दर्जन लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। दियारावर्ती क्षेत्र होने के नाते आरोपी लुका छुपी खेल, खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चंडीस्थान से उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। वही बाकी आरोपियो के धर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, उमेश यादव को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी अजय कुमार की रिपोर्ट:- बाल विकास परियोजना मधुबनी पिपरासी के अंतर्गत जिन आगनबाड़ी केन्द्रों से मातृत्व बन्दना योजना का फार्म कार्यालय में नही जमा है उनपर कार्यवाई तय है। परियोजना पर्यवेक्षिका पम्मी कुमारी ने बताया कि, सभी आगनबाड़ी से शुक्रवार तक किसी भी हालत में प्रधानमंत्री मातृत्व बंदना योजना का फार्म जमा करना है। उन्होंने बताया कि, प्रत्येक आगनबाड़ी केन्द्रों से कम से कम 10 फार्म जमा करना है। सेविकाओं द्वारा लापरवाई बरती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि, अगर शुक्रवार तक फार्म नही जमा किया गया तो सेविकाओं पर कार्यवाई के लिए लिखा जाएगा।

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM