भारत के प्रधान मंत्री और रेल मंत्री जिए कैसे ऑनलाइन परीक्षा है।आरा से हैदराबाद और चंपारण से भुवनेश्वर।

सरस् संगम पिन्टू कुमार की कलम से ✍ - 9 अगस्त से रेलवे की परीक्षा शुरू हो रही है। अस्सिटेंट लोको पायलट और टेक्निशियन के 26,502 पदों के लिए परीक्षा हो रही है जिसमें 47 लाख से अधिक छात्र भाग लेंगे। रेल मंत्रालय की तरफ से दावा किया गया है कि रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन परीक्षा कराने जा रहा है क्योंकि इस परीक्षा में करीब एक लाख पदों के लिए दो करोड़ से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। यही हेडलाइन भी अख़बारों में छपता है ताकि फुल प्रोपेगैंडा हो सके। अब जब छात्रों ने 9 अगस्त की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हैं तो उन्हें पता चल रहा है कि किसी का सेंटर बंगलुरू है तो किसी का सेंटर चेन्नई है। पटना का छात्र जबलपुर जा रहा है तो कटिहार का मोहाली। आरा का हैदराबाद तो बक्सर का चेन्नई। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के छात्रों के सामने भी यही चुनौती है। बिहार के छात्रों ने ज़्यादा मेसेज किए हैं इसलिए उनके उदाहरण ज़्यादा हैं मगर बाकी राज्यों के छात्र भी काफी परेशान हैं। कइयों ने तो रेल मंत्री को ट्विट करते हुए रो ही दिया है कि उनका इम्तहान छूट जाएगा। प्लीज़ ऐसा न करें। वे इतना पैसा ख़र्च कर परीक्षा देने नहीं जा सकते हैं। टिकट के लिए भी छात्रों को समय कम मिला है। किसी ट्रेन में वेटिंग लिस्ट है तो किसी में टिकट ही नहीं है। ज़्यादातर छात्र जनरल बोगी से जा रहे हैं। वे खड़े खड़े या लदा-फदा कर आरा से हैदराबाद की यात्रा करेंगे तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि परीक्षा देने वक्त उनकी क्या स्थिति होगी। किसी का टिकट पर खर्चा 1500 आ रहा है तो किसी का 3000। परीक्षा के लिए तीन चार दिन पहले भी निकलना होगा क्योंकि ट्रेन समय पर पहुंचती नहीं है। होटल और खाने पीने का खर्चा अलग। क्या ये इन छात्रों के साथ ज्यादती नहीं है। बहुतों को लग सकता है कि तीन हज़ार या पांच हज़ार का खर्च कोई बड़ी बात नहीं है। रेलवे की परीक्षा देने जा रहे ज़्यादातर छात्र ग़रीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। किसी के मां बाप चौकीदार हैं तो किसी के सिपाही, तो किसी के ठेला चलाते हैं। इनके लिए दो हज़ार और तीन हज़ार बड़ी बात है। ऊपर से टिकट मिलने में भी परेशानी हो रही है। कई छात्रों ने रेल मंत्री को ट्विट भी किया है। छात्रों के दूसरे इम्तहान भी आस-पास होते हैं। उन पर भी असर पड़ने वाला है। अब आते हैं एक मूल सवाल पर। जब परीक्षा ऑनलाइन है तो इसके लिए कटिहार से मोहाली भेजने का क्या मतलब है। ये कौन सी ऑनलाइन परीक्षा है जिसके लिए छात्रों को 1500 किमी की यात्रा तय करनी पड़ेगी। क्या यही ऑनलाइन का मतलब है? जब कंप्यूटर पर ही बैठकर देना है तो आस-पास के केंद्रों में यह व्यवस्था क्यों नहीं हो सकती है? छात्रों ने इस परीक्षा के लिए चार चार साल तैयारी की है। उनके साथ यह नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। रेलमंत्री को सबको फ्री टिकट देना चाहिए ताकि एक भी ग़रीब छात्र की परीक्षा न छूटे या फिर परीक्षा केंद्र को लेकर बदलाव करने पर विचार करना चाहिए। उसका समय नहीं है। उस बहाने परीक्षा और टल जाएगी। बेहतर यही होगा कि रेल मंत्री फ्री टिकट का एलान कर दें।बहुत से छात्र यह भी पूछ रहे हैं कि फार्म भरे जाने के समय एलान हुआ था कि जिन लोगों ने 500 भर दिए हैं, उनका 400 वापस होगा। यह पैसा कब वापस होगा? प्राइम टाइम में हमने उठाया था कि यूपीएससी की परीक्षा के फार्म के लिए 100 रुपये और रेलवे के ग्रुप डी की परीक्षा के फार्म के लिए 500 रुपये लिए जाएं उचित नहीं है। सरकार ने बात मान ली और 400 से 100 कर दिया मगर तब तक कई लाख छात्र फार्म भर चुके थे। सरकार को बताना चाहिए कि उनके 400 रुपये कब वापस होंगे?

राज्यकृत श्री हरिहर उच्च माध्यमिक विद्यालय प्लस टू में प्रथम सावधिक परीक्षा शुरू।

सरस् संगम टीम की रिपोर्ट- बगहा -1प्रखंड के पतिलार पंचायत स्थित श्री हरि हर उच्च माध्यमिक विद्यालय पतिलार में 10 वी एवं नौंवी की परीक्षा विभाग के निर्देश पर 25/07/2018 को प्राम्भ किया गया। जिसमे छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति पूर्ण थी।उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक श्री हीरालाल यादव ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार यह परीक्षा प्राम्भ हुआ है।जो दो पालियों में लिया जा रहा है।वही विद्यालय के सहायक शिक्षक श्री घनश्याम मिश्रा ने बताया कि प्रथम सावधिक परीक्षा में परीक्षा देने से आत्मज्ञान की प्रखरता उभरता है।क्योंकि इसका मतलब होता हैं कि हमारे अंदर कितनी ज्ञान अर्जन हुआ है। जो की आने वाले बोर्ड परीक्षा में छात्र एवं छात्राओं को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।25-07-2018 10वी की प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा 9:30 प्राम्भ कर 12:45 तक लिया गया।जिसमे छात्रों की उपस्थिति पूर्ण पाई गई। दूसरी पाली में नौंवी वर्ग की परीक्षा ली गई।जिसके टाइम टेबल 1:45 से 4:30 तक लिया गया।ऐसे ही कर्म में 1/08/2018 को प्रथम एवं दूसरी पाली में परीक्षा लेकर समाप्त कर दिया जाएगा ।

सावन की पहली सोमवारी पर महाकाल को जल चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- सावन की पहली सोमवारी के दिन महाकाल की उपासना के लिए लगुनाहा श्री श्री 1008 श्री खाखी बाबा के मंदिर परिसर में बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा के पूजा अर्चना के लिए महाकाल के भक्तों की भीड़ देखने को मिला।पूरे भक्तो ने महाकाल को भाग,धतूरा, बेलपत्र, दूध से जलाभिषेक किया और सावन के इस पावन अवसर पर पूरी मंदिर महाकाल के भक्तों से गुज उठा।जिसमें पुरुष और महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ दोपहर जारी रहा। जिसमे भगवान भोलेनाथ की कृपा से सुबह से बारिश रुक-रुक होती रही।

सुशासन सरकार में प्राथमिक शिक्षक का खुली पोल चंपारण जिला के रामनगर प्रखंड के पंचायत राज भावल के पलीया गाँव मे ग्रामीणों ने उठाया प्रथमिक शिक्षा पर उठाया सवाल उजागर हुआ स्कूल के प्रधान शिक्षक राज 3 वर्षों से बच्चों के पोशाक राशी एवं छात्रवृत्ति के पैसे गबन करने का लगा आरोप।

सरस् संगम अखबार टीम की रिपोर्ट- आज हमारे बिहार में नौनिहालों का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है। जो हमारे समाज और देश के लिए खतरे का सूचक साबित हो रहा है। सरस् संगम अखबार की टीम बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के रामनगर प्रखंड के पंचायत राज भावल के पलिया गाँव के राजकीय प्रथमिक विद्यालय फुलवरिया पलीया पहुंच कर विधालय का जायजा लिया। राजकीय प्राथमिक फुलवरिया पलिया विद्यालय के प्रधान शिक्षक ऑफिस से बाहर कुर्सी लगाकर आराम फरमा रहे थे।और मोबाइल हैंडसेट लेकर चला रहे थे। उस स्कूल के बच्चे शोर गुल करते दिखाई दे रहे थे ।जब उन्होंने मीडिया को देखा तो तुरंत मोबाइल पॉकेट में रख कर बच्चों को शांत कराने लगे। उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक का नाम जयनंदन राम था। सरस संगम अखबार की टीम जैसे ही प्रधान शिक्षक के ऑफिस में गई तो उस स्कूल के ऑफिस में सबसे ज्यादा गंदगी पाई गईं। जिसमें मध्यान्ह भोजन का चावल रखा हुआ था । और रूम बहुत ज्यादा बदबू दे रहा था । और मध्यान्ह भोजन बनाने का चावल उसी ऑफिस के अंबार में रखा गया था। ग्रामीणों के द्वारा बोला गया कि ऑफिस में रखी चावल चावल से रसोईया खाना बनाकर छात्रों को खिलाती है। अगर किसी भी प्रकार की घटना -घट जाती हैं।तो उसका जिम्मेवार उस स्कूल के प्रधान शिक्षक के ऊपर सौपा एवं शिक्षा विभाग के ऊपर होगा। ग्रामीणों एवं बच्चों के द्वारा बताया गया ।कि उस स्कूल के प्रधान शिक्षक के द्वारा 3 वर्षों से छात्रों की छात्रवृत्ति एवं पोशाक की राशि छात्रों- छात्रओ को नही दिया है। ग्रमीणों के द्वारा प्रधान शिक्षक पर आरोप लगाया गया कि हमारे बच्चों का पूरा पैसा गबन कर लिए हैं जब ग्रामीणों के द्वारा उपयुक्त बात पर प्रधान शिक्षक से चर्चा किया गया तो उन्होंने मीडिया के सामने खुलकर नहीं बोला और कहा कि उसकी राशि विभाग द्वारा अभी जारी नहीं किया गया है । जो अपने आप मे एक चर्चा का विषय बना हुआ है ।उनकी बातों से लग रहा था। वह केवल मीडिया से बचने के लिए असत्य -असत्य बोले जा रहे थे।जबकि सरकार हर साल पोशाक और छात्रवृत्ति की राशि स्कूलों में वितरित करती है ।ग्रामीणों के द्वारा उस प्रधान शिक्षक पर बच्चों के साथ दूरव्यवहार एवं पैसा गबन करने के मामले में गंभीर आरोप लगाये जा रहे थे ।जो अपने आप समाज के लोगों का चर्चा का विषय बना हुआ है। सुशासन सरकार में प्रथमिक शिक्षा की स्तर बहुत गिर चुकी है। ऐसे माना जाता हैं।कि प्रथमिक शिक्षा गरीब बच्चों का रीढ़ है। और उज्ज्वल भविष्य को सकार करता है। इसे सुशासन सरकार में शिक्षा की बागडोर ऐसे शिक्षक को दी जाती है। जो शिक्षक अंग्रेजी में एक मीडिया अखबार का नाम तक नहीं लिख पाते। ऐसे प्रधान गुरुजी बच्चे को क्या शिक्षा देगें। सुशासन सरकार में प्रथमिक शिक्षा स्थिति पोल खोल कर रख दिया है । सरस संगम अखबार की टीम के जिला कोआडीनेटर पिन्टू कुमार द्वारा पहली कक्षा एवं दूसरी कक्षा का जायजा लिया गया तो सबसे पहले बोर्ड पर 21-07-2018 तक पढ़ाई हुई थीं। उक्त वर्ग के एक छात्रा से पूछा गया भारत के प्रधान मंत्री का क्या नाम है। तो उस छात्रा द्वारा उतर दिया गया कि नीतीश कुमार हेड सर् बताये हैं। 5वी वर्ग का भी यही हाल रहा। 17 तक का पहाड़ा याद नहीं था उसके बाद उस छात्रा ने बताया कि यह सब हमारी स्कूल में GK और पहाड़ा नहीं पढ़ाया जाता है। वहाँ के ग्रमीणों ने पढ़ाई एवं लिखाई एवं पोशाक राशि एवं मध्याह्न भोजन के मामले में ग्रामीणों एवं बच्चों के द्वारा मीडिया से शिकायत की।

दिल्ली के नांगलोई के कुंवर नगर में ब्राह्मण समाज की हुई बैठक

सरस् संगम से कुशल शर्मा की रिपोर्ट- आज कुंवर सिंह नगर नांगलोई में माननीय श्री श्रीनाथ पांडेय जी प्रमुख ब्राह्मण सेवक संघ के यहाँ कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुयी जिसमे ब्राह्मण सेवक संघ के मुख्य संरक्षक परमादरणीय श्री प्रिय तत्व दर्शी जी राष्ट्रीय महासचिव श्री विजय तिवारी जी सह संरक्षक श्री उमाशंकर तिवारी जी .राष्ट्रीय सह मंत्री श्री बब्बन उपाधयाय जी .राष्ट्रीय सह मंत्री श्री राजनाथ मिश्र जी .दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष आदरणीय सुख सागर पांडेय जी .सह उपाध्यक्ष श्री अश्वनी मिश्रा जी प्रदेश संरक्षक श्री आनंद प्रकाश पांडेय जी .प्रवक्ता श्री त्रिपुरारी जी तथा अन्य विप्र श्रेष्ठ उपस्थिति हुए तथा आपसी विचारों का आदान प्रदान हुआ और ब्राहण भाइयों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की साथ ही ब्राहण भाइयों को सशक्त बनाने पर भी चर्चा हुयी .सभी सवालो का जबाब मुख्य संरक्षक महोदय जी ने दिया तथा सदस्य्ता अभियान को कैसे आगे बढ़ाना है सबको विस्तृत जानकारी दिए सभी ब्राह्मण भाइयो का सुझाव भी नोट किये आगे के कार्यो पर भी चर्चा हुयी मैं उन सभी भाइयों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ जो हमारे ब्राहण समाज को इस राष्ट के निर्माण धर्म व संस्कृति को सबल बनाकर पूरे विश्व मे ब्राहण की उस तस्वीर को प्रस्तुत करने के लिए वचनबद्ध है जो पूरी दुनियां के लिए अनुकरणीय ' अनिवर्चनीय होगा इसमें हमारे बीच के अपने भाइयों की किसी तरह की समस्या का समाधान भी यथा संभव हमारी संघ करेगी ! आज इस राष्ट में ब्राहण के साथ जो अन्याय हो रहा है चाहे वो कोई क्षेत्र है उसका जिम्मेवार कहीं न कहीं हम ही है ! याद रखो अपराध करनेवाला से कम दोषी नहीं है अपराध सहन करनेवाला इसलिये जागो भाइयो जागों और ब्राहण के मिटते हुए अस्तित्व को बचाओ ! इतिहास साक्षी है सदियों से ब्राहण ने केवल त्याग किया है' समर्पण का भाव रहा ' हमे अपने ब्राहण समाज पर गर्व है ! आज इस सभा मे सभी भाइयों ने अपने विचार के माध्यम से ब्राहण के उत्थान की बात की ! जय ब्रह्णवाद जय परशुराम जय ब्राहण स्वयं सेवक संघ !!

रामनगर लौरिया पथ एवं बिलासपुर स्टेट से गुप्त सूचना के आधार पर उक्त जगह से कई शराब कारोबारी ग्रिफ्तार।

सरस् संगम से बाबूसाहब पंडित की रिपोर्ट- रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर लौरिया मुख्य पथ के पकड़ी चौक पर गुप्त सूचना के आधार रामनगर पुलिस ने मोटरसाइकिल जाँच के दौरान तीन शराब कारोबारी को धर दबोचा लिया।उक्त जाँच के दौरान एक लाल रंग में बैग में एक 12 लीटर 700 ग्राम विदेशी शराब पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति का नाम फैसल अहमद था।उसके बयान पर तीन व्यक्ति मोहम्मद अब्दुल ,रहीम पिता हबीब मियां ,रामनगर देवराज निवासी मुरारी साह पिता भरत साह, बसवरिया नौशाद आलम देवराज तीनों व्यक्तियों के पास से 40 पीस रॉयल चेलेंजर 180 ml की बोतल के साथ पकड़ा गया।बिहार मधनिषेद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर बेतिया जेल भेज दिया गया ।रामनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि साथ ही रामनगर थाना क्षेत्र के बिलासपूर गांव से 7 लिटर देसी शराब के साथ रामधनी साह और रेणु देवी को पकडा गया.. अरबिंद कुमार राम के बयान पर मामले को दर्ज जेल भेज दिया गया।
रामनगर लौरिया पथ पर सराब करमी पुलिस के हिरासत मे
बाबुसाहब पंडित की रिपोर्ट ( रामनगर)



दिनांक 28/07/2018 समय 02:00 थाना क्षेत्र के रामनगर लौरिया मुख्य पथ के पकड़ी चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल पर 3 तीन पुरुष एक लाल रंग के बैग में एक 12 लीटर 700 ग्राम विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया फैसल अहमद के बयान पर तीन व्यक्ति मोहम्मद अब्दुल रहीम पिता हबीब मियां रामनगर देवराज निवासी मुरारी साह पिता भरत शाह बसवरिया नौशाद आलम देवराज तीनों व्यक्तियों के पास से 40 पीस रॉयल चेलेंजर 180 एम एल की बोतल के साथ पकड़ा गया और मामला दर्ज की गई पुलिस सुरक्षा के साथ बेतिया न्यायालय भेजा गया उक्त आवसयक की जानकारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने दी जानकारी..
 साथ ही रामनगर थाना क्षेत्र के बिलास पूर गांव से 7 लिटर देसी शराब के साथ रामधनी साह और रेणु देवी को पकडा गया.. अरबिंद कुमार राम के बयान पर मामले को दर्ज कर जेल भेजा गया ।।

*सरस संगम*

वाल्मीकिनगर - भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित शिवालय घाट त्रिवेणी धाम नेपाल में पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी माता की 51 वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

*चंदन कुमार*



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाश पर्वत धाम के पीठाधीश्वर स्वामी  ऋषभ आनंद सरस्वती जी महाराज ,कोटि होम आश्रम नेपाल के पीठाधीश्वर धर्मपाल संत गुरु वशिष्ठ जी महाराज ,जीवन मुक्तानंद सरस्वती ,अध्यक्ष मोतीलाल ढकाल , संयोजक व संस्थापक डी आनंद ,स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट की अध्यक्षा अंजू देवी, गायक निर्मल अमात्य एवं भक्त किशनलाल पांडे ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया।मुख्य अतिथि श्री ऋषभ आनंद ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर है ।



 अंधकार से प्रकाश की ओर तथा दुख से सुख की ओर गुरुवर  ही ले जाते हैं। बिना गुरु के हमारे जीवन का कोई मूल्य नहीं है। गुरु पूर्णिमा की सार्थकता को बड़ी सहजता के साथ भक्तों के समक्ष रखा गया। धर्मपाल श्री वशिष्ठ ने नारायणी गंडकी की महिमा को प्रस्तुत किया। चंद्र ग्रहण  के मौके पर भारत नेपाल से बड़ी संख्या में भक्त भजन कीर्तन तथा स्नान दान करने के निमित्त उपस्थित थे। गंगा मैया की जय नारायणी गंडकी माता की जय शिव शंकर भगवान की जय आदि नारे गुंजायमान होते रहे। चर्चित कलाकार श्री आनंद ने गुरु वंदना गाकर गुरु पूर्णिमा की सार्थकता को सिद्ध किया। नेपाली भजन मेरो जीवन मां भयो चमत्कार सुनकर श्रोता गण झूमते रहे। समाज सेवी एवं गायक संगीत आनंद ने हिंदी भजन नहीं चाहिए दिल दुखाना किसी का भजन को नए अंदाज में प्रस्तुत किया ।  स्वरांजलि सेवा संस्थान की गायिका आशा साहू एवं कुमारी संगीता ने युगल  स्वर में देवी पचरा प्रस्तुत किया । काठमांडू नेपाल से आए गायक निर्मल अमात्य ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन तथा प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा विषय पर केंद्रित इस महा आरती कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की । महाराजगंज उत्तर प्रदेश से आई गायिका रेखा चौधरी के भजनों की खूब तारीफ हुई । आयोजन समिति कोटि होम आश्रम नेपाल  एवं स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आगत अतिथियों को  अंगवस्त्रम भगवत गीता एवं उपहारों से सम्मानित किया गया। संवेदक दरोगा पांडे एवं शिक्षाविद राधेश्याम पांडे द्वारा महाप्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी ।


 दूधिया रोशनी में भजनों पर झूमते नाचते तालियां बजाते हजारों भक्तों का नजारा सुंदरतम था।  नेपाल पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजू बाबू यादव प्रहरी बिल  राजपुन सुरक्षा प्रहरी दिलीप तथा आर्म्ड पुलिस फोर्स के अशोक क्षेत्री सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे। देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर नर-नारी भजन गंगा में डुबकी लगाते रहे। मंच संचालन डी आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष मोतीलाल ढकाल ने किया। कार्यक्रम के मध्य में अतिथि संत एवं विशिष्ट प्रतिभाशाली व्यक्तित्व नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किए गए। इस मौके पर राजेश निगम ,गायक शिव चंद्र शर्मा , निर्मल अमात्य , प्रमोद रौनियार ,  दिलीप जायसवाल ,अमरेंद्र सिंह, रामनगर  के गायक संजय ,  कश्यप ऋषि पांडे , पंडित बीके शर्मा , अनमोल आनंद , नितेश , चंदन मिश्रा , गायक धर्मराज शर्मा , कवित्री शोभा पांडे , वैद्य मनु गांधी गुप्ता, मूर्तिकार मनोज कुमार , कैलाश पर्वत के संजोग पांडे , गायक बुद्धि सागर , गुड्डू निगम , राम नारायण प्रसाद एवं राकेश झा उपस्थित थे।।

*सरस संगम*

बेरोजगार युवाओं ने लिया सिक्योरिटी गार्ड का नौकरी का सहारा।

पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- चौतरवा थाना परिसर अंतर्गत शुक्रवार को सिक्योरिटी गार्ड की चयन किया गया। जिसमें सुरक्षा जवान एवम सुपरवाइजर के पद पर बेरोजगार युवाओं की चयन किया गया। जिसमें युवाओं से लिखित परीक्षा भी ली गई। जिसमें 60 जवानों का चयन हुआ ।चयन हुआ युवाओं को अब ट्रेनिंग के लिए भोजपुर एवम आरा जाना होगा। ट्रेनिंग के बाद अर्धसरकारी संस्थान पर युवाओं को लगया जायेगा।

चौतरवा थाना क्षेत्र से एक प्रथमिक अभियुक्त ग्रिफ्तार।

पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र से एक प्रथमिक अभियुक्त हुआ ग्रिफ्तार। वही चौतरवा थाना अध्यक्ष श्री राजू कुमार ने बताया कि प्रथमिक अभियुक्त इदरीस मियां पिता स्व:पति मियां साकिन इंग्लिशया चौतरवा थाना कांड संख्या 173।18 दिनांक 26/07/2018धारा 20/22/24- NDPS ACT1985 का प्रथमिक अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर श्री मान के न्यायालय बेतिया भेज दिया गया।

चौतरवा थाना क्षेत्र से एक वारंटी ग्रिफ्तार।

पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला चौतरवा थाना क्षेत्र से C-21/16 के वारंटी जिसका T.R No- 99/18 न्यायालय AC.JM-1ST रामाकांत साह पिता काशी साह साकिन चौतरवा ,पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।

बड़ी धूमधाम से मनाया गया श्री गुरू पूर्णिमा महोत्सव।

बड़ी धूम धाम से मनाया गया श्री गुरू पूर्णिमा महोत्सव संवाददाता उत्तरप्रदेश से कुशल शर्मा की रिपोर्ट- श्री श्री १००८ श्री दंडी स्वामी श्री ओमकार आश्रम माधौ आश्रम धर्मार्थ ट्रष्ट ब्रजघाट गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ में बड़ी धूम धाम से मनाया गया श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव तथा किया गया भंडारे का आयोजन आयोजन में सम्मिलित साधू महात्मा एवं भक्तगण दंडी स्वामी श्री उदय आश्रम ( ओंकार राजेश्वर पीठाधीश्वर ब्रजघाट ), दंडी स्वामी श्री कोमलदेव आश्रम ( दिल्ली ), दंडी स्वामी श्री प्रवेश आश्रम ( मछली बन्दर मठ ब्रजघाट), दंडी स्वामी श्री शान्तेश्वराश्रम, दंडी स्वामी श्री सुरेस्वानन्द, दंडी स्वामी श्री शिवा आश्रम, दंडी स्वामी श्री सेवानन्द सरस्वती, दंडी स्वामी श्री अवस्थी आश्रम, महंत श्री योगेन्द्र स्वरूप जी महाराज एवं भक्तगण श्री राजकुमार शर्मा ( कलकत्ता ), श्री नानूराम शर्मा ( कंझावला दिल्ली ) अंकित कुमार ( बिहार ), अजय शर्मा ( फिरोज़ावाद कचौड़ी वाले), प्रदीप कौशिक, प्रहलाद कौशिक, अंकुर कौशिक, मुकुन्द कौशिक ( फिरोज़ावाद), श्री रामभूल शर्मा, श्री बसन्त शर्मा, विकास शर्मा, रिंकू शर्मा, अमित शर्मा रसूलगढ़ आचार्य अरूण दीक्षित, आचार्य दीपक कौशिक राष्ट्रिय प्रवक्ता दंडी स्वामी समाज ज्यो. पं. कुशल शर्मा शास्त्री संस्थापक श्री भृगु ज्योतिष कार्यालय मीडिया जिला प्रभारी बुलन्दशहर सरस संगम न्यूज़

सरस् संगम की दैनिक पांचांग कुशल शास्त्री ।

संवाददाता सरस् संगम 🚩श्री गणेशाय नम:🚩 ।। श्री सद्गुरुदेवाय नम:।। श्री श्री १००८ श्री दंडी स्वामी श्री ओमकार आश्रम माधौ आश्रम धर्मार्थ ट्रष्ट ब्रजघाट गढ़ गंगा हापुड़ मो. 9897507465 द्वारा प्रकासित 📜 दैनिक पंचांग 📜 ।। ज्योतिषाचार्य ।। ज्यो. पं. कुशल शर्मा शास्त्री ।। श्री भृगु ज्योतिष कार्यालय ।। ☀ 26 - Jul - 2018 ☀ ब्रजघाट समस्त प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों के लिये सम्पर्क करें ☀ पंचांग 🔅 तिथि चतुर्दशी 23:18:53 ( आज विशेष :- पूर्णिमा प्रारम्भ रात्री 11:59 से, चौमासी चौदस जैन ) 🔅 नक्षत्र पूर्वाषाढा 21:26:18 🔅 करण : गर 10:02:49 वणिज 23:18:53 🔅 पक्ष शुक्ल 🔅 योग वैधृति 09:49:00 🔅 वार गुरूवार ☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 05:38:49 🔅 चन्द्रोदय 18:14:00 🔅 चन्द्र राशि धनु - 28:13:04 तक 🔅 सूर्यास्त 19:16:09 🔅 चन्द्रास्त 29:00:00 🔅 ऋतु वर्षा ☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1940 विलम्बी 🔅 कलि सम्वत 5120 🔅 दिन काल 13:37:19 🔅 विक्रम सम्वत 2075 विरोधकृत 🔅 मास अमांत आषाढ 🔅 मास पूर्णिमांत आषाढ ☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित 12:00:14 - 12:54:44 ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त : 10:11:16 - 11:05:45 15:38:11 - 16:32:41 🔅 कंटक 15:38:11 - 16:32:41 🔅 यमघण्ट 06:33:19 - 07:27:48 🔅 राहु काल 14:09:39 - 15:51:49 🔅 कुलिक 10:11:16 - 11:05:45 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 17:27:10 - 18:21:39 🔅 यमगण्ड 05:38:49 - 07:20:59 🔅 गुलिक काल 09:03:09 - 10:45:19 ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल दक्षिण ☀ चन्द्रबल और ताराबल ☀ ताराबल 🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आद्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तर फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा, श्रवण, शतभिषा, उत्तरभाद्रपदा ☀ चन्द्रबल 🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन  Astro. K.K. Bhardwaj Contect. Whatsapp. +91-87557-24102 Hike. +91-94579-94882 Call. +91-91491-73980 Fecebook. Kushalsharma.Shastri Twitter. @KushalS 27617683 E-mail. shribhriguastrologycenter@gmail.com astrokkbhardwaj@gmail.com मीडिया जिला प्रभारी बुलन्दशहर सरस संगम न्यूज़

दिल्ली केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार सभी जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने पर विचार किया।

संवाद सूत्र दिल्ली की रिपोर्ट- दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सभी जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने पर विचार कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार के भीतर सभी जातियों में आर्थिक रूप से पिछड़े और कमज़ोर तबकों को आरक्षण देने पर विचार किया जा रहा है.  हालांकि ये चर्चा फिलहाल प्रारंभिक स्तर पर शुरू हुई है. आरक्षण पर कोई भी फैसला लेने से पहले बड़े स्तर पर सलाह मशविरा किया जाएगा. बता दें कि देश के कई राज्यों में आरक्षण को लेकर अलग अलग समुदायों की तरफ से मांग उठती रही है और हमेशा सरकारें या राजनीतिक दल इन मांगों को पूरा करने के नाम पर झूठे वादे करते रहे हैं. क्योंकि आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बिलकुल साफ है.सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक, कोई भी राज्य 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण नहीं दे सकता. आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था के तहत देश में अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण है.जानें- देश में क्या है आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था?आरक्षण को लेकर क्या कहता है संविधान?विवाद के केंद्र में आरक्षण का मुद्दा है. संविधान में सीधे सीधे आरक्षण का तो जिक्र नहीं है, लेकिन संविधान की मूल भावना के हिसाब से ही आरक्षण की व्यवस्था है. आपको बताते हैं कि इस मुद्दे पर संविधान क्या कहता है.संविधान के अनुच्छेद 46 के मुताबिक, समाज में शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के हित का विशेष ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है. खासकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को अन्याय और शोषण से बचाया जाए. क्या है आरक्षण का इतिहास? देश में अंग्रेजों के राज से ही आरक्षण व्यवस्था की शुरुआत हुई थी. साल 1950 में एससी के लिए 15%, एसटी के लिए 7.5% आरक्षण की व्यवस्था की गई थी. पहले केंद्र सरकार ने शिक्षा, नौकरी में आरक्षण लागू किया था. केंद्र के बाद राज्यों में भी आरक्षण लागू कर दिया. राज्यों में जनसंख्या के हिसाब से एससी, एसटी को आरक्षण का लाभ है. आरक्षण लागू करते वक्त 10 साल में समीक्षा की बात कही गई थी. साल 1979 में मंडल आयोग का गठन किया गया. ये आयोग सामाजिक, शैक्षणिक रुप से पिछड़ों की पहचान के लिए बना था. साल 1980 में मंडल आयोग ने पिछड़ों को 27% आरक्षण की सिफारिश की. इसके बाद साल 1990 में वीपी सिंह ने मंडल आयोग की सिफारिश लागू कर दी.ओबीसी को कितना आऱक्षण मिलता है?साल 1990 से ओबीसी को 27% आरक्षण मिलने लगा. हालांकि साल 1992 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ओबीसी को आरक्षण मिलता तो सही है लेकिन क्रीमी लेयर के साथ मिलना चाहिए. मतलब जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं उनको आरक्षण न मिले. साल 1993 में एक लाख से ऊपर सालाना आमदनी वाले क्रीमी लेयर में माने गए. अभी आठ लाख से ऊपर सालाना आमदनी वाले ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलता है.

कारगिल विजय दिवस पर जलाया गया मोमबत्ती।

संवाद सूत्र पड़रौना सरस् संगम की रिपोर्ट- आस्था_अ_हेल्पिंग_हैंड आज_दिनांक_26_जुलाई_2018_को_कारगिल_विजय_दिवस के अवसर पर आस्था अ हेल्पिंग हैंड के तत्वाधान में नगर के सुभाष चौक पर भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाये गए ऑपरेशन विजय अभियान में शाहिद हुए 527 जवानों को मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रधांजलि अर्पित की गई ।कार्यक्रम में सम्मिलित हुए नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल जी ने सभा को संबोधित करते कहा कि "आज का दिन भारतीय सैनिकों के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम दिन है । आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था । कार्यक्रम को हियुवा महामंत्री मनीष बुलबुल जायसवाल ने भी संबोधित किया ।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक और आस्था अ हेल्पिंग हैंड के संस्थाध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि जब - जब भारत पर संकट के बादल छाए हैं, जब - जब भारत की अस्मिता पर किसी ने हमला करने की सोची है उसे भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों के हाथों मुंह की खानी पड़ी है । हम अपनी स्वतंत्रता के लिए कर्जदार हैं उन सभी शहीदों के जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमारी अस्मिता को खंडित होने से बचाया है।इस अवसर पर राजन सोनी, विजय शाह, अंकुर मोदनवाल, रामलखन यादव, नवनीत तिवारी, दीपक मिश्रा, सुधीर त्रिपाठी, महेश शर्मा, विशाल सोनी, विकास वर्मा, विक्की शाह, रमन शाह, आयुष जायसवाल, अमित राव, अभय मारोदिया, महेश शर्मा, कार्तिक सिंह, हर्ष सिंह, आकाश यादव, दीपू जयसवाल, विनय पांडेय इत्यादि साथीगण उपस्थित रहे ।

शिक्षा स्वंयसेवियों व टोला सेवकों की होगी नियुक्ति।

रामनगर से बाबूसाहब पंडित की रिपोर्ट- शिक्षा विभाग ने अपने पूर्व के आदेश को निरस्त करते हुए फिर से टोला सेवकों और शिक्षा स्वयंसेवियों की अनुबंध पर बहाली का निर्देश दिया है। इसको लेकर विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि दलित, महादलित, अतिपिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक अक्षर आंचल योजना के तहत नियुक्ति होगी। नियुक्ति के लिए विभाग ने सेवाशर्त और मार्गदर्शिका जारी की है। इसके अनुसार रिक्त पदों पर नियुक्ति कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों की होगी। गौरतलब हो कि उक्त वर्गों में विशेष कर महिलाओं में साक्षरता दर बढ़ाने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत टोला सेवक एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। इनका काम होगा साक्षर बनने के लिए प्रेरित करना तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से उन्हें जोड़ना। टोला सेवक और शिक्षा स्वयंसेवी छह से 14 साल तक के बच्चों को विद्यालय से जोड़ेंगे। साथ ही 15 से 35 आयु की असाक्षर महिलाओं को दोपहर में एक घंटा पढ़ायेंगे और इसके बाद टोला में संपर्क का कार्य करेंगे। गौरतलब हो कि पूरे राज्य के लिए 20 हजार टोला सेवक और 10 हजार शिक्षा स्वयंसेवियों के पद निर्धारित हैं। नियुक्ति के लिए योग्यता मैट्रिक रखी गयी है। मैट्रिक की प्राप्तांक और उनके कार्य अनुभव के आधार पर इनकी मेधा सूची बनेगी। आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन्हें दस हजार रुपये मानदेय मिलेगा।

चन्द्रग्रहण के मुख्य आसार पर भगवान की पूजा भेट करनी चाहिए।

🌕🌖🌗🌘🌑 सरस् संगम पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- *चंद्र ग्रहण* 27-28 जुलाई 2018 आषाढ़ पूर्णिमा ( *गुरु पूर्णिमा*) के दिन खग्रास यानी पूर्ण चंद्रग्रहण होने जा रहा है। यह ग्रहण कई मायनों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण सदी का सबसे लंबा और बड़ा चंद्रग्रहण है। इसकी पूर्ण अवधि 3 घंटा 55 मिनट होगी। यह ग्रहण भारत समेत दुनिया के अधिकांश देशों में देखा जा सकेगा। इस चंद्रग्रहण को ब्लड मून कहा जा रहा है क्योंकि ग्रहण के दौरान एक अवस्था में पहुंचकर चंद्रमा का रंग रक्त की तरह लाल दिखाई देने लगेगा। यह एक खगोलीय घटना है जिसमें चंद्रमा धरती के अत्यंत करीब दिखाई देता है। *खग्रास चंद्रग्रहण* यह खग्रास चंद्रग्रहण उत्तराषाढ़ा-श्रवण नक्षत्र तथा मकर राशि में लग रहा है। इसलिए जिन लोगों का जन्म उत्तराषाढ़ा-श्रवण नक्षत्र और जन्म राशि मकर या लग्न मकर है उनके लिए ग्रहण अशुभ रहेगा। मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण श्रेष्ठ, वृषभ, कर्क, कन्या और धनु राशि के लिए ग्रहण मध्यम फलदायी तथा मिथुन, तुला, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा। *ग्रहण कब से कब तक* ग्रहण 27 जुलाई की मध्यरात्रि से प्रारंभ होकर 28 जुलाई को तड़के समाप्त होगा। *स्पर्श* : रात्रि 11 बजकर 54 मिनट *सम्मिलन* : रात्रि 1 बजे *मध्य* : रात्रि 1 बजकर 52 मिनट *उन्मीलन* : रात्रि 2 बजकर 44 मिनट *मोक्ष* : रात्रि 3 बजकर 49 मिनट *ग्रहण का कुल पर्व काल* : 3 घंटा 55 मिनट *सूतक कब प्रारंभ होगा* ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस खग्रास चंद्रग्रहण का सूतक आषाढ़ पूर्णिमा शुक्रवार दिनांक 27 जुलाई को ग्रहण प्रारंभ होने के तीन प्रहर यानी 9 घंटे पहले लग जाएगा। यानी 27 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 54 मिनट पर लग जाएगा। सूतक लगने के बाद कुछ भी खाना-पीना वर्जित रहता है। रोगी, वृद्ध, बच्चे और गर्भवती स्त्रियां सूतक के दौरान खाना-पीना कर सकती हैं। सूतक प्रारंभ होने से पहले पके हुए भोजन, पीने के पानी, दूध, दही आदि में तुलसी पत्र या कुशा डाल दें। इससे सूतक का प्रभाव इन चीजों पर नहीं होता। *ग्रहण काल में क्या सावधानियां रखें* *ग्रहणकाल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है। इसलिए कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें ग्रहण काल के दौरान नहीं किया जाता है। *ग्रहणकाल में सोना नहीं चाहिए। वृद्ध, रोगी, बच्चे और गर्भवती स्त्रियां जरूरत के अनुसार सो सकती हैं। वैसे यह ग्रहण मध्यरात्रि से लेकर तड़के के बीच होगा इसलिए धरती के अधिकांश देशों के लोग निद्रा में होते हैं। *ग्रहणकाल में अन्न, जल ग्रहण नहीं करना चाहिए। *ग्रहणकाल में यात्रा नहीं करना चाहिए, दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है। *ग्रहणकाल में स्नान न करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें। *ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। *ग्रहणकाल के दौरान महामृत्युंजय मत्र का जाप करते रहना चाहिए। *गर्भवती स्त्रियां क्या करें* ग्रहण का सबसे अधिक असर गर्भवती स्त्रियों पर होता है। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती स्त्रियां घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलना जरूरी हो तो गर्भ पर चंदन और तुलसी के पत्तों का लेप कर लें। इससे ग्रहण का प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर नहीं होगा। ग्रहण काल के दौरान यदि खाना जरूरी हो तो सिर्फ खानपान की उन्हीं वस्तुओं का उपयोग करें जिनमें सूतक लगने से पहले तुलसी पत्र या कुशा डला हो। गर्भवती स्त्रियां ग्रहण के दौरान चाकू, छुरी, ब्लेड, कैंची जैसी काटने की किसी भी वस्तु का प्रयोग न करें। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगों पर बुरा असर पड़ता है। सुई से सिलाई भी न करें। माना जाता है इससे बच्चे के कोई अंग जुड़ सकते हैं। ग्रहण काल के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करती रहें। 💐💐 जय जय श्री राधे 💐 💐आचार्य गुलाब मिश्रा जी महाराज 💐💐बृजवासी💐💐
सरस संगम

सरस संगस रिपोर्ट कन्हैया कुमार.

प्रखण्ड स्तरिये बैठक मधुबनी


 दिनाक 22/07/2018 दिन रविवार   को 12 बजे दिन मे अनूसुचित जाति(अनूसुचित जन जाति) के प्रखण्ड स्तरिये बैठक राजकीय उत्क्रमित मध्य  विद्यालय पकडिहवा(दौनहा) के प्रागण मे उपस्थीत तुलसी रंजन मौयॉ ने बताये  कि हमारे भारत का संबिधान  खतरे मे है। हम सब दालित एक जुट होकर वाहन कर रहे है। अध्यापक अवधेश राम संचालक नगेन्द राव अम्बेडकर तथा समस्त  साथी गण इस बैठक में शामिल रहे तथा अपनी अपनी सुझाव दिए।

सरस संगम
सरस संगम

कल होगा सदी का सबसे बड़ा व लंबा चंद्रग्रहण


कल 27-28 जुलाई आषाढ़ गुरु पूर्णिमा के दिन खग्रास यानी पूर्ण चंद्रग्रहण होने जा रहा है। यह6 ग्रहण कई अर्थों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण सदी का सबसे लंबा और बड़ा चंद्रग्रहण है। इसकी पूर्ण अवधि 3 घंटा 55 मिनट होगी। यह ग्रहण भारत के अलावे विश्व के अधिकांश देशों में देखा जा सकेगा। ये बातें ज्योतिषाचार्य अशोक मिश्रा ने कही। आगे उन्होंने बताया कि इस चंद्रग्रहण को “ब्लड मून” कहा जा रहा है क्योंकि ग्रहण के दौरान एक अवस्था में पहुंचकर चंद्रमा का रंग रक्त की तरह लाल दिखाई देने लगेगा। यह एक खगोलीय घटना है जिसमें चंद्रमा धरती के अत्यंत करीब दिखाई देता है।

खग्रास चंद्रग्रहण

यह खग्रास चंद्रग्रहण उत्तराषाढ़ा-श्रवण नक्षत्र तथा मकर राशि में लग रहा है। इसलिए जिन लोगों का जन्म उत्तराषाढ़ा-श्रवण नक्षत्र और जन्म राशि मकर या लग्न मकर है उनके लिए ग्रहण अशुभ रहेगा। मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण श्रेष्ठ, वृषभ, कर्क, कन्या और धनु राशि के लिए ग्रहण मध्यम फलदायी तथा मिथुन, तुला, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा।

ग्रहण कब से कब तक

ग्रहण 27 जुलाई की मध्यरात्रि से प्रारंभ होकर 28 जुलाई को तड़के समाप्त होगा।

स्पर्श : रात्रि 11 बजकर 54 मिनट
सम्मिलन : रात्रि 1 बजे
मध्य : रात्रि 1 बजकर 52 मिनट
उन्मीलन : रात्रि 2 बजकर 44 मिनट
मोक्ष : रात्रि 3 बजकर 49 मिनट
ग्रहण का कुल पर्व काल : 3 घंटा 55 मिनट

सूतक कब प्रारंभ होगा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस खग्रास चंद्रग्रहण का सूतक आषाढ़ पूर्णिमा शुक्रवार दिनांक 27 जुलाई को ग्रहण प्रारंभ होने के तीन प्रहर यानी 9 घंटे पहले लग जाएगा। यानी 27 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 54 मिनट पर लग जाएगा। सूतक लगने के बाद कुछ भी खाना-पीना वर्जित रहता है। रोगी, वृद्ध, बच्चे और गर्भवती स्त्रियां सूतक के दौरान खाना-पीना कर सकती हैं। सूतक प्रारंभ होने से पहले पके हुए भोजन, पीने के पानी, दूध, दही आदि में तुलसी पत्र या कुशा डाल दें। इससे सूतक का प्रभाव इन चीजों पर नहीं होता।

ग्रहण काल में क्या सावधानियां रखें

●ग्रहणकाल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है। इसलिए कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें ग्रहण काल के दौरान नहीं किया जाता है।

●ग्रहणकाल में सोना नहीं चाहिए। वृद्ध, रोगी, बच्चे और गर्भवती स्त्रियां जरूरत के अनुसार सो सकती हैं। वैसे यह ग्रहण मध्यरात्रि से लेकर तड़के के बीच होगा इसलिए धरती के अधिकांश देशों के लोग निद्रा में होते हैं।

●ग्रहणकाल में अन्न, जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।

●ग्रहणकाल में यात्रा नहीं करना चाहिए, दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है।

●ग्रहणकाल में स्नान न करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें।

●ग्रहण को खुली आंखों से न देखें।

●ग्रहणकाल के दौरान महामृत्युंजय मत्र का जाप करते रहना चाहिए।

गर्भवती स्त्रियां क्या करें

ग्रहण का सबसे अधिक असर गर्भवती स्त्रियों पर होता है। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती स्त्रियां घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलना जरूरी हो तो गर्भ पर चंदन और तुलसी के पत्तों का लेप कर लें। इससे ग्रहण का प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर नहीं होगा। ग्रहण काल के दौरान यदि खाना जरूरी हो तो सिर्फ खानपान की उन्हीं वस्तुओं का उपयोग करें जिनमें सूतक लगने से पहले तुलसी पत्र या कुशा डला हो। गर्भवती स्त्रियां ग्रहण के दौरान चाकू, छुरी, ब्लेड, कैंची जैसी काटने की किसी भी वस्तु का प्रयोग न करें। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगों पर बुरा असर पड़ता है। सुई से सिलाई भी न करें। माना जाता है इससे बच्चे के कोई अंग जुड़ सकते हैं। ग्रहण काल के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करती रहें।

धनहा थाना क्षेत्र में ब्लोरो एवं मोटरसाइकिल में जोड़तादार टक्कर।




सरस संगम

रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट-

 धनहा पुल से मधुबनी जाने वाली रोड मे लगभग सुबह 08 बजे लापरवाह बोलेरो चालक ने मोटरसाइकिल चालक को ठोकर मार दिया। जोडदार टक्कर से मोटरसाईकिल छतिग्रस्त हो गया है ।ठोकर मारने के बाद चालक अपनी गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घटना के मौके पर कोई भी आदमी नहीं था। मोटरसाइकिल नम्बर BR 22 H-2110 है । मोटरसाइकिल चालक छोटु निसाद पिता रुदल निसाद ग्राम मुरगाहवा का निवासि है। गम्भीर रूप से घायल है।  इनका ईलाज स्थानीय अस्पताल मे चल रहा है।


बगहा-1प्रखंड के पतिलार पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव के कारण हुआ उप संरपच का हुआ चुनाव।

पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा-1प्रखंड के पतिलार पंचायत में पंचो के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के कारण उपसरपंच का हुआ चुनाव ।उक्त चुनाव में पतिलार ग्राम कचहरी के उपसंरपंच अमजद अली ने (17)में से (9)पंच सदस्य का मत हासिल कर अपने पद पर बरकरार रहे।वही पतिलार पंचायत के पंचायत सचिव एवम निर्वाची पदाधिकारी श्री दरोगा साह, पतिलार पंचायत के सरपंच श्रीमती मधुबाला देवी एवं लगुनाहा चौतरवा के ग्राम कचहरी के सचिव उमेश दुबे की उपस्थिति में पतिलार सामुदायिक भवन में चुनाव शान्ति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

संदेह के दायरे में एसडीपीओ ने जप्त की ओवरलोड ट्रक।

संदेह के दायरे में एसडीपीओ ने जप्त कीओवरलोड ट्रक। पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- पतिलार धनहा मुख्य मार्ग पर ओवरलोड गिट्टी से भरे ट्रक को सदेंह के दायरे में जप्त किया।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सोनवर्षा निवास संजय जायसवाल के ट्रक का रजि न 0-(UP.IT4748)है। ट्रक उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से धनहा रतवल मुख्य मार्ग से होते हुए चौतरवा आ रही थीं। उसी समय एवं उसी रास्ते से बगहा एसडीपीओ श्री संजीव कुमार बगहा जा रहे थे। तभी पतिलार में ओवरलोड ट्रक पर नजर पड़ी। और ट्रक वाले को संकेत देते हुए वाहन को रोकने के लिए बोला ।लेकिन ट्रक चालक ट्रक रोककर चाबी लेकर फरार हो गया। सक के दायरे में चौतरवा ,नदी ,धनहा थाना की पुलिस की टीम को बुला लिया गया।उक्त तलाशी के के बाद चौतरवा थाना को ट्रक सुपुर्द कर दिया गया ।

मधुबनी प्रखंड के तमकुहा पंचायत के अवैध रूप से सरकारी पैक्स गोदाम से कालाबाजारी करते हुए पिकअप वैन जप्त

पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- धनहा थाना क्षेत्र से दिनेश कुमार सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आवेदन के आधार पर तमकुहा पैक्स अध्यक्ष के माध्यम से खाद्य एवं यूरिया का कालाबजारी किया जा रहा था। आपको बताते चले कि धनहा थाना के गश्ती के दौरान तमकुहा पंचायत के पैक्स एवं घटना स्थल पर पहुंचे।वहाँ ग्रमीणों द्वारा एक टाटा मैजिक वाहन पर लदे (49) बोरी इफ्को यूरिया के साथ आवश्यक करवाई हेतु दिनेश कुमार सिंह ने अपना लिखित आवेदन दिया। उक्त यूरिया खाद आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन से जाँच कराया।जाँच के दौरान तमकुहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मो0 जान अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी द्वारा (49)बोरी यूको यूरिया कलाबजारी हेतु उतर प्रदेश भेजवाये जाने की पुष्टि हुई। इसकी अवलोकन करते हुए धनहा थाना अध्यक्ष श्री हरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि दिए गए एवं जाँच आवेदन के तर्ज पर करवाई करते पिकप वैन सहित यूरिया को जप्त कर 148/18 7E. E .T ACT के तहत करवाई की गई।

चोरी के नियत से घर के अंदर से चोर पकड़ा गया।

चोरी की नीयत से घर के अंदर से चोर पकड़ा गया। सरस् संगम से चंदन कुमार सिंह-की रिपोर्ट- बगहा प0च0 बाल्मीकिनगर दिनांक 21/7/018 को बाल्मीकिनगर में चोरी के नियत से घर मे घुसे एक व्यक्ति को चोरी करते पकड़ा गया। उसके बाद उस घर वालो ने पकड़ खूब पिटाई कर उसके बाद में वाल्मीकिनगर थाना के हवाले किया गया ।वाल्मीकि नगर थाना की पुलिस टीम ने जांच किया । पता चला कि वाल्मीकिनगर थाना के चम्पापुर गोनौली के निवासी क्षत्रधरि महतो था । जो कि नारायणापुर के पोखरहवाटोला के निवासी बब्लू श्रीवास्तव के घर मे चोरी कर रहा था। क्षत्रधारी को आस पास के पड़ोसी के सहयोग से चोर भागने के क्रम पकड़ा गया ।

बगहा के चौतरवा में हुआ जिला निर्माण मंच की बैठक।

पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- चौतरवा बगहा जिला निर्माण मंच की बैठक कोट माई परिषर में हुई। जिसकी अध्यक्षता मंच के संस्थापक चन्दन मिश्रा ने किया। संचालन मंच के संगठन प्रभारी रवि उपाध्याय ने किया।कार्यक्रम पर विस्तार चर्चा कार्यक्रम प्रभारी विकास द्विवेदी ने किया। इस बैठक में मंच के विस्तार को लेकर चर्चा हुई एवं बगहा को राजस्व जिला बनवाने के लिए अविलम्ब एक व्यापक आंदोलन बगहा में करने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। इसमे लगभग आधे दर्जन नए लोग मंच से जुड़े। जिसमे जितेंद्र सहनी, लव शुक्ला,मेवा साह, धीरज कुमार, सुरेश कुमार आदि लोगो ने जुड़ा। इस बैठक मे मंच संस्थापक चंदन मिश्रा,कार्यक्रम प्रभारी विकास द्विवेदी,मनीष कुमार, शिवम कुमार, अर्जुन गुप्ता, सचिन दुबे, शशि गुप्ता ,विजय कुमार आदि मैजूद रहे।
*सरस संगम*

बृक्ष रोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में बृक्ष रोपण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न ।



बगहा प0 च0 दिनांक 20/07/18 दिन शुक्रवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरईपुर बगहा 2 में पौधे लगाए बृक्ष बचाए कार्यक्रम के तहत बिद्यालय के प्रधाना ध्यापक की उपस्थिति में छात्र / छात्राओं और पर्यावरण प्रेमियो के माध्यम से बृक्ष रोपण कार्य सम्पन्न कराया गया ।।    

  जिसमे निम्नाकित व्यक्ति ने भाग लिए ।  प्रधानाध्यापक   सुरेश प्रसाद यादव, अध्यक्ष विजय राम , सचिव उर्मिला देवी , भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुनीता देवी  , भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी आशीष मिश्रा , राजद जिला अध्यक्ष  सुरेंद्र प्रसाद यादव , अधिवक्ता रामेश्वर यादव , विकाश मित्र लक्ष्मण राम , रंजना सिंह , आभा कुमारी, शिला मिश्रा, मर्सी कुमार , द्रवेश राम त्रिपाठी , सुनीता मिश्रा , गीता देवी , इंदु देवी , उमा यादव इत्यादि समस्त साथीगण भाग लेकर बृक्ष रोपण कार्यक्रम को सफल बनाए ।



बगहा-1प्रखंड प्रमुख की कुर्सी बरकरार।

बगहा-1 प्रखंड प्रमुख की कुर्सी बरकरार । अमित कुमार मिश्रा की रिपोर्ट- बगहा-1प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों द्वारा एकजुट होकर प्रमुख ललिता देवी की कुर्सी को बचा लिया गया।आपको बताते चले कि प्रमुख पति जवाहर प्रसाद का व्यवहार कुछ दिन पहले सही नहीं रहने के कारण पंचायत समितियो के द्वारा नराजगी जाहिर कर अविश्वास प्रस्ताव जाहिर कर दिया था ।लेकिन कुछ शर्तों के बाद पंचायत समिति के सदस्यों के द्वारा फिर सहमति बन गईं। वही प्रमुख पति जवाहर प्रसाद ने के कहां की हम पंचायत समिति सदस्यों को धन्यवाद देता हूं । सोमवार से ब्लॉक सुचारू रूप से चलेगी।
* सरस संगम *

प्रेम प्रकाश पाण्डेय (सरस संगम ) कार्यालय संपादक प. चम्पारण (बिहार)

 विकास की ओर बढ़ते कदम। राजवटिया पुल का निमार्ण को लेकर ग्रमीण में ख़ुशी का माहौल ।



बगहा प0 च0 के राजवटिया पल कक निर्माण । विकास की ओर बढ़ते कदम। राजवटिया पुल का निमार्ण को लेकर ग्रमीण में ख़ुशी का माहौल ।
  सरकार के द्वारा बाढ़ आपदा प्रबंधन मद से प्रारम्भ पुल का निर्माण जो कि काम काफी प्रगति पर है अवलोकन किया।।
मौके पर सहायक अभियंता श्री मुनी देव वर्मा से कुछ आवश्यक जानकारी मिली उनके अनुसार दीप शिखा प्रा. लिमिटेड मुजफ्फरपुर को काम निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है।।
फरवरी 20 19 तक डबल लेन पुल का निर्माण कर देना है।।
इस पुल के निर्माण हो जाने से गंडक पार के लोगों को अनुमंडल मुख्यालय में आना जाना सुगम हो जाएगा।।
इसी रोड में रतवल छठिया घाट का भी निर्माण चल रहा है जो कि पानी के आ जाने से फिलहाल बन्द है।।
सरकार के द्वारा इन दो पुल का निर्माण करने से वहाँ की जनता काफी प्रसन्न है।।



सरस संगम 

*सरस संगम*

*सरस संगम अखबार के सभी पत्रकारों ने  सम्मानित हुए।*



आज दिनांक 20/07/2018  को लगुनाहा चौतरवा लगुनाहा पंचायत भवन के प्रांगण में सरस संगम का बैठक समारोह सम्पन्न हुआ 
इस बैठक का मुख्य उदेश्य यह था कि अपने सरस संगम अखबार को कैसे चलाया जाय आगे कैसे बढ़ाया जाय । इस बात पर सब लोग अपनी अपनी राय एक दूसरे के सामने रु ब रु किए
इसमे तृतीय जिला प्रभारी  कुणाल यादव जी ने सभी पत्रकार भाई को उनके कार्यो के प्रति उत्सुकता समाज के अपने गांव के विकाश तथा कैसे कार्य किया जाए ये सब बातों को हमारे पत्रकार भाई को समझाए साथ ही 
हमारे कार्यालय सम्पादक  प्रेमप्रकाश पाण्डे जी सभी पत्रकार भाई को पत्रकारिता के वो  गुड़ सिखाए जो हमे सायद कभी नही मिलता एक पत्रकार को कैसे रहना चाहिए कैसे कार्य को करेंगे ए सब बातों को बताए और हमारे 
कॉर्डिनेटर पिंटू कुमार जी की भी इस बैठक में बहुत बड़ी सहयोग रहा और इनके साथी गड़ का भी बड़ी सहयोग रहा है। 
हमारे जिला को कॉर्डिनेट रितेश जी का भी अखबार लाने में सहयोग रहा है ।
मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने बताए कि इस अखबार को कैसे चलाया जाए  । 
इसके साथ ही साथ सरस संगम के सभी पत्रकार भाई को आईडी कार्ड पहनाकर उनको सम्मानित करते हुए कुणाल सर एंव प्रेमप्रकाश सर प्रेम भाव के साथ इस बैठक को सम्पन्न होने में सभी पत्रकार भाई का बहुत बडी सहयोग रहा है।  इस बैठक में सरस संगम के सभी पत्रकार बंधु उपस्थित रहे है।


* सरस संगम *
आधी रोटी खाएंगे लेकिन नवलपुर -बेतिया सड़क बनाएंगे। ययोगापट्टी से संतोष जायसवाल की रिपोर्ट- नवलपुर बेतिया सड़क के लिए जयघोष के साथ दिनांक 18/7/2018 को नवलपुर बाज़ार में ग्राम पंचायत राज नवलपुर,ढांढ़वा ,पिपरहिया,सिसवा बैरागी खुटवानिया जरालपुर बलुआ भवानीपुर सिसवा भूमिहार सहित योगापट्टी प्रखंड के तमाम जनप्रतिनिधियों एवम गणमान्य लोगों की एक बैठक बेतिया नवलपुर पथ की जर्जर स्थिति को लेकर हुई।इसमें सड़क के बर्तमान स्थिति को लेकर ब्यापक चर्चा हुई।लोगों ने सड़क की स्थिति को देखकर प्रशासन के उदासीन रवैये के प्रति नाराजगी प्रकट किया।इस सड़क में दर्जनों जगह ऐसे गढ्ढे हैं जिनको "मौत का कुआ "का नाम दिया जा सकता है।शासन प्रशासन की तरफ से पिछले पांच बर्षो से "टेंडर होने वाला है" "टेंडर हो रहा है" "टेंडर हो गया है" यह सुन सुन कर जनता का कान पक चुका है।सर्ब सम्मति से बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में घूम घूम कर अग्रणी लोग भिक्षाटन कर सड़क में बने बड़े बड़े गढ्ढो (जो मौत को हर पल दावत देते है)उसको अपने स्तर से चलने लायक बनाएंगे।उपरोक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष कुमार राव उर्फ बबलु सिंह ने कहा कि प्रखंड के लोगों के भिक्षाटन के बाद भी यदि प्रशासन के कान में जु नही रेगा तो प्रखंड वासी नवलपुर बाज़ार से योगापट्टी प्रखंड मुख्यालय तक (11 किलो मीटर)मानव सृंखला बनाकर बिरोध प्रदर्शन करेंगे।आज के बैठक के बाद ग्रामीणों द्वारा उत्साह पूर्वक भिक्षाटन कर 50,000 रु से अधिक राशि जमा हुआ।वैसे तो सड़क मरम्मती का अनुमानित खर्च दस लाख रु से अधिक की संभावना है।जनता के उत्साह को देखते हुए कल से ही मरम्मत का काम शुरु कर दिया जाएगा। इस अवसर पर श्री संतोष कु राव उर्फ बबलु सिंह की अध्यक्षता में गोपीचंद राम मुखिया नवलपुर, बृजकिशोर यादव मुखिया ढांढ़वा ब्रिदन्ति यादव सरपंच ,योगेश प्रसाद नवलपुर राजेन्द्र प्रसाद ,रमाकांत राव शैलेश राव ,विद्यानंद राव ,डॉ खुरशेद आलम ,संजय कु ,वकील शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने आज की बैठक में अपना बहुमूल्य योगदान एवम समर्थन दिया।

मुख्यमंत्री युवा कार्यक्रम भीतहा प्रखंड परसौना पंचायत के लक्ष्मीपुर राजकीय माध्यमिक विद्यालय में हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री कुशल युवा कार्यक्रम के तहद भीतहा प्रखंड के परसौना पंचायत के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में हुआ आयोजन। पिन्टू कुमार / प्रभात कुमार/ रत्नेश्वर राव/कृष्ण पांडेय- रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला अनुमंडल के भीतहा प्रखंड के परसौना पंचायत के लक्ष्मीपुर राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विकसित बिहार के तहत कुशल युवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला से आये हुए आधिकारियो द्वारा जिला निबंधन परामर्श केन्द्र के बिहार सरकार की आर्थिक हल युवाओं को बल एवं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में शामिल,सहायता भता योजना स्टूडेंट्स क्रडेटिं कार्ड का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सूचना एवं सरस् संगम अखबार टीम के माध्यम से जानकारी दिए। जिसमें उन्होंने ने बताया कि फार्म फिलप करने की प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों की व्यवस्था की गईं है। जिसमें मुख्यमंत्री सहायता भता योजना के तहद सरकार 18 वर्ष से लेकर और 25 वर्ष तक बेरोजगार एवं मैट्रिक इंटमिडिट तक के छात्रों एवं छात्राओं को दिया जा रहा है। सुविधा अनुसार जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के काउंटर पर निशुल्क ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है ।जिसमे कोई भी इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति सभी वंचित दस्तावेजों के साथ निबंधन एवं परामर्श केंद्र के काउंटर पर किसी भी कार्य दिवस को उपस्थित होकर अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र निशुल्क भरवा सकते हैं ।मुख्यमंत्री बिहार सरकार निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन तथा ऑफ़लाईन आवेदन करने की तिथि से 60 दिनों के अंदर आवेदक किसी भी कार्य दिवस को जिला निबंधन एवं परामर्श बीआरसीसी केंद्र पर आकर अपना निबंधन एवं कागजातों का सत्यापन अवश्य करा लें अन्यथा उनका नाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सूची से सोता हट जाएगा ।जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र पर आधार कार्ड पैन कार्ड बनाने की सरकार द्वारा सुविधा उपलब्ध है। अनिवार्य दस्तावेज के साथ मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की उम्र सीमा 20 से 25 वर्ष के अंदर। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रमाणपत्र जिसमें आवेदक की जन्मतिथि वर्णित हो। बिहार बोर्ड या उसके समकक्ष 12वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र स्व घोषणा पत्र विहित प्रपत्र में हो। आवासीय प्रमाण पत्र। आवेदक के नाम का बैंक पासबुक जिसमें नाम पता खाता संख्या एवं BANK का IFSC कोड स्पष्ट रुप से अंकित रहना चाहिए ।12 वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने के पश्चात विद्यालय महाविद्यालय से प्राप्त परित्याग प्रमाण पत्र। (SLC) (CLC)की मूल प्रति। अधकारीयो ने बताया कि इस योजना का लाभ ₹1000 प्रतिमाह 2 वर्ष तक कुल ₹24000 के साथ 73 वां 240 घंटों का कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण निशुल्क दिया। (कुशल युवा कार्यक्रम) उम्र सीमा 15 से 25 वर्ष के अंदर। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र जिसमें आवेदक की जन्मतिथि वर्णित हो । बिहार बोर्ड या उनके समकक्ष 12वीं उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र। आवासीय प्रमाण पत्र ।आधार कार्ड । बैंक का खाता संख्या IFSC कोड ।इस योजना का लाभ :- 3 माह (240 )घंटा। जिसमें बुनियादी कंप्यूटर शिक्षा (120 )घंटा ।भाषा संवाद( 80) घंटा ।और संवाद कौशल (40) घंटा का ऑनलाइन प्रशिक्षण। कौशल विकास केंद्र के माध्यम से निशुल्क दिया जाएगा। उक्त इस अवसर पर जिला से आये अधिकारी गड़ सरस् संगम अखबार की टीम, एवं वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री धनन्जय पांडेय एवम राजकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक गड़ ।एवं छात्र-छात्राओं एवं आम पंचायत की जनता ग्रामीण इस मौके पर उपस्थित रहे

ब्राह्मण सेवक संघ के दिल्ली प्रदेश के इकाई के प्रवक्ता श्री त्रिपुरारी तिवारी जी अधिवक्ता के यहाँ ब्राह्मण संघ का आयोजन हुआ।

उतर प्रदेश बुलंदशहर से कुशल शर्मा की रिपोर्ट- ब्राह्मण सेवक संघ के दिल्ली प्रदेश के इकाई के प्रवक्ता श्री त्रिपुरारी तिवारी जी अधिवक्ता के यहां एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें आचार्य पंडित सुशील कृष्ण जी महाराज हमारे संरक्षक राकेश पाठक जी हमारे रा महामंत्री विजय तिवारी जी र सह मंत्री बब्बन उपाध्याय जी सह मंत्री राजनाथ मिश्रा जी दिल्ली प्रदेश इकाई के सह मंत्री अश्विनी मिश्रा जी हमारे दिल्ली प्रदेश के संरक्षक पंडित आनंद पांडे जी हमारे दिल्ली प्रदेश के उप प्रमुख पंडित सुख सागर पांडे जी हमारे वरिष्ठ ओम प्रकाश तिवारी जी परशुरामी ब्राम्हण साजन मिश्रा जी मित्र मनीराम तिवारी जी आनंद प्रकाश पांडेय जी राकेश पांडेय जी राजेश उपाध्याय जी राजेश कुमार पांडेय जी राकेश कुमार पांडेय जी और त्रिपुरारी तिवारी जी के मित्रगण इन सभी लोगों की उपस्थिति ने गागर में सागर भर दिया चर्चाएं तो बहुत हुई पर संस्कार संस्कृति शिक्षा समर्पण आरक्षण और हमारे ब्राह्मण भाइयों में उपजी विकृतियां इन मुद्दों पर काफी वार्ता हुई विजय तिवारी की के समाधान की टिप्पणी बड़ी मजेदार रही साजन मिश्रा के द्वारा दिया गया वक्तव्य बड़ा भावुक और मार्मिक रहा राकेश शर्मा जी द्वारा दिया गया डेफिनिशन बड़ा रोचक रहा कुल मिलाकर के ब्राह्मण सेवक संघ की सभा सफलता की चोटी पर रही हमारे मित्र त्रिपुरारी जी का आतिथ्य भाव बड़ा ही सराहनीय रहा इस सभा का पूरा दायित्व पंडित सुखसागर जी पर जाता है समापन आचार्य पंडित सुशील किशन जी महाराज के द्वारा हुआ अंत में जय परशुराम की नारों से सभा गूंज उठी वह शक्ति हमें दो दयानिधे की विनय कविता पुरानी यादों को झकझोर कर रख दिया जय परशुराम जय ब्राह्मण हर-हर विप्र घर घर विप्र ।

भीतहा थाना क्षेत्र से एक प्रथमिक अभियुक्त ग्रिफ्तार।

भीतहा थाना क्षेत्र से एक प्रथमिक अभियुक्त ग्रिफ्तार। शत्रुमर्दन सिंह की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त ग्रिफ्तार। दिनांक 15-7-18 को ग्राम छोटकी रूपही में छापामारी कर ठकराहा भितहा थाना कांड संख्या 90/18 दिनांक 14-7-18 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवम उत्पाद अधिनियम 2016 के प्राथमिकी अभियुक्त धन्धर राम पिता रामस्तां राम ग्राम छोटकी रूपहि थाना भितहा ओ0पी0 जिला प0चम्पारण को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया ।

चोरी के इल्जाम पर बच्चे ने लगाया स्कूल में फाँसी।

चोरी के इल्जाम पर बच्चे ने लगाया स्कूल में फाँसी। आशुतोष जैसवाल की रिपोर्ट- आज बगहा पुलिस जिला अनुमंडल क्षेत्र के (M.A.Y CENTRAL PUBLIC SCHOOL BAGAHA )में पढ़ने वाले छात्र ने चोरी के इल्जाम पर फाशी लगा कर आत्म हत्या कर ली उसका नाम अजय यादव बताया जा रहा है । जो चखनी का रहने वाला है जो आज विद्यालय में फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी है।बताया जा रहा है कि लड़के पर मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाया गया है ।

धनहा थाना क्षेत्र से एक वारन्टी ग्रिफ्तार।

धनहा थाना क्षेत्र से एक वारन्टी ग्रिफ्तार। पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला धनहा थाना क्षेत्र से एक वारन्टी को ग्रिफ्तार के न्ययालय श्री मो, फिरोज अकरम J M 1st बगहा TR No, 2252 /18C 40 /15 के वारंटी मोतीलाल भर पिता भोला भर ग्राम मुर्गहवा थाना धनहा जिला प,चम्पारण को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है

ब्रजघाट गढ़मुक्तेश्वर में पुण्यतिथि के पावन अवसर पर किया गया गरुपूजन।

ब्रजघाट गढ़मुक्तेश्वर में पुण्यतिथि के पावन अवसर पर किया गया गुरुपूजन। बुलंदशहर से कुशल शर्मा की रिपोर्ट- श्री श्री १००८ श्री दंडी स्वामी श्री माधौ आश्रम महाराज जी की पुन्यतिथी के पावन अवसर पर श्री गुरु पूजन तथा भण्डारे का आयोजन किया गया पूजन में सामिल भक्तगण श्री महंत श्री योगेन्द्र स्वरूप जी महाराज श्री राजकुमार शर्मा ( कलकत्ता ) श्री नानूराम शर्मा ( दिल्ली ) महंत श्री रामाश्रम जी महाराज ( गजरौला ) स्वामी श्री सर्वेस्वाराश्रम, स्वामी श्री शान्तेश्वर आश्रम जी महाराज, स्वामी श्री शिवा आश्रम जी महाराज, आचार्य अरुण दीक्षित आचार्य दीपक शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता दंडी स्वामी समाज ब्रजघाट ज्यो.पं.कुशल शर्मा शास्त्री संस्थापक श्री भृगु ज्योतिष कार्यालय एवं मीडिया जिला प्रभारी बुलन्दशहर सरस संगम न्यूज़ एवं समस्त संत समाज एव समस्त भक्तगण सामिल हुए

बेटियो ने दहेज के खिलाफ खोला मोर्चा।

बगहा (बिहार) भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का (नारा-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) के तर्ज पे - जगतचर्चा अखबार के रिपोर्टर - पिन्टू कुमार की कलम से- ✍ आप कहते हैं कि हमारा भारत बहुत आगे बढ़ गया है ।बहुत तरक्की कर ली है ।लेकिन क्या लोगों की सोच से तरक्की की जी सकती है। नहीं लेकिन कितने लोग हैं जो अपनी बेटियों की पढ़ाई के खिलाफ है ।मैं आप को एवं आप लोगों से एक सवाल करता हुँ। कि सब कोई अपनी बीबी के इलाज (लेडिज) डॉक्टर क्यों ढूंढते हैं। कोई जवाब है और क्यों बेजुबान के लिए कोई शिकायत करता है । फिर कोई गूंगी लड़की से एवं गरीब लड़की से शादी करने के लिए तैयार क्यों नहीं होता । कोई जवाब है उनके पास आज भी इतने लोग हैं ।जो 21 से 25 साल तक TV सोफा बेड फ्रीज वाशिंग मशीन नहीं खरीदना चाहते हैं ।आपको पता है क्यों मैं बताता हूं क्योंकि अपने बेटों की शादी के लिए इंतजार करते है। और हम कहते हैं कि अपना भारत बहुत आगे बढ़ गया है ।आज भी हमारे समाज में इतने लोग हैं जो अपनी बेटी के पैदा होने पर समाज में पूरी दौलत की खुशियां निछावर कर देते हैं। लेकिन यहां बाप दहेज की पैसा जोड़ने के लिए, अपनी गंजी तक पहनना छोड़ देता है ।अजीब रिवाज है हमारे समाज कि नियत आदमियों की खराब होती है और भूवर औरतों की निकलवाते हैं। और हम कहते हैं कि अपना देश बहुत आगे बढ़ गया है। अरे बहन बेटी को तो छोड़िए लोग अपने स्वार्थ के लिए अपनी (माँ) को भूल जाते हैं ।और उनका बंटवारा कर लेते हैं लेकिन जरूर मैं दो शब्द मैं कहना चाहूंगा। जिन्हें मां का मतलब नहीं पता किसी रात को सबके खाने के बाद रसोई में अपना खून खाना खुद ढूंढो मां क्या होती है आपको खुद समझ में आ जाएगा माँ तो भगवान है जो तुझे अपने 9 महीने कोख से इस धरती पर अवतरित किया है । जिसे बुखार भी हो जाए और उसके बेटे को पता चले तो पता है क्या कहें कि बेटा खाना बना रही थी इसलिए मेरा शरीर गर्म हो गया और हमें हमारे समाज में पुराने रीति रिवाज को छोड़ कर आगे बढ़ना होगा । और ऐसा कर गुजरना होगा कि हर मां बाप कहे कि मुझे अगले जन्म में बेटी ही चाहिए और बेटी पर गर्व हो ।

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM