सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा बगहा अनुमंडल के बगहा एक प्रखंड के विभिन्न गावों मे शुक्रवार को युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने अपने कार्यक्रताओ के साथ क्षेत्र भ्रमण किया क्षेत्र भ्रमण के दौरान मझौवा पंचायत के वाड नम्बर 1/2/3/4/5 का ग्रामीणो ने बताया कि मझौवा पंचायत मे बीडीयो साहब ने ओडीएफ घोषित कर दिया है जो सरासर गलत है मझौवा पंचायत मे 80 प्रतिशत घरों मे अभी भी शौचालय नहीं हैं वही पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 30 के आशीष गाइन ने ग्रामीणो के साथ एक लिखित आवेदन युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी को सौंपा श्री द्विवेदी से लोगों ने अपनी अपनी समस्या रखें मात्र सुनने में ही अच्छी लगती है शब्द मगर अब दिखने लगी है ।वही श्री द्विवेदी ने बताया कि सभी पंचायतों में इस शब्द से अब नफरत सी होने लगी है । सिर्फ ओडीएफ- ओडीएफ, मगर शौचालय की दुर्दशा देखने पर पता चल कि सिर्फ कागजों में पूर्ण रूप से खनापूर्ती की जा रही है । "अपना काम बने भाड़ में जाये जनता" सब अपनी अपनी जेबे भरने को लेकर एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे है । अब तो लग रहा है कि सरकार द्वारा सभी काम अभी नाकाम ही देखी जा रही है जब कि सरकार द्वारा अच्छी-अच्छी सुविधाएं हर पंचायत में मुहैया कराई जा रही है । मगर बिचौलियों की होड़ मची हुई है इसमें अच्छी कमाई होनि तय पहले से सेटिंग कर ली जा रही है । पूरे अनुमंडल में जिस वार्ड को ओडीएफ घोषित कर दी गई है वहाँ आज भी शुद्ध पानी ही नसीब नही शौचालय तो दूर की बात है । सिर्फ कागजों मे हि दिखावा किया जा रहा है धरातल पर कुछ भी ऐसा नही है क्यों इसकी जांच होने पर पता तो खुद चल ही जाएगा । सरकार की सारी योजनाए फेल होती देखी जा रही हैं । नल जल योजना में देखे तो लाखों रुपये की जल मीनार बन कर तैयार है पर पानी की पाइप नही कही मोटर खराब है तो कही कोई और परेशानी आखिर ये सब तीन पाच कि खेल कब तक होता रहेगा , उक्त बातें भेट वार्ता में युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने बताया उन्हों ने ये भी बताया कि बगहा अनुमंडल क्षेत्र के किसी भी गांव में पहुँच कर किसी भी परिवार के किसी भी सदस्यों से उसकी हाल पूछे । तो समझ मे आए । ओडीएफ की असली सूरत क्या है । जितने भी पदाधिकारी इस ओडीएफ की ढोल पिट कर लोगो को जागरूक कर रहे है क्या वो सही है मझौवा पंचायत मे ओडिएफ जो बगहा एक विडियो साहब के द्वारा किया गया है उसकी जांच सरकार से करन कि मांग करते हुए दोषिय पदाधिकारीयो के खिलाफ करवाई करने कि जोर दार मांग किया इस मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष रामानन्द साह, युवा जिला महा मंत्री प्रमोद सिंह के समक्ष सैकडों ग्रामीणो ने बगहा एक विडियो के खिलाफ करवाई करने कि जोर दार मांग किया आक्रोश जताने वाले मे आशीष कुमार गाइन ,रंजन राय, अनिल विश्वास, राकेश कुमार वैध, गोविंद बडइ,जयदेव हालदार, अनुप साह ,संजीव सिंह, सुबास देवनाथ आदि तमाम ग्रामिण ने आक्रोश जताया

मझौलिया मुख्य बाजार हरिपकडी जाने वाली सड़क मे कचडे कि अम्बार,बिमारियो का दशतक।

सरस् संगम(कार्यलय)मझौलिया/सरिसवा संवाददाता।। मझौलिया बाजार चौक से हरी पकड़ी जाने वाली सड़क में लगी कचरो की ढेर एवं बदबु से लोगों एवं राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह कचरा बाजार के सब्जी व्यवसायियों द्वारा सडे गले  सब्जियों को फेंक कर एकत्र किए गए हैं। इस एकत्रित कचरे  के ढेर को देख कर बाजार में आए लोगों के द्वारा इस पर मूत्र त्यागना शुरू कर दिया गया है। सडे गले  सब्जियों एवं मूत्र त्याग के बदबु से आसपास के लोगों एवं राहगीरों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बता दें कि मझौलिया बाजार चौक से रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय अमन हेल्थ केयर हरी पकड़ी सतभिडवा,  बेतिया प्रखंड के  रानी पकड़ी एवं घुरवा के लोगो को बाजार करने के लिए आने एवं जाने का मुख्य मार्ग है। इस सड़क मे चौक के समीप कचरा के ढेर  इकट्ठा हो जाने से लोगों को अगलने  बगलने मे भी कठिनाइ हो रही है। पूर्व में पंचायत के मुखिया अनिल कुमार बैठा के द्वारा इस कचरे के ढेर की सफाई कराई गई थी। लेकिन धीरे-धीरे  सब्जी व्यवसायियों के द्वारा फिर से कचरा के ढेर इकट्ठा कर दिया गया है। इस सब को देखते हुए रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजी शर्मा डॉक्टर साबीर अली इनरमन  प्रसाद चौरसिया वीरेंद्र चौरसिया आदि ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी से शिकायत करते हुए अबिलंब कचरे के ढेर से इस सड़क कचरे की ढेर से मुक्त कराने की  मांग किया है। वहीं स्थानीय थाना के सामने जल मीनार के पाइप के  फुट जाने से सड़क के किनारे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उसकी मरम्मत बाजार के व्यवसायियों के द्वारा  अनेकों बार किया गया है ।  इसमें सुधार नहीं होते देख व्यवसायियों ने इसकी शिकायत बेतिया पीएचडी विभाग से किया है। शिकायत करने वालों में मनजीत कुमार श्रीवास्तव आनंद कुमार फिरोज आलम बृजमोहन प्रसाद चौरसिया आदि के  शामिल है।

बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- चौतरवा थाना में पकड़े गए बाइक गिरोह का सरगना एवं आरोपी जमशेद आलम पिता शेख अमीर हजमा साकिन वैशाखवा थाना गोपालपुर बताया जा रहा है। वहीँ चौतरवा थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।जमशेद आलम नाम का यह शातिर चोर ने पुलिस करवाई में कई अहम खुलाशा किया। उसने बताया कि जिस जगह वारदात के समय अकेले एवम साथीयो के संघ मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था उसने बताया कि अब तक देढ दर्जन मोटरसाइकिल चोरी कर चुके हैं। वही चौतरवा थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान जवानों ने रूकने का इशारा करने पर रुकने के बजाय गाडी छोड़ भागने लगा। इतने में चोर ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल छोड़ भागने लगा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भाग रहे चोर को पकड़ लिया। पूछा तो आरोपी ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे चोरी की मोटरसाइकिल लोगों को यह कहकर कम दाम में बेच देते थे कि ये चोरी की है,वही चौतरवा थाना कांड संख्या 271/18 धारा 414 भा. द.वी. दर्ज कर,पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एक दिवसीय धरना प्रर्दशन,हल्ला बोल भाजपा का भंडाफोड़ कार्यक्रम सम्पन्न

सरस् संगम(कार्यलय)मझौलिया/सरिसवा संवाददाता।। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के हल्ला बोल भाजपा का भंडाफोड़ कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड कार्यालय में धरना दिया गया ।धरना की अध्यक्षता कृष्णनंदन सिंह ने की। धरना को संबोधित करते हुए जिला मंत्री ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर तमाम भाजपा नेताओं और सहयोगी दलों के नेताओं पर लगातार झूठ बोलने का आरोप लगाया। क्रांति ने कहा कि पिछले चुनाव में पीएम मोदी ने बढ़ चढ़कर वादा किया जो पूरा नहीं हुआ दो करोड़ बेरोजगार को रोजगार का वादा दिया गया पर नही मिला। ना ही किसान की हालत सुधरी सैनिकों की शहादत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है ।नोटबंदी और जीएसटी हर तबके को तबाह कर दिया किसी के खाते में पन्द्रह लाख नहीं आये। राफेल डील में भारी घोटाला हुआ उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया गया लेकिन किसानों का कर्ज माफ हुआ ।गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ, पाकिस्तानी चीनी के कारण देसी चीनी नहीं बिक रही है ।क्रांति बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अपराध भ्रष्टाचार की बेहताशा बढ़ोतरी हुई है । धरना को बाबूलाल चौरसिया, अब्दुल सत्तार साह,मुखिया जाकिर हुसैन, तारकेश्वर चौधरी, बाबूलाल चौरसिया, आदि ने भी संबोधित किया। धरना की अध्यक्षता करते हुए इनरमन चौरसिया ने बताया की चीनी मिल अभी तक किसानों का भुगतान नहीं किया और चीनी मिल चालू कर दिया है अगर 1 सप्ताह के अंदर चीनी मिल किसानों का भुगतान नहीं करती हो तो चीनी मिल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/साठी संवाद सूत्र:- बेतिया। साठी के गोनाही गांव में दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल वालों ने गायत्री देवी (22) को केरोसिन छिड़कर जलाने का प्रयास किया है। इस मामले में गायत्री देवी ने साठी थाने में ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि गायत्री की शिकायत पर उसके पति राहुल कुमार, ससुर अवध बिहारी महतो, सास रीना देवी व ननद के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। छानबीन कर दोषी पाए गए अभियुक्तों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में पीडि़ता ने बताया है कि सेमरी साठी निवासी सतन महतो की पुत्री गायत्री देवी की शादी दो वर्ष पूर्व गोनाही के राहुल कुमार से हुई थी। दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे बराबर प्रताडि़त करते थे। इधर 16 नवंबर को ससुराल वालों ने गायत्री से कहा कि वह अपने परिजनों को फोन कर बाइक देने की मांग करें। गायत्री ने इससे इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसका खाना-पीना बंद कर दिया। इसके बाद उसके शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया। आस पड़ोस के लोगों के पहुंचने पर गायत्री की जान बच गयी। सूचना मिलने पर उसके पिता सतन महतो बेटी के घर पहुंचे। उसे ससुराल से ले जाकर पीएचसी में भर्ती कराए।

वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग में नानोसती चौक की घटना

सरस् संगम(कार्यलय)मझौलिया/सरिसवा संवाददाता।। स्थानीय मझौलिया थाना क्षेत्र के नानोसती चौक पर एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया . स्थानीय लोगों का कहना है कि बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग में नानू सती चौक पर मझौलिया पुलिस के द्वारा गुरुवार को लगभग 11:00 बजे दिन में वाहन जांच की जा रही थी इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार व्यक्ति पुलिस के हाथ देने पर घबरा कर अपना नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल बाइक सवार राजकुमार राय उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम खैरटिया बलुआ थाना नवलपुर का निवासी बताया जा रहा है. फिलहाल जख्मी युवक को मझौलिया पुलिस एमजेके अस्पताल बेतिया में इलाज के लिए ले गई है समाचार प्रेषण तक घायल युवक जीवित बताया जा रहा है.

अपहृता बरामद,164 के ब्यान के लिए बेतिया न्यायालय भेजा

सरस् संगम(कार्यलय)मझौलिया/सरिसवा संवाददाता।। थाना कांड संख्या 119/18 के अपहृता चन्दा कुमारी को मझौलिया पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर बेतिया बस स्टैण्ड से बरामद किया।उक्त बातों की जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि अपहृता सरिसवा बाजार निवासी अनिल प्रसाद की पुत्री है आरोपित उसे कही बाहर ले जाने के लिए बेतिया बस स्टैण्ड ले गये थे।बहरहाल मझौलिया पुलिस अपहृता को बरामद कर 164 के ब्यान के लिए बेतिया न्यायालय भेज दिया है।

चिउटहा में पीड़ित दलितों गरीबो की सभा को रोका जाना मौलिक अधिकार, संविधान व आजादी पर सरकार का हमला*!

सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया संवाद सूत्र:- *गरीबों दलितों आदिवासियों मजदूरों- किसानों के लिए मोदी सरकार बड़ी विपदा* *चंपारण में अंग्रेजी राज से भी भयावह है मोदी शासन* *लोकतंत्र और आजादी पर हमले के खिलाफ माले ने निकाला भूमि अधिकार और आजादी मार्च* _चंपारण में मची भूमी लूट, गरीबों दलितों आदिवासियों की भूमि से बेदखली, गन्ना किसानों का चिन्नी मिलों द्बारा शोषण और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ माले चलाएगा 29 नवंबर 18 से 12जनवरी 2019 तक तीन पखवारे का लोकतंत्र बचाओ आजादी बचाओ भूमि अधिकार जन अभियान_, *चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों के शोषण के खिलाफ भाकपा माले से संबध किसान महासभा चलाएगा अभियान*, _मैनाटांड़ के चिउटहा गांव में जीन गरीबों दलितों की जमीन लूटी जा रही है, जिनकी लगाई फसलें सशस्त्र अपराधियों ने लूट ली है, जिन्हें रोज ब रोज मारा पीटा जा रहा है, उनके द्वारा थाना मैं मैं केस दर्ज करने के लिए जाने पर थाना अध्यक्ष द्वारा भगा दिया जा रहा है, पुलिस द्वारा गरीबों को बिना कारण के थाना हाजत में ले जाकर बंद कर दिया जा रहा है, ऐसी स्थिति में उनके द्वारा अपनी जान- माल की सुरक्षा के लिए आयोजित सभा को करने से रोका जाना संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार और आजादी पर हमला है, उक्त वक्तव्य भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य विरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने नरकटियागंज में आयोजित भाकपा माले कैडर कन्वेंशन में दिया, आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चंपारण में अंग्रेजी शासन काल की भूमि लूट का शासन काल 1883 से लेकर 1947 तक रहा है, उससे भी बड़ी भूमि लूट मोदी शासनकाल में बिहार की भाजपा- जदयू की नितिन सरकार की अगुवाई में चल रही है, लाखो एकड़ से फाजिल बेनामी गैरमजरूआ, भूदान बेतिया राज, गंडक आदी भूमि और वनभूमि से गरीबों दलितों- आदिवासियों को बेदखल किया जा रहा है, दिल्ली पटना दोनों सरकारों में जनता के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है, अंग्रेजी शासन काल से भी दलितों आदिवासियों गरीबों मजदूरों किसानों के लिए मोदी शासनकाल भयावह बना हुआ है, जमीन से बेदखली और गन्ना किसानों का चीनी मिलों द्वारा शोषण मोदी राज में गरीबों दलितों किसानों के लिए बड़ी विपदा के रूप में सामने है, जमीन से बेदखली के लिए केवल मैनाटाड के चिउटहा,सिहपूर,बारवा परसौनी, गौनहा अंचल के धमौरा गांव में 210 गरीबों पर प्रति व्यक्ति 10-10 फर्जी मुकदमा किए गए हैं, आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया के हर जुल्मी शासन का अंत जनता ने किया है, दिल्ली और पटना की मोदी नीतीश सरकार इसकी अपवाद नहीं है, आगे माले नेता ने चंपारण में मची भूमि लूट गरीबों दलितों आदिवासियों की भूमि से बेदखली गान्न किसानों का चीनी मिलों द्वारा शोषण और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ 29 नवंबर 2018 से 12 जनवरी 2019 तक तीन पखवाडे का लोकतंत्र बचाओ- आजादी बचाओ भूमि अधिकार जनअभियान चलाने की घोषणा की, कन्वेंशन को भाकपा माले राज्य कमीटी सदस्य सुनील यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार राम मंदिर के बहाने पूरे देश में सांप्रदायिक दंगा फैलाया जाना चाहती है, और इसी की आड़ में लोगों को जमीन रोजगार शिक्षा लोकतंत्रीक अधिकारों से वंचित करने में लगी है, जिस देश के गरीब मजदूर किसान दलित आदिवासी सफल नहीं होने देंगे, जनता के लिए विपदा बनी सरकार को उखाड़ फेकेगे, कन्वेंशन को भाकपा माले नेता मुख्तार मियां, संजय राम, रामप्रताप पासवान, रामाकांत माझी,गुड्डू मिश्रा, सीताराम राम, इंद्रदेव कुशवाहा, ललिता देवी, नन्द किशोर महतो, नंदू मुखिया, मोहम्मद अराफात अन्य नेताओं ने संबोधित किया कन्वेशन के बाद लोकतंत्र बचाओ आजादी बचाओ भूमि अधिकार मार्च निकाला गया जो भगत सिंह चौक पर सभा में तब्दील हो गया_ *सुनील कुमार यादव राज्य कमिटी सदस्य माले नेता*
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- आज दिनांकः 29.11.2018 को बा-बापू 150 अभियान के अंतर्गत बिहार के बाँका से शुरु गाँधी विचार यात्रा का समापन समारोह एम. जे. के. कॉलेज, बेतिया के परीक्षा भवन में सम्पन्न हुआ। स्थानीय सहयोगी संस्था एम.जे.के. कॉलेज, लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल), रामकृष्ण विवेकानंद एजुकेशनल सोसायटी, समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिनारायण ठाकुर ने की। डॉ. ठाकुर ने कहा कि गाँधी का सम्पूर्ण जीवन ही दर्शन है। वर्तमान समय में यह मानक बन सकता है। मुख्य वक्ता पीसफुल सोसायटी, गोवा के सचिव एवं गाँधीवादी विचारक कुमार कलानंद मणि जो इस यात्रा के नेतृत्वकर्ता भी हैं, ने कहा कि मौजूदा 4जी अर्थात् ग्लोबलाइजेशन, ग्लोबल इकोनॉमिक क्राइसिस, ग्लोबल टेररिज्म एवं ग्लोबल वार्मिंग से आमजन का सपना टूट रहा है। विकास का अर्थ या परिणाम विनाश नहीं होना चाहिए। गाँधी का रास्ता ही एक बेहतर एवं साझा भविष्य दे सकता है। विषय प्रवेश कराते हुए इस अभियान के यात्री प्रो. प्रकाश ने कहा कि बापू के निर्माण में बा बराबर की साझेदार रही। बापू का इतिहास सतह से लगातार ऊपर उठने का रहा है। स्वागत भाषण डॉ. आर.के. चौधरी ने किया। संचालन करते हुए जगमोहन कुमार एवं रमेश कुमार ने कहा कि आज के जीवन में देश, समाज और पर्यावरण का भला करने के लिए बहुत जरुरी है गाँधी जैसी जीवनशैली अपनाना। धन्यवादज्ञापन वरीय समाजसेवी पंकज ने किया। स्वागत के क्रम में पर्यावरणसाथी मनोज कुमार गुप्ता ने अतिथियों को स्वर्णचंपा पुष्प, रुद्राक्ष एवं पीपल का पौधा देकर सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता गंगासागर ने पर्यावरण संरक्षण को समर्पित 'नदियाँ धीरे बहो.....' गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में बागेश्वर बागी, पीयूसीएल अध्यक्ष डॉ. शमसुल हक, डॉ. योगेन्द्र, रा.कृ.वि. सोसायटी के निदेशक मदन बनिक, डॉ. गोरख प्र. मस्ताना, लालबाबु प्रसाद, अखिलेश कुमार, श्रवण पटेल, भवेश, प्रभात, विरेन्द्र, कृष्णा कुमार, नवीन कुमार, दीपक पाण्डेय सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

भा कियू के कब्जे में मुजफ्फरनगर रेल :


सरस संगम न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा :
(Dr umesh chhonker)..

                        
मुजफ्फरनगर / भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जी के नेतृत्व में आज मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रेल इंजन को अपने कब्जे में ले लिया है /
चौधरी राकेश टिकैत जी ने कहा है कि जब सरकार किसानों के 15 साल पुराने ट्रैक्टर अपनी हिरासत में ले रही है  तब सरकार 15 साल पुरानी रेल इंजनों को बंद करे/
अगर सरकार ऐसा नहीं करती है  तो मुजफ्फरनगर से आगे नहीं जाएगी/
और भा कि यू  ने कहा  जब तक सरकार की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं मिलता  ट्रैक्टर बहाल नहीं होंगे जब तक हमारा प्रदर्शन चलता रहेगा
 यहीं पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा/
                

समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान के भतीजे को मेरठ में गोली मारी :

सरस संगम न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा
Dr umesh chhonker

                       

मेरठ/  मेडिकल थाना क्षेत्र का जागृति विहार बुधवार की देर शाम गोली चलने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली सपा नेता के भतीजे के पैर में लगी है। युवक को गोली मारकर हमलावर फरार हो गये हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है/ घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घायल सपा नेता अतुल प्रधान का भतीजा है। इस मामले में धारा 307 में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जागृति विहार निवासी वंश प्रधान के अनुसार वह देर शाम घर से बाहर कहीं जा रहा था। जब वह अपनी गली से बाहर मुख्य सड़क पर आया तो इसी दौरान सेक्टर आठ में तीन युवकों ने उसे गोली मार दी। उसने जब गोली चलाते हुए युवकों को देखा तो वह जान बचाकर भागने लगा, लेकिन भागते हुए भी उसको एक गोली पैर में लग गई। गोली लगने से वह नीचे गिर गया। पैर में गोली लगने से वंश घायल हो गया। वहीं गोली चलते ही सड़क पर हड़कंप मच गया। उधर, हमले के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वंश को अस्पताल में भर्ती कराया। वंश ने बताया कि वह छात्र है और सपा नेता अतुल प्रधान का भतीजा भी है। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उसको गोली मारने वालों में मंत्री, अनुराग और एक अज्ञात युवक शामिल बताया गया है। फिलहाल घटना की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घायल से पूछताछ कर रही है।सपा नेता अतुल प्रधान अपने भतीजे को गोली लगने की सूचना पर पहले अस्पताल और उसके बाद मेडिकल थाने पहुंचे। वहां पर उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सीओ सिविल लाइन से निष्पक्ष जांच की बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हो उसके खिलाफ पुलिस निष्पक्ष होकर कार्रवाई करें। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को देर रात घर से उठा लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। जिन युवकों ने गोली मारी है वह घर से फरार हैं पुलिस ने उनके घर पर भी दबिश दी, लेकिन तीनों घर पर नहीं मिले। इस मामले में एक अज्ञात समेत चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है/

नगर से स्कूली छात्र लापता :


            

बेतिया/ नगर के क्रिश्चन क्वार्टर सोनारपट्टी मोहल्ले से सचिन कुमार 13 वर्षीय  छात्र 19 नवंबर की रात आठ बजे रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया है। इस मामले में सचिन के अपहरण की एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि लापता बच्चे की मां उषा देवी की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज की गयी है। बच्चे का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
उषा देवी ने बताया है कि उनका 13 वर्षीय पुत्र रात्रि 9 बजे घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। बच्चे की तलाश सगे संबंधियों व आसपास में की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी :

         
बेतिया/  नगर के नुनियारटोली चिकपट्टी में कतिपय तत्वों ने हेवंती देवी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य का सामान चुरा लिया है।
थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि हेवंती देवी ने घर की रखवाली करने वाले विनोद महतो के विरूद्ध चोरी की एफआईआर दर्ज करायी है। छानबीन कर दोषी पाए जाने पर उसे जेल भेजा जाएगा/
F I R  में हेवंती देवी ने बताया है कि वह अपने पुत्र के इलाज के लिए सपरिवार गोरखपुर गयी थी। तीन दिनों बाद वापस लौटी तो देखी की घर का दरवाजा टूटा पड़ा है। घर के अंदर ट्रंक में रखे गए पैसे व जेवरात गायब है। उसने आरोप लगाया है कि घर की रखवाली करने के लिए चिपट्टी निवासी विनोद महतो को रखा था। उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का प्रयास :


बेतिया / साठी के गोनाही गांव में दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल वालों ने गायत्री देवी (22) को केरोसिन छिड़कर जलाने का प्रयास किया है। 
इस मामले में गायत्री देवी ने साठी थाने में ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि गायत्री की शिकायत पर उसके पति राहुल कुमार, ससुर अवध बिहारी महतो, सास रीना देवी व ननद के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। छानबीन कर दोषी पाए गए अभियुक्तों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में पीडि़ता ने बताया है कि सेमरी साठी निवासी सतन महतो की पुत्री गायत्री देवी की शादी दो वर्ष पूर्व गोनाही के राहुल कुमार से हुई थी। दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे बराबर प्रताडि़त करते थे। इधर 16 नवंबर को ससुराल वालों ने गायत्री से कहा कि वह अपने परिजनों को फोन कर बाइक देने की मांग करें। गायत्री ने इससे इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसका खाना-पीना बंद कर दिया। इसके बाद उसके शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया। आस पड़ोस के लोगों के पहुंचने पर गायत्री की जान बच गयी। सूचना मिलने पर उसके पिता सतन महतो बेटी के घर पहुंचे। उसे ससुराल से ले जाकर पीएचसी में भर्ती कराए।
सरस्ब संगम(कार्यलय)बगहागहा संवाद सूत्र लोजपा का 19 वां स्थापना दिवस समारोह बगहा अनुमंडल के आ इ वी मे जिला अध्यक्ष बृजेश्वर राव की। अध्यक्षता में धूमधाम से बुध वार को मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव सह बगहा पुलिस जिला के प्रभारी मुजफ्फर इमाम मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने केक व फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम स्वागतगान से हुआ। स्वयं उद्घाटन भाषण में लोजपा के बगहा प्रभारी मुजफ्फर इमाम ने कहा कि 28 नवंबर 2000 में जनता दल के मनमानी से विक्षुद्ध होकर रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया था। आज पार्टी की आयु 19 साल हो गया यानी 19 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। रामविलास पासवान जी केंद्र में कई इंडोनेशिया के मंत्री पद सुशोभीत कर रहे हैं। वर्तमान में भी वे केन्द्रीय मंत्री है। जब वे दूर संचार मंत्री थे तो संचार क्षेत्र में काफी कार्य किया। आज जो देश मे समाजिक कान्ति और संचार कान्ति जो दिख रहा वह रामविलास पासवान जी का हि देन है आज फुट सिकरोटी एक्ट का सही रूप में संचालन एनडीए सरकार मे हि हुआ है जब इस फुट सिकरोटी एक्ट को और पीडिएफ कि दुकानो और राशन कार्ड को आधार से लिंक किया गया तो देश मे बहुत बडा फर्जीवाला सामने आया जब बिचवलिए बिपिएल धारी लोगो के नाम पर जाली राशन कार्ड बनाकरके खाद आपूर्ति गलत ढंग से करते थे जिस पर अंकुश लगा चाहे वह लोक जनशक्ति पार्टी क्षेत्रीय दलों में अपने सबसे अच्छी स्थिति बनाते हुए अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति का संविधानिक अनुक्षेद मे कइ बार छेड छाड करके जो दलितों की हकमारी कि गइ थी उसे सदन मे पारित कराते हुए दलितों का हक पुनः संवेधानिक तौर पे लोजपा ने दिलाने का काम किया है वही एनडीए सरकार अल्प संख्यक को के मुद्दे पर गौर करे तथा सच्चर कमेटी को लागू करे क्योंकि आजादी की बाद जो पार्टीया अल्पसंख्यक समुदाय के वोट लेने का काम किया है उनसे ना उमीद है और एनडीए सरकार से यह मांग करता है कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लागू किया जाए जिससे अल्पसंख्यकों का हक मिल सके वही लोजपा जिलाध्यक्ष बृजेश्वर राव ने कहा कि बगहा में लोजपा मजबूत है। स्थापना दिवस एनडीए गठबंधन की सरकार बिहार में बनाने के बाद पार्टी का यह निर्णय था कि सभी जिला मुख्यालय में मनाया जाएगा । जो आज कार्यक्रताओ मे काफी जोश देखने को मिल रहा है वही लोजपा जिलाध्यक्ष बृजेश्वर राव ने युवा लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सही माने में पार्टी कि असली रीड युवा कार्यक्रता हि है लोजपा की नीति और सिद्धांतों पर चलकर ही एनडीए की सरकार को लोक सभा चुनाव में बनाने के लिए कार्यकर्ता को तत्पर रहना होगा। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए गांव गांव जाकर पार्टी के नीति व सिद्धांतों बताते हुए प्रचार प्रसार करना होगा।वही युवा जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने कहा कि केंद्र मे और बिहार में भी अगली सरकार एनडीए का बनना तय है। इसलिए पार्टी युवा सांसद चिराग पासवान का हाथ मजबूत करने का संकल्प सभी कार्यक्रताओ को लेना होगा लोजापा कार्यकर्ता बगहा पुलिस जिला मे काफी सक्रिय हैं। यही कारण है कि एनडीए की वर्तमान सांसद व विधायक कि जीत से भी दिखा जा सकता है कार्यक्रम मे युवा जिला महा मंत्री प्रमोद सिंह, घुरई कुशवाहा, विनोद कुमार सिंह, फुला देवी, राजन राम, उमेश माली, रामेश्वर राम,हरि माली, प्रमोद वर्मा, रामानन्द साह,रोशन उपाध्याय, हरेश मिश्रा, अवध बिहारी मिश्रा , हरिद्वार पासवान, वीरेन्द्र मदेशिया,कार्यक्रम की समापन दलित सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अंबिका राम ने किया इस मौके पर तमाम लोजपा कार्यक्रताओ उपस्थित रहे

बगहा-1प्रखंड के मझौआ पंचायत ओडीऍफ़ घोषित

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा बगहा -1प्रखंड के मझौआ पंचायत मंगलवार को ओडीएफ घोषित हो गया। इसकी घोषणा बीडीओ शशिभूषण सुमन ने की। कहा कि आज मझौआ पंचायत के लिए ऐतिहासिक दिन है। हमारे यहा सभ्यता सिंंधु घाटी सभ्यता से ही स्वच्छता व शौचालय के बारे में वर्णित है। वहां से हमे स्वच्छता का संदेश मिलता है। बाहर में शौच बीमारी का मुख्य कारण है। अब लोगो को खुले में शौच से मुक्ति मिल गई। उन्होंने कहा कि बीमारी का मुख्य कारण गंदगी है। हमारे आय की बहुत बड़ी राशि बीमारी पर खर्च हो जाती है। इस पंचायत में कुल लगभग शौचालय निर्माण का जो लक्ष्य था। वह पूरा हो गया जिसमें शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया और इसका श्रेय पंचायत की जनता, सभी पंचायत प्रतिनिधि व सरकारी कर्मियों का रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया श्री किशन बैठा ने किया संचालन अशोक राव ने किया। मौके पर मझौआ पंचायत के उपमुखिया उमरावती देवी, पूरे वार्ड सदस्य जैसे मया देवी, हीरालाल यादव,ओमप्रकाश चौधरी, पप्पू मिश्रा, गुड्डू बैठा, जवाहिर चौधरी,एवं स्वछाग्रही अशोक राव,धीरज तिवारी एवं पंचायत सेवक राजू कुमार विश्वास ब्लॉक कोडिनेटर घनश्याम कुमार,मास्टर ट्रेनर रंजीत तिवारी, वागेश्वर तिवारी सीधेश्व तिवारी ने जनता “स्वच्छ देश बनाने की अपील की,
स्वरांजलि सेवा संस्थान परिसर में मशहूर पार्श्व गायक मोहम्मद अजीज के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया ।

वाल्मीकिनगर - स्वरांजलि सेवा संस्थान परिसर में मशहूर पार्श्व गायक मोहम्मद अजीज के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया ।

 स्थानीय चर्चित कलाकार डी. आनंद ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि मोहम्मद अजीज साहब हमेशा याद किए जाएंगे । उनके द्वारा गाए गए हजारों गीत हमेशा गूंजते रहेंगे । साहित्यकार सच्चिदानंद सौरभ ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा, अजीज तेरा नाम रहेगा । समाजसेवी एवं गायक संगीत आनंद ने कहा कि 2 जुलाई 1954 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में श्री अजीज का जन्म हुआ था । एक लंबे  गायन सफर के दौरान उन्होंने अपनी आवाज में कई भाषा के गीतों को जीवंतता प्रदान की । भोजपुरी गायिका आशा साहू एवं कुमारी बबीता ने श्री अजीज के निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया । गायक धर्मराज शर्मा ने उनके गीतों को गाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। नायिका कुमारी संगीता ने  शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे गायक धरती पर कभी कभी जन्म लेते हैं। तबला वादक शिव चंद्र शर्मा ने मोहम्मद अजीज को आवाज का जादूगर कहा । दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उपस्थित समस्त कलाकार एवं कला प्रेमियों ने 2 मिनट का मौन रखा । अंत में श्री आनंद ने कहा कि उनकी आवाज हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों दिमाग पर छाई रहेगी । 27 नवंबर 2018 को मुंबई के नानावती अस्पताल में मोहम्मद अजीज ने अंतिम सांसे ली । इस मौके पर अखिलानंद, एडिटर स्वरांजलि, गायक राजा कुमार ,अनमोल कुमार, राम नारायण प्रसाद आदि उपस्थित थे ।।
सरस संगम

चौतरवा थाने में एस पी ने किया औचक निरीक्षण :

 बगहा / 1 प्रखंड के मजोैआ पंचायत मंगलवार को O D F घोषित हो गया।
                     
"इसकी घोषणा बीडीओ शशिभूषण सुमन  ने की। कहा कि आज मझौआ  पंचायत के लिए ऐतिहासिक दिन है। हमारे यहा सभ्यता सिंंधु घाटी सभ्यता से ही स्वच्छता व शौचालय के बारे में वर्णित है। वहां से हमे स्वच्छता का संदेश मिलता है। बाहर में शौच बीमारी का मुख्य कारण है। अब लोगो को खुले में शौच से मुक्ति मिल गई। उन्होंने कहा कि बीमारी का मुख्य कारण गंदगी है। हमारे आय की बहुत बड़ी राशि बीमारी पर खर्च हो जाती है। इस पंचायत में कुल लगभग शौचालय निर्माण का जो  लक्ष्य था। वह पूरा हो गया जिसमें शौचालय निर्माण का कार्य  पूर्ण हो गया और  इसका श्रेय पंचायत की जनता, सभी पंचायत प्रतिनिधि व सरकारी कर्मियों का रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया श्री किशन बैठा ने किया संचालन अशोक राव  ने किया। मौके पर मझौआ पंचायत के उपमुखिया उमरावती देवी, पूरे  वार्ड सदस्य जैसे मया देवी, हीरालाल यादव,ओमप्रकाश चौधरी, पप्पू मिश्रा, गुड्डू बैठा, जवाहिर चौधरी,एवं  स्वछाग्रही अशोक राव,धीरज तिवारी एवं पंचायत सेवक राजू कुमार विश्वास ब्लॉक कोडिनेटर घनश्याम कुमार,मास्टर ट्रेनर रंजीत तिवारी, वागेश्वर तिवारी सीधेश्व तिवारी  ने जनता “स्वच्छ देश बनाने की अपील की,

समाजवादी पार्टी के नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या :

सरस संगम न्यूज़ कार्यालय दिल्ली /ग्रेटर नोएडा.
Dr Umesh Chhonker..

गे्टर नोएडा /दादरी कोतवाली एरिया के नया गांव के पास समाजवादी पार्टी के नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नेता के बेटे का शव उनकी क्विड कार में नया गांव के पास जंगल से बरामद हुआ है। घटना के बाद में एरिया में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस के सीनियर अफसरों ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन व समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।  पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, लुहारली गांव निवासी महेश भाटी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य है। इनका 25 वर्षीय बेटा मोहित भाटी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। बताया गया है कि वह अपनी क्विड कार में सवार होकर डयूटी से घर वापस लौट रहे थे। बताया गया है कि उनकी कार संदिग्ध परिस्थितियों में नया गांव स्थित जंगल में खड़ी हुई दिखाई दी थी। आस—पास के लोग मौके से गुजरी तो वे कार में लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। आस—पास के लोगों ने कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आंशका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश मेंं उनकी हत्या की गई है। बॉडी पर चोटों के निशान भी है। पुलिस हत्या के एंगल से जांच में जुट गई है। उधर सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन व अन्य लोग उग्र हो गए। उन्होंने एक तरफ जहां हत्यारों की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं अस्पताल परिसर में भी हंगामा किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।गौतम बुद्ध नगर जिला भाजपा का गढ़ माना जाता है। भाजपा से केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा सांसद है। जबकि दादरी, नोएडा और जेवर विधानसभा पर भाजपा का कब्जा है। लोगों का आरोप है कि योगी सरकार में क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है। आए दिन लूट, मर्डर, चोरी व महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे है।

सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसान को भारी नुकसान :

सरस संगम न्यूज (कार्यालय)दिल्ली /ग्रेटर नोएडा ब्यूरो:
             

नोएडा/ जेवर क्षेत्र के अंतर्गत गांव रनहेरा निवासी जोधपाल सिंह  किसान का  कहना है कि  सिंचाई विभाग की लापरवाही की वजह से हमारी 5 बीघा गेहूं की फसल खराब हो गई है/
 किसान का कहना है कि  नाले के ऊपर सैपिन बनी हुई है जिसका मुंह छोटा है जिससे  बंबे का पानी नहीं निकल पाता तथा पानी के तनाव के कारण हमारा भारी नुकसान हुआ है  किसान का कहना है कि  इसके बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कई बार  अवगत करा दिया था/ लेकिन कोई सुनवाई नहीं  हुई / तथा उनका कहना है कि सैपिन  चौड़ी करवाई जाए , और जो  हमारा जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सिंचाई विभाग  द्वारा की जाए/

पेन्शनधारियो का नही निकला निदान

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन नौतन। प्रखंड के सभी पंचायतों से आज भी पेंशन लाभार्थी अपने पेंशन भुगतान को लेकर प्रखंड व जनप्रतिनिधियों के यहाँ दौड़ने को विवश है।मंगलवार को भी दर्जनों लाभार्थी प्रखंड मुख्यालय पहुंच पेंशन की आस मे टकटकी लगाये घुमते नजर आये। बैकुन्ठवाा पंचायत के विशुनपुरा निवासी पच्चासी वर्षीय रामसवरिया देवी पुर्वी नौतन पंचायत के खलवा खाप टोला निवासी मुस्मात गंगजली देवी पशिचमी नौतन के महंगी देवी बैरा परसौनी की मुस्मात लालपरी आदि ने बताया कि पहले सभी को बृद्धा व अन्य योजना का पेंशन मिलता था लेकिन जब से खाते मे राशि भेजने की योजना बनी तब से अब तक खाते मे राशि नही गईं ।लाभार्थियों ने बताया कि बैंक मे खाता खोले दो वर्ष से उपर हो गये लेकिन राशि खाते मे अब तक नही जा पाई है।लाभार्थि प्रखंड मुख्यालय से लेकर जनप्रतिनिधि व बैंक का चक्कर लगाते थक गये अब कब प्राण शरीर छोड़ निकल जाये इसका कोई गारंटी नही है लेकिन आज भी किसी सवारी गाड़ी को जोड़ प्रखंड मुख्यालय मे दौड़ लगाने को विवश है लेकिन क़ोई ऐसे बृद्ध लाभार्थियों पर ध्यान नही देता जिसके कारण आज भी बेवस होकर दौड़ लगाने की विवशता बनी हुयी है।

किशोरी अपहरण मामले मे महिला गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन नौतन ।ए सं ।विगत माह शिवराजपुर गाँव से शादी की नियत से हुइ एक किशोरी के अपहरण मामले मे नामजद अभियुक्त शिवराजपुर निवासी सबीना खातुन को पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला के उपर स्थानीय थाने मे कांड संख्या 527/18 दर्ज है।

जमीन विवाद मे जान मारने की धमकी दोनो पक्षो के तरफ से प्राथमिकी दर्ज

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन नौतन ।ए सं । जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जान मारने की धमकी और रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश मे आया है ।घटना नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिण तेलूआ पंचायत की बतायी जा रही है ।दोनो पक्षो के तरफ से पुलिस ने मिले आवेदन के आलोक मे अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की है ।पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुये जांच मे जुट गई है ।जानकारी के अनुसार तेलूआ गांव के नंदकिशोर सहनी के बयान पर गांव के परमा सहनी , जितेंद्र सहनी , विरेंद्र सहनी , रवीन्द्र सहनी , रामचंद्र सहनी , चईनी देवी , सुनिता देवी , राधिका देवी व सुनिता देवी को नामजद किया गया है ।इधर पप्पू चौधरी ने थाने मे आवेदन देकर शंकर सहनी , भोला सहनी , नंदलाल सहनी , विनिता कुमारी , काशी देवी , जटाशंकर सहनी को आरोपी बनाया गया है ।पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है ।

भूसे की बोगीं मैं लगी आग बुझाते समय देखा कुछ ऐसा कि होश उड़ गए :

सरस संगम न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा
"डॉ उमेश छोंकर -
        
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेहत गांव में भूसे की बुर्जी में आग लग गई  आग लगी देख ग्रामीण बुझाने पहुंचे आग बुझाने के उपरांत  भूसे को पलट कर देखा  तो वह हैरान हो गए एक शव जलता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।क्या है मामला बल्देव थाऩा क्षेत्र के कैलाश बलदेव मार्ग स्थित सेहत गांव का है। मगंलवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने एक भूसे की बुर्जी में आग लगी हुई देखी। तभी ग्रामीणों द्वारा एकत्रित होकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया, आग को बुझाने के उपरांत उस भूसे को पलट कर देखा तो उसमें एक शव मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल 100 पर पुलिस को दी। सूचना मिले पर थाना बलदेव प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा व एस आई कुंवरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बुर्जी से शव बाहर निकाला। शव लगभग पूरी तरह जल चुका था। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया गया है। पुलिस थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश शर्मा का कहना है कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टि हत्या कर शव जलाए जाना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इरशाद दरोगा घायल :

सरस संगम न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली /ग्रेटर नोएडा ब्यूरो :
   
   
 मेरठ / जनपद में मंगलवार को दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच एक और मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई जबकि अन्य बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश की अस्‍पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 
वहीं बदमाशों द्वारा फायिरंग में एक दरोगा भी घायल हो गया है। पुलिसकर्मी को भी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है/
गौतस्करों से हुई मुठभेड,
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह दिन निकलते ही सरधना थाना इलाके के जसड़ मार्ग पर पुलिस की गौतस्‍करों से मुठभेड़ हो गई। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है / क‍ि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को रुकने का इशारा किया। उन्‍हें शक था कि वे गौतस्‍कर थे। बदमाशों ने गाड़ी नहीं रोकी और फायरिंग करते हुए भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने उन्‍हें घेर लिया। जवाबी फायरिंग में इरशाद निवासी मुजफ्फरनगर को गोली लगी, वहीं दरोगा ओमप्रकाश भी घायल हो गए। घायल बदमाश को कंकरखेड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस गौतस्‍कारों की गाड़ी को कब्‍जे में ले लिया है।

सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ की बैठक

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी से अजय कुमार की रिपोर्ट:- मधुबनी प्रखंड के ई किसान भवन में सोमवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनिता कुमारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें केंद्र संचालन संबंधित कई बातों पर चर्चा किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि केन्द्र संचालन के समय आंगनबाड़ी सेविका , सहायिका पोशाक में रहे। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति कम होगी तो आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के ऊपर कार्रवाई की जाएगी ।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी सेविका अपनी केंद्र से आवेदन भर कर कार्यालय में जमा करें। ताकि यह सरकार को भेजा जा सके। उन्होंने परवरिश योजना के बारे में बताया कि बेसहारा बच्चों की सूची बनाकर कार्यालय में प्रस्तुत करें। अन्नप्राशन के दिन सभी आंगनबाड़ी सेविका अपने केंद्र पर हर हालत में उपस्थित रहें। उन पर कार्रवाई के लिए बड़े अधिकारियों को लिखा जाएगा। बैठक में उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से कहा कि अब तक उनका वेतन नहीं मिला है। कई महीनों से बकाया है। वेतन दिलवाने की व्यवस्था की जाए। इसके जवाब में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि एक माह का वेतन आंगनबाड़ी सहायिकाओं के खाते में भेजा गया है। आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की अनुपस्थिति सरकार को भेजा जा रहा है ।यह सरकारी व्यवस्था है। सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को समय से मानदेय प्राप्त हो। इसके लिए बरिय अधिकारियों को लिखा जाएगा। केयर इंडिया के प्रखंड समन्वयक उमेश चंद्र ने आंगनबाड़ी सेविकाओं से कहा कि महिलाओं से मिले। बैठक में प्रधान सहायक अखिलेश पांडे ,लल्लन प्रसाद सहित सभी आंगनबाड़ी सेविकाए मौजूद रही।

नशामुक्ति दिवस पर चौतरवा थानाध्यक्ष ने दिलाया पुलिस अधिकारियों एवं सिपाहियों को शपथ

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा बगहा। हम शपथ लेते हैं कि आजीवन ना शराब पीएंगे ना पीने देंगे। सोमवार को पुलिस विभाग ने शराब निषेध के लिए सामूहिक रूप से उक्त संकल्प लिया।चौतरवा थानाध्यक्ष राजू कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आजीवन शराब नहीं पीने एवं नई उत्पाद नीति को लागू करने में सहयोग प्रदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान A.S.I पंकज कुमार ,A.S.I. अवधेश कुमार सिंह,A.S.I विनोद कुमार सिंह,A.S.I मो. कलीम,A.S.I सीताराम सिंह, एवं महिला सिपाही रोमा कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने संकल्प किया।शपथ के दौरान पुलिस कर्मियों ने अपने नाम के उच्चारण के साथ आजीवन शराब का सेवन नहीं करने का शपथ लिया। क्योंकि शराब स्वास्थ्य एवं परिवार के लिए हानिकारक है। शराबबंदी को लागू करने के लिए विधि सम्मत कार्रवाई करने एवं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का शपथ लिया। शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में लोगों को जागरूक करने एवं नई उत्पाद नीति को शत-प्रतिशत लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की शपथ ली।

ट्रक दुर्घटना में एक महिला मौत

आशुतोष कुमार जयसवाल का रिपोर्ट बगहा- आज लगभग सात बजे को एक ट्रक दुर्घटना हुई जिसमे इस महिला की बुरी तरह से मौत हो गई।यह घटना पिपरिया का बताया जा रहा है।इस घटना को लेकर ग्रामीण में काफी आक्रोश है बताया जा रहा है कि यह घटना ट्रक चालक के लापरवाही से हुई है।

स्थापना दिवस को तैयारी को लेकर लोजपा ने कि बैठक

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा,चौतरवा, संवाद,सूत्र युवा लोक जनशक्ति पार्टी कि एक बैठक चौतरवा शरणार्थी कॉलोनी मे सोमवार को हुई बैठक कि अध्यक्षता युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदी ने जबकि संचालन युवा जिला महा मंत्री प्रमोद सिंह ने किया बैठक में मुख्य रूप से पार्टी स्थापना दिवस 19 वा मनाने का निर्णय 28/11/2018 को बगहा अनुमंडल मे लिया गया जिसमे प्रदेश से बगहा के प्रभारी मुजफ्फर इमाम भी शामिल होगे बैठक में मुख्य अतिथि लोजपा जिलाध्यक्ष बृजेश्वर राव ने कहा कि पार्टी कि स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी लोजपा कार्यक्रताओ को 10 बजे दिन में आने कि आवाह्न किया युवा जिलाध्यक्ष रिपुसूदन द्विवेदीने बताया कि बगहा प्रभारी मुजफ्फर इमाम पार्टी कि स्थापना दिवस के समिक्षा बैठक कर मीडिया कन्फेश करंगे बैठक में युवा जिला उपाध्यक्ष रामानन्द साह, घुरई कुशवाहा, रोशन उपाध्याय, हरेश मिश्रा, रामजी यादव, उमेश माली हरि माली आदि तमाम लोजपा कार्यक्रताओ उपस्थित रहे

सहादतपुर की टीम ने फाइनल मैच में पटना की टीम को हरा शील्ड पर कब्जा जमाया।। विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा के लिए सहयोग को तैयार - रणकौशल।

सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया/ लौरिया। एक संवाददाता।। कटैया के खेल मैदान पर आयोजित 32 वां स्व शिवकुमार सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह हुआ। जिसमें सहादतपुर की एनसीसी क्रिकेट क्लब ने पटना की कुमार क्रिकेट क्लब को 34 रनों से हरा दी। इसके पूर्व एनसीसी टीम के कप्तान राजन यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर में पूरी टीम 134 पर ऑल आउट हो गई। जवाब में पटना की पूरी टीम 99 रन पर ही ढ़ेर हो गई। कोई भी खिलाड़ी दहाई अंक को पर नहीं कर पाया। इसतरह नेशनल क्रिकेट क्लब 34 रन से फाइल मैच जीतकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। विजेता व उपविजेता टीम को राजद के वरीय नेता रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, मुंशी ठाकुर, रम्भू यादव, आशुतोष मल्ल, मुखियापति विपीन सहनी द्वारा संयुक्त रूप से शील्ड व अन्य पुरस्कार दिया गया। इसके पूर्व खेल परिसर में खचाखच भरे दर्शकों, ब्यवस्थापकों व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रणकौशल ने कहा कि क्रिकेट का खेल तो अनिश्चतता का खेल है। जो टीम अच्छी खेलती है, वही टीम जीतती है। श्री सिंह ने कहा मेरी सोच है कि लौरिया विधानसभा क्षेत्र में जितने पंचायत हैं, उनसभी पंचायतों में एक - एक टीम बनाया जाय और सभी टीमों को अगले सीजन में खेलाया जाय। इन पंचायतों में खेल में उपयोग आने वाले सारे किट्स का मैं ब्यवस्था करूंगा। हमारे क्षेत्र के भी खिलाड़ी आगे बढ़े। उन्होंने सहादतपुर टीम के ब्यवस्थापकों को धन्यवाद दिया, जो लगातार 32 वर्षों से कटैया में क्रिकेट टूर्नामेंट कराते आ रहे हैं। वहीं टूर्नामेंट के आयोजक व ब्यवस्थापक राजकिशोर सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, महम्मद अताउल्लाह, अभिषेक सिंह, विजय यादव, राजेश यादव, बबलू सिंह, यशवंत सिंह आदि के साथ सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

भेड़िहारी में आग लगने से आधा दर्जन सहित दर्जनों मवेशी हुये खाक लाखों की क्षति

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटांड़ पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव में अगलगी की हुई घटना में आधि दर्जन घर सहित दर्जनाधिक मवेशी जलकर राख हो गये। वहीं लाखों रुपये की संपत्ति अग्नि की भेंट चढ़ गयी। घटना रविवार की रात साढे़ नौ बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मवेशियों के लिए जलाये गये घूर से उड़ी चिंगारी से आग लग गया। ठंड के मौसम होने के कारण सभी लोग अपने-अपने घरों में सोये थे। लोग जब तक जगते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चारों तरफ हाहाकार मच गया। ग्रामीणों के घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी की घटना में शेख भोला, शेख फैयाज, महमद जाकिर और इकबाल अहमद के मिलककर आधा दर्जन घर खाक हो गये। वहीं घर में रखे नगदी, बर्तन, कपड़ा सब कुछ खाक हो गया। जबकि दो गाय, दो बाछी समेत सोलह बकरियां भी स्वाहा हो गई। इधर पंसस प्रतिनिधि महमद इजहार ने अंचल प्रशासन से अग्निपीडितों के बीच अविलंब राहत के वितरण की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद सदलबल भेड़िहारी गांव पहुंचकर अगलगी की घटना का निरीक्षण किया।

शराब का सेवन नहीं करने को ले पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ मैनाटांड़ थाना में मदिरा के विरुद्ध संकल्प दिवस के मौके पर मैनाटांड़ पुलिस अंचल क्षेत्र के सभी थानों के पुलिसकर्मियों के द्वारा शराब का सेवन नहीं करने को लेकर शपथ ली गयी। मैनाटांड़ थाना में थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह ने मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को शराब का सेवन नहीं करने और दूसरे लोगों को भी शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का शपथ दिलाया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शराबबंदी कानून लागू करने के लिए पुलिसकर्मियों पर बड़ी अहम जिम्मेदारी है। ऐसे में हम सभी पुलिसकर्मी शराबबंदी कानून को लागू करने में तनिक भी पीछे नहीं हटे। क्योंकि सरकार का यह अति महत्वपूर्ण कानून है। उन्होंने मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों, दफादारों और चौकीदारों को लोगों के बीच जाकर शराब का सेवन नहीं करने और शराब के दुष्प्रभाव के बारे में भी लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शराब परिवार और समाज दोनों को बर्बाद करता है। ऐसे में हम सभी पुलिसकर्मियों की बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि लोगों को शराब से दूर रहने के लिए भी जागरूक करें। मौके पर नरेश पासवान सहित सभी पुलिसकर्मी दफादार चौकीदार मौजूद रहे। वहीं पुरुषोत्तमपुर, भंगहा, इनरवा एवं मानपुर थाना में भी मदिरा के विरूद्ध संकल्प दिवस के मौके पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दहेज में वाहन नही मिलने पर विवाहिता को जान से मारकर शव को किया गायब, एफआईआर दर्ज

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया दहेज मे चार पहिया वाहन नहीं मिलने को लेकर नव विवाहिता को जान से मारकर शव को गायब कर देने के मामले मे पति समेत पांच पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला इनरवा थाना क्षेत्र के पिराड़ी गांव की है। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया के मोतीहारी के दरपा थाना के नरकटीया गांव निवासी व्रजभूषण प्रसाद ने आवेदन देकर बताया है कि मेरी लड़की हनी कुमारी उर्फ माधूरी कुमारी की शादी हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार इनरवा थाना क्षेत्र के पिराड़ी गांव निवासी गौरीशंकर प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार के साथ 18 जून 2018 को हूई। जब से शादी हूई है तब से पति समेत ससुराल वालो ने दहेज मे चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर मेरी बेटी को जान से मार कर शव को उसके ससुराल वालो ने गायब कर दिया है।वही प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया के पिड़ीत पिता के आवेदन पर पति राजीव कुमार समेत पांच लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन मे जूट गयी है।

नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने काटा बवाल, रोका काम

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया l मैनाटांड़ प्रखंड मुख्यालय से सटे मैनाटांड़ गांव के वार्ड नंबर छह में सांसद मद से हो रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर सोमवार के अपराहन ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। गलत ढंग से हो रहे ढलाई कार्य को आक्रोशित ग्रामीणों ने रोकवा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जेई कपिल कुमार भगत से किया। आक्रोशित ग्रामीण सह जदयू पंचायत अध्यक्ष अनूप कुमार, जोखन प्रसाद, चंदन कुमार, रामेश्वर साह, मनोज कुमार, कृपा यादव, सुरेश साह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि एक तो पहले हम लोग जलजमाव से काफी परेशान रहते थे। बड़ी मुद्दत से वार्ड नंबर छह में नाली बनने जा रहा है। उसमें भी संवेदक के द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। नाली के शुरुआती काम में ही दो नंबर का ईंट और लोकल सेंड से कम मात्रा में सीमेंट मिलाकर ढलाई कार्य किया जा रहा है। ढलाई कार्य में चिप्स के नाम पर गोल गोल नेपाली पत्थर लगाया जा रहा है। जिससे ढलाई सही नहीं हो रही है। ढलाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य में संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद नहीं है। जिस तरह से नाली के निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। वैसे तो नाली तुरंत ही धराशायी हो जायेगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने ढलाई कार्य को रोकवा जमकर हंगामा किया। इधर जेई कपिल कुमार भगत ने बताया कि नाली के निर्माण कार्य में प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं कराने पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हर हाल में अच्छे गुणवत्ता वाले साम्रगी से काम अ नाली निर्माण किया जायेगा। गलत सामग्री वहां से अविलंब हटाने के निर्देश संवेदक को दिए गये हैं।

भारतीयता के खिलाफ काम कर रही है भाजपा व संघ परिवार। --पंकज । संविधान सम्मान यात्रा मे शामिल प्रतिभागियो का समाजसेवी ने किया स्वागत

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन एक साजिश के तहत राष्ट्रीय एकता को अखंडित करने का प्रयास भाजपा और संघ परिवार कर रहा है । रविवार की शाम संविधान सम्मान यात्रा मे शामिल प्रतिभागियो का स्वागत करते हुए लोक संघर्ष समिति के संगठक पंकज ने ये बाते कही ।आगत अतिथि को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश मे साम्प्रदायिकता का विष घोल टुकड़े टुकड़े मे बाट कर राष्ट्रीय एकता को अखंडित करना चाहती है ।इसके खिलाफ अभियान चला कर मुंहतोड जबाव देने का समय आ गया है ।देश मे जन आंदोलनो का राष्ट्रीय समन्वय समिति ने संविधान सम्मान यात्रा के दौरान अलग अलग चल रहे संगठन को एकजुट करने की बात कही। वही जन संघर्ष वाहिनी के भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हम भारतीय इतिहास मे एक महत्वपूर्ण समय से गुजर रहे है ।एक ऐसा समय जब हमारे संविधान के मौलिक मूल्यो ,बंधुत्व ,धर्मनिरपेक्षता ,समाजवाद को मानने वाले लोग सता पर काबिज है और लगातार कोशिश कर रहे है कि कैसे देश के मौलिक चरित्र को बदला जाय । हालांकि उनके सामने एक बड़ी कठिनाई है कि संविधान की ताकत और देश के जनमानस मे रचा बसा संविधान के प्रति सम्मान और प्रतिबद्धता । फिर भी कोशिश जारी है । उन्होंने कहा कि अंकित सक्सेना के पिता यशपाल सक्सेना ने दिल्ली मे और मौलाना अब्दुल रशीद ने आसनसुल मे अपना बेटा खोने के बावजूद जिस प्रकार से दंगा भड़काने वालो को हराया है। उससे यह सबित होता है। कि साम्प्रदायिकता हारेगी और संविधान मे निहित सद्भावना और प्रेम की भावना बनी रहेगी। मौके पर एन ए पी एम दिल्ली के आर्यन ,नियमागीरी सुरक्षा समिति उडीसा के राजकिशोर ,हिमसी सिंह ,सोहनी रजत यादव ,रमन ,महेंद्र यादव , लोक संघर्ष समिति के गंगा सागर ,इस्लाम ,गिरधार,नंदलाल ,आदि मौजूद रहे ।।

नशा मुक्ति दिवस पर पुलिस व अधिकारियो ने लिया शपथ। ---- नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन नशा मुक्ति दिवस पर सोमवार को थाना और प्रखंड मुख्यालय परिसर मे पुलिसकर्मी और अंचल सह प्रखंड क्रमियो ने शपथ लिया। थानाध्यक्ष चनदभूषण कुमार सिंह व अंचलाधिकारी विवेक कुमार मिश्र ने पुलिस कर्मीयो व प्रखंड सह अंचल कर्मीयो को संकल्प दिलाया। पुलिस और कर्मीयो ने संकल्प लिया कि समाज मे नशा के प्रति लोगो को जागरूक करने का अभियान चलायेंगे ।साथ ही शराब पीने वाले को समझा बुझाकर सुधारने का भरपूर प्रयास कर नशा मुक्त समाज बनायेंगे । कहा नशा दिलोदिमाग को खोखला कर देता है । और परिवार में आर्थिक तंगी तथा समाज मे हिंसक घटनाओ को जन्म देता है । मौके पर एस आई फनीभूषण सिंह कन्हैया पासवान ,सोयब खान, मनोज यादव पंचायत सचिव श्रीनाथ पाडेय ,प्रधान लिपिक विरेंद्र चौधरी ,राजेश कुमार ,राहुल कुमार ,जेएसएस बिनोद कुमार ,अमीत कुमार आदि मौजूद रहे ।।

आरोपित गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन । थाना क्षेत्र के भुनझारी टोला बाध के पास सोमवार की दोपहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काण्ड मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धुरेन्द्र कुमार पांडेय मंगल पुर काला का निवासी है। जिसके विरूद्ध थाने मे काण्ड दर्ज है ।जिसे गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी के तहत भुनझारी टोला स्कुल के बाध से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा जा रहा है ।।

विवाहिता को जलाकर हत्या, मृतिका के पिता ने दिया थाना में आवेदन, आरोपित घर छोड़ फरार।

सरस् संगम(कार्यलय)मझौलिया/सरिसवा संवाददाता। थाना क्षेत्र के अहवर कुड़िया पंचायत स्थित पांच नम्बर वार्ड के तुरहा निवासी तारकेश्वर साह के पुत्र दीपक साह व उनके परिजनों के द्वारा बीती रात्री 30 वर्षीय विवाहिता निपु देवी को आग लगाकर जला दिया जिससे बुरी तरह निपु देवी झुलस गयी।आनन फानन में परिजनों ने निपु देवी को जगदीपुर स्थित किसी निजी क्लिनिक में इलाज कराया। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी।तबतक इसकी मौत की खबर मिट्टी के तेल की तरह फैल गयी।मृतिका के मायके बैरिया थाना के तधवा नन्दपुर में भी उसकी मौत की खबर पहुंची तो उनके परिजनों ने मझौलिया थाना के अहवर कुड़िया पंचायत स्थित वार्ड नम्बर पांच तुरहा पट्टी पहुंचे। मृतक के पिता छोटेलाल साह ने बताया कि सभी आरोपित घर छोड़ फरार है।काफी खोजबीन करने के बाद मेरी पुत्री का शव प्राप्त हुआ जिसकी सूचना मझौलिया थाना को दी गयी।सूचना पाकर मझौलिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्मार्टम के लिए बेतिया एमजेके होस्पिटल भेज दिया।बताया जाता है कि मृतिका के दो पुत्री और एक वर्षीय पुत्र है।करीब दस वर्ष पूर्व हिन्दू रीतिरिवाज से मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर कुड़िया निवासी तारकेश्वर साह के पुत्र दीपक साह से की गयी थी।मृतिका के पिता छोटेलाल साह ने मझौलिया थाना को आवेदन दिया है।पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।दरोगा बिपिन कुमार ने बताया कि आरोपित पती सहित सभी घर छोड़ फरार है।

सरल जीवन के धनी संतोष को मिला पत्रकारिता रत्न सम्मान

सरस् संगम(कार्यलय) पटना संवाद सूत्र:- पटना सीटी के पाटलिपुत्र उत्सवहाल में न्यूज क्राईम 24 के पाँचवें सम्मान समारोह में में देश के कई विशिष्ट व्यक्तियों को आपने- अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रिय पाक्षिक अखबार सरस संगम के संपादक को दिया गया। वैसे संतोष बालयकाल से ही पत्रकारिता को अपना मिशन बना लिया था लेकिन वर्ष 1998 में जामिया मिलिया इसलामिया दिल्ली से मास काम्यूनिकेशन करने के बाद देश के पहले प्राईवेट न्यूज चैनल जी टीभी से नई पारी स्टिंगर के रुप में शुरु किया , फिर यह शिलशिला आब तक चल रहा है। दैनिक भाष्कर, राजस्थान पत्रिका , दैनिक हरि भूमि, राष्ट्रिय सहारा, आकाशवाणी दिल्ली तथा कुछ दिनों के लिए बीबीसी से भी जुड़े रहे। आस्था मीडिया के लिए आ अब लौट चलें फिल्म के लिए टेली कास ट शूटिंग की रिपोर्टिं देश के सभी चैनलों के लिए किया। इतना ही नही पत्रकारिता के क्रम में देश के 12 हजार गाँव व 400 छोटे बड़े शहरों का भ्रमण किया। आज भी देश के विभिन्न मीडिया हाउस से जुड़कर पत्रकारिता को जी रहे हैं , जिसमें वार्ता न्यूज ऐजेनसी के बिहार प्रभारी तथा इकानो मी इंडिया प्रमुख हैं।

मध्य निषेद को लेकर प्रभात फेरी व शपथ लिया गया

सरस् संगम(कार्यलय)मझौलिया/सरिसवा संवाददता। मध्य निषेद को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी।थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने थाना परिसर में सभी पुलिस पदाधिकारीयों को मध्य निषेद पर दिलायी शपथ।वही मझौलिया कन्या मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रखण्ड मुख्यालय से मझौलिया चीनी मिल गेट तक प्रभातफेरी निकाली।जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।खबर है कि प्रखण्ड के सभी संकुलों पर प्रभातफेरी निकाली गयी।इस मौके पर सभी शिक्षक भी शामिल रहे।

अनियंत्रित होकर गन्ना लगा ट्रैक्टर पल्टा

सरस् संगम(कार्यलय)मझौलिया/सरिसवा संवाददाता।। थाना क्षेत्र के जौकटिया पंचायत स्थित मदरसा चौक के समीप वार्ड नम्बर 5 में गन्ना लदा ट्रेक्क्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे 1 घंटा से अधिक बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग बाधित रहा जिसमें इनामुल मियां की गुमटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद मुख्य मार्ग पर लगी जाम पर काबू पाया गया l

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM