ग्राम कचहरी में हुआ मामलों का निपटारा

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार बगहा-1प्रखंड के पंचायत राज चन्द्रपुर रतवल में को विभिन्न मामलों में चार निपटारे किये गए। वही बगहा-संरपच संघ के अध्यक्ष जगरनाथ यादव ने बताया कि मामूली लें -देंन एवं फसल एवं भूमि विवाद से जुड़े 513 मामलों 477मामलों का निपटारा आपसी सहमति के साथ सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में किया गया।जिनमें विंध्यवासिनी यादव-गणेश यादव, बहारन राम- ललन राम,विरन तुरहा- रामदेव बैठा और मनोज चौधरी-रंगलाल का मामला रहा।वही मौके पर उपसंरपच भरत साह न्याय सचिव शोभा देवी व न्याय मित्र अतुल रंजन मौजूद रहै।

दो शराबी ग्रिफ्तार

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/भीतहा से रामाशीष गुप्ता की रिपोर्ट:- बगहा पुलिस जिला अनुमंडल के भीतहा थाना पुलिस ने समकालीन गस्ती के दौरान दो शराबी ग्रिफ्तार किया हैं।वही भीतहा थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराबियों कर खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया,वही ग्राम रेडहा गांव के पूरब से छापामारी कर अशोक गुप्ता पिता रामनरेश गुप्ता ग्राम रेडहा एवं बनारसी राम- पिता सुनर राम ग्राम चिलवनीया दोनो थाना भितहा जिला प0चम्पारण को 13 बोतल बनती बबली देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 200ml कुल मात्रा 2लीटर 600 एम एल के साथ गिरफ्तार किया गया, वहीं भितहा थाना कांड संख्या 28/19 दिनाक 29-3-19 धारा 30(ए)बिहार मद्यनिषेध एवम उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर बेतिया जेल भेज दिया गया।

दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी के भाई को जेल पीड़िता को पुलिस ने 164 के बयान हेतु भेजा न्यायालय मामला 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया ।।थाना क्षेत्र के करमवा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 8 एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास का मामला आया है ।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के भाई अनिल कुमार पिता जोगिंदर प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दियाहै वही पीड़िता को 164 के बयान हेतु न्यायालय भेजा है। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि करमवा निवासी जमुना प्रसाद की पत्नी झुन्नी देवी ने थाना में एक आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया था। करमवा निवासी योगेंद्र प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार पर उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया है एवं उसका कहना है कि सुनील कुमार उनकी नाबालिग पुत्री को चॉकलेट का लालच देकर मकई के खेत में ले गया तथा दुष्कर्म का प्रयास करने लगा बच्ची के रोने चिल्लाने और शोर मचाने पर सुनील कुमार भाग खड़ा हुआ। आवेदिका जब इसकी शिकायत करने गई तो आरोपित के पिता और भाई ने जान मारने की धमकी भी दी ।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपित के भाई अनिल कुमार को धर दबोचा तथा जेल भेज दिया है।इस घटना को लेकर गांव में सनसनी मची हुई है बताया जाता है कि मुख्य आरोपित सुनील कुमार भाग खड़ा हुआ है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मुख्य आरोपी भी बहुत जल्द व पुलिस गिरफ्त में होगा।

दूसरी शादी करना महंगा पड़ा पहली शादी भी प्यार से तो दूसरी शादी भी प्यार से दूसरी शादी करने के बाद पति पत्नी पहुंचे मझौलिया थाना पहली पत्नी भी आई थाना पति को मुफस्सिल थाना ले गई पूछताछ के लिये दूसरी पत्नी को 164 के बयान हेतु पुलिस ने भेजा न्यायालय

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया /मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया ।। थाना क्षेत्र के चनायनबांध पंचायत के कसेरवा टोला निवासी स्वर्गीय हरेंद्र शाह के पुत्र रवि कुमार को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया है ।वह एक माह पूर्व दूसरी शादी कर दिल्ली भाग खड़ा हुआ था। दूसरी पत्नी के परिजनों द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। इसकी सूचना पाते ही दोनों दिल्ली से मझौलिया थाना आये। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि रवि कुमार की पहली शादी कसेरवा टोला निवासी त्रिवेणी साह के बेटी रेखा कुमारी के साथ हुई थी। पहली शादी से एक साल का पुत्र भी है ।लेकिन एक माह पूर्व रवि कुमार ने दूसरी शादी गोपालपुर थाना क्षेत्र के अशोक वर्मा की पुत्री शुभम कुमारी से कर ली है।रवि कुमार और शुभम कुमारी दिल्ली भाग खड़े हुए थे।इधर शुभम कुमारी के परिजनों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपनी पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दीया है।इसकी सूचना पाते रवि कुमार और शुभम कुमारी दिल्ली से मझौलिया थाना आ धमके। थाना पर उन्होंने अपने आप को पति पत्नी घोषित कियाहै। तथा बताया कि आर्य समाज मंदिर में उन्होंने विधिवत शादी दिल्ली में कर लिया है ।शुभम कुमारी ने बताया कि वह बालिग है तथा अपनी मर्जी से रवि कुमार के साथ गई है तथा शादी की है । उसने बताया कि वह रवि कुमार के साथ ही जीवन गुजर बसर करना चाहती है ।शुभम कुमारी के मझौलिया आने की सूचना पाते ही उसके माता पिता मामा मामी नानी भाई आदि थाना पहुंचे। पहुचने के उपरांत शुभम कुमारी को समझाने का लाख प्रयास किया परंतु शुभम कुमारी रवि कुमार के साथ रहने पर अडिग रही। मुफस्सिल थाना के दरोगा विनोद कुमार अपने साथ रवि कुमार एवं शुभम कुमारी को लेकर चले गये है। उनके साथ रवि कुमार की पहली पत्नी रेखा कुमारी भी अपने बच्चे के साथ में गई है ।रवि कुमार ने बताया कि वह दोनों को रखने के लिए तैयार है। लेकिन रेखा कुमारी का कहना है कि वह दूसरी शादी कतई होने नहीं देगी। इधर स्नातक की छात्रा शुभम कुमारी का कहना है कि वह रवि कुमार के साथ ही रहना चाहती है ।बताया जाता है कि रवि कुमार की पहली पत्नी रेखा देवी द्वारा भी अपने पति के विरुद्ध प्रताड़ित करने का मुकदमा मझौलिया थाना में दर्ज कराया गया है। बताते चलें कि रवि कुमार दिल्ली में रहकर काम करता है ।एवं उसकी पहली शादी भी गांव में ही प्रेम प्रसंग में हुई थी तो दूसरी शादी भी प्रेम प्रसंग में हुई है।बताया जाता है कि दूसरी पत्नी को मेडिकल जांच के लिये बेतिया न्यायालय में भेजा गया है।

भारी मात्रा में बेतिया पुलिस ने किया चरस बरामद हरिकेश कुमार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट पश्चिम चम्पारण:- बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में चरस बरामद किया। इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की मादक पदार्थ के तस्करों के द्वारा भारी मात्रा में चरस तस्करी की जा रही है। सूचना के आलोक में बेतिया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में त्वरित एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के सदस्यों द्वारा कार्रवाई करते हुए पथरी घाट बेतिया नगर से गज नंबर-2 घसियार पट्टी निवासी मोहम्मद सरफराज पिता मोहम्मद बिजली व पुरानी गुजरी निवासी अनिल जयसवाल पिता रामचंद्र प्रसाद जयसवाल को पुलिस हिरासत में लेते हुए 12 किलो चरस बरामद किया। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है तथा उनके सहयोगी साथी के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। गठित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त मौके पर एएसपी अभियान शिव कुमार राव, डीएसपी हेडक्वार्टर, नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह आदि उपस्थित रहे।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- हरिवाटिका वसंत विहार के पास कई वर्षो से जाम नाले की सफाई कराई गई। सभापति गरिमा देवी सिकारिया द्वारा बताया गया कि शहर के मुख्य नालो का पानी हरिवाटिका होते हुए इन्ही नालो के द्वारा निकलता है, बरसात से पूर्व सभी मुख्य नालो को साफ कराने का निश्चय मैंने लिया है, और प्रतिदिन उसी काम मे लगी हुई हूँ, अगर शहर के नागरिकों का साथ मिलता है तोह काफी हद तक बरसात में जलजमाव से मुक्ति मिल पाएगी। स्थानीय लोगो द्वारा सराहना करते हुए बताया गया कि इन नालो के अंदर काफी पेड़ पौधे जम गए हैं, पिछले 10 साल में ये नाले कभी साफ नही हुए है।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्युरो रिपोर्ट:- बेतिया (ग्रामीण) आदर्श उच्च विद्यालय चनपटिया के वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया साथ ही शिक्षा कार्य में उच्च कोटि के सहयोग के लिए विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमृत प्रकाश ;ओमप्रकाश क्रांति; प्रमोद शुक्ला; सूरज कुमार; तारा ;जूही ;नंदिनी ;सुरभि ;सरिता रोशनी के साथ ही मौके पर छात्र- छात्राओं में प्रियंका ;काजल; सपना ;अर्चना ;नेहा; कोमल ;रबिया ;उषा ;बंदना; रिया निशा; रानी आदि को सम्मानित किया गया!
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बिजली विभाग द्वारा नगर परिषद द्वारा नागरिको की सुविधा के लिए लगाए गए हाई मास्ट लाइट्स का मात्र 15 माह के 47 कनेक्शन का बिल 3.90 करोड़ के बिल आने पर तथा दिसंबर 2017 एवं अप्रैल 2018 में कई बार बिजली बिल को वास्तविक करने के लिखित रिमाइंडर देने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल को ठीक नही करने को लेकर सभापति के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा बिजली विभाग को नजरबाग एवं नगर परिषद कार्यालय को छोड़कर बाकी सभी 47 कनेक्शन को बंद करने के लिए पत्र लिखा गया। साथ ही यह भी कहा गया कि नगर परिषद के सड़को के लाइट्स के लिए एक कनेक्शन करते हुए पूर्व के सभी कनेक्शनों के वास्तविक विद्युत भार में सुधार वास्तविक विद्युत संशोधित बिल प्रस्तुत करे ताकि ससमय समुचित भुगतान किया जा सके।

सांसद ने किया उतरी प्रखंड क्षेत्र कइ पंचायतों का भ्रमण,केन्द्र सरकार के विकास पर मांगा समर्थन।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के उतरी भाग के कइ पंचायतों का किया भ्रमण बेतिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद भाजपा प्रत्याशी डॉ संजय जयसवाल शुक्रवार के दिन केन्द्र सरकार के विकास पर तथा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री के पद पर बैठाने को लेकर समर्थन मांगा। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के डुमरी ,महनवा रमपुरा, बरवा सेमर,हरपुर गठवा,तथा सरिसवा पंचायत में भ्रमण में भाजपा सरकार द्वारा की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अपनी उम्मीदवारी एवं सरकार की उपलब्धि के बारे में चर्चा करते हुए क्षेत्रवासियों से समर्थन मांगा ।नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का आग्रह किया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदाताओं से रूबरू हुए। क्षेत्र भ्रमण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में सांसद प्रतिनिधि रामधनी पटेल, जिला उपाध्यक्ष उमाकांत सिंह, पूर्व मुखिया नर्मदेस्वर पांडे, प्रेम कुमार गुप्ता, सुदामा तिवारी, जय प्रकाश पटेल, कुंदन कुमार, मन्नू कुमार, राजन पटेल, मदन ठाकुर, धनंजय तिवारी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौरसिया, सुखदेव पाल, राम लखन ठाकुर, बृजेश कुमार जयसवाल आदि उपस्थित रहे।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- आइसा ने जिलाअधिकारी को आवेदन पत्र देकर सीसीए एक्ट लगाकर गिरफ्तार कर जेल में डालने का किया मांग सेवा में, श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, पश्चिमी चंपारण बेतिया। विषय -1- टाउन थाना कांड संख्या -- 506/ 2018 धारा 354,504,506,34 2- टाउन थाना कांड संख्या-- 428/ 2018,धारा 147,149,342,188 3- टाउन थाना कांड संख्या-- 109/2019, ( हॉस्पिटल में मूर्ति तोड़ने में ) उपरोक्त कांडो के मुख्य आरोपी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्रा पर क्राइम कंट्रोल एक्ट लगा कर गिरफ्तार करने के संबंध में। महाशय से निवेदन पूर्वक कहना है कि जिले के एक मात्र प्रतिष्ठित एमजेके कॉलेज जिले का गौरव है,।लेकिन विगत कुछ दिनों से एक व्यक्ति कॉलेज के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष रोहित मिश्रा के कुकृत्यो से कॉलेज की प्रतिष्ठा धुमिल हो रही है, कॉलेज में होने वाले विवाद का मूख्य कारण नामांकन, परीक्षा में अवैध उगाही व दलाली है। छात्र संघ चुनाव के बाद से बहुत सारे मामलो मे यानी दलाली मे कमी आई है,उस पुराने स्थिति को लाने के लिए रोज- रोज नया विवाद खड़ा कर रहा है। चुनाव के दौरान भी उसके द्वारा धांधली किया गया था, की वजह से चुनाव रद्द करना पड़ा था। छात्रसंघ चुनाव के बाद मेरे द्वारा उसके गलत कार्यों का विरोध करने पर मेरे साथ भी अभद्रता किया गया था। उस पर कई गंभीर आरोप वाले मुकदमा दर्ज हैं (जबकी बहुत सारे अपराध मे तो मुकदमा ही दर्ज ही नही हुआ है) किंतु पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। जिसकी वजह से उसका मनमानी और कृतियां बढ़ते जा रही है। अगामी लोकसभा चुनाव में भी अशांति फैलाने की योजना में है। अतः श्रीमान से आग्रह है कि एमजेके कॉलेज में छात्राओं के शोषण पर रोक लगाने और कानून का राज कायम करने के लिए रोहित मिश्रा पर सीसीए एक्ट लगा कर गिरफ्तार कर जेल में बंद किया जाए। श्रीमान का विश्वासी निखिता कुमारी जिला संयोजक आइसा सह एमजेके कॉलेज छात्र संघ महासचिव बेतिया
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया प्रखंड के चनायन बांध पंचायत के वार्ड नंबर एक में दूसरे वार्ड के लोगों द्वारा अवैध तरीके से वार्ड सचिव का चुनाव करने को लेकर रद्द करने की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी से ग्रामीणों ने की है ग्रामीणों में रहीम अंसारी फखरुद्दीन अंसारी सोनू कुमार पांडे राज मोहम्मद मियां संजय यादव जनकियी खातून हम उद्दीन अंसारी शबनम खातून रंगो देवी हीरामन यादव सुनील पांडे अतहर हुसैन समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर कहां है बिहार सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम योजना के तहत 26 मार्च को आम सभा के द्वारा वार्ड सचिव का चुनाव एक निजी विद्यालय में होना था चुनाव में वार्ड 2 के वीरेश्वर यादव वासुदेव यादव आदि लोगों द्वारा अवैध तरीके से लाभ के पद पर कार्यरत शिक्षक अमरेश यादव को वार्ड सचिव में चयन किया गया वहीं उसी पंचायत के वार्ड नंबर 1 के अनिल कुमार पांडे ने भी इसी संबंध में वीडियो को आवेदन देकर बताया है कि मैं वार्ड सचिव के पद के लिए अभ्यर्थी था परंतु जातिगत एवं दबंग का के कारण अमरेश यादव को वार्ड सचिव के पद पर चयनित किया गया है अमरेश यादव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चनायनबांध पंचायत में शिक्षक हैं वर्तमान में उनका घर चनपटिया प्रखंड के लोहिया रिया पंचायत में है इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- ।थाना क्षेत्र के नानोसती जौकटिया मुख्य मार्ग में बंदूक के बल पर एक बाइक लूटने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत जौकटिया के माजिद अली उर्फ मिंटू ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उसने बताया है कि मंगलवार के रात करीब सवा सात बजे अपने घर से मझौलिया अपनी बाइक यामाहा से जा रहा था तभी रास्ते में नानोसती जौकटिया के बीच पुराना पुल के पास पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल पर जिसपर चार अज्ञात व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक मोटरसाइकिल जिस पर दो व्यक्ति थे जिनका मुंह बांधा हुआ था आगे से आकर ओवरटेक की जिसके कारण वह अपना मोटरसाइकिल धीरा कर लिया एवं दाहिने तरफ से निकलने का कोशिश किया तभी दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठे व्यक्ति के द्वारा उसके हेमलेट पर प्रहार कर साइड से निकलने नहीं दिया गया तथा उनके हाथ में एक देसी कट्टा बंदूक देख कर वह गाड़ी अपना छोड़कर गेहूं के खेत में जाकर छिप गया। अपराधियों ने उसे काफी खोजबीन की जब वह नहीं मिला तो उसका यामाहा सलुटो मोटरसाइकिल जिसका नंबर br22ae 1405 को लेकर फरार हो गये। इसकी सूचना उन्होंने थाने को दी थाना मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी ।इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि आवेदन मिल चुका है प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।एवं इस मामले में छापेमारी तेज कर दी गई है।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- मझौलिया गांव के देवान टोली निवासी कासिम देवान को वर्ष 2018 19 के लिए जिला परिषद कार्यालय बेटियां द्वारा मावेशी फाटक का बंदोबस्ती किया गया है इसकी जानकारी मवेशी फाटक संचालक कासिम देवान ने देते हुए बताया कि विभाग के मानक रूप मवेशियों का रखरखाव एवं व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया ।।थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से 38 लोगों पर सीसीए एक्ट लगया गया है एवं जिला बदर के लिये आवश्यक कार्यवाही की गयी है।इसकी जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 92 शास्त्रों का भौतिक सत्यापन हुआ है जबकि 25 शास्त्रों को जप्त किया गया है।लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन करते हुए उन्होंने बताया कि जिला के पुलिस कप्तान के आदेशानुसार थाना क्षेत्र के 1670 लोगों पर धारा 107 एवं धारा 116 के तहत निषेधाज्ञा पत्र निर्गत कर दिया गया है। वहीं चुनाव आचार संहिता को देखते हुए थाना क्षेत्र के 92 शास्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है तथा 25 शास्त्रों को जमा करा लिया गया है ।उन्होंने बताया कि जनवरी 19 से मार्च 19 तक थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से बहतर हजार पाच सौ रुपया जुर्माना वसूला गया है ।वहीं थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से 8817 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है एवं लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे भयमुक्त मतदान हो इस पर ध्यान देते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से विभिन्न कांडों के नामजद अभियुक्तों को आचार संहिता के तहत समकालीन अभियान में कुल 193 को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के ऊपर अमल करते हुए मझौलिया पुलिस ने राजघाट से जाँच क्रम में दस लाख रुपया भी जप्त की है।साथ ही हर हाल में अमन चैन कायम रहे पुलिस ने 1239 लोगों को अचार संहिता के मद्देनजर नोटिस भेजा है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहनों की सघन जांच जारी है वाहनों की जांच में लाइसेंस हेलमेट आवश्यक कागजात की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा समय-समय पर गश्ती की जा रही है तथा बैंकों पर विशेष निगाह रखी जा रही है।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया /मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया 38 लोगों पर सीसीए एक्ट लागू 38 लोग होंगे जिला बदर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 92 शास्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन 25 शास्त्रों को जप्त किया गया लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन करते हुए मझौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के 38 लोगों पर सीसीए एक्ट के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जिला बदर कर दिया है उक्त जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने पत्रकारों को दी उन्होंने बताया कि जिला के पुलिस कप्तान के आदेशानुसार थाना क्षेत्र के 1670 लोगों पर धारा 107 और धारा 116 के तहत निषेधाज्ञा पत्र निर्गत कर दिया गया है वहीं चुनाव आचार संहिता को देखते हुए थाना क्षेत्र के 92 शास्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है तथा 25 शास्त्रों को जमा करा लिया गया है उन्होंने बताया कि जनवरी 19 से मार्च 19 तक थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से ₹72500 जुर्माना वसूला गया है वहीं थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से 8817 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे भयमुक्त मतदान हो इस पर ध्यान देते हुए पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से विभिन्न कांडों के नामजद अभियुक्तों को आचार संहिता के तहत समकालीन अभियान में कुल 193 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है थाना अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के ऊपर अमल करते हुए मझौलिया पुलिस ने ₹1000000 भी बरामद किए हैं साथ ही हर हाल में अमन चैन कायम रहे पुलिस ने 1239 लोगों को अचार संहिता के मद्देनजर नोटिस भेजा है उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहनों की सघन जांच जारी है वाहनों की जांच में लाइसेंस हेलमेट आवश्यक कागजात की जांच की जा रही है पुलिस द्वारा समय-समय पर गश्ती की जा रही है तथा बैंकों पर विशेष निगाह रखी जा रही है

रंगदारी हत्या की साजिश एवं गोली चलाने में अभी तक 9 अपराधी हुए गिरफ्तार सीमेंट व्यवसाय रविंद्र कुशवाहा से रंगदारी एवं हत्या की साजिश रचना मामले में मुजफ्फरपुर जिला के राजेपुर गांव का एक हुआ गिरफ्तार दो अभियुक्त पुलिस पहुंच से अभी भी है बाहर

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया ।।थाना के सामने सीमेंट बेवसाईक रविंद्र कुशवाहा के दुकान पर दिनदहाड़े गोली चला कर कर्मचारी बीगू माझी को घायल होने के बाद मझौलिया पुलिस हरकत में आई ।तथा इस सिलसिले में मझौलिया पुलिस ने छापेमारी कर सोहन पटेल, मणि भूषण उर्फ मानव चौबे, अश्वनी कुमार उर्फ गोलू, संजीत चौधरी ,आदि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।तथा पुलिस इस मामले को लेकर शांत बैठी थी तभी अचानक 15 मार्च एवं 21 मार्च को दोबारा सीमेंट व्यवसाईक रविंद्र कुशवाहा के मोबाइल पर फोन कर अपराधियों द्वारा द्वारा 20 लाख रुपए की मांग कर दी गई नहीं देने पर सगे दोनों भाइयों की हत्या की धमकी दी गई। इस मामले में रविंद्र कुशवाहा के आवेदन पर 22 मार्च को थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी उपरांत मोबाइल जांच क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के चकिया से तीन शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा जेल भेजा वहीं जांच में जुटी पुलिस को तब सफलता मिली जब मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना अंतर्गत राजेपुर गांव का प्रियरंजन कुमार उर्फ ऋषभ राज को दबोच लिया ।इस मामले में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि ऋषभ सीमेंट व्यवसाई की हत्या की साजिश, रंगदारी की मांग,सहित सभी मांगों में सनलिप्त रहा है। ऋषभ द्वारा सिवान जिले के एक लड़के को तैयार किया गया था जिसमें डेढ़ लाख रुपए बतौर सुपारी देने की बात कही गई थी एवं रविन्द्र एवं उसके भाई अखिलेश की हत्या की योजना बनाई थी। वही थानाध्यक्ष ने बताया पूर्व में पकड़े गए 5 अपराधी जो फिलहाल मंडल कारा भागलपुर में बंद है उनसे अक्सर ऋषभ मिलने जाता था तथा षडयंत्र का राज वहीं से शुरू होती थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद अभियुक्तों में विश्वजीत कुमार उर्फ गोलू, एवं पिंटू अभी भी फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है ।वे भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे ।थानाध्यक्ष ने बताया कि सीमेंट बेवसाईक की हत्या की साजिश में मुख्य रूप से मुकेश पाठक गिरोह एवं अश्वनी कुमार उर्फ गोलू दुबे गिरोह द्वारा कराई जा रही है ।पुलिस उन दोनों को भी रिमांड पर लेकर जल्द ही पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि गोली चलने के बाद भी रविंद्र कुशवाहा द्वारा रंगदारी के रूप में 20 लाख रुपए नहीं देने पर अपराधी हर कीमत पर रविंद्र कुशवाहा की हत्या कर देने पर आमादा थे परंतु जिला पुलिस कप्तान एवं तकनीकी सेल के अधिकारी एवं मझौलिया पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधियों का मंसूबा सफल नहीं हो पा रहा है ।वहीं अपराधी पकड़े जा रहे हैं ।वही थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी द्वारा भागलपुर जेल में बंद अपराधी से मिला एवं बिस हजार लेकर हथियार एवं सिम की खरीदारी की थी। जो हथियार अमवा मन से पुलिस द्वारा बरामद किया गया था ।बताते चलें कि एक तरफ जहां शातिर अपराधी जेल में बंद होकर भी सीमेंट व्यवसाई की हत्या करने कि साजिश रचते चले जा रहे हैं वहीं पुलिस की तत्परता से अपराधी जेल की सलाखों के पीछे जा रहे हैं। तथा उनके सभी साजिशों का भंडाफोड़ होते चला जा रहा है।

शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर निवासी धीरज कुमार तिवारी ने स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने दिया आवेदन में बताया है कि मैं बैंक में रुपया जमा करने गया था लाइन में लगने के बाद जब मेरी बारी आई तो काउंटर पर बैठे कर्मी ने काउंटर बंद कर दिया जबकि 2:00 बज रहा था नियमानुसार 2:00 बजे बैंक बंद नहीं करना है पूछने पर बैंक कर्मी ने मारपीट किया तथा गाली गलौज कर दिया जिसकी शिकायत श्री तिवारी ने लिखित आवेदन देकर शाखा प्रबंधक से किया है तथा न्याय की गुहार लगाया है शाखा प्रबंधक ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है मामला जो है समाचार लिखे जाने तक मामला शांत बताया गया है।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- आज सुबह सभापति महोदया द्वारा वार्ड संख्या 18 में स्थित शीतला माता मंदिर में पूजा करने जाने के क्रम में स्थानीय लोगो द्वारा रास्ता रोक कर शिकायत की गयी कि मंदिर जाने वाली गली काफी पतली है, संवेदक द्वारा नाला बनाने के क्रम में काफी मात्रा में मिट्टी एवम मलबा करीब 15 दिनों से निकाल कर गली में रख दी गयी है, जिस से आने जाने वाले लोग तथा पूजा करने वाले वृद्ध एवं बच्चे निरंतर नाले में गिर रहे हैं, मुख्य सड़क पर जो नाला बनाया गया है अभी तक उसपे स्लैब नही लगाया गया है तथा मंदिर के आस पास काफी कूड़ा भी पड़ा हुआ है। सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने स्थानीय लोगो की परेशानी पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी कूड़े कचरे का उठाव कराया। साथ ही संवेदक दीपू तिवारी को फ़ोन पर काफी फटकार लगाते हुए आज ही मलबा उठाने तथा गुणवत्ता के साथ नालो पर स्लैब लगाकर करीब 7 लाख की इस योजना को 5 दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। मलबा उठाने का कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने सभापति को धन्यवाद दिया।

शनिचरी दलित बस्ती से ट्रांसफार्मर की चोरी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया ब्यूरो रिपोर्ट शनिचरी संवाद सूत्र - स्थानीय थाना क्षेत्र के बासोपट्टी पंचायत स्थित बासोपट्टी गांव दलित बस्ती झक्कड़ राम के टोला से अज्ञात चोरों द्वारा बुधवार की देर रात एक ट्रांसफार्मर की चोरी कर ली गई है। इस बाबत ग्रामीणों ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध स्थानीय थाने में आवेदन दिया है। व बिजली विभाग के कनीय अभियंता को इस घटना की जानकारी दी है। ग्रामीण कृष्णा राम, राम पूजन राम, माधवराम, योगेंद्र राम आदि दर्जनभर लोगों ने बताया कि बुधवार की देर रात लगभग बारह बजे रात में बिजली गुल हो गई लोगों ने समझा कि बिजली नहीं है। सुबह ग्रामीणों ने देखा की दो दस केवी के ट्रांसफार्मर की जगह एक ही ट्रांसफार्मर है। और एक ट्रांसफार्मर गायब है। प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोर को जल्द से जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा ।

लावारिस हालत में झाडी मे मिला बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस ब्लू रंग का,पुलिस अपने कब्जे मे लेकर जांच शुरु।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- लावारिस हालत में झाडी मे मिला बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस ब्लू रंग का,पुलिस अपने कब्जे मे लेकर जांच शुरुझौलिया संवाददाता।। गुरुवार के मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत स्थिति पुराने चिमनी के समीप रोड़ के किनारे झाड़ी में संदिग्ध स्थिति में बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस ब्लू रंग का बाइक मिलने से ग्रामीणों तथा राहगीरो में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों के सूचना पर मझौलिया पुलिस अपने दल -बल के साथ पहुंचकर बाइक को अपने कब्जे में ले लिया वहीं दरोगा अब्दुल हाफिज ने बताया कि बाइक के स्वामी के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है फिलहाल बाइक को कब्जे में ले लिया गया है ।बताते चले कि रोड़ के किनारे झाड़ी में बाइक मिलने से कई आसंकाये जताई जा रही है ।पुलिस मामले की छान बिन कर रही है ।

बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन की प्रखंड कमिटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुये नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता। ।मंगलवार के दिन खेतिहर मजदूर यूनियन मझौलिया कमिटी द्वारा मझौलिया शुगर मिल गेट से प्रखंड मुख्यालय तक मार्च निकाला तथा प्रखंड मुख्यालय में सभा को संबोधित करते हुये प्रतिनिधि मंडल के प्रभुनाथ गुप्ता ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने व भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार करने सहित नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता को सौंपा।अपनी मांगों में भूमिहिनों को वास की जमीन दिया जाय, खेत मजदूरों को मनरेगा का काम दिया जाय, सरकारी भूमि पर वर्षो से झोपड़ी बनाकर रह रहे गरीबों को भूमि बंदोबस्त किया जाय, सभी खेतिहर मजदूरों को 60 वर्ष के बाद पांच हजार रुपया का मासिक पेंशन दिया जाय,सभी किसानों का कृषि लोन मांफ किया जाय,कॉमरेड सदरे आलम पर जानलेवा हमला तथा उनके बेटी पर बलात्कार करने के नियत से हुये हमला के आरोपितों को अविलम्भ गिरफ्तार आदि मांग शामिल है।सभा को संबोधित करने वालों में सचिव का. सदरे आलम, मुस्तकीम साई, वादों राम ने संबोधित किया।इस अवसर पर डेबा कुमार,चम्पा देवी, हेमंत कुमार साह, प्रकास कुमार वर्मा, शंकर कुमार राव सहित सैकड़ों कॉमरेड समर्थक उपस्थित थे।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में आज से दो मशीनों से एक साथ फोगिंग की जाएगी, एक बड़ी मशीन जिससे चौड़ी सड़कों के आस पास के घरों के पास मच्छर से निजात पाने के लिए फोगिंग होगी तथा नगर परिषद द्वारा ली गयी नई छोटी हैंडी मशीन से संकीर्ण गलियों में फोगिंग कराई जायेगी। छोटी मशीन के परफॉरमेंस को कुछ दिनों तक देखने के बाद 5 और छोटी हैंडी मशीनों को लिया जाएगा।

अनियमितता की भेंट चढ़ा आंगनबाड़ी केंद्र,सेविका रहती गायब,सहायिका के भरोसे चलता केंद्र

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्युरो रिपोर्ट:- बेतिया।समेकित बाल विकास परियोजना जिसे आमतौर पर हमलोग आंगनबाड़ी विभाग कहते है।इस योजना का उधेश्य है कि समाज के बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा मिलें,पूरक पोषाहार मिलें,टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच आदि सेवाएं मिलें जिससे कि समाज से कुपोषण दूर हो और स्वस्थ समाज का निर्माण हो लेकिन पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के महनागनी पंचायत में स्तिथ आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 110 आईसीडीएस विभाग की उदासीनता के कारण अनिमियतता की भेंट चढ़ गया है।अनियमितता का यह आलम गुरुवार को देखने पर मिला।स्थानीयों ग्रामीणों की शिकायत पर जब संबंधित केंद्र का मुआयना किया तो ढेर सारी अनिमितताए खुल कर सामने आई। दोपहर के 12:30 बजे तक आंगनबाड़ी सेविका गायत्री देवी केंद्र से गायब थी,जबकि सहायिका लालमती देवी का कहना था कि तबियत खराब हो जाने से सेविका नही आई है। वही संबंधित केंद्र की महिला पर्यवेक्षिका का कहना था कि सेविका कहा है मुझे नही मालूम।हालांकि केंद्र पर सेविका के छुट्टी से संबंधित कोई आवेदन भी नही मिला।हाँ केंद्र पर 8 की संख्या में बच्चें उपस्तिथ थे जो 12:30 बजे ही एक कटोरी में चमच भर हलवे का आनंद ले रहे थे ।मगर सबसे हैरान करने वाली बात यह थी की बच्चों की उपस्तिथि पंजी केंद्र से नदारद थी।सहायिका का कहना था कि जब सेविका आएंगी तब बनाएंगी।अब सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर केंद्र से खुद सेविका ही गायब है,बच्चों की हाजिरी पंजी गायब है तो केंद्र के संचालन के साथ साथ इस केंद्र के अन्तर्गरत आने वाले लाभार्थियों को क्या सेवाएं मिलती होगी। इस संदर्भ में आईसीडीएस की डीपीओ ने बताया कि अभी वे बाहर है। बहरहाल चाहे जो हो लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र से सेविका का गायब रहना,सहायिका के भरोशे केंद्र संचालन वो भी बिना हाजिरी रजिस्टर के और वरीय पदाधिकारी को यहाँ तक नही मालूम कि सेविका कहा है?इसे विभागीय लापरवाही कहेंगे या यह कुछ और इशारा कर रहा है।

एस पी ने किया नौतन थाने का औचक निरिक्षण । --- आदर्श आचार संहिता को देखते हुए थाना क्षेत्रो मे पुलिस गश्त रहेगी तेज ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन।। गुरुवार की शाम जिला पुलिस कप्तान जयंतकान्त ने नौतन थाने का औचक निरिक्षण किया । एसपी को अचानक थाना मे देख सभी पुलिस कर्मियों मे हड़कंप मच गया । पदाधिकारी ने थाने मे पहुच कांडो का अवलोकन किया । और थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया कि चुनावी माहौल मे हर समय अलर्ट रहना । तथा बगैर लाईसेंस डीजे नही बजाना चाहिए। सभी पुलिस कर्मी अपने वर्दी मे रहेंगे। एसपी ने चुनाव को देखते हुए सुदूर दियरावर्ती क्षेत्रो मे विशेष गश्ती का दिशा निर्देष दिया । मौके पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला, दारोगा प्रभात समीर,मनोज कुमार,सोएब खान सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- चौतरवा थाना पुलिस ने महिंद्रा फाईनेन्स कर्मी से रुपया लूटकांड मामले मे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पतिलार गॉव के विजय सिंह है। उन्होने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार को न्यायिक हिरासत मे बगहा भेजा गया। गौरतलब हो कि महिन्द्रा फाईनेन्स कर्मी से तीन दिन पूर्व रतवल- रजवटिया मुख्यमार्ग मे तमंचा के बल पर तीन की संख्या मे अपराधियों ने एक लाख चालिस हजार रुपये की लूट कर भाग निकला था।

श्री राम पंचकुंडीय महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- चौतरवा थाना क्षेत्र के श्री राम पंचकुंडीय महायज्ञ स्थान श्री श्री 1008 श्री रामेश्वर दास उर्फ धोबिया बाबा मंदिर पावर ग्रिड के सामने धोबिया बाबा कुटी स्थित मंदिर प्रांगण में यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें 551 कुंवारी कन्या व महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में स्थानीय नेता संजय प्रसाद,सुरेश राव,पारस यादव,राजेश्वर दुबे, रामचन्द्र यादव बलिस्टर मिश्रा,पान सरकार पांडेय रहे।वहीं गांव के गंडक नहर में में अयोध्या से पुरोहितों द्वारा संकल्प कराकर जल शुद्धिकरण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। विधि-विधान के साथ कलश में जल भरकर शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ आरंभ हुआ। इस दौरान कलश यात्रा का पूरे गांव में का भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम के नारे की गगनभेदी उदघोश से पूरा चौतरवा सहित आसपास के गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद यज्ञ मंडप पहुंचकर यज्ञ मंडप के चारों ओर जल से भरे कलश को स्थापित कर कलश यात्रा समाप्त की गई। वहीं दूसरी ओर अयोध्या से आचार्य शत्रुघ्न दास महाराज सह महंथ दमोदर दास एवं यज्ञाचार्य दिशा निर्देश पर 25 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हवन कुण्ड में अग्नि प्रज्जवलित कर यज्ञ प्रारंभ की गई। मौके पर यज्ञ समिति के सदस्य सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित थे। वहीं विधि व्यवस्था की जायजा लेने चौतरवा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे। श्री राम पंचकुंडीय महायज्ञ के कार्यक्रम 26 से 4 अप्रैल तक होना है। जिसमें केरल से आये हुए प्रवचनककर्ता श्री राघवेंद्र शास्त्री जी के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुत की जाएगी,और इस असवर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया हैं।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/साठी संवाद सूत्र:- छत से गिरा ब्रिज पटना रेफर बेतिया साठी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में मंगलवार की अहले सुबह एक ब्रिज छत से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भी किया में भर्ती कराया स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया वृद्ध की पहचान साठी थाना के सिंगपुर निवासी संत हं त पटेल के रूप में हुई है बताया जाता है कि बिरिज सुबह छत के ऊपर टहल रहा था कि अचानक उसकी पैर फिसल गई और छत के नीचे आ गया।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया( ग्रामीण 50 हजार नगद से ऊपर राशि ले जाने पर पकड़ में आने के बाद तत्काल उसे सीज कर दिया जाएगा उक्त बातों की जानकारी देते हुए अनुज कुमार सिंह आयकर अधिकारी ने देते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति 50000 रुपिया नगद ज्यादा से नगद कैश नहीं ले जा सकते हैं खाते के माध्यम से ही करें आगे श्री सिंह ने कहा हर चौक चौराहे पर आयकर विभाग के कर्मी पैनी नजर बनाए हुए हैं।

मजदूर का चेन्नई में पीट-पीट कर हत्या शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम मृतक के पिता अमेरिका यादव ने मझौलिया थाना में पाच लोगो पर दर्ज करायी प्राथमिक की

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया।। थाना क्षेत्र के परसा पंचायत के परसा डुमरिया गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी अमेरिका यादव के पुत्र नितेश कुमार उम्र लगभग 21 वर्ष का चेन्नई में राइस मिल में काम करने के नाम पर ठेकेदार अखिलेश यादव द्वारा नौ हजार रू प्रति महीना मजदूरी के नाम पर तीन माह पूर्व नितेश कुमार को ठेकेदार अखिलेश यादव अपने साथ ले गया। वहीं 21 मार्च की रात्रि पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के पिता अमेरिका यादव को 22 मार्च को अपने पुत्र के मौत की खबर जैसे ही सेल फोन पर मिली वह आनन फानन में चेन्नई की और कुच कर गया, वहीं चेन्नई से अपने पुत्र के शव को लेकर जैसे ही अपने गांव पहुंचा लोगों की चितकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया ।वहीं इस मामले को लेकर अमेरिका यादव ने थाने में आवेदन देकर ठेकेदार अखिलेश यादव सहित सुरेंद्र यादव, धुरी यादव, रोबिन यादव, चन्दन कुमार को आरोपित किया है ।वही दो लोगों पर शक जाहिर किया है शक जाहिर करने वाले लोगों में परमा यादव ,विनय यादव, रंजन कुमार, जो कुर्मी टोला सुगौली के निवासी है उन पर भी हत्या की साजिश की बात कही है। अमेरिका यादव ने बताया कि उनके पुत्र नीतीश कुमार चेन्नई के कगयेम राइस मिल में मजदूरी का काम करता था वही उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई है ।इस हत्या से मृतक की मां सुकांति देवी,पिता अमेरिका यादव, बड़ा भाई राकेश यादव, छोटा भाई तूफान यादव, का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है आसपास के लोग भी सांत्वना दे कर शांत कराने में जुटे हुए हैं। समाज सेवी कामेश्वर सिंह ने बताया कि नितेश कुशल स्वभाव का व्यक्ति था उसके पिता अमेरिका यादव मेरे घर प र मजदूरी का काम करता है ।इसकी हत्या से गांव में शोक की लहर फैल गई है गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। मृतक की मां छाती पीट-पीटकर रो रही है तथा कह रही है कि हमार रजऊ कहां गई ला हो और बेहोश हो जा रही है ।थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी शुरू कर दी गई है।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया (ग्रामीण )अनाधिकृत रूप से कर्तव्य स्थल गायब रहने पर सहायक अभियंता और कनीय अभियंता का वेतन बंद करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई है उक्त बातों की जानकारी देते हुए डॉक्टर नीलेश रामचंद्र देव रे जिलाधिकारी (पशमी चंपारण )ने बताया की 23 मार्च को बगहा अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा और अवर भवन प्रमंडल बगहा का औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें कर्तव्य स्थल पर सहायक अभियंता नवल किशोर सिंह ;इजराइल अंसारी कनीय अभियंता बगहा अनाधिकृत रूप से कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहे जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बगहा के द्वारा कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन किया गया था जिसको लेकर इन दोनों अभियंताओं से वेतन बंद करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई है चेतावनी भी दे दी गई है कि समय स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी जिससे गायब रहने वाले अभियंताओं में हड़कंप मचा है
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनि की मझौलिया अंचल कमिटी द्वारा 26 मार्च को 12 बजे दिन में मझौलिया प्रखण्ड पर 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया ।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मझौलिया से 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल मिलकर मांग पर वार्ता किया । प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ,खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता ,अध्यक्ष हेमन्त साह, प्रकाश कुमार वर्मा ,किसान सभा के जिला सचिव चांदसी प्रसाद यादव ,जगरनाथ यादव ,सीटू जिला मंत्री शंकर कुमार राव ,नौजवान सभा के जिला मंत्री म.हनीफ ,अवध विहारी प्रसाद ,सदरे आलम ,मुस्तकीम साई ,सरल दास, देवा कुमार आदि कर रहे थे ।पप्रदर्शन का मुख्य मांग सदरे आलम पर जानलेवा हमला करने वाले तथा उसके पुत्री के साथ ब्याविचार का प्रयास करने वालों को अबिलम्ब गिरफ्तार करने ,सभी गरीबों को वास की जमीन देने ,गरीबों को उजाड़ना बन्द करने ,सभी खेत मजदूरों को 5 हजार रुपये पेंशन देने आदि था ।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्युरो रिपोर्ट:- मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महारानी जानकी कुँअर महाविद्यालय में छात्र- छात्राओं के बीच निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्वीप कोर कमिटी की सदस्या मेरी एडलीन की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता के प्रारंभ में परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर. के. चौधरी ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक जागरूक व्यक्ति, एक जागरूक मतदाता का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। यह जागरूकता खुद की सीमा से बाहर निकलकर अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करने लगे तो उसकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि जागरूक मतदाता के जागरूक मतदान से एक जागरूक सरकार का निर्माण होगा जो देशहित में होगा। वही 'राष्ट्र निर्माण में मतदाताओं की भूमिका' विषय पर छात्र- छात्राओं ने निबंध लिखा। जिला स्वीप कोर कमिटी की सदस्य मेरी एडलीन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के नाम की घोषणा शीघ्र ही की जायेगी। साथ ही कॉलेज में आगामी दिनों में रैली, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन किया जाएगा। मेरी एडलीन ने छात्र- छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित अवश्य करे और अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए जागरूक करें। जिला रेड क्रॉस के सचिव जगमोहन कुमार ने सभी छात्रों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मतदान की महत्ता बताते हुये शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रमको सफल बनाने में एनसीसी ऑफिसर डॉ. सुरेन्द्र राय, शिक्षा विभाग के स्वीप कमिटी सदस्य अभिमन्यु कुमार मधु, राकेश डिक्रूज, रविरंजन यादव, अद्या शर्मा, शमीम आरा, वंदना कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस प्रतियोगिता में रेड क्रॉस यूथ क्लब के सदस्य, एनसीसी कैडेट्स, बीबीए, बायोटेक्नोलॉजी, बीसीए आदि कोर्सेज के छात्र-छात्रा सहित अन्य युवक-युवती भी शामिल थे।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा संवाद सूत्र:- सिकटा---बलथर  प्रखंड मुख्यालय को जिला से जोडने वाली सडक मरम्मत में डीएम के हस्तक्षेप के बाद सुधार नही। पुनः मरम्मत के साथ ही उखडने लगा है। फर्क सिर्फ इतना है कि धूल से थोडी राहत मिली है। पर इस सडक पर पैदल चलना मानो सुईयां पहाड पर चलने से कम नही हे। सडक पर बने गढ्ढों को पाटकर गढ्ढों की संख्या कम जरूर की गई है। गढ्ढों में पत्थर डालकर किया गया कालीकरण मरम्मत के साथ ही उखडने लगा है। इसके पहले  अगस्त 2017 के पहले बलथर सिकटा मुख्य सडक का मरम्मत किया गया था। वह मरम्मत अनियमितता का भेंट चढ गया। संयोग था कि मरम्मत के बाद प्रलयकारी बाढ आया। बाढ के बहाने सडक क्षतिग्रस्त होने की बात बनाकर संवेदक पार हो गये। वास्विकता यह था कि सडक पर पानी भौंरा से सिकटा तक ही चढा था।भौंरा त्रिवेणी नहर से बलथर तक सडक पर बाढ का पानी नही था। बावजूद यहां की सडके क्यों टुट गये। इसके बाद भी इसे लेकर कई बार पटना से आयी विजीलेंस टीम जांच भी की। पुनः सडक मरम्मत कराने की बात कहा गया था। लेकिन वह जूबानी आदेशबन कर रह गया। उसी टुटी सडक पर लोग चलते रहे। सडक की हालत काफी दयनीय हो गई थी। सांसद से लेकर विधायक समेत जिला के अधिकारी इसी रास्ते आते रहे पर किसी ने सुध नही लिया। इधर डीएम डा निलेश रामचन्द्र देवडे सीमा सडक की मुआयना करने पहुंचे। इस सडक हालत देख इसके कार्यपालक अभियंता समेत संवेदक को जमकर डा़ट पिलाया। अविलंब मरम्मत करने का सख्त निर्देश दिया। इस आलोक में आननफानन में सडक पर बने गढ्ढों को पाटकर काली करण कर दिया गया। इस मरम्मत का गुणवत्ता इतना है कि सडक मरम्मत होते ही सडक उखडने लगा है। कालीकरण की पत्थरीली छर्री पैदल चलने वालो के पैरों को जख्मी कर रहे है। इसका सुधी लेने वाले कोई नही है।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- बगहा अनुमंडल क्षेत्र के ठकरहा थाना क्षेत्र से महेन्द्रा गाड़ी का किस्ती का रूपया लेकर आ रहे अनूप कुमार से एक लाख चालिस हजार रुपये दो मोटरसाइकिल से तीन अपराधी अपाची मोटरसाइकिल और एस्पलेन्डर मोटरसाइकिल से अनूप कुमार को ओभरटेक करके रतवल रजवटिया मार्ग मे मोटरसाइकिल रोक दिया और अनूप कुमार से बैग छिन कर रूपया ले लिए और अनूप कुमार के मोटरसाइकिल का चाभी निकाल कर खरइ पटेर मे फेंक दिया। चौतरवा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा को जैसे ही खबर मिला, तुरंत बरदात वाले जगह पर निकल पड़े।

प्रशिक्षित होकर निस्वार्थ भावना से लोगों की मदद करें पीएलवी: जनपद न्यायाधीश

एस एस न्यूज़ कार्यालय दिल्ली गे्टर नोएडा
By Dr Umesh Chhonker.... 

                                  

नोएडा /   जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर ने आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित पराविधिक स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं की 5 दिवसीय  कार्यशाला के समापन अवसर पर पराविधिक कार्यकर्ताओं को समाज में लोगों के बीच जाकर निःस्वार्थ भाव से समाजसेवी कार्य करने तथा पीड़ित एवं शोषित लोगों की मदद करने की सीख दी। न्यायालय सभागार में आयोजित इस समापन समारोह में जनपद के समस्त न्यायाधीश उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का आयोजन 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया गया था।
 समारोह में नवदीप सामाजिक विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सचिन एन.वर्मा ने जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर प्रेम कुमार सिंह को बुके देकर उनका अभिनंदन किया। जनपद न्यायाधीश ने सभी स्वयंसेवी सामाजिक कार्यकर्ताओं को छोटे-मोटे विवादों का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने व समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम एकता व सौहार्द की भावना कायम करने की सीख देते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ता अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी कर्मठता, सक्रियता, सेवा एवं समर्पण भावना के साथ करें। उन्होंने न्याय विभाग की ओर से सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं माननीय न्यायाधीश नीलू मेनवाल के द्वारा सभी न्यायाधीशों का आभार व्यक्त करते हुए, सभी स्वयंसेवी सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नवदीप सामाजिक विकास संस्था के तहसील अध्यक्ष दादरी राजबीर सिंह 'अकेला', महिला शक्ति सामाजिक समिति की अध्यक्ष साधना सिन्हा, पंचशील एनजीओ के अध्यक्ष हरिओम कुमार, निवल समुदाय कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार समेत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं जनपद गौतमबुद्धनगर की तहसील क्षेत्र जेवर दादरी एवं सदर से दर्जनों की संख्या में स्वयंसेवी सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही! 

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM