एसएसपी नोएडा की बड़ी कार्यवाही:एसएसपी वैभव कृष्ण ने एसएचओ समेत तीन पत्रकार रिश्वत लेते किये गिरफ्तार :

एस एस न्यूज़ कार्यालय दिल्ली गे्टर नोएडा :
BY.Dr Umesh Chhonker.. 

                        

नोएडा  / एसएसपी वैभव कृष्ण ने जिले में आज फिर एक बात साबित की है।                                  
जिस थाने में है थानाप्रभारी उसी थाने की हवालात में बंद है थाना प्रभारी और तीन पत्रकार
जब जिले का कैप्टन जैसा होगा वैसा ही जिले को चलना पड़ेगा।
 जब ईमानदार अधिकारी के रूप में अपनी एक पहचान बना चुके वैभव कृष्ण ने जिले की पुलिस को एक नसीहत दे दी।

 जब तक में एसएसपी हूँ जिले में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

चाहे वो कितना ही ताकतवर हो। नोएडा के सेक्टर 20 से एक बड़ी खबर आ रही है

जिसके अनुसार एसएसपी वैभव कृष्ण ने नोएडा के सेक्टर-20 थाना प्रभारी मनोज पंत को खुद रंगे हाथों आठ लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है।

 मनोज पंत के साथ पत्रकार उदित गोयल,रमन ठाकुर और सुशील पंडित गिरफ़्तार हुए है।

यह चारों लोग एक कॉल सेंटर से वसूली कर रहे थे।

कॉल सेंटर और चारों के बीच करोड़ों की डील होनी थी।

मौके से एसएसपी ने एक पिस्टल भी बरामद किया है।

 एसएसपी ने एडिशनल प्रभारी थाना सेक्टर २० जयवीर सिंह को सस्पेंड किया है।

चौकी  इंचार्ज को किया सस्पेंड और केस भी कराया दर्ज एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर और तीनों पत्रकारों को हवालात में बंद किया गया है/
 आदर्श पुलिस अधिकारी एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण द्वारा नोएडा के सेक्टर 20 थाना प्रभारी मनोज पंत व इंस्पेक्टर क्राइम जयबीर सिंह को आठ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करके पुलिस विभाग की छवि उज्ज्वल करने का कार्य किया गया,इंस्पेक्टर मनोज पंत व इंस्पेक्टर जयवीर सिंह के साथ पत्रकार रमन ठाकुर, सुशील पंडित व एक अन्य पत्रकार भी गिरफ़्तार, मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर और तीनों पत्रकारों को हवालात में बंद किया गया है...
आपको बताते चलें कि  2015 में कृष्ण वैभव एसएसपी एटा रहते हुए इन्होंने तत्कालीन सपा सरकार के गुंडे नेताओ जिन्होंने मतदान बूथ कैप्चरिंग के दौरान एक पुलिस उपाधीक्षक को बुरी गालियां व धमकियां दी थी,को मुकदमे कायम करवा कर घर मे घुसा कर सबक सिखाया था पर इन्होंने हटने की परवाह भी नही की थी ! बाद में घटिया नेताओ ने इनका स्थानांतरण करवा कर इनपर झूठे आरोप लगवाकर इनकी जाँचे भी करवाई,पर सत्य विजयी रहता है,,वैभव कृष्ण जी को अनंत शुभकामनाएं/

देखें 2019 के लोकसभा चुनाव का समय

एस एस न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली गे्टर नोएडा
By. Dr Umesh Chhonker.. 

                           

Election 2019 For All India

1)Bihar =April 10,17,24,30 and May 7,12.
2)Odisha =April 10,17
3)West Bengal=April 17,24,30 and may 7,12
4)Jhadkhand=April 10,17,24
5) Chatisgarh=10,17,24
6)MP=April 10,17,24
7) Goa=April 17
8)Gujarat=April 30
9) Maharashtra=April 17,24
10) Rajasthan=April 17,24
11) Haryana=April 10
12)Himnchal p=May 17
13)J&K =April 10,17,24,30 and May 7
14) Uttarakhand =May
15) Karnataka =April 17
16) Kerala =April 10
17)Tamilnadu=April 24
18)AP =April 30,May
19)Manipur =April 9,17
20) Meghalaya=April 9
21) Mijoram=April 9
22) Nagaland=April 9
23) Arunanchal Pradesh=April 9
24) Assam=April 7,12,24
25)Simon=April 12
25)Tripura=April 7,12
26) Andaman =April 10
27) Chandigarh =April 10
28) Badranagar habeli =April 30
29) Laxyadip =April 10
30) Delhi =April 10
31)Punjab =April 10
32)Utter Prdesh =Aprill 10,17,24,30,and May 7,12

सात निश्चय योजना को सफल बनाने के लिए किया गया बैठक ,
गांव के विकास कार्यों की जिम्मेवारी  निभाएंगे ( जुगनू आलम) ,
नगर निकाय जनता दलयू की बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई सात निश्चय  योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना ,


सरस संगम चंदन कुमार की रिपोर्ट

बगहा(पoचo) रविवार  को नगर निकाय जनता दल यूo बगहा (प० च०) की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई 
बैठक की अध्यक्षता नगर निकाय जिला अध्यक्ष जुगनू आलम ने किया ।कार्यकर्ताओं के संबोधन में जिला अध्यक्ष जुगनू आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने विकसित बिहार के लिए 7 निश्चय योजना की शरुवात की है। इस योजना के अंतर्गत सात योजना आता है। आर्थिक युवा को बल,आरक्षित रोजगार,महिलाओं का अधिकार , हर घर बिजली,हर घर नल का जल ,शौचालय निर्माण ,अवसर बढ़े आगे पढ़ें  लेकिन इसका लाभ सभी ग्रामीण के लोग नही उठा पा रहे है हमे इस योजना को सफल बनाने के लिए इसे सभी व्यक्ति को लाभ दिलवाना है। और सबसे बड़ी समस्या है। बिजली, वह हर घर में  लाभुको  को नही मिली  है ,  और दूसरी बात है कि गली गली में नल जल योजना का काम तो हो गया है। लेकिन जल चालू नही है और कभी कभी जल चालू भी होता है तो लीक हुई पाइप के द्वारा पानी सड़को पर गिरने लगता है जिससे ग्रामीण को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसको सुधार करने के लिए हम नलजल योजना कर्मियों से अपील करेंगे,और इन्होंने कहा कि शौचालय हमारे घर का इज्जत है इसे सभी को बनवाना जरूरी है   गांव शहर को स्वछ बनाना है।
और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई l 
कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में दिया गया सुझाव   ने राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दिया । कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। संगठन की मजबूती के बाद ही हम राष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक प्रणाली में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके, इसके लिए प्रत्येक बुध को मजबूत करना होगा। हम अपने प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिला सकते हैं। पार्टी के मान सम्मान को बढ़ाने का कार्य कार्यकर्ता ही करते है। 
संचालन  प्रदेश सचिव अशोक पटेल ने किया, इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम द्विवेदी जी रहीं l पूनम द्विवेदी जी ने कहां आगामी 9 फरवरी को बेतिया में प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नगर निकाय जदयू बगहा, पश्चिमी चंपारण की पूरी टीम को बैठक में उपस्थिति रहनी चाहिए l 
बैठक में  सुमन देवी, चंद्रभान सिंह, मोहम्मद इमरान, अजय नाथ राऊत, कमलेश पटेल, सुरेश प्रसाद कश्यप, विजय कुमार शर्मा, सुभाष चौधरी, पूनम देवी, सुमन कुमार, विराट नारायण चौधरी, गोविंद कुशवाहा, राजकुमार सिंह, आरती देवी, इरफान यमन, शांति देवी,रोशन आरा, अरशद अहमद, बिट्टू सिंह, मुकुल दुबे, समरेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सरस संगम न्यूज

पशु तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार:

एस एस न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली गे्टर नोएडा
BY. Dr Umesh Chhonker.. 

                               

  ग्रेटर नोएडा /  जेवर कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में चार गाड़ियों के पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है!
 जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि 25 जनवरी सुबह करीब सुबह 9:00 बजे जेवर से खुर्जा मार्ग से नीमका चौकी से होते हुए वाहन भारी संख्या में पशुओं को क्रूरता पूर्वक ले जा रहे थे/ तभी किसी तरह बजरंग दल संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई !तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर रोका , और पुलिस को सूचना दी!
 तथा सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई! और अवैध तरीके से ले जा रहे पशु तस्करों को पकड़ लिया!
 तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में पशु तस्करी के आरोपियों के साथ कार्रवाई की मांग करते हुए भारी आक्रोश मे दिखाई दिये!
  मौके पर एसपी सिटी सुधा सिंह सीओ सरद चंद्र व अन्य अधिकारी तथा पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर इस बजरंग दल संगठन के कार्यकर्ताओं के  आक्रोश को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया!
 बजरंग दल संगठन के कार्यकर्ता  तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि यह पशु  तस्कर  बजरंग दल संगठन के कार्यकर्ताओं को  जान से मारने की नियत से हमारे ऊपर गाडी चढ़ा रहे थे ! तथा किसी तरह हमारी मोटरसाइकिल से कूदकर जान बची है!तथा कारवाई की मांग कर रहे थे!
तथा पुलिस ने पशु तस्करो के आरोप में चार गाड़ियों के पिकअप चालक  खुर्जा जिला बुलंदशहर निवासी सलीम खान व गाव चितौना जिला बुलंदशहर निवासी अनबर खान व  मोहल्ला सराय मुतुरजा  खुर्जा जिला बुलंदशहर निवासी अनवर खान व मौहलला सराय मुतुरजा खुर्जा जिला बुलंदशहर निवासी अब्दुल वहीद तथा मोहल्ला मानक चौक जेवर निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर तथा उनकी गाड़ियों को सीज कर  लिया है! जबकि घटना के मुख्य पशु तस्कर फरार है!

सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक सुभ कामनाएँ


सरस संगम न्यूज 
चंदन कुमार 
बगहा जिला 





सभी भारत वाशियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक सुभकामनाए 



                   जिला अध्यक्ष राकेश केवट 
             अती पिछड़ा प्रकोष्ठ आरजेडी                              पुलिस जिला बगहा 

सीएम योगी ने किया नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो का उद्घाटन:

एस एस न्यूज़ कार्यालय दिल्ली गे्टर नोएडा
BY. Dr Umesh Chhonker.. 

                                  

नोएडा  /नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो की सौगात लोगों को मिल गई है। शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-137 में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो का उद्घाटन किया। मेट्रो के चलने से ट्रॉसपोर्ट सिस्टम बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्स्रपेस-वे प्राधिकरण एरिया में तेजी के साथ विकास हो रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के उद्घाटन के दौरान कहा गया था कि मेट्रो का सफर महंगा है। यहां सफल नहीं हो पाएगी। दिल्ली मेट्रो में आज 36 लाख पैसेंजर सफर कर रहे है। उन्होंने कहा कि यूपी में तेजी के साथ मेट्रो का विस्तार हो रहा है। आने वाले 50 सालों की आवश्यकताओं की पूर्ति होती दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर को मेट्रो से जुड़ने के बाद जल्द ही गाजियाबाद को जोड़ने की प्लानिंग की जा रही है। नोएडा और गाजियाबाद के बीच भी जल्द ही कनेक्टविटी बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कानपुर, आगरा और मेरठ के लोगों को मेट्रो की सौगात दी जाएगी!
इसकी रिवाइज डीपीआर(डिटेंल प्रोजेक्ट प्लानिंग) भेजी जा रही है। वहीं मेरठ और दिल्ली के बीच में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रॉजेक्ट (आरआरटीएस) को जोड़ने के लिए सहमति दी जा चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली सरकार के नकारात्मक रवैया की वजह से सफल नहीं हो पा रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आरआरटीएस को लेकर फैसला लेने जा रही है। दोनों शहरों के बीच में बेहतर ट्रॉसपोर्ट व्यवस्था बनाने के लिए जल्द ही ठोस रास्ता केंद्र सरकार के साथ मिलकर निकाल लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछले सरकार के समय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 हजार लोगों को आवास मुहैया कराए गए थे। 2017 से लेकर अभी तक 8 लाख 60 हजार गरीबों को आवास सरकार दिला चुकी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2 करोड 60 लाख शौचालय बनाए है!
उन्होंने कहा कि विकास के लिए भेदभाव की आवश्यकता नहीं है। योजनाओं के जरिए हर किसी का विकास होना चाहिए। यूपी में सरकार आने के बाद में अभी विद्युत व्यवस्था मजबूत की गई है। देश में अभी तक 4 करोड़ लोगों को बिजली के कनेक्शन दिए गए है। प्रदेश में अकेले 94 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन मुहैया कराए गए है। जिन गांव में बिजली नहीं थी, उन्हें गांव में नई बिजली लाइन डाली गई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिल्डर और बॉयर्स के बीच बड़ी समस्या रही। बॉयर्स को मकान नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक एक लाख बॉयर्स को फ्लैट मुहैया करा चुकी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि नोएडा में मुख्यमंत्री आएगा। उसकी कुर्सी चली जाएगी। नोएडा दिल्ली के बीच में मेट्रो के बीच उद्घाटन के लिए पीएम आए थे। उन्होंने कहा कि नोएडा यूपी से बाहर नहीं है, इसलिए यहां आने से उन्हें संकोच क्यों होता है। सत्ता में बने रहने के लिए नहीं, बल्कि में सत्ता में परिवर्तन के लिए आया हुं।

शराब की पचास बोतलें बरामद.

एस एस न्यूज़ कार्यालय दिल्ली ग्रेटर नोएडा
BY.Dr Umesh Chhonker...


                             
                                  
   
जेवर /  थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत  यमुना एक्सप्रेस वे  पर नोएडा दिल्ली की तरफ से आ रही एसेंट काले रंग की कार जिसमें ऑडी  x x x  रम  की  50  शराब  की  बोतलें  पकड़ी गई है!
" जानकारी के अनुसार  जेवर टोल पर कपिल कुमार एस आई ने चेकिंग कर रहे थे!
 तथा चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को करीब 1:55 पर शक होने पर गाड़ी की तलाशी ली जिसमें शराब की बोतलें पाई गई!  तथा पुलिस ने गाड़ी तथा शराब की बोतल और युवक को हिरासत में ले लिया है/
 हिरासत में लिया गया युवक अनुज कुमार  पुत्र कालीचरण निवासी सावर जिला एटा का बताया जा रहा है! 
कटाव पीड़ितों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन ।


तीन माह में भूमि देने का दिया था किया था वादा लेकिन एक साल में भी नही मिला भूमिहिनो को भूमि,

बगहा :- बुधवार को बगहा अनुमण्डल  के समीक्ष  भूमिहीनों ने की धरना प्रदर्शन ,भीतहा के शेखपट्टी गांव में लगभग दो दर्जन व्यक्ति का घर गंडक नदी में विलीन हो गया । बताया जा रहा है। कि इन कटाव पोडितों भूमि देने का  पूर्व अनुमण्डल पदाधिकारी महोदय ने, अंचल अधिकारी महोदय जी को आदेश दिए थे , एक साल गुजर गए लेकिन अभी तक हमे (भूमिहीनों) को भूमि नही मिला ।
 कटाव पीड़ितो ने बांध पर छोटी छोटी फूस का घर बना कर एक साल से गुजर बस्तर कर रहे है। लेकिन सिंचाई विभाग के अशिकारी बांध की पटरी पर से हटवा रहे है।
भूमि हिनो की संख्या लगभग दो दर्जन है,जिसमे ,जलवा खातून,शाहनाज खातून, सरफुन नेशा, जैतून नेशा,अजमेरी खातून,मुन्नी देवी, प्रभावती देवी, शाकुन्तली देवी, चंद्रिका राम,पहाड़ी राम आदि उपस्थित रहे,इनलोगो के साथ मौजूद 
अल्ताफ हुसैन 
लोक सभा प्रभारी बाल्मीकिनगर (बसपा)
सरस संगम चंदन कुमार


बगहा अनुमण्डल मैदान में युवा किसान मोर्चा के द्वारा गन्ने का भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया  ।

किसानों की बदहाल को देखते हुए किया गया एकदिवसीय भूख हड़ताल ,


दुःखी किसानों ने जनता के सामने  सुनाई  अपनी अपनी  गुहार,


बगहा:-बगहा अनुमण्डल मैदान में बुधवार को किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, इनोलोगों का कहना है कि मिल ने अभी तक 15 लाख क्यूंटल गन्ना पेराई कर लिया है लेकिन  अभी तक किसानों को उसका भुगतान नही किया है जिसपर किसान काफी दुःखी है किसानों ने कर्ज लेकर धान बेचकर गन्ने का बोआई किया है।यह सोचकर कि हमे कुछ लाभ होगा, लेकिन गन्ने गिराने के बाद किसानों में मासूमियत छा गई।
और तो और किसान गन्ना बो कर भी दुःखी है। क्योंकि गन्ने कटने का समय बिता जा रहा है। और गेहूं बोने का समय आ रहा है। लेकिन किसान चाह कर भी अपना गन्ना का कटाई नही कर पा रहा है। क्योंकि उन्हें चलान नही मिल रहा है। काफी दौड़ धूप करने के वावजूद भी किसान को चलान प्राप्त नही हो पा रहा है। और उन्हें चीनी मिल से निरास होकर आना आना पड़ रहा है।
इस धरना प्रदर्शन में किसानों के साथ युवा किसान मोर्चा के गुड्डु सिंह,रूपेश सिंह,जयेश सिंह ,जग्गरनाथ यादव,बिकास मिश्रा, मुन्ना राव,मनोज मुखिया,रामभवन सिंह,सुधा देवी,अमित मिस्र,आलमगीर अमवानी,मन्नू सिंह, संदीप राव,ब्यास यादव,उमेश यादव,रामअनोज मिश्र आदि  दर्जनों महिलाएं,के साथ साथ समस्त किसान मौजूद रहे।

सरस संगम चंदन कुमार 



नाली के निर्माण को लेकर शुरू हुए विवाद में एक शख्स की मौत :

एस एस न्यूज कार्यालय (दिल्ली) ग्रेटर नोएडा
BY Dr Umesh Chhonker.. 

                                   
 गाजियावाद / नाली के निर्माण को लेकर शुरू हुए विवाद में एक शख्स की मौत हो गई! गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली इलाके में नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान एक अधेड़ के सर में गंभीर चोट लग गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालाकि इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद से पीड़ित परिवार द्वारा दूसरे पक्ष के कुल 4 लोगों के खिलाफ नामजद  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गाजियाबाद की घंटाघर कोतवाली के अंतर्गत द्वारकापुरी मोहल्ले में रहने वाले 55 वर्षीय इकराम कुरैशी अपने परिवार के साथ काफी समय से रह रहे थे इनके घर के बाहर नाली का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन इन्होंने और उनके बेटे साहेब ने इस नाली का विरोध किया। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने इस पर झगड़ा करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि आपस में पत्थरबाजी भी होने लगी।
उधर दूसरे पक्ष के लोगों ने इकराम कुरैशी को जोर से धक्का दे दिया,जिसके बाद उसका सर जमीन पर जा लगा जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन देर रात इलाज के दौरान इकराम कुरैशी ने दम तोड़ दिया।
इस पूरे मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि घंटाघर कोतवाली इलाके के द्वारकापुरी मोहल्ले में नाली का निर्माण कराया जा रहा था इसी दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ जिसमें 55 वर्षीय ग्राम धक्का-मुक्की में जमीन पर गिर गया उसके सर में गंभीर चोट आई जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है पीड़ित परिवार द्वारा चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी /
बगहा अनुमण्डल कार्यालय में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई।


गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन को बेहतरीन बनाने हेतु एसडीएम के द्वारा किया गया बैठक।

*सरस संगम चंदन कुमार *

बगहा (पoचo)-बगहा अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई ,  जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी घनश्याम मीणा ने किया।जिसमें सभी अनुमंडल पदाधिकारियों व कर्मियों,
डीएसपी,सीओ, नगर के उपसभापति, प्रधानाचार्य, समाजसेवी,आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं सहित पत्रकार की भागीदारी के साथ ही निर्देशित किया की पिछले की अपेक्षा इस वर्ष गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन करना हैं झाखी की बेतहर प्रदर्शन हेतु सभी सरकारी व निजी विद्यालय के प्रधानाचार्यो को अहम सुझाव दी गयी।वही पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने की सख्त हितायत दी।26 जनवरी को परेड  की भव्य आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन, तमाम विद्यालय के  प्रधानाचार्य को सुझाव दिया। साथ ही 26 जनवरी के दिन बगहा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार नीरज को निर्देशीत किया कि मेडिकल की व्यवस्था और चिकित्सक वान की प्रबंध करने का सुझाव दिए ।साथ ही साथ साफ सफाई, रंगोली, तथा कार्यक्रम में सफल हुए छात्रों को पुरस्कृत करने का भी प्रबंध करने का निर्णय लिया गया । तमाम मुद्दे पर अहम चर्चा करते हुए सभी अपनी भागीदारी को देने को सुनिश्चित किया।मौके डीसीएलआर मो. इमरान,एसडीपीओ संजीव कुमार,बीडीओ प्रणव कुमार गिरी,सीओ राकेश कुमार,रजिस्टार अश्वनी कुमार,उपसभापति जितेंद्र राव,प्रधानाचार्य अभय सिंह,निप्पू कुमार पाठक सहित तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नारायणी गंडकी माता की 57 वीं महाआरती कार्यक्रम की तैयारी में जुटे गंडकी माता के सभी भग्त गण

21.1.2019 को किया जाएगा नारायणी गंडकी माता की 57 वीं महाआरती का आयोजन

*सरस संगम संवाददाता चंदन कुमार *

बगहा बाल्मीकिनगर (पo चo) -  हर महीने की पूर्णिमा तिथि की भांति शिवाला घाट त्रिवेणी धाम नेपाल परिसर में नारायणी गंडकी माता की 57 वीं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन 21.01.2019  दिन सोमवार को 3pm से किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में पश्चिम चंपारण बिहार के साधक श्री बालकदास बाबा जी महाराज, आँखें ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के डॉ हरि मंगल प्रसाद ज्योतिषाचार्य , सुरांगण संगीत के गायक श्री प्रभात रंजन, निर्देशक श्री राहुल के श्रीवास्तव, नायिका सुश्री शिवांगी साहू ,नेपाल के नायक श्री विक्रम शाह, थारू कला संस्कृति एवं प्रशिक्षण संस्थान के सचिव श्री होमलाल प्रसाद, थरुहट की गायिका सुश्री खुशबू कुमारी ,सुश्री प्रमिला कुमारी, गायिका आशा साहू, नायिका कुमारी संगीता,शिक्षक श्री पुष्कर तिवारी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कशिश न्यूज़ के श्री राजीव पांडे ,ज़ी मीडिया रामनगर के श्री मनीष कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश जिला महाराजगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद गुप्त , शिक्षाविद् श्री आशुतोष मिश्रा, शिक्षाविद श्री राधेश्याम पांडे ,नेपाल के संत श्री गुरु वशिष्ठ जी महाराज, शिक्षाविद श्री सत्यदेव पांडे, श्रीभैरव लाल शर्मा, श्री मोतीलाल ढकाल, नेपाल के संगीत निर्देशक श्री केदार नाथ पांडे, नेपाल के पार्श्व गायक श्री राम श्रेष्ठ, साहित्यकार सच्चिदानंद सौरभ, नेपाल के गायक श्री निर्मल अमात्य,पश्चिम चंपारण विकास मंच के संस्थापक सहअध्यक्ष श्री रवि उपाध्याय ,मानव सेवा संगठन रामनगर, परमार्थ संस्थान रामनगर, सुर आंगन संगीत डुमरिया इस्टेट, आंखे ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र, थारू कला संस्कृति एवं प्रशिक्षण संस्थान, स्वरांजली सेवा संस्थान ट्रस्ट, के समाजसेवी एवं कलाकार भाग लेंगे । इसकी सूचना प्राप्त हो चुकी है । अतिथियों के आगमन की यह  दूसरी सूची जारी करते हुए हमें अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है।जल्द ही तीसरी सूची जारी की जाएगी। आप सादर आमंत्रित हैं । आप अपने आगमन की सूचना दें ।निवेदक -महा आरती कमिटी नेपाल एवम् संस्थापक डी. आनंद   HELPLIN-  नेपाल 00919693014118  ,WHATSAPP,  09430529573,   संगीत आनंद
सरस संगम 

अखिलेश -मायावती के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल जाने यूपी -की वह 74 सीटें जिनपर लड़ेंगे सपा बसपा प्रत्याशी :

एस एस न्यूज (कार्यालय) दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा
BY Dr Umesh Chhonker.. 
                                     
SP BSP RLD Alliance (गठबंधन) की सीटों का बंटवारा हुआ फाइनल, जानें- कौन प्रत्याशी कहां से लड़ेगा लोकसभा चुनाव 2019...
लखनऊ/ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और बसपा सुप्रीमो मायावती के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है। सूत्रों की मानें तो सपा-बसपा के बीच 37-37 सीटों के बंटवारे की बात फाइनल हुई है। दो सीटें कांग्रेस को, दो सीटें रालोद को और दो सीटें भाजपा के संभावित बागियों को देने की बात कही जा रही है। पिछले चुनाव परिणामों के आधार पर ही सपा-बसपा के बीच सीटों का बंटवारा किया गया है। आइए जानते हैं कि गठबंधन की स्थिति में सपा-बसपा गठबंधन (SP-BSP Alliance) प्रत्याशी किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे
लोकसभा चुनाव 2019 में सपा-बसपा के बीच जिन 37-37 सीटों के बंटवारे की बात कही जा रही है। उनमें से ज्यादातर वह सीटें शामिल हैं, पिछले आम चुनाव में जिन पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। लोकसभा चुनाव 2014 में बहुजन समाज पार्टी का कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता था, बावजूद 34 सीटों पर बसपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पांच प्रत्याशी चुनाव जीते थे और 31 प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। इस चुनाव में सपा को 22.2 फीसदी और बसपा को करीब 20 फीसदी वोट मिले थे।
सपा को मिलेंगी यह सीटें
कन्नौज, बदायूं, मैनपुरी, आजमगढ़, फिरोजाबाद, इलाहाबाद, अमरोहा, आंवला, बागपत, बहराइच, बलिया, बरेली, बस्ती, बिजनौर, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, झांसी, कैराना, कैसरगंज, कौशाम्बी, लालगंज, मुरादाबाद, नगीना, फूलपुर, पीलीभीत, रामपुर, संभल, श्रावस्ती और उन्नाव।
बसपा इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
आगरा, अकबरपुर, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, बांदा, बांसगांव, भदोही, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, धौरहरा, डुमरियागंज, फतेहपुर, फतेहपुर सीकरी, घोषी, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, खीरी, मछलीशहर, महाराजगंज, मेरठ, मिर्जापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, रॉबर्ट्सगंज, सलेमपुर, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, और सुलतानपुर/
15 जनवरी को हो सकती है अधिकारिक घोषणा
यह वह सीटें हैं, 2014 के लोकसभा चुनाव में जिन पर सपा-बसपा प्रत्याशी ने या तो जीत दर्ज की थी, यह फिर पार्टी प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। सूत्रों की मानें तो इसी आधार पर ही सपा-बसपा के बीच सीटों का बंटवारे की बात चल रही है। भले ही एक-दो सीट इधर-उधर हो सकती हैं। फिलहाल ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं, लेकिन सीटों के बंटवारे की अधिकारिक घोषणा 15 जनवरी ( मायावती के जन्मदिन पर) को हो सकती है।

कैंटर चालक ने लगाया मारपीट व नगदी लूटने का आरोप:

एसएस न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा

                                       
जेवर / थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत  मोहल्ला सलियान कस्बा जेवर कैंटर चालक दिनांक 4:10 19 को सुबह करीब 10:00 बजे कैंटर को लेकर जहांगीरपुर जा रहा था कि गांव गढ़ी के समीप पीछे से आ रही कार भीषण कोहरे में कैंटर को ओवरटेक करते हुए बुग्गी से टकराते हुए बाल बाल बची तथा पीछे चल रहे कैंटर को काफी कंट्रोल करने के बाद कार के पीछे लगी स्टेफनी से टच हो गया!  जिससे कार का शीशा टूट गया तथा आपसी समझौता के कारण कैंटर मालिक ने नुकसान की कीमत देने का आश्वासन दिया /कैंटर चालक का आरोप है कि इसके बावजूद कार सवार गांव तनाजा थाना रवूपरा व हॉल निवासी वैना रोड जेवर निवासी महेंद्र फौजी व पांच अज्ञात लोगों ने कैंटर चालक  के साथ मारपीट की जिससे कैंटर चालक को गंभीर गुम चोट आई कैंटर चालक का आरोप है कि   मारपीट के बाद महेंद्र फौजी ने अपने अन्य साथियों की मदद से कैंटर चालक पर नाजायज दबाव बनाया तथा धमकी देते हुए ₹16000 नगदी कार  मरम्मत के नाम पर ले ली तथा चालक के साथ मारपीट कर ₹1200 की नकदी भी छीन ली , प्रार्थी विनोद कुमार ने अपनी समस्या को लेकर  आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस जांच में जुटी है!

बिना दवा- स्वास्थ्य के सरल उपाय

एसएस न्यूज़( कार्यालय )दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा
BY Dr Umesh Chhonker... 
                                
1 ब्रह्मा मूहूर्त में बाईं करवट से उठकर बिना कुल्ला किए चूस कर  ताम्रपात्र से चार गिलास जल पिए 20 बार ताड़ासन करें/
2.शौचनिव्ित  के बाद पखवाड़े में एक बार वमनधौती,प्रतिदिन नेतिपात्र से जलनेति फिर सूत्रानेति करें, मसूड़ों की मालिश के बाद ही दंत मंजन करें, कुल्ला के बाद मुंह में पानी भरकर जग में पानी लेकर नेत्रों पर 10 -15 झबकारे मारे!
3. 20 -30 मिनट नियमित यह आसन करें/ पद्मासन, व्रज आसन, समप्णासन,योग- मुद्रा उष्ट्रासन ,अर्ध मत्स्येंद्रासन ,गोमुखासन, भुजंगासन, धनुरासन, उत्तानपादासन सर्वांगासन, (आचार्य की अनुमति से) शीर्षासन ,पश्चिमोत्तानासन, जगनूसिराआसन ,सजा- रानी आसन ,ग्रीवास्कंद शक्ति के व्यायाम/
4. नेत्रा दोष दूर करने के लिए हरी दूब पर चलें नेत्र व पेड़ों पर मिट्टी पट्टी करें आंवला जल से नेत्र धोएं/
5.स्नान के बाद खाली पेट 7575 तालियां तीन बार जोर से मारते हुए बजाएं व प्रथम वार के बाद हथेली घिसकर नेत्रों पर दूसरी बार सीने व तीसरी बार पेट पर रखें
6.बालों की सुरक्षा के लिए खोपरे के तेल में नींबू निचोड़ कर बालों की उंगलियों के पोरों से मालिश करें आंवला रीठा काली मिट्टी से धौयें/
7.भोजन को आधा करें पानी पीने दोगुना मेहनत को तिगुना करें हंसना करें चौगुना!
8.प्रातः व्यायाम के बाद अंकुरित गुड़ मिलाकर खाएं/
9.ब्रेड बिस्किट चॉकलेट गुटका तंबाकू चाय काफी दिन में सोना क्या वे आलस सुख स्वास्थ्य नष्ट करता है!
10.दांतो की कमजोरी व दंत पीड़ा मुक्ति के लिए उंगलियों के अग्रभागों को दो-दो मिनट तक दबाए!
11.घी शक्कर नमक कम खाएं सुखी रहना है तो गम खाएं स्वस्थ रहना है तो कम खाएं/

          (अनमोल विचार)
"अगर आपको देखना ही है तो हर एक की विशेषताएं देखिए,
'अगर आपको कुछ छोड़ना ही है तो अपनी कमजोरियां छोड़िए /

विधायक और अधिकारियो का लगा संयुक्त जनता दरबार :

शौचालय भुगतान व रिश्वत वसूली का छाया रहा मुद्दा ।
---विधायक और अधिकारियो का लगा संयुक्त जनता दरबार ।
--- गरीबो व वंचितो के उत्थान पर विधायक ने दिया जोर ।

" सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया/नौतन से सोनूभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
                  

नौतन ।। प्रखंड कार्यालय मे कार्यरत कर्मचारी अपने आप को कलक्टर समझ जो जनता सबकी मालिक है । उनकी समस्याओ को सुनने के बजाय बलाॅक का चक्कर लगाने पर विवश करते है साथ ही किसानो और गरीबो से सरकारी योजनाओ मे रिश्वत वसूली की मांग करते है । वैसे कर्मी को बख्शा नही जाएगा ।ये बाते बुधवार को नौतन प्रखंड कार्यालय मे जनता दरबार मे जन समस्याओ से रूबरू होते हुए भाजपा विधायक नारायण साह  कही । विधायक ने कहा कि वंचित वर्ग और गरीबो के उत्थान के बारे मे सरकार के योजनाओ को धरातल पर उतारने की आवश्यकता है। लेकिन अधिकारी दरबदर भटकने पर मजबूर करते है । वही कड़े रूख अपनाते हुए विधायक ने कहा कि  बिना शौचालय निर्माण कराये कैसे प्रखंड को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है  इस बावत विधायक ने अधिकारियो से जबाव तलब किया । कहा कि  शौचालय बनाने के बाद लाभुक राशि के लिए प्रखंड कार्यालय मे दौड लगाने को विवश है । आखिर कारण क्या इस पर संतोषजनक जबाव दे। अगर लाभुको को शौचालय का भुगतान मे विलम्ब हुआ तो अगले  जनतादरबार मे सभी कर्मचारियो को कार्यालय मे बंद कर जिलाधिकारी को खबर की जाएगी। इस कार्य मे भाजपा कार्यकर्ता कड़ी नजर रखेंगे ।भुगतान मे किसी प्रकार की बहानेबाजी नही चलेगी ।दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।विधायक नारायण प्रसाद को बीडीओ ने विधायक नारायण प्रसाद को अस्वस्थ करते हुए कहा कि पंचायतवार कैम्प लगा कर शौचालय का भुगतान जल्द शुरू कर दिया जाएगा । जनता दरबार मे पेंशन ,पीएम आवास योजना ,दाखिल खारिज सहित राशि वसूली का मुद्दा सुरखियो मे छाया रहा । मौके पर प्रखंड प्रमुख पति मजहर आलम,उप प्रमुख पति विवेक कुमार ,बीएओ रत्नाकर दुवेदी ,पीओ प्रमोद कुमार ,मुखिया पति रमेश साह ,मोतीलाल साह ,जमादार मुखिया ,श्रीकांत शर्मा , जेएसएस बिनोद कुमार परवेक्षक अजहर हुसैन राजकुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे/

:देशी शराब की दुकान से नगदी सहित दो लाख की चोरी:

एसएस न्यूज़ कार्यालय दिल्ली ग्रेटर नोएडा
By Dr Umesh Chhonker.. 
                                 जहाँगीरपुर:-(विनय शर्मा)* खुर्जा जेवर मार्ग गोबिंद       गार्डन के निकट देशी शराब,अंग्रेजी शराब ठंडी बियर की दुकान की दीवार तोड़कर नगदी और शराब की पेटी चोरी कर चोरो ने अंजाम दे दिया कोतवाली जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर पुलिस चौकी का मामला है वही तीनो सेल्समैनो ने जेवर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है मंगलवार की रात सेल्समैन आशीष गुप्ता व तीनो सेल्समैनो ने शाम दुकान बंद करके चले गये थे बुधवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला चोरों ने दुकान की दीवार व से ऊपर पत्त्थर में सेंध लगाकर पच्चीस हजार रुपये नकदी और शराब की पेटी चोरी कर ली जहांगीरपुर कस्बे में दस दिनो के अंदर ये घटना सहित 6 दुकानों में चोरी हो गयी है बड़े ही शर्म की बात है आखिर क्या हो रहा है जहांगीरपुर कस्बे में किसी ने कहा है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चोर चोरी को अंजाम दे रहे है लेकिन रुक नही पा रही चोरी पिछले वर्ष प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर 21 जून,22 जून,2018 को दो दिन में दो चोरी हुई थी जिसकी तहरीर कॉपी मेरे पास उपलब्ध है देखना चाहते है तो आप देख सकते है लेकिन समझ नही आ रहा आखिर चोरो से मुक्ति कब मिलेगी वही बाद में सेल्समैन आशीष गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया और चोरों को तलाशना शुरू कर दिया है ओर सेल्समैन द्वारा दी गयी जानकारी में बताया कि लगभग दो लाख रुपये का नुकसान है /

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM