सुशासन सरकार में पढ़ने की उम्र में भीख मांगने वाले बच्चों कोई जगह नहीं ।

सरस् संगम(कार्यलय ) बगहा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- आज के समाज मे फिलहाल ऐसे बच्चों को इस बुरी प्रवृत्ति से जूझ रहे है।कि पढ़ने के उम्र में बच्चे सड़क पर भीख मांगते नजर आ रहे है। कहते सब लोग लेकिन उनको वहा हटाने वाला कोई नहींहोता। सितम की बात है कि ये बच्चे बस स्टैंड पर खड़ी सवारियों व राहगीरों से भीख मांग कर उनको भारी परेशान करते हैं। जब ये बच्चे भीख मांग रहे होते हैं तो यह सवाल बार-बार उठता है कि देश का बाल अधिकार कानून कहां है। केंद्र व राज्य सरकार को इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, की नहीं करना चाहिए, लेकिन देश एवं समाज मे कुछ ऐसे लोग है।जो उनको अपने को बनाने के लिए उनको माँ बाप को मजबूर कर यह काम करवाते है। बल्कि यह हमारे समाज के लिए लज्जा की बात है। ठोस कदम उठाने की सख्त जरूरत है। इसके अतिरिक्त कई गरीब बच्चे शहर में विभिन्न स्थानों से गत्ते, कागज या अन्य बिकने वाला सामान एकत्रित कर लेते हैं ।और बाद में इसको बेच कर अपना पेट पालते हैं।क्या है असली कहानी की नहीं है।? जब भी बस स्टैंड पर कार या बस रुकती है तो बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चे उस गाड़ी के आसपास इकट्ठा होकर लगातार शीशा खटखटा कर बसों या कारों के चालकों से भीख मांग कर उनको काफी परेशान करते हैं। उनको 5 या 10 रुपए देकर पीछा छुड़ाना पड़ता है, फिर ये नाबालिग बच्चे बस अड्डे की तरफ रुख कर वहां खड़ी सवारियों या मोटरसाइकिल चालकों के साथ भी यही व्यवहार करते है।

धनहा पुलिस ने पॉस्को एक्ट के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/धनहा बगहा पुलिस धनहा थाना क्षेत्र से, धनहा थाना की पुलिस ने रेप के मामले में फरार आरोपी को धर दबोचा। वही धनहा थाना अध्यक्ष श्री हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पॉस्को एक्ट के तहत धनहा थाना कांड संख्या 161/18- 342,376,506, के तहद अर्जुन सहनी,पिता खेदन सहनी उम्र 30 वर्ष, पास्को एक्ट के मामले में ग्रिफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है।

40 बोतल विदेशी शराब जप्त, बाईक छोड़ तस्कर फरार।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/चौतरवा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना की पुलिस ने 40 बोतल शराब के साथ एक बाईक जप्त किया।आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश से लाई जा रही शराब की तस्करी से पुलिस भी अलर्ट पर है। शराब की तस्करी करते हुए, शराब तस्कर नए-नए तौर तरीके बदल रहे है।लेकिन पुलिस प्रशासन के आगे तस्करो की एक नही चल रही हैं। चौतरवा थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के अलर्ट पर पुलिस टीम ने पतिलार एवम तिरहुत पुल पर अलर्ट थी। तभी उसी वक्त एक मोटरसाइकिल आती दिखी। पुलिस प्रशासन की टीम को देखते हि मोटरसाइकिल सवार तस्कर मोटरसाइकिल छोड़ फरार हो गया। मोटरसाइकिल जाँच क्रम के 40 बोतल 8 Pm शराब मिला। जप्त मोटरसाइकिल के आधार,धनहा थाना क्षेत्र के रंगललही निवासी अमन सिंह का नाम उजागर हुआ, थानाध्यक्ष ने बताया कि इन्ही के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्करो की तलाश शुरू की जा रही हैं।

बिहार के 11जिलों के जेलर का तबादला।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया कारा विभाग के मुताबिक ये तबादले डीएम की अनुशंसा के मद्देनजर कार्यहित में किए गए हैं। मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक मनोज कुमार को मधुबनी की जगह नवगछिया, संजय कुमार को मुंगेर की जगह बगहा, सुरेश कुमार चौधरी को बेतिया की जगह नवादा, सुजीत कुमार झा को कटिहार की जगह शिवहर मंडल कारा का अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा बदले गए अधिकारियों में केन्द्रीय कारा मुजफ्फरपुर के अधीक्षक राजीव कुमार झा को सहायक कारा महानिरीक्षक (मुख्यालय) बनाया गया है। वहीं राजीव कुमार सिंह को बेगूसराय की जगह केन्द्रीय कारा मुजफ्फरपुर, अमरजीत सिंह को शिवहर की जगह कटिहार, रामाधार सिंह को नवादा की जगह बेतिया, जलज कुमार को बगहा की जगह मुंगेर, धर्मेन्द्र कुमार को नवगछिया की जगह मधुबनी और ब्रिजेश सिंह मेहता को अररिया की जगह बेगूसराय मंडल कारा का अधीक्षक बनाया गया है। इन अधिकारियों को तत्काल नए स्थान पर योगदान करने का आदेश दिया गया है। 11 अगस्त को राज्य के सभी जेलों में छापेमारी की गई। इस दौरान बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित सामान बरामद हुए थे। तबादले की बड़ी वजह जेलों में हुई छापेमारी को ही माना जा रहा है।

भीतहा ब्लॉक के बीडियो का गाड़ी बेतिया किशन होटल के सामने से चोरी।

सरस् संगम (कार्यलय) बगहा/भीतहा कृष्णा कुमार पांडेय की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला अनुमंडल के भीतहा ब्लॉक के बीडीओ दिनेश कुमार सिंह का गाड़ी किशन होटल के सामने से चोरी हो गया। होने का समय 7:30 मिनट बताया जा रहा है।

नीतीश सरकार के सुशासन की पोल खोल रहा ,आये दिन रेप और छेड़कानी का मामला।

सरस् संगम (कार्यलय) बगहा बिहार में लड़कियों से छेड़खानी और रेप का मामला बाद वीडियो वायरल किये जाने का यह पहला मामला नहीं है. 26 अगस्त को ही गया में कुछ लोगों ने एक युवक-युवती को पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी की पटना: बिहार में एक बार फिर बड़ा सवाल उभर रहा है कि क्या जंगलराज की वापसी हो चुकी है? लोगों में कानून का डर खत्म हो चुका है? महिलाओं की सुरक्षा चुनावी जुमलों तक सीमित है? दरअसल कल ही सहरसा में दिनदहाड़े मनचलों ने स्कूल जाती लड़की से छेड़खानी की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. लड़की मनचलों से छोड़ देने के लिए भी गिड़गिड़ाई लेकिन उसकी एक नहीं सुनी. यही नहीं जिसने लड़की को बचाने की कोशिश की तो इन लोगों ने उसके साथ भी बदसलूकी की. इस मामले में अब तक एक शख्स को हिरासत में लिया गया है.बिहार में लड़कियों से छेड़खानी और उसके बाद वीडियो वायरल किये जाने का यह पहला मामला नहीं है. 26 अगस्त को ही गया में कुछ लोगों ने एक युवक-युवती को पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी की. भीड़ 'मजनूगिरी निकालने' की बात करते हुए मारपीट की. लोग इस दौरान वीडियो बनाते रहे.पहले छेड़खानी और फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल किये जाने का पैटर्न जहानाबाद से शुरू हुआ था. जहां 29 अप्रैल जहानाबाद को कुछ युवकों ने एक लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी की. लड़की बचाव के लिए भैया छोड़ दो- भैया छोड़ दो चिल्लाती रही, लेकिन वे नहीं माने. इसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में कुछ मनचलों ने लड़की से छेड़खानी की. 10 जुलाई को नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।जहानाबाद कांड: पीड़िता की दादी की मांग- दरिंदों को उल्टा लटका दो।इसी तरह 17 मई को गया में, 29 मई को कैमूर में, 29
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा पिन्टू कुमार भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर रविवार को सुबह से हि भाइयों की कलाई पर रंग बिरंगी राखिया चमकती रही। रंग-बिरंगी राखियों से बाजार भी पटा रहा। बहनों ने भाईयों के लिए रंग बिरंगे राखी खरीद कर सुबह बाँध दी। सावन पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्योहार न सिर्फ प्रेम बल्कि प्यार और बलिदान का प्रतीक भी है। आचार्य के के प्रभात मिश्र ने बताया कि राखी बांधने में भद्रा नक्षत्र का खास ध्यान रखा जाता है। क्योंकि इस नक्षत्र में राखी बांधने का अशुभ प्रभाव पड़ता है। लेकिन इस बार भद्रा नक्षत्र नहीं है। कुछ समय के लिए अशुभ चौघड़िया, राहु तथा यमघंटा काल है, जिसपर खास ध्यान देने की जरूरत है। ज्योतिष गणना के अनुसार 25 शनिवार की दोपहर 3:16 बजे से पूर्णिमा तिथि शुरू हो गई। जो 26 अगस्त की शाम 5:25 बजे तक रहेगी। इस बीच दोपहर 12:28 से 2:03 बजे, दोपहर 3:38 से 5:13 बजे तथा संध्या 5:13 बजे से 6:48 बजे तक राखी बांधना ठीक नहीं होगा। आचार्य द्विवेदी ने बताया कि रविवार सुबह 7:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे के बीच राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। उल्लेखनीय है कि बहनें भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना करती हैं वहीं भाई बहनों की सुरक्षा का संकल्प लेते हैं।
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और समर्पण का प्रतीक है। बाबासाहब पंडित की रिपोर्ट रामनगर (सरस संगम) रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और समर्पण का प्रतीक है। हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है। इस बार 26 अगस्त 2018  रविवार के दिन है। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की लंबी आयु और बेहतर सेहत के लिए उसकी कलाई पर रक्षा सूत्र जिसे राखी कहा जाता है बांधती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहनों को रक्षा का संकल्प लेते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रिपुसूदन द्विवेदी ने बताया कि  हर साल रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए भद्रा का खास ध्यान रखा जाता है क्योंकि भद्रा में राखी बांधने पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नही रहेगा जिसके चलते सुबह से लेकर शाम तक राखी बांधने के लिए काफी समय मिलेगा। लेकिन रक्षाबंधन के दिन कुछ समय जैसे अशुभ चौघडि़या, राहुकाल और यम घंटा पर ध्यान देना होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार श्री द्विवेदी ने बताया कि  25 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 16 मिनट से पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी जो 26 अगस्त की शाम 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। इस बार रक्षाबंधन पर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा और पंचक प्रारम्भ हो जाएगा लेकिन इसका असर राखी बांधने में कोई नहीं रहेगा। पंचक में शुभ कार्य किया जा सकता है। राखी बांधने का शुभ मुहुर्त 26 अगस्त को सुबह 7.43 दोपहर 12.28 बजे तक दोपहर 2.03 से 3.38 बजे तक राखी बांधने का ये समय शुभ रहेगा, चुकी राहुकाल- सुबह 5.13 से 6.48 बजे यम घंटा -दोपहर 3.38 से 5.13 बजे काल चौघड़िया दोप-दोपहर 12.28 से 2.03 इस बार रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, राखी बांधने के लिए यह है सबसे अच्छा मुहूर्त
रामनगर सेंट्रल बैंक मे आग लगने से लाखो नोट जल के खाक बाबुसाहब पंडित की रिपोर्ट रामनगर (सरस संगम ) आज दिनांक 25/08/2018 को रामनगर सेंट्रल बैंक शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग,लोगो ने पुलिस को बुलाया। साथ ही अग्नि शामक गाड़ी को काल किया। गया ।शॉर्ट सर्किट से आग लगने से रामनगर सेंट्रल बैंक शाखा तौलाहा में लाखों का नुकसान ।मशीनरी के साथ नोट भी जला ।पहले सुबह स्थानीय लोगों ने बैंक से धुआँ निकलता देख कर प्रशासन को दिए सूचना ।आग बुझाने में रामनगर थाना के एस0 आई0 राजकिशोर सिंह ने निभाई अहम भूमिका ।आग बुझने के बाद पहुंचा अग्नि शामक गाड़ी । स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से आग बुझा ।मौके पर थानाध्यक्ष सह निरीक्षक राजीव कुमार, एस0आई0 राजीव रंजन सिंह ,पुलिस बल के साथ हज़ारों की संख्या में स्थानीय लोग द्वारा आग बुझाने में सहयोग किये।

मारपीट आपसी विवाद में 6 नामजद, 12पर प्राथमिकी दर्ज जला दिया घर।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला अनुमंडल के बथवरिया थाना क्षेत्र के मकरी गांव में आपसी विवाद को लेकर मुन्ना कुमार नाम के एक ग्रामीण की झोपड़ी को जला दिया गया। मुन्ना तिवारी नाम के पीड़िता ने बथवरिया थाना में 12 लोगों एवं 6 नामज़द लोगों के विरुद्ध बथवरिया थाना में कांड संख्या 194/ 18 दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया कि शुक्रवार की सुबह जग कर वह अपने दरवाजे पर खड़े थे। तभी टेसरहिया गांव के सूर्य यादव ने अपने बल दल के साथ पहुंच कर धावा बोल दिया।और घर में घुस कर महिलाओ के साथ छेड़खानी करने लगे ,और अभद्र तरीके से भद्दी-भद्दी गलिया देने लगे।रंगदारी की मांग करते हुए, मारपीट करना शुरू कर दिया। और मेरी जमीन पर कब्जा करने का भी प्रयास करने लगे ।इस संदर्भ में बथवरिया थाना अध्यक्ष धनंजय राय की घटना की सूचना मिलते ही। जमादार राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर मकरी चौक के बगल से दो लोगों को ग्रिफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के ने बताया बरसात खत्म होते ही रतवल धनहा मुख्य मार्ग की मरम्मत कार्य शुरू की जाएगी।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा /धनहा बगहा पुलिस जिला के रतवल धनहा मुख्य मार्ग उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली बरसात खत्म होते ही सड़क की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी । इसके बाद मुख्य सड़क पर चलने वाले राहगीरों की परेशानियां दूर हो जाएंगी। यह एक एवम नजदिक इकलौता यूपी बिहार की सीमा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग हैं। रतवल से लेकर धनहा तक बारिश के कारण के कारण कई जानलेवा गड्ढे हो गए थे ।उसी को देखते हुए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के सहायक अभियंता अजय कुमार ने इस पुल का जायजा एवम निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी ।और उन्होंने यह भी स्वीकार किया,कि बरसात के कारण ध्वस्त पथ का निर्माण कार्य बहु जरूरी है ।सड़क की मरम्मत के साथ गौतम बुद्ध सेतु के आगे तक का मुख्य सड़क को भी पूरी तरह सही किया जाएगा।आपको बताते चले कि 500 करोड़ की लागत से गौतम बुद्ध सेतु मुख्य सड़क का निर्माण कराया गया था और कह ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का उद्घाटन किया था।इस पुल के बनने के बाद चार ब्लॉक जैसे, मधुबनी,भीतहा,पिपरासी, ठकरहा राज्य एवं जिले अनुमंडल मुख्यालय से जुड़ गए।
बिहार में फिर शुरू हुआ तबादले का दौर, बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों का ट्रांसफर सरस् संगम (कार्यलय) पटना-
बिहार में बड़ै पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया गया है।बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों को स्थानांतरित किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इसकी अधिसूचना जारी की। 19 में 17 अफसरों को लोक शिकायत निवारण के दायित्व में लगाया गया है। विनोद कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधेपुरा सदर बनाया गया है। सुनील दत्त झा को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सीतामढ़ी बनाया गया है। डॉ. सतीश चरण झा को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेगूसराय सदर बनाया गया है। प्रह्लाद लाल अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, टेकारी बनाया गया है। अनिल कुमार को अनुमंडलीय को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, हिलसा बनाया गया है। कुमार विवेकानंद को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शिवहर बनाया गया है।जन्मेजय शुक्ला को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डुमरांव बनाया गया है। शिशिर कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बिहार शरीफ बनाया गया है। रवीन्द्र कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहरसा सदर बनाया गया है। राज कुमार यादव को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निर्मली बनाया गया है। कृष्ण कुमार यादव को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शेखपुरा बनाया गया है। बेबी कुमारी को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मसौढ़ी बनाया गया है। विनीता को विशेष कार्य पदाधिकारी , पंचायती राज विङाग पटना के पद पर तैनात किया गया है। रंजना कुमारी को संयुक्त सचिव, राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पटना के पद पर तैनात किया है। पुरुषोत्तम पासवान को अपर समाहर्ता सहरसा बनाया गया है। बच्चानंद सिंह को अपर समाहर्ता बक्सर के पद पर भेजा गया है। अशोक कुमार, अपर समाहर्ता मुजफ्फरपुर के पद पर भेजा गया है। नंदकिशोर साह को अपर समाहर्ता खगड़िया के पद पर भेजा गया है। विनोद कुमार सिंह को अपर समाहर्ता, सुपौल के पद पर भेजा गया है।

फर्जीवाड़ा में एक आरोपी शिक्षक गिरफ्तार।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला धनहा थाना की पुलिस टीम ने रुपए के लेन देन एवं फर्जीवाड़ा के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।आपको बताते चलें कि प्राथमिक विद्यालय धनहा मुसहर टोली के एचएम के रूप में कार्यरत शिक्षक श्री संजय सिंह के विरुद्ध थाना थाना कांड संख्या 11/17 दर्ज था।धनहा चौक से पुलिस टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरक्षी अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश में लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान इनके निष्पादन में तेजी लाने की निर्देशानुसार हिदायत दी गई थी। वही धनहा थाना अध्यक्ष श्री हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक अभियुक्त श्री संजय सिंह के विरुद्ध 22 जनवरी 2017 को यूपी के पडरौना के थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी त्रिभुवन तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

आपसी विवाद में जमकर हुई, मारपीट चार रेफर पाँच जख्मी।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा चौतरवा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलर पंचायत स्थित मौजे टोला पतिलार में आपसी विवाद को लेकर 2 पक्षो में जमकर भिड़त हुई।जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए।जिसमें चार की हालत बहुत गंभीर है। जख्मी लोगों को पुलिस की मदद से अनुमंडलिय अस्पताल भर्ती कराया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद, लतीफ मियाँ उम्र 60 वर्ष,हफीजुल आलम उम्र 20 वर्ष, अंसार मियाँ उम्र 35 वर्ष, अबरार आलम उम्र 20 वर्ष, को चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए, जिला एमजेके अस्पताल बेतिया भेज दिया गया।

सरपंच न्याय के लिये के लिए आंदोलन करने को कटिबद्ध।

सरस् संगम बगहा(कार्यलय) मधुबनी प्रखंड मधुबनी के पूरे पंचायत के सरपंचों की एक बैठक गुरुवार को दौनाहा सरपंच उमेश पाल के दरवाजे पर हुई। जिसमें सभी सरपंचों ने अपनी समस्याओं को लेकर एवं सरकार के द्वारा दिए गए अधिकार के बारे में चर्चाए की । उपस्थित सरपंचों को संबोधित करते हुए।मधुबनी प्रखंड के सरपंच संघ के अध्यक्ष उमेश पाल ने कहा,कि सरकार द्वारा पंचायती राज व्यवस्था कानून के अंतर्गत सरपंचों का चुनाव तो कर दिया है। लेकिन अब तक सरपंचों को किसी तरह की सुविधा नहीं दी है ।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरपंचों को चौकीदार एवं न्याय की पगार उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। लेकिन अब तक कहीं भी सरपंचों को यह हासिल नहीं हो पाया। उमेश पाल ने कहा कि वह अपने अधिकारों के लिए जिला स्तर पर मीटिंग कर अपनी हक की लड़ाई के लिए सरकार से मांग करेंगे ।वहीं मधुबनी के सरपंच हीरा यादव ने उपस्थित ग्रमीणों लोगों से कहा कि जिस दिन ग्राम कचहरी में वाद विवाद की सुनवाई होती है । उस दिन वहां वकील एवं सचिव तो उपस्थित रहते हैं। लेकिन विवाद वाले को बुलाने के लिए वहां कोई चौकीदार भी उपस्थित नहीं रहता। सूचना देने के बाद भी वाद ग्राम कचहरी में उपस्थित नहीं हो पाते हैं। जिससे मामले की सुनवाई करने में काफी परेशानी होती है। अगर ग्राम कचहरी के सरपंचों को सरकार प्रशासनिक कानून व्यवस्था पर कुछ अधिकार दे, और सुरक्षा उपलब्ध कराए,तो सरपंचों को काफी विवाद सुलझान में बहुत सहूलियत होगी। ग्राम पंचायत चिउरही के सरपंच मसरफ गद्दी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि अगर वह पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत इस का चुनाव कराई है ।तो उन्हें पूर्ण रूप से उनका अपना अधिकार दें ।जबसे पंचायती राज के अंतर्गत सरपंच के चुनाव शुरू हुए हैं ।तब से आज तक सरपंच अपने हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं ।लेकिन अब तक सरकार के द्वारा इस पर करवाई सरपंच अधिकार अब तक नहीं दिया ।

धनहा रतवल मुख्य मार्ग नैनहा ढाला के सामने दो मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर 1 की मौत 3 घायल।

सरस् संगम बगहा(कार्यलय) पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- धनहा रतवल मुख्य मार्ग पर नैनहा ढाला के सामने ज़ोरदार टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार युवक मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि दोनों मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। मोटरसाइकिल पर सवार अन्य व्यक्ति घायल है। वही घटना स्थल पर पहुँची नदी थाना पुलिस तीनो घायल व्यक्तियो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही मृतक की पहचान भैरोगंज थाना क्षेत्र के एवम उसी गांव के निवासी मनानं खा के 19 वर्षीय पुत्र अरमान खा के रूप में हुई।बकरीद के अवसर पर अपने खास मित्र के साथ उतर प्रदेश के पड़रौना जा रहा था।वही मोटरसाइकिल सवार तीन लोग की पहचान जो घायल हुए थे।उनकी पहचान धनहा थाना क्षेत्र के खलवा पट्टी निवासी अखिलेश राम,सुनिल राम,प्रवेश के रूप में की गई।

बगहा में बकरीद के मौके पर ईदगाह में नमाजियों ने नमाज अदा किया।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा हजरत इब्राहिम अलैह की सुन्नत को बरकरार रखने एवं कुर्बानी का त्योहार बकरीद जिले में धूमधाम से बुधवार को मनाया गया। त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बगहा ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा की। उसके बाद एक दूसरे के गले मिले। सुबह नमाज अदा करने के लिए ईदगाह में काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे। इधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गश्ती करती रही। वही बगहा थाना ईदगाह के समीप अपने दल बल के साथ मौजूद थे। प्रखंड क्षेत्र में भी ईदगाहों में नमाजियों ने नमाज अदा किया। बगहा में बुधवार को सभी प्रखंड क्षेत्र ईदगाहों में नमाजियों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की शुभकामना दी। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाने के थानाध्यक्ष पेट्रोलिंग पर रहे। गांवों में भी ईदगाह में नमाजियों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले मिले। वही सभी गांवों में ईदगाह में नमाज अदा कर एक-दूसरे के गले मिले। इधर कई जगहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। वही बगहा में कई जगहों पर कुर्बानी का त्योहार बकरीद को लेकर पुलिस बलों के सहयोग से प्रतिनियुक्त शासन प्रशासन शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर अतिसंवेदनशील जगहों पर गश्ती करते देखे गए।।

बिहार के नए राज्यपाल बने श्री लालजी टंडन।

सरस् संगम नई दिल्ली (कार्यालय) रिपोर्ट सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर और लालजी टंडन बने बिहार के राज्यपाल।राष्ट्रपति ने बड़ा फेरबदल करते हुए सात राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। इनमें जम्मू कश्मीर और बिहार के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा शामिल हैं।इसके अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, सिक्किम, मेसत्यपाल मलिक की जगह अब उत्तरप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन बिहार के राज्यपाल होंगे। चार राज्यपालों के राज्य बदलने के साथ ही तीन नए राज्यपाल को नियुक्त किया गया है। नए नियुक्त राज्यपालों में उत्तरप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन, सत्यदेव नारायण राव और बेबी रानी मौर्य शामिल हैं। बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया। उत्तर प्रदेश की रहने वाली मौर्य भी भाजपा नेता हैं और महिला आयोग से जुड़ी हुई हैं। उत्तराखंड में केके पाल का कार्यकाल समाप्त हो गया था। सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है और वहां के मौजूदा राज्यपाल तथागत राय को मेघालय भेज दिया गया है। जबकि मेघालय के मौजूदा राज्यपाल गंगा प्रसाद को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। जम्मू को साढ़े तीन दशक बाद राजनीतिक राज्यपाल गौरतलब है कि लगभग साढ़े तीन दशक बाद जम्मू-कश्मीर को राजनीतिज्ञ राज्यपाल मिला है। 1984 में जगमोहन के राज्यपाल बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में कभी किसी राजनीतिज्ञ को राज्यपाल नियुक्त नहीं किया गया। आतंकवाद से ग्रसित और कानून-व्यवस्था की समस्या से जूझ रहे राज्य में सेवानिवृत नौकरशाहों और सैन्य अधिकारियों को राज्यपाल नियुक्त किया जाता रहाहै।साढ़े तीन दशक बाद राजनीतिज्ञ को राज्यपाल नियुक्त कर केंद्र सरकार ने राज्य में राजनीतिक प्रक्रिया को तेज करने का संकेत दिया है। लालकिले से स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधानमंत्री ने जल्द ही जम्मू-कश्मीर में पंचायतों और स्थानीय निकायों का चुनाव करने का ऐलान किया था। इससे निचले स्तर पर आम जनता को राजनीतिक प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। केंद्र की ओर से नियुक्त वार्ताकार पूर्व आइबी प्रमुख दिनेश्वर शर्मा पहले से राज्य में सभी वर्गो से संपर्क कर बातचीत का सिलसिला शुरू कर चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि सत्यपाल मलिक आतंकवाद और अलगाववाद से त्रस्त आम लोगों की आवाज को तवज्जो देगा। यह मेरे लिए अटल जी का आशीर्वाद : टंडन बिहार के मनोनीत राज्यपाल लालजी टंडन ने अपने मनोनयन की घोषणा के बाद मंगलवार की शाम कहा कि ये पद उनके लिए अटल जी का आशीर्वाद स्वरूप है। वे अगर आज जिंदा होते तो जरूर मेरे आवास पर आकर मेरे कंधे पर हाथ रख कर बधाई देते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसको हरसंभव तरीके से निभाउंगा। बिहार में सुशासन के लिए चल रहे अभियान में नीतीश कुमार सरकार को पूरा सहयोग करूंगा। घोषणा के बाद टंडन के त्रिलोकनाथ रोड स्थित सरकारी आवास पर लोगों का जुटना शुरू हो गया। शाम करीब 8:00 बजे तक अनेक लोग जमा हो गए।सीएम योगी ने की 25 मिनट मुलाकात।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पहुंच कर करीब 25 मिनट तक वार्ता की। इस दौरान उनके साथ में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्राविधिक एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद सीएम योगी ने कहा कि लालजी टंडन भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनको सार्वजनिक जीवन का लंबा अनुभव है। हम पीएम के आभारी हैं, उन्होंने टंडनजी को चुना है। टंडन जी अटल जी के विश्र्वसनीय सहयोगी रहे। J&K: राज्यपाल शासन में कम हुईं आतंकी घटनाएं, पत्थरबाजी। नीतीश ने फोन पर दी बधाई बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने लाल जी टंडन को फोन कर के बधाई दी। दोनों नेताओं के बीच करीब चार मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। टंडन ने उनसे कहा कि हर तरह का सहयोग वे राज्य सरकार को देंगे।

पुलिस को देख शराब फेक भागी महिला कारोबारी।

सरस् संगम बगहा(कार्यलय)रामनगर पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- रामनगर थाना क्षेत्र के उहमी कंपाउंड निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक महिला अवैध शराब के कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कराया था। उसमे बताया गया है।कि बीते सोमवार को देर शाम उहमी कंपाउंड के निवासी जवाहिर लाल श्रीवास्तव के पुत्र पप्पू श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश कुमार गिरी सड़क पर खड़े थे। तभी उनकी पड़ोसी महिला शांति देवी पति अजय कुमार केशरी टेंपो से उतरी उसके साथ बड़ा सा पर्स था। पप्पू ने जाकर उससे पूछताछ शुरू कर दिया। जिसपर उक्त महिला पर्स फेंककर भाग गई। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची जब पर्स की तलाशी ली गई तो उसमें से 32 अदद फ्रूटी एटपीएम 180 मिलीलीटर एवं एक 375 मिलीलीटर का रॉयल स्टेज की विदेशी शराब की बोतल बरामद हुई। पप्पू ने स्थानीय थाने में दिए अपने आवेदन में आरोप लगाया था। कि उक्त महिला एवं उसके पति काफी दिनों लम्बे समय से अवैध विदेशी शराब का धंधा कर रहें है। इस मामले में उसका पति एक बार जेल भी जा चुका है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मिले आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। महिला कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र से फर्जी पंचायत सचिव समेत 3 गिरफ्तार।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा वाल्मीकि नगर से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा वाल्मीकि नगर में फर्जी पंचायत सचिव बन कर इंदिरा आवास समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर आम गरीबों को ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। बगहा। फर्जी पंचायत सचिव बन कर इंदिरा आवास समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीबों को ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर अपने थाना रेंज से गिरफ्तार कर लिया । उक्त मामले में वाल्मीकिनगर थाने में तीनो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार शातिरों से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है। तीन शातिरों को पुलिस भारत - नेपाल सीमा पर अवस्थित गंडक बराज के समीप से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान बगहा के पठखौली थाने के सुखवन निवासी कृष्णा श्रीवास्तव , नारायणापुर निवासी मंगल यादव एवं भैरोगंज थाने के जुड़ा पकड़ी गांव निवासी संजय पटेल के रुप में की गई है। मामले में वाल्मीकिनगर पंचायत के टंकी बाजार निवासी खिरोधन पटेल के आवेदन प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि गत 18 जुलाई को पीड़ित गोल चौक स्थित ग्राहक सेवा केंद्र 20 हजार रुपये की निकासी कर लौट रहा था। उसी वक्त तीनों आरोपी उसे मिल गए। खुद को पंचायत सचिव बता कर इंदिरा आवास का चेक बनवाने के नाम पर राशि ले लिए। उसके बाद पीड़ित इन तीनों को खोज रहा था। लेकिन ये लोग मिल नहीं रहे थे। इसी प्रकार आरोपियों ने शिवनाहा ग्राम निवासी भोला मुखिया उस वक्त ठग लिया जब वे भारतीय स्टेट बैंक शाखा वाल्मीकि नगर से 61 हजार निकाल कर बाहर निकल रहे थे।उसी समय भोला मुखिया के पास तीनों आरोपी पहुंचे और बोले कि आपके खाते में 85 हजार रूपये अनुदान की राशि आई है। आप अभी पैसे क्यों निकाले। पहले खाता अपडेट होगा। उसके बाद चेक बनेगा। चेक बनवाने के नाम पर उन्हें एक जगह बैठा दिया और रुपये लेकर चंपत हो गए। मामले में पुलिस ने कांड संख्या 65 / 18 दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

सप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल Astro. K.K. Bhardwaj: मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (13 अगस्त से 19 अगस्त) इस सप्ताह आप को अपनी उर्जा को नियंत्रित करते हुए विभिन्न कार्यों को उनके अंजाम तक पहुंचाना होगा। जहां एक ओर परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी आवश्यकता महसूस की जाएगी, इसलिए आपको दोनों के बीच सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है और माता पिता का स्वास्थ्य भी आपको परेशान कर सकता है। वहीं दूसरी ओर कार्य क्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी लेकिन आपका मन आपके कार्य में नहीं लगेगा। हालांकि इस दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। आप करियर को एक अच्छी दिशा देने का प्रयास करेंगे। संतान के लिए समय मिश्रित परिणाम देने वाला होगा और उनका स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी सबसे बड़ी समस्या एकाग्रता की कमी से दो चार होना पड़ सकता है। आपके महिलाओं से व्यावहारिक संबंध बिगड़ सकते हैं जिस कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है अतः इस ओर पूरा ध्यान दें। धन लाभ सामान्य रहेगा लेकिन खर्चे भी बने रहेंगे। Astro. K.K. Bhardwaj: वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल (13 अगस्त से 19 अगस्त) यह सप्ताह आपको ख़ुशियाँ देकर जाएगा और पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको उचित परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आने वाला समय आपका है। पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहने के कारण आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और धार्मिक क्रियाकलापों पर खर्च भी होगा। आप अपनी किसी कलात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं और उससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। संतान के लिए समय अच्छा है उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को भाग्य का साथ मिलेगा और वे मन लगाकर मेहनत करेंगे। भाई-बहनों को कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। Astro. K. K. Bhardwaj: मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल (13 अगस्त से 19 अगस्त) इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह कुछ कमजोर रह सकता है इसलिए अपने खाने-पीने पर और अपनी दिनचर्या पर पूर्ण रुप से ध्यान दें। वाहन बेहद सावधानी से चलाएं। भाई-बहनों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आप अपने परिवार में खुशियों का आनंद उठाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी समय अच्छा रहेगा और अनेक प्रकार से धन लाभ की संभावना बनेगी। आप गुप्त रूप से भी धन अर्जित कर सकते हैं। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा । दूसरी ओर विद्यार्थियों को लिए भी अच्छा समय है वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। पिता जी को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है इससे परिवार में खुशियां आएँगी। Astro. K.K. Bhardwaj: कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल (13 अगस्त से 19 अगस्त) इस सप्ताह आपके जीवन में खुशियां आएंगी और परिवार में भी सुख शांति रहने से मन प्रसन्न रहेगा। छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि बीच-बीच में माता जी की तबीयत कुछ हद तक परेशान कर सकती है। राहु, सूर्य और बुध की आपकी राशि में स्थिति आपको बीच-बीच में मानसिक तनाव देती रहेगी और आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आप के सम्मान की हानि हो। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को भी उनकी मेहनत का मन चाहा परिणाम प्राप्त होगा। यदि आप किसी कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यह वह समय है जिसमें आपको अपनी मेहनत को अंतिम मुकाम देना है। यदि आप अच्छी मेहनत कर पाए तो परिणाम आप के पक्ष में आएगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा पदभार मिल सकता है और आपकी तरक्की हो सकती है। Astro. K.K. Bhardwaj: सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल (13 अगस्त से 19 अगस्त) इस सप्ताह सुदूर यात्रा के योग बनेंगे और आप अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं। परिवार को कम समय दे पाएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। क्योंकि अत्यधिक थकान आपको शारीरिक समस्या दे सकती है। इसके साथ ही ज्यादा तला-भुना या गरम मसाले का भोजन ना करें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप का प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अच्छा धन लाभ अर्जित कर पाएंगे। आप विदेशी संपर्कों से जुड़ने का प्रयास कर सकते हैं जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। संतान कुछ परेशान अथवा दुःखी हो सकती है। विद्यार्थियों की शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। आपका आचरण धार्मिक रहेगा। आप समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कंपीटिटिव एग्जाम में सफलता मिल सकती है तथा विरोधियों को आप आसानी से परास्त कर देंगे। Astro. K.K. Bhardwaj: कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल (13 अगस्त से 19 अगस्त) इस सप्ताह आप सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं और आप के खर्चों में वृद्धि होने की संभावना दिखाई देती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है क्योंकि आप के वरिष्ठ अधिकारियों की नजर आपकी कार्य-कुशलता पर होगी। हालांकि आप अपने काम से अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान अधिक मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। सप्ताह के अंत में कुटुंब परिवार में किसी समारोह का आयोजन हो सकता है और कोई ऐसी बात हो सकती है जिससे सब को खुशी प्राप्त हो। संतान का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। वहीं विद्यार्थियों को भी उनकी पढ़ाई में अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। भाई- बहनों से सहयोग मिलने तथा धन लाभ होने की अच्छी संभावना दिखती है। Astro. K.K. Bhardwaj: तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल (13 अगस्त से 19 अगस्त) इस सप्ताह आप स्वयं की कमाई हुई पूंजी अपने कार्य में लगा सकते हैं और यदि आप व्यापार करते हैं तो उसमें आपको अच्छी सफलता हाथ लग सकती है। विदेशी संपर्कों से भी लाभ प्राप्ति की संभावना बनती है। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है और माता पिता का स्वास्थ्य भी आपको चिंतित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में उठापटक रहने की संभावना है। किसी भी प्रकार के षड्यंत्र का हिस्सा ना बने तो बेहतर होगा। आपके मन में अच्छे विचार आएंगे और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। आलस्य का त्याग करना बेहतर होगा। संतान के लिए समय अच्छा है और विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी संबंधित कोई कार्य सफल होने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। Astro. K.K. Bhardwaj: वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल (13 अगस्त से 19 अगस्त) इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। संभव है कि आप अपना कार्य क्षेत्र बदलने का प्रयास भी करें। भाई-बहनों को कोई समस्या परेशान कर सकती है। उनकी ओर से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आवश्यक हुआ तो वे आर्थिक रुप से भी आपकी सहायता करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और धर्म में आस्था बढ़ेगी। आप कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं। संतान के लिए समय अच्छा है और विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता हाथ लगेगी। आप अपने शत्रुओं पर हावी पड़ेंगे और यदि कोई कोर्ट केस अभी चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलने की संभावना होगी। महिलाओं से अच्छा व्यवहार करें अन्यथा मानहानि हो सकती है। धन लाभ का योग इस सप्ताह बन रहा है इसलिए आपके रास्ते में आने वाली हर अपॉर्चुनिटी का पूरा लाभ उठाएं। Astro. K.K. Bhardwaj: धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल (13 अगस्त से 19 अगस्त) मन में अनेक विचारों के चलते इस सप्ताह आप कुछ चिंतित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाही सफलता ना मिलने से मन परेशान हो सकता है लेकिन आपको धैर्य रखना होगा। क्योंकि आपके द्वारा किये गये परिश्रम का फल भविष्य में आपको अवश्य प्राप्त होगा। दूसरी ओर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और आपके भाई बहन तथा सहकर्मी यथासंभव आपकी सहायता करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा लेकिन आपके कुटुंब में विवाद हो सकता है। इस सप्ताह आप को कड़वे वचन बोलने से बचना होगा। अत्यधिक तला-भुना और गरम मसालों से युक्त भोजन ना करें अन्यथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। जहां तक संभव हो अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। संतान के लिए समय अच्छा रह सकता है और उन्हें कोई उपलब्धि हाथ लग सकती है। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी समय बेहतरीन है उन्हें उनकी शिक्षा में आनंद आएगा। इस सप्ताह धन हानि हो सकती है इसलिए ध्यान से कार्य करें। Astro. K.K. Bhardwaj: मकर राशि का आज का राशिफल (13 अगस्त, 2018) आपमें से जो दफ़्तर में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। घर में वाद-विवाद परिवार के सदस्यों के साथ तल्ख़ी की ओर ले जाएगा। अपने प्रिय के साथ ख़रीदारी करने जाते समय ज़्यादा आक्रामक व्यवहार न करें। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। भाग्यांक: 1 Astro. K.K. Bhardwaj: कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल (13 अगस्त से 19 अगस्त) इस सप्ताह अच्छी आमदनी के योग बनेंगे। हालांकि स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं और इन पर खर्च भी हो सकता है इसलिए जहां तक संभव हो, संयमित दिनचर्या अपनाएँ। विरोधियों पर आप छाए रहेंगे लेकिन कुछ अपने ही गलत निर्णयों के कारण मानहानि भी संभव है, इसलिए समझकर निर्णय लें। जहां एक ओर आपको सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर है संभव है कि नेत्र पीड़ा अथवा अनिद्रा की समस्या से जूझना पड़े। कार्यक्षेत्र में आप अपनी उर्जा का पूरा इस्तेमाल करेंगे और धीरे-धीरे उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। संतान का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है वैसे आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी और जो लोग कंपीटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। यदि वे पढ़ाई पर फोकस करेंगे तो उनका एग्जाम में सफलता मिल सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी तीर्थ स्थल पर भी जा सकते हैं। Astro. K.K. Bhardwaj: मीन राशि का आज का राशिफल (13 अगस्त, 2018) आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत मज़े करने वाले हैं। भाग्यांक: 5 Astro. K. K. Bhardwaj Contact. 8755724102, 9457994882, 9149173980 Fecebook. Astro K K Bhardwaj Twitter. @KushalS27617683 YouTube. https://www.youtube.com/channel/UCdtgCJ2jSICoEBUuXaBTObQ E-mail. shribhriguastrologycenter@gmail.com astrokkbhardwaj@gmail.com Advertisements Report this ad Report this ad Share this: TwitterFacebookGoogle Related अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है।… दैनिक पंचांग 07/08/2018 🚩श्री गणेशाय नम:🚩 ।। ॐ… Author: shribhriguastrologycenter ज्योतिषाचार्य,, जन्म कुंडली विशेषज्ञ View all posts by shribhriguastrologycenter Author shribhriguastrologycenterPosted on August 13, 2018 Leave a Reply Your email address will not be published. Required fields are marked * COMMENT NAME * EMAIL * WEBSITE Notify me of new comments via email. Post navigation PREVIOUS Previous post:Previous Post RECENT POSTS साप्ताहिक राशिफल August 13, 2018 (no title) August 13, 2018 (no title) August 8, 2018 दैनिक पंचांग 08/08/2018 August 7, 2018 दैनिक पंचांग 07/08/2018 August 6, 2018 Advertisements Report this ad आप सभी का हार्दिक स्वागत किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु एवं ज्योतिष सहायता हेतु अवश्य सम्पर्क करें।।

भारत फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक को गोली मार अपराधियों ने लूटे डेढ़ रुपए।

सरस् संगम बेतिया (कार्यलय) रिपोर्ट- मंगलवार को दिन-दहाड़े भारत फाइनेंस लिमिटेड कंपनी चनपटिया शाखा के प्रबंधन मिंटू कुमार को गोली मार अपराधियों ने रुपये से भरा हुआ बैग लूट लिया। बैग में ढेड़ लाख की राशि थी।जख्मी प्रबंधक मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना के प्रताप पट्टी निवासी हैं । मिंटू कुमार को गोली दाहिने जांघ में लगी है।लूटकांड को अंजाम अपराधियों ने गोपालपुर थाना के सरगटिया रानी नगर के समीप दी।लूटकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। जख्मी हालत में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को ग्रामीणों ने इलाज के लिए आगे आए।उसके जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिये पटना रेफर कर दिया।वही सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया गया है।बताया जाता है कि भारत फाइनेंस लिमिटेड चनपटिया शाखा के प्रबंधक मैनेजर मिंटू कुमार जगन्नाथपुर गाँव से पैसे वसूल कर लौट रहा थे। जो पैसा वसूला गया था।रुपयों को बैग में रखा था।जैसे ही वह सरगटिया बैरटिया के बीच रानीपुर नहर के समीप पहुंचे, तभी पीछे से सफेद रंग के अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधी आये।आते ही अपराधियों ने मिंटू कुमार को गोली मार दी ।और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गये।

धनहा थान क्षेत्र के कठहा दौनाहा के राम जानकी मंदिर असामाजिक तत्वों का दूसरी बार हुआ शिकार।

सरस् संगम बगहा (कार्यलय) धनहा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- धनहा थाना क्षेत्र के दौनाहा गांव में राधा कृष्ण मंदिर की जमीन को गलत तरीके से रजिस्ट्री कराने को लेकर मंगलवार की सुबह में लोगों ने जमकर हंगामा एवं विरोध किया। मंदिर परिसर में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण एवं आम जनता पुजारी और जमीन रजिस्ट्री कराने वाले को ग्रामीण को सामने बुलाने पर अडीग थे। करीब दो से तीन घंटे तक मंदिर परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।अंत मे उस मंदिर के पुजारी सामने आए। लेकिन जिस ग्रामीण ने पुजारी को बहला फुसला कर जमीन रजिस्ट्री करा लियाथा।वह उस मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर उस गांव के लोगों में बहुत ज्यादा आक्रोश का माहौल था। आपको बताते चले कि मंदिर के पुजारी को बहला फुसलाकर और लालच देकर लगभग 6 विघा 3 कट्ठा 17 धुर भूमि रजिस्ट्री कराने का मामला है। उक्त स्थान पर वाल्मीकि नगर विधायक प्रत्याशी श्री धनंजय पांडेय, एवं आम ग्रामीण जनता एवम समाजसेवी पहवारी यादव ,राजवंशी यादव ,मुरारी निषाद ,संजय मिश्रा ,पितांबर ठाकुर, पंडित अवध किशोर मिश्रा, इंद्रासन कुशवाहा, रामबालक कुशवाहा, शंभू निषाद, कैलाश साह ने बताया कि दौनाहा में राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित है। जो जिसका पुजारी पहले राम अवध दास हुआ करते थे। रामअवध दास अपने मरने से पहले उक्त मंदिर के महंत के रूप में मोहन दास को घोषित कर दिया था। एक सप्ताह पूर्व रामजतन दास को बहला फुसला कर भितहा थाना के लक्ष्मीपुर निवासी मनोज सिंह ने मंदिर की जमीन को अपने नाम से रजिस्ट्री करा लिए। पुजारी भी लालच में आकर अपने धर्म को भूलते हुए,रजिस्ट्री कर दिए। उक्त वीडियो वायरल के द्वारा गांव के लोगों को इस धोखाधड़ी की सूचना मिली ।तो लोग आक्रोश होकर मंदिर में हंगामा करने लगे। ग्रामीणों द्वारा ये कहा गया कि प्रशासनिक द्वारा करवाई नही हुई।तो इसके विरुद्ध तेज आंदोलन दर्ज किया जएगा।

2 लीटर चुलाई के शराब के साथ एक ग्रिफ्तार।

सरस् संगम से पिंटू कुमार की रिपोर्ट- बगहा पुलिस जिला बथवरिया थाना् की पुलिस 2 लीटर चुलाई के शराब के साथ एक कारोबारी को ग्रिफ्तार किया। वही बथवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पूर्वी लगुनाहा गांव के बृजेश ठाकुर को 2 लीटर चुलाई के शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बिहार मधनिषेद उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत कांड संख्या 185/18 दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायिक हिरासत बेतिया जेल भेज दिया गया।

फरार चल रहा गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सरस् संगम से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा आरक्षी अधीक्षक के निर्देशानुसार, फरार हुए गांजा तस्कर को चौतरवा थाना की पुलिस ने थाना अध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर रतवल गांव के पास से ग्रिफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 70 किलो गांजे के साथ धर्मकता चौक से चार तस्करों में से तीन तस्कर को पुलिस ने ग्रिफ्तार किया था।और एक तस्कर फरार हो गया था। जिसमे तीन तस्करो की निशानदेही के दौरान चौथा तस्कर राजू कुमार ठाकुर को रविवार को रतवल गांव के पास से ग्रिफ्तार कर, कांड संख्या 183/18 दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर चारो तस्करो को न्यायिक हिरासत बेतिया जेल भेज दिया गया।

चार बोरा गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा चौतरवा पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- बगहा आरक्षी अधीक्षक अरविन्द प्रसाद के निर्देशानुसार चौतरवा थाना अध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के धर्मकता चौक के पास सघन वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार आदमी गाजे के साथ आ रहे थे। गाड़ी रोकने के क्रम में एक भागने में सफल रहा और तीन तस्कर पकड़े गए । शराबबंदी के बाद नशे के रूप में गांजे का उपयोग बढ़ा है। नेपाल से गांजा लाकर बिहार के विभिन्न जिले में सप्लाई करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तीन तस्कर गिरफ्तार तस्करों के पास से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने दो बाइक भी जब्त किया है। एसपी अरविन्द प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। कि दो बाइक पर चार बोरी में भर कर गांजे का खेप नेपाल के रास्ते इंडिया में प्रवेश कराया गया है। नकटियागंज में इस गांजे के खेप की सप्लाई देनी है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान धनहा थाना क्षेत्र के मुसहरी बिन टोली गांव निवासी गुलाब गद्दी-सराजुल गद्दी एवं रमेश कुशवाहा के रुप में की गई है। ये तीनों पहले से ही इस तरह के कारोबार में संलिप्त थे। पूछताछ के दौरान बताया कि नेपाल से गांजे की खेप लेकर बिहार व उत्तरप्रदेश में सप्लाई करते हैं। गिरफ्तार तस्करों में इस कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी है। जिसका गहन जाँच कर सत्यापन किया जा रहा है। फरार गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

शराब पीकर आए पति ने पत्नी पर की जानलेवा हमला।

सरस संगम बगहा (कार्यालय )रामनगर बगहा ।थाना क्षेत्र के सिंगरी ठूठी गावँ में शराब के नशे में पति ने ससुराल में ही पत्नी पर चाकू से जानलेवा रूख अख्तियार कर लिया। घायल महिला का इलाज रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।उसी दौरान अपनी बहन को बचाने आए साले को भी आरोपी बहुत मारा। यह घटना रविवार की सुबह की है। वही गाँव के निवासी खोभारी चौधरी की पुत्री सुनीता देवी जिनकी उम्र 23 अपने ससुराल उत्तर प्रदेश के पनिअहवा बैँरिया स्थान से घर आई हुई है। जो कुछ दिनों से अपने घर पर ही है। रविवार को उसका पति सरोज सहनी अपने ससुराल आया। जहां थोड़ी सी बात पर उसकी पत्नी से कहा सुनी हो गई। उसी बात के दौरान उसने चाकू निकाल लिया ।और पत्नी पर हमला बोल दिया। चाकू से चेहरे पर कई जख्म हो गए। इसी दौरान साला देवेन्द्र कुमार अपनी बहन को बचाने आया। तो पति ने उसके साथ भी मारपीट की। किसी तरह ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे काबू में किया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसआइ एके शाही ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक सुशांत पांडेय ने बताया कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। जख्मी महिला का कहना है कि आरोपी पति शराब के नशे में हरदम मारपीट करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुनिया की राजनीति में पहला ऐसा जोड़ा है ।जो दो सगे भाइयों का जिन्होंने राजनीति जगत में एक अलग ही अपना सिक्का जमा रखा है।

सरस् संगम(कार्यलय)उतर प्रदेश गोरखपुर,संतकबीरनगर अजीत कुमार इंडियन की रिपोर्ट- दो सगे भाइयों के बीच बफादारी की फिल्में खूब देखी होंगी मगर हकीकत देखना हो तो मुलायम-शिवपाल के किस्से अजर अमर है जब जी चाहना देख ओर सुन लेना। जहाँ एक भाई अखाड़े में खड़ा ताल ठोक रहा था । वही दूसरी ओर छोटा भाई साइकिल के हैंडल को थामे खड़ा भाई का हौसला बढ़ा रहा था, खेत ,खलिहान,गली, गलियारों में साइकिल पर सवार बड़ा भाई छोटा पीछे केरियल पर बैठकर भाई के ही नाम के नारे लगता हुआ मानो गांवों व कस्बों के गरीब- मजदूर, लाचार -असहाय को ये संदेश सुना रहे थे। कि अब तुम्हारा नेता पैदा हो गया है जो तुम्हारे लिए लड़े ओर मरेगा.....तुम्हारे लिए हर सम्भव प्रयास करके इस देश की भृष्ट सरकारों से तुम्हें न्याय दिलवाएगा। ये सुनकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आयी और नेता जी को कंधे पर बिठाकर गरीब किसान के बेटे को अपना नेता अपना मसीहा अपना हमदर्द चुन लिया। तभी न जाने कितनों की निगाहों में नेता जी खटक गए और उनको निशाना बना लिया......आखिर कैसे कोई उनका कुछ बिगाड़ पाता जिसके पास शिवपाल नाम का छोटा भाई भी हो...........वो भाई जिसने नेता जी को पिता कि तरह पूजा और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर हालत में बुरे से बुरे पलों में बड़ी ही हिम्मत और साहस के साथ नेता जी को बड़ी से बड़ी विवादित मंचो से भाषण करवा दिए। जब नेता जी विधानसभा ओर लोकसभा में विपक्षियों पर गरज रहे थे उस वक्त उनका छोटा भाई शिवपाल उनकी दी हुई जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए चिलचिलाती हुई धूप में खून पसीना बहाकर पार्टी को मजबूत कर रहे थे। जो मुलायम ने कहाँ वो शिवपाल ने मान लिया वो प्यार वो मोह्हबत शायद कभी राजनीतिक जगत में दोवारा देखने को मिले।दोनों भाईयों की मेहनत संघर्ष और लगन ने पार्टी आज एक देश व दुनिया की राजनीतिक पार्टी में एक विशेष सम्मान और अदब का स्थान दिलाया है। मुझे गौरव मेहसूस होता है कि मैं उस पार्टी उस विचारधारा उस समाजवादी उन दो भाइयों के द्वारा खून पसीने से सींची पार्टी का एक मामूली सा हिस्सा हूँ । इतना ही कहूँगा वरना इनके लिए जो भी लिखों वो कम है।। *अजीत कुमार इंडियन*

फर्जी न्यूज़ चैनल का हेड बन करता था। शादी हुआ गिरफ्तार।

सरस् संगम (कार्यलय)नई दिल्ली नोएडा की सेक्टर से -24 थाना की पुलिस ने कई राज्यों की पुलिस के लिए सरदर्द बने लुटेरे दूल्हे और उसकी कथित बहन को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित अगल-अलग शहर में मेट्रिमोनियल साइट से नंबर लेकर लड़कियों को शादी के झांसे में फंसाकर करोड़ों रुपये ठग चुके हैं। आरोपित दूल्हा लड़कियों को बताता था कि वह एक न्यूज चैनल का डायरेक्टर है। और उसकी सैलरी में 20 लाख रुपये प्रतिमाह है। साथ ही, उसकी कथित बहन खुद को कैंसर का मरीज बताते हुए भाई के लिए लड़कियों को शादी के लिए तैयार करती थी। आरोप है ।कि वे अप्रैल 2017 में दिल्ली की एक नर्स से नोएडा में 40 लाख रुपये ठगी कर फरार हो गया था। वैसे आरोपी 24 थाना क्षेत्र में ये सब फर्जी काम करता था।जिसमे इसके नाम पर 24 थाना में केस दर्ज था। इस कार्य मे इसकी बहन भी संलिप्त रहती थीं।

भितहा प्रखंड के प्रखंड प्रमुख चुनाव में खूब लगे प्रशासन के विरुद्ध नारे

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा कृष्ण कुमार पांडे की रिपोर्ट बगहा पुलिस जिला अनुमंडल के भितहां प्रखंड में प्रमुख पद के लिए चुनाव के पूर्व शुक्रवार को जोरदार हंगामा हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम घनश्याम मीना की मौजूदगी में चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के उपरांत प्रखंड परिसर में वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ ¨रिंकू सिंह की गाड़ी पहुंचते ही । पूर्व प्रमुख प्रियंका देवी के समर्थकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। समर्थकों ने विधायक और बीडीओ दिनेश कुमार सिंह के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हंगामे के दौरान प्रखंड परिसर में तैनात पुलिस बल सजग रही।और sdpo संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। हंगामे के बीच चुनाव प्रक्रिया जारी रही। सर्व सम्मति से मतदान हुआ। जिसमें कमरून नेशा ने प्रियंका देवी को एक मत से हराकर प्रमुख की कुर्सी पर काबिज हो गईं। SDM श्री घनश्याम मीणा ने बताया कि कमरून नेशा को 05 और प्रियंका देवी को 04 मत मिले। प्रखंड परिसर में हंगामा करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व प्रमुख प्रियंका देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद निर्वाचन आयोग ने 17 अगस्त को चुनाव की तिथि तय की थी। चुनावी प्रक्रिया अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई। निर्वाचन तय होने के बाद SDM सह आरओ ने विजयी कमरून नेशा को प्रमाणपत्र दे दिया। चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक सह जिला के भूअर्जन पदाधिकारी कपिलेश्वर मंडल भी मौजूद थे।

नरकटियागंज प्रखंड के चमुआ पंचायत के वार्ड नंबर 8 में जला ट्रांसफार्मर।

सरस् संगम (कार्यलय) नरकटियागंज विवेक कुमार पांडे की रिपोर्ट - नरकटियागंज प्रखंड के चमुआ पंचायत में के पांडे टोला वार्ड नंबर 08 में ट्रांसफार्मर जल चुका है जिसे उक्त ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एसडीओ का आवेदन देकर इसकी सूचना दिया । सूचना के बावजूद विभाग की ओर से अभी तक ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कोई सूचना नहीं मिला। जिससे विधुत विभाग की लापरवाही के ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। भीषण गर्मी की वजह से वहाँ के लोगों को 4दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की लापरवाही के वजह से विधुत ट्रांसफार्मर जल गया है विभाग के sdo और excutive को कई बार फ़ोन से बताया गया है ।अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया जिसके कारण इस गर्मी मे उपभोक्ता परेशान है।

रोड एक्सीडेंट में जीजा की मौत और साल हुआ जख्मी।

सरस् संगम (कार्यलय) बेतिया से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- लौरिया मुख्य चौक के समीप हुई सड़क दुर्घटना के दौरान बहनोई की मौत हो गयी। जबकि साला गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मृतक सिकटा थाना के सतवरिया गाँव के निवासी पलटन मांझी का पुत्र सिकंदर मांझी बताया जा रहा है जबकि गंभीर रूप से जख्मी मुफस्सिल थाना के बरवत पसराइन निवासी स्व.सिपाही मांझी का पुत्र विलास मांझी बताया जा रहा है. जख्मी को लोगों ने दोनों को जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टराें ने बहनोई सिकंदर मांझी को मृत घोषित कर दिया. जबकि साला विलासा मांझी की हालत नाजुक बनी हुई है. विलास मांझी अपने बहनोई सिकंदर मांझी के साथ नरकटियागंज अपने ससुराल गया हुआ था. सिकंदर अपने साले विलास के साथ बाइक से बेतिया बरवत बसराइन लौट रहा था. जैसे ही दोनों लौरिया चौक के समीप पहुंचे. तभी तेज गति से आ रही किसी वाहन ने अज्ञात ठोकर मार दी व चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने सिकंदर को मृत घोषित कर दिया. वहीं विलास की हालत नाजुक बनी हुई है. विलास की शादी इसी वर्ष हुई थी. जबकि सिकंदर की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी. छह वर्षीय बालक गंभीर: बेतिया. ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छह साल का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला निवासी रंजन कुमार मिश्र का छह वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार रतनमाला चौक से घर जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही गांव वालों ने ट्रैक्टर और चालक को अपने कब्जे में लिया।

उत्तर पर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भाजपाइयों ने किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का शोक व्यक्त।

सरस् संगम (कार्यलय)उत्तर प्रदेश महराजगंज महाराजगज 16 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन की सूचना मिलते ही भाजपाईयो में गहरा शोक व्याप्त हो गया। अपने नेता को खोने का गम भाजपाईयो में साफ दिख रहा था। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व सांसद पंकज चौधरी , भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने अश्रुपूरित नेत्र लेकर अटल जी को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रख कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की आत्मा की शांति के लिऐ प्रार्थना की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहाकि एक युग का अंत हो गया । उनके निधन से हम सबको गहरा दुख हुआ है। पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। सांसद पंकज चौधरी ने रुंधे गले से कहाकि उनके कद का नेता दुनिया मे नही था। उन्होंने कहाकि विशाल हृदय वाले अटल जी सदन में रहते हुए कभी किसी पर व्यक्तिगत आरोप नही लगाया। और न ही किसी के आरोप का जवाब ही दिया । अटल जी वैश्विक नेता थे। उनकी कार्यशैली ऐसे थी जिससे विपक्षी भी उनके कायल थे। उनके मुंह से निकला वाक्य जब उनकी सरकार एक वोट से गिर गई थी उन्होंने सदन में कहा था कि आज एक वोट के कारण सरकार नही बन रही है बाज़ार में माल भी है और खरीददार भी है ,एक दिन आएगा जब पूरा देश ही भगवा होगा। आज उनकी वह बात सत्य हुई। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहाकि अटल जी जैसा चिंतक विचारक नही रहा। उनके निधन ने हम सबको स्तब्ध किया है।विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहाकि अटल जी भारत की राजनीति के ध्रुव तारे के समान थे। विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहाकि देश ने एक महान नेता , महान चिंतक खो दिया। देश ही नही विश्व के नेता को हम सबने खो दिया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने रुंधे गले से कहाकि अटल जी बेवाक वाणी के धनी थे। उनके निधन से जो क्षति हुई है उसकी भरपाई नही हो सकती। श्रद्धांजलि सभा मे पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, अंगद गुप्ता , उमापति मिश्र , मधुर सिंह, महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, परदेसी रविदास, जिला मंत्री प्रदीप सिंह, बावहवहु लाल चौरड़िया, संजय पांडे, मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंदर चौहान, राम कोमल चौधरी, , दीपक चौधरी, राजेश याफव ,नन्हे सिंह अजय पटेल, सहित तमाम जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शोक सभा मे उपस्थित रहे।
रामनगर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 72 वा स्वतंत्रता दिवस । बाबुसाहब पंडित की रिपोर्ट रामनगर ( सरस संगम) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ब्यवसाई संघ भगत सिंह चौक, प्रखंड कार्यालय में प्रखण्ड प्रमुख निर्मला देवी ने किया झंडोत्तोलन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चंद्रभूषण प्रसाद ने फहराया झण्डा , वही रामनगर थाने में भी पूरे जोश जुनून के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणधीर सिंह, थानाध्यक्ष सह निरीक्षक राजीव कुमार ,एस0आई0 अरविन्द कुमार , आर0 के0 सिंह, राजीव रंजन सिंह, फैशल अहमद, ओमप्रकाश,लखनलाल यादव, पुलिस बल ,महिला पुलिस बल समेत जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रीय झण्डे को सलामी दी गई ।साथ ही ज0 द0यू0 कार्यालय ब्लॉक रोड में प्रखण्ड अध्यक्ष शेख हशमुद्दीन के अध्यक्षता में झण्डा फहरा कर 72 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ।मौके पर श्रमिक प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह, तकनीकी प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, ज0द0यू0 जिला प्रवक्ता नंदकिशोर राम, मो0 सलाहुद्दीन, उप मुख्य पार्षद पूनम द्विवेदी, विश्वनाथ पटेल ,सुभाष कुशवाहा, राजेश्वर चौरसिया, हीरा साह, लालबाबू पटेल, राजेश्वर पटेल, प्रेम सिंह, मो0 औरंगजेब, डॉ0 के0 के0 पाण्डेय, इसराफिल, मुन्नीणेशा आदि रहे सामिल ।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अब इस दुनिया मे नही रहे।अटल काम के लिये जाने जाते थे।वे अपने देश के लिए एवं देश सेवा में सर्वस्व त्याग देने वाले भारत मे के सच्चे सपूत थे। लेकिन अटल जी सदैव हमारी यादो में रहेंगे। (सरस् संगम की पूरी टीम की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी को भावभिहीन श्रधांजलि अर्पित करता है।)

श्री अटल बिहारी वाजपेई का हाल-चाल लेने पहुंच रहे हैं नेता एम्स के आसपास भारी जाम।

सरस् संगम(कार्यलय)दिल्ली पिन्टू कुमार की रिपोर्ट- पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजेपयी का हालचाल लेने पहुंच रहे नेता, AIIMS के आसपास भारी जाम।एम्स की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि पूर्व प्रधानमंत्री की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। 11 जून से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बेहद गंभीर बनी है। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस बीच टल बिहारी वाजपेयी का हालचाल लेने वालों का तांता लगा हुआ है। यही वजह है कि एम्स आने-जाने वाले सभी रास्ते भारी जाम की चपेट है।खासकर एम्स के आसपास आइएनए मार्केट, साउथ एक्स, मोती बाग, सरोजनी नगर, धौला कुंआ से एम्स की और जाने वाले रास्तों पर भारी जाम की स्थिति है। वहीं, दिल्ली पुलिस के यातायात विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि वाहन चालक मूलचंद के रास्ते का इस्तेमाल नहीं करें। पुलिस के मुताबिक, एम्स में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी को देखने के लिए भाजपा के शीर्ष नेता व केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं, जिसके कारण सुरक्षा कर्मिओ को खासी मसक्कत करनी पड़ रही है। बीच-बीच में एम्स के बाहर जाम लग रहा है। नेताओं का हालचाल जानने के लिए आना-जाना जारी लाल कृष्‍ण आडवाणी, भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह, विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को एम्‍स पहुंचकर वाजपेयी का हालचाल जाना। इस कड़ी में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी भी एम्‍स पहुंचीं।बृहस्पतिवार को एम्स की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें जानकारी दी गई है कि पूर्व प्रधानमंत्री की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है, उनकी हालत अभी नाजुक है और वे लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर हैं। वाजपेयी को सांस लेने में परेशानी, यूरीन व किडनी में संक्रमण होने के कारण 11 जून को एम्स में भर्ती किया गया था। अटलजी के करीबी रिश्‍तेदारों को एम्‍स बुला लिया गया है। भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं।बता दें कि लंबे समय से एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देखने के लिए पिछले सप्ताह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ गृहमंत्री राजनाथ भी एम्स पहुंचे थे।

गौतमबुद्ध सेतू पुल धनहा के एक नम्बर पायाके साइड में सेमरबारी दुर्गा मंदिर पर कटाव जारी।

बगहा(कार्यलय) गौतमबुद्ध सेतु धनहा के एक नंबर पाया के डाउन साइड में सेमरबारी दुर्गा मंदिर के समीप पीपी तटबंध के गाइड बांध के पास कटाव हो रही है। गंडक नदी का कटाव तेज होने के कारण सेमरवारी गांव के किसानों का दर्जनों एकड़ जमीन नदी में विलुप्त हो गया है। नदी लगातारअपनी कटावतेज कर रही है। जिससे सेमरबारी गाइड बांध पर भी खतरा मंडराने लगा है। नदी के कटाव के रुद्र रूप को देखकर के सेमरबारी के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण संतोष यादव, कन्हैया प्रसाद, जनार्दन यादव भोला पांडेय ने बताया कि दो दिन से नदी का कटाव जारी है। अभी तक नदी कई किसानों के जमीन को काट चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि दुलारी प्वाइंट से अप साइड में किसानों की खेती वाली जमीन जिसमें गन्ना एवं धान की फसल लहलहा रहा था। उक्त जमीन पर नदी लगातार कटाव कर रही है। लेकिन ¨सचाई विभाग द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार अगर इस प्वाइंट पर कटाव रोधी कार्य नही कराया गया तो गाइड बांध को आसानी से नदी निगल सकती है। पक्का गाइड बांध निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें।वहीं सिचाई विभाग के अभियंता दुलारी प्वाइंट के ठोकर पर कैम्प किये हुए है। मात्र 500 मीटर अप साइड में नदी में बैंक रो¨लग होने के कारण खेती युक्त जमीन को नदी काट रही है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रखंड प्रशासन को दिया। जहां सूचना के आलोक में मौके पर पहुचे अंचल निरीक्षक बिजय किशोर राव ने बताया कि नदी में बैक रो¨लग होने के कारण किसानों की जमीन काट रही है। गाइड बांध पर फिलहाल कोई खतरा नही है। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट अंचलाधिकारी को दिया जा रहा है।

बिहार में मचा हड़कंप अब हाजीपुर के शेल्टर होम में सामने आया यौन शोषण मामला ,मामले का आरोपी गिरफ्तार।

सरस् संगम (कार्यलय)पटना बिहार के शेल्टर होम में एक के बाद एक यौन शोषण के मामले सामने आने से हर ओर हड़कंप मचा हुआ है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम, पटना के आसरा होम के बाद ताजा मामला हाजीपुर के शेल्टर होम का है। यहां पुलिस ने अल्पवास गृह के प्रमुख कार्यकर्ता मनमोहन प्रसाद को शेल्टर होम की लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। 20 जुलाई को शेल्टर होम की लड़कियों द्वारा मनमोहन पर लगाए गए आरोप पुलिस की जांच में सही पाए गए। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया। डीएम राजीव रोशन के आदेश के बादआरोपी के खिलफ एफआईआर हाजीपुर दर्ज की गई। युवतियों की शिकायत के अनुसार, मनमोहन अक्सर शेल्टर होम आता था और लड़कियों के साथ जबरन अश्लील हरकतें करता था। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के नाम पर वह शेल्टर होम आकर लड़कियों से पीठ, पैर और बांहों की मसाज करने को कहा था। पुलिस सूत्र ने बताया, अगर लड़कियां इसके खिलाफ किसी से शिकायत की कोशिश करतीं तो वह उन्हें मारता-पीटता था। हाजीपुर जिला मैजिस्ट्रेट सर्व नारायण यादव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिहार के 14 और शेल्टर होम दरिंदगी के अड्डे बता दें कि टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) ने अपनी रिपोर्ट में बिहार के 14 शेल्टर होम में आश्रय लेने वाली लड़कियों और लड़कों के साथ यौन उत्पीड़न और मार-पिटाई की बात कही थी। सभी 110 शेल्टर होम के 100 पेज की ऑडिट रिपोर्ट में टीआईएसएस ने खासकर मोतिहारी, मुंगेर, गया, अररिया और पटना के शेल्टर होम में बदसलूकी का खास जिक्र किया था। संवाद के अनुसार, 14 शेल्टर होम में हमें प्लास्टिक बॉटल में पेशाब मिला, क्योंकि रात में बच्चों को ताले में बंद कर दिया जाता था। मोतिहारी में लोगों को मोटे पाइप से पीटा गया। मुंगेर में बच्चों को जेल जैसे रखा गया। गया में बच्चियों से अश्लील बातें लिखवाई गईं। अररिया में बच्चों को पुलिसवालों ने पीटा। पटना में दवाएं और कपड़ों का अभाव था।

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की हालत नाजुक एम्स में भर्ती।

सरस् संगम (कार्यलय)दिल्ली दिल्ली -स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने गुरुवार सुबह एक बयान जारी कर कहा है । कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाज़ुक बनी हुई है ।और उनके तबियत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सुबह 11 बजे के क़रीब एम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनकी तबीयत को अभी भी चिंताजनक बताया।एम्स ने अपने बयान में कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत अभी भी नाज़ुक है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है.। इमेज कॉपीरइटAIIMS बुधवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी को देखने के लिए एम्स गए थे। उसके बाद से लगातार एक-एक कर कई बड़े नेता एम्स पहुंच रहे हैं.वाजपेयी बीते 9 हफ्तों से एम्स में भर्ती हैं. वे 93 वर्ष के हैं.इमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES आपको ये भी रोचक लगेगा आँखों देखी: पटना के शेल्टर होम के भीतर का डरावना सच शवों के साथ एकांत का शौक रखने वाला यह तानाशाह आम आदमी पार्टी में बार-बार इस्तीफ़े क्यों होते हैं? वो 26 सेकंड और केरल में छा गए बिहार के कन्हैया उन्हें इसी वर्ष जून में किडनी में संक्रमण और कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से एम्स में भर्ती कराया गया था.भाजपा के संस्थापकों में शामिल अटल तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं. उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है. सांसद से प्रधानमंत्री तक इमेज कॉपीरइटGETTY IMAGESअटल बिहारी वाजपेयी नौ बार लोकसभा के लिए चुने गए. वे दूसरी लोकसभा से तेरहवीं लोकसभा तक सांसद रहे. बीच में कुछ लोकसभाओं से उनकी अनुपस्थिति रही. ख़ासतौर से वर्ष 1984 में जब वो ग्वालियर में कांग्रेस के माधवराव सिंधिया के हाथों पराजित हुए थे.वे वर्ष 1962 से 1967 और 1986 में राज्यसभा के सदस्य भी रहे. 16 मई 1996 को अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार प्रधानमंत्री बने.लेकिन लोकसभा में बहुमत साबित न कर पाने की वजह से 31 मई 1996 को उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा. इसके बाद वर्ष 1998 तक लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे.वर्ष 1998 के आमचुनावों में सहयोगी पार्टियों के साथ उन्होंने लोकसभा में अपने गठबंधन का बहुमत साबित किया और इस तरह एक बार फिर प्रधानमंत्री बने.लेकिन एआईएडीएमके द्वारा गठबंधन से समर्थन वापस लेने के बाद उनकी सरकार गिर गई और एक बार फिर आम चुनाव हुए.।वर्ष 1999 में हुए चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साझा घोषणापत्र पर लड़े गए और इन चुनावों में वाजपेयी के नेतृत्व को एक प्रमुख मुद्दा बनाया गया था।तब गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ और वाजपेयी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी।एक दशक से अटल बिहारी वाजपेयी का एकांतवास वाजपेयी ने जब नेहरू की तस्वीर मंगवाई।
*सरस संगम* बगहा से चंदन कुमार की रिपोर्ट

72 वां स्वतंत्रता दिवस झंडा रोहण किया गया

रमा टेक्निकल डिग्री कालेज पाठक मार्केट के प्रांगण में  72 वां स्वतंत्रता दिवस झंडा रोहण कर देश के अमर सहिदो को सलामी देते हुए नम आंखो से श्रद्धांजली अर्पित किया गया।।

प0च0 बगहा :- रमा टेक्निकल कॉलेज में झंडा रोहण किया गया।। रमा टेक्निकल के संपादक मिथिलेश मणि त्रिपाठी जी ने 
ध्वज रोहण करते हुए वीर सहीदो  को सलाम किए ।
ध्वज रोहण के बाद सभी ने राष्ट्र गान राष्ट्र गीत गाया 
राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए अमर सहीदो को नम आंखो से श्रद्धांजलि अर्पित की 

इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

सरस संगम 

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM