बगहा तिरुपति शुगर्स लिमिटेड द्वारा रतवल में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन गन्ना प्रजातियों की बुआई ट्रैंच विधि से करने की जानकारी दी गई।

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- चौतरवा।गुरुवार बगहा तिरुपति शुगर्स मिल के तरफ से रतवल मलंग बाबा स्थान परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ।वही बगहा मिल (ADM) अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किसानों का अभिवादन किया। उन्होंने चीनी मिल की ओर से किसानों को बताया कि वैज्ञानिक तरीके से की जा रही उत्तम तकनीक से लाभान्वित होने की सलाह दी। (केन मैनेजर) कृपा शंकर तिवारी किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि ने गन्ने की यांत्रिक खेती और गन्ना विकास के लिए किए उत्तम किस्म का बीज और रासायिनक खादों का प्रयोग करे ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो,और गन्ना बुआई की आधुनिक तकनीक से अवगत कराते हुए किसानों को गन्ने उन्नतशील प्रजातियों की जानकारी दी। कृषक गोष्ठी में गन्ने की फसल में लगने वाले रोग, कीटों और बीमारियों की पहचान, कृषि उत्पादों, कृषि यंत्रों का भी प्रदर्शन किया । वही मौके पर मौजूद रहे सीडीओ रामनगीना यादव, सीडीओ श्रवण यादव, सुपरवाइजर सुरेन्द्र गिरी,सुपरवाइजर विनोद प्रसाद, सुपरवाइजर सुभाष यादव एवं तमाम किसान उपस्थित रहे।

रतवल छठिया घाट बन्द पड़े डायभर्सनरतवल छठिया घाट बन्द पड़े डायभर्सन को बनाने के लिए सरपंच ने उठाया कुदाल।B

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार:- चौतरवा।ग्रामीण सामाजिक सदभावना में जब जनता के प्रति सच्ची सेवा भावना की लगन हो तो हर कार्य सम्भव हो जाता है।इन्ही तथ्यों को साबित किया चंदरपुर रतवल पंचायत के सरपंच जगरनाथ यादव ने।उन्होंने बुधवार को अपने पंचों व कुछ ग्रामीणों की मदद लेकर स्वयं रतवल छठिया घाट पर टूटे हुए डायभर्स को अपने हाथों में कुदाल लेकर बनाना शुरू कर दिया।उन्होंने बताया कि पिछले महीने भारी बारिश होने के कारण रतवल छठिया घाट पर बना डायभर्सन टूट गया था। जिसके चलते गंडक पार के चारों प्रखण्डों सहित क्षेत्रीय लोगों का आवागमन बाधित हो गया था।वही इस समस्या को लेकर सम्बंधित विभाग को अवगत भी कराया गया था।किंतु सिर्फ आश्वासन ही मिला।साथ ही उन्होंने कहा कि रतवल से रजवटिया चखनी होते हुए बगहा अनुमण्डल को जाने के लिए सबसे सुगम रास्ता यही है किंतु आवागमन बाधित होने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त होता जा रहा था। अब लोगों के सब्र का बांध टूट गया था जिसको लेकर इस टूटे हुए डायभर्सन को मरम्मत करने के लिए सरपंच को आगे आना पड़ा।जिससे इस टूटे डायभर्सन को मरम्मत कर आवागमन शुरू किया गया।अब इस रास्ते बड़े ही आसानी से दोपहिया वाहनों का आवागमन सम्भव हो पाया है।वही इस सम्बन्ध में विभाग के एक्सक्यूटिव ने बताया कि टूटे हुए डायभर्सन को बरसात में बनाया गया था किंतु तेज बारिश में पानी ओवरफ्लो होने के कारण डायभर्सन छतिग्रस्त हो गया।साथ ही उन्होंने कहा कि पन्द्रह सितम्बर के बाद उक्त डायभर्सन को पुनः मजबूती से बना दिया जायेगा जिससे लोगों का आवागमन बाधित नहीं हो।वही मरम्मती के दौरान विकाऊ यादव,बृजलाल यादव समेत दर्जनों ग्रामीण भी मौजूद रहे। को बनाने के लिए सरपंच ने उठाया कुदाल।

प्रधान प्रतिनिधि पत्रकार एवं सेक्रेटरी के मिली भगत से सरकारी धन का हो रहा बंदरबांट

सरस् संगम(कार्यलय)गोरखपुर/संतकबीरनगर से ब्यूरो रिपोर्ट:- सन्त कबीर नगर ( बघौली ) विकास खण्ड बघौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बकहा प्रधान प्रतिनिधि व पंचायत सेक्रेटरी के मिली भगत से मानक विहीन खड़ंजा मे घटिया ईंट का प्रयोग करते हुए सरकारी धन का मामला प्रकाश मे आ रहा है । बताते चले उक्त ग्राम पंचायत का प्रधान पृथ्वीपति एस सी कोटे का है जिसका प्रतिनिधित्व सम्मानित समाचार पत्र दैनिक जागरण के राकेश पाठक द्वारा किया जा रहा है । अपने पत्रकारिता के धौंस के बल पर ब्लाक स्तरीय ग्राम विकास के अधिकारियो को धौंस मे लेते हुए पंचायत निधि के पैसो को बंदरबांट किया जा रहा है । इतना ही नही ग्राम प्रधान की सूची मे प्रधान के नाम के आगे अपने मोबाइल नम्बर का अंकन करवा करके सारा गुणा गणित का खेल खेला जा रहा है जिसकी शिकायत सम्बन्धी अधिकारी के पास पहुंचने के बाद भी कोई समीचीन कार्यवाई नही की गयी । ठीक उसी कहावत को चरितार्थ करती है कि " सैंया भये कोतवाल अब डर काहे का " । क्यो कि प्रधान प्रतिनिधि पत्रकार है ।

31 अगस्त को जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। जिला नियोजनालय पश्चिमी चंपारण बेतिया के प्रांगण में 31 अगस्त 2019 को जॉब कैंप का आयोजन किया गया है। जॉब कैंप 31 अगस्त को 11:00 बजे पूर्वाहन से 4:00 अपराहन तक संचालित होना सुनिश्चित किया गया है। जॉब कैंप में आवेदक सीधे नियोजक से जॉब से संबंधित जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन व बायोडाटा जमा कर सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी मो तौसीफ क्याम द्वारा बताया गया है कि जिला नियोजनालय के प्रांगण में आयोजित जॉब कैंप में युवाओं के लिए नियोजक एसबीटी (श्रिंजल बायो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद हेतु सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। उक्त रिक्त पदों की कुल संख्या 40- 50 है। इस पद हेतु शैक्षणिक योग्यता इंटर एवं स्नातक होना अनिवार्य है। तौसीफ क्याम द्वारा बेरोजगार युवकों को आह्वान किया गया है कि वह 31 अगस्त को जिला नियोजनालय में निर्धारित जॉब कैंप में भाग लेकर रोजगार प्राप्त करें।

*स्मार्ट क्लास से लड़कियाँ होंगी स्मार्ट - विधायक विनय बिहारी*

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/लौरिया /सवांद सूत्र:- प्रखंड लौरिया। अब जमाना बदल गया है। अब के दौर में ग्लोबल का समय शुरू हो गया है। नए जमाने के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए अत्याधुनिक जानकारियां हासिल करना सबसे अधिक आवश्यक है। उक्त बातें लौरिया के बीकेजी +2 विद्यालय में स्मार्ट क्लास के उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक विनय बिहारी ने कही। इसके पूर्व विधायक के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेन्द्र झा, पूर्व प्रमुख परमानन्द ठाकुर , विद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मवीर यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव भोट चतुर्वेदी, अध्यक्ष, और डॉ अरविंद कुमार ने स्मार्ट क्लास का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा ने बताया कि आप सभी छात्राएँ स्मार्ट बनें और स्मार्ट क्लास से विषय वस्तु की जानकारियां हासिल कर अब्वल अंक पाएं। पूर्व प्रमुख श्री ठाकुर ने कहा कि समय के साथ साथ सभी को अपने मे परिवर्तन करते हुए नए समय के अनुसार ढ़ालना जरूरी हो गया है, अन्यथा आप पिछड़ सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब इस विद्यालय में स्मार्ट टीवी और पेन ड्राइव की मदद से आपसबों को शिक्षित किया जाएगा। अतएव आपसब आधुनिक शिक्षा पद्धति से रूबरू हो। प्राचार्य ने विधायक से मांग की कि विद्यालय में कॉमर्स की पढ़ाई शुरू कराने की पहल कराई जाए। यह विद्यालय हमेशा पढ़ाई के क्षेत्र में अब्वल है। इसका रिजल्ट शत प्रतिशत रहता है। विधायक ने आश्वस्त किया कि मैं इसके लिए प्रयत्न करूँगा। मौके पर शिक्षकों में हरिओम कुमार, राजीव रंजन, अन्नपूर्णा कुमारी सहित कई शिक्षिकाएं व छात्राएँ उपस्थित रही।
सरस् संगम(कार्यल)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आकर्षक अभिनय प्रस्तुति करते हुए अपनी जलवा बिखेरी कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार वंदना से शुरू किया गया विद्यालय के छात्रों में कृष्ण का अभिनय एवं छात्राओं को राधा कृष्ण ग्वाला ग्वाला के रूप में विद्यालय की शिक्षिका बहन नए तैयारी कराई आचार्य धनंजय मिश्रा ने मुख्य अतिथियों को फूल मानना देकर सम्मानित किया श्री मिश्रा ने कृष्ण रूपी सज्जा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्राओं में ज्योति कुमारी रिया कुमारी सृष्टि कुमारी सलोनी कुमारी स्वाति कुमारी समेत कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं का हौसला बुलंद करते हुए विद्यालय परिवार की तरफ पुरस्कृत किया गया आचार्य श्री मिश्रा ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं का संस्कार अनुशासन के माध्यम से बौद्धिक ज्ञान दिया जाता है वही कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक विद्यालय परिवार को कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हुए कहां की सचमुच में विद्यालय के छात्राओं ने कृष्ण सुदामा ग्वाला राधा का अभिनय प्रस्तुति की है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम ही है इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक भाई-बहन उपस्थित थे फोटो भी साथ में है
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज रिपोर्ट:- अस्पताल के विभिन्न समस्याओं को लेकर अस्पताल अधीक्षक से हुई वार्ता बेतिया जिले के सुप्रसिद्ध सदर अस्पताल में विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार के दिन अस्पताल अधीक्षक डीके सिंह से हुई वार्ता के दौरान पताल में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए पूछने पर उन्होंने बताया कि रात्रि में इमरजेंसी वार्ड के रोगियों की देखरेख के लिए कुल 4 डॉक्टरों को तैनात किया गया है वही अस्पताल के पूर्व जी पर रात्रि में कार्यरत चिकित्सकों पर आरोप है कि रेफर टू प्राइवेट हॉस्पिटल लिखा जा रहा है इस संदर्भ में डॉ डीके सिंह ने बताया कि अस्पताल के पुजी पर प्राइवेट हॉस्पिटल में जाने की बात को गलत बताया और उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी और दोषी व्यक्ति को सजा दी जाए वही नर्सों की समस्याओं को लेकर पुणे साफ शब्दों में कहा कि सदर अस्पताल में कुल 72 नर्सों की जगह शेष 24 नर्स ही कार्यरत हैं इस परिस्थिति में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं उसे भी शीघ्र दूर किया जाएगा सबसे भूत बात यह है कि अस्पताल के कर्मचारियों का उपस्थिति पंजी में कहीं भी उपस्थिति नहीं बनाई जाती है जिसे अस्पताल अधीक्षक श्री सिंह ने स्वयं स्वीकार किया वही अधीक्षक डीके सिंह ने बताया कि पूर्व से पूरे अस्पताल में खामियां हैं इसमें मेरे द्वारा प्रयास किया जा रहा है सुधार दिख रही है और सुधार हुआ भी है आगे भी मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा और अस्पताल की विधि व्यवस्था में सुधार किया जाएगा वही कर्मचारियों के वेतन के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मार्च के बाद किसी कर्मचारी को तनखा नहीं मिला है जो प्रोसेस में है 32 का समायोजन अस्पताल मैं कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मियों का समायोजन मेडिकल कॉलेज में हुआ है एवं शेष कर्मियों का समायोजन अभी बाकी है जब तक समायोजन की स्थिति सामान्य नहीं होती उनके वेतन निकासी का आदेश हो गया है
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया /मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया मोतीलाल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हमें वर्ग 9 एवं दशम की छात्र छात्राओं ने ए स्मार्ट क्लास में आधुनिक तकनीकी का ज्ञान कंप्यूटर से नोडल शिक्षक सुनीत कुमार चौबे के द्वारा सिखाया गया प्रधानाध्यापक मोहम्मद शिबली ने बताया कि स्मार्ट क्लास में 45 मिनट का विषय वार गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान अंग्रेजी एवं हिंदी व्याकरण के बारे में सिखाया जा रहा है 26 अगस्त से नियमित स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है नहीं समझने वाले छात्रों को कंप्यूटर को दोबारा रिमूवर कर बताया जाता है उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि नियमित रूप से छात्रों को विद्यालय भेजें स्मार्ट क्लास के दौरान सभी विषयों के अलग-अलग शिक्षकों द्वारा खासकर व्याकरण एवं ग्रामर पर कंप्यूटर के माध्यम से बताया गया इस मौके पर शिक्षक रमेश कुमार द्विवेदी प्रियंका राय विजेंद्र पांडे सचिंद्रराय उमेश कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे फोटो भी साथ में है
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया /मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया मोतीलाल राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हमें वर्ग 9 एवं दशम की छात्र छात्राओं ने ए स्मार्ट क्लास में आधुनिक तकनीकी का ज्ञान कंप्यूटर से नोडल शिक्षक सुनीत कुमार चौबे के द्वारा सिखाया गया प्रधानाध्यापक मोहम्मद शिबली ने बताया कि स्मार्ट क्लास में 45 मिनट का विषय वार गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान अंग्रेजी एवं हिंदी व्याकरण के बारे में सिखाया जा रहा है 26 अगस्त से नियमित स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है नहीं समझने वाले छात्रों को कंप्यूटर को दोबारा रिमूवर कर बताया जाता है उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि नियमित रूप से छात्रों को विद्यालय भेजें स्मार्ट क्लास के दौरान सभी विषयों के अलग-अलग शिक्षकों द्वारा खासकर व्याकरण एवं ग्रामर पर कंप्यूटर के माध्यम से बताया गया इस मौके पर शिक्षक रमेश कुमार द्विवेदी प्रियंका राय विजेंद्र पांडे सचिंद्रराय उमेश कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे फोटो भी साथ में है
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- सड़क की गुणवत्ता में किसी प्रकार का सुधार नहीं सभापति महोदय द्वारा बार-बार जांच कर संवेदक को सही ढंग से कार्य करने की बात कही जाती रही है पर इसका कोई असर संवेदक ऊपर होता नहीं दिख रहा है जिसका ताजा उदाहरण शहर की विभिन्न सड़कों पर पेपर ब्लॉक लगाने में देखा जा सकता है पेपर ब्लॉक का लेवल भिन्न-भिन्न जड़ों पर भिन्न भिन्न है कहीं कहीं पर तो या इतना ऊंचा है की आम आदमी को ठोकर लगने का कारण भी हो जाता है साथ ही निर्माण हो रही नहीं नालियों में का वाटर लेवल भी एक समान नहीं है इन सभी चीजों को देखने से प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं इन कार्यों में भ्रष्टाचार व्याप्त है क्वालिटी का ध्यान नहीं रखा गया मैंने पूर्व में ही कई बार अपने समाचार के माध्यम से अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिखाने की चेष्टा थी परंतु किसी भी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं गया । पिछले महिने भी रेड क्रॉस के पास बनी रोड जो की महिनो भी नही चली। आखिर आम जनता के टैक्स के पैसो के साथ ऐसा करना कहाँ तक उचित है। और ऐसे मुद्दों को उठाने वाले लोगो को आखिर किसका डर होता है की कोई पत्रकार बन्धु इस बिषय को क्यू नही उठाता ।जब कोई सरकारी निर्माण गुणवत्तापूर्ण नही होता तो जूनियर इन्जीनियर किस लालचवश इसकी अनदेखी करते है या सचमूच इसमे इनकी भुमिका होती है। आखिर इन सब बातो पर अधिकारियों का ध्यान भी नही जाता।आम जनता किसके डर से आवाज नही उठा पाटि यह भी चिन्तनीय विषय है।

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक का हुआ आयोजन। 14 सितंबर 2019 को जिला न्यायालय अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। 14 सितंबर 2019 को जिला एवं अनुमंडल न्यायालयों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु दिनांक 28/08/2019 को जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया। माननीय जिला एवं सत्र न्यायधीश द्वारा बैंकों को निर्देश दिया गया कि जहां तक संभव हो बकाया राशि को कम करें। ताकि लाभार्थी राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सके। माप तौल विभाग, श्रम विभाग द्वारा किए गए वादों में भी नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया। ताकि अभियुक्त फाइन की राशि जमा कर अपनी वाद को समाप्त कर सके। वहीं बीएसएनएल के वादों में पक्षकारों को पुलिस अधीक्षक के माध्यम से नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया। वहीं बैंक प्रबंधकों को बकाया राशि को न्यूनतम किस सीमा तक लाया जा सकता है उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ताकि लोक अदालत पीठ के न्यायधीश सूची के आधार पर अधिकतम लाभ, लाभार्थी को दिलाने का प्रयास कर सकें। वन विभाग को भी सुलहनीय वादों में फॉरेस्ट गार्ड के माध्यम से नोटिस तमिला का निर्देश दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार धीरेंद्र राजाजी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के एक ऐसी न्यायालय प्रक्रिया है, जहां पक्षकारों की सहमति से निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत द्वारा अपने मामलों का परस्पर सहमति एवं वार्ता के आधार पर वाद निष्पादन के इच्छुक व्यक्ति शीघ्र ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेतिया अनुमंडल विधिक सेवा समिति बगहा में दिनांक 14 सितंबर 2019 को होने वाला राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर व्यवहार न्यायालय में चल रहे बिजली विभाग से संबंधित केस, बीएसएनएल से संबंधित बकाया राशि, वन विभाग के केस, बाल श्रम से संबंधित एवं अन्य विभिन्न प्रकार के वाद करा सकते हैं। इस बैठक में सभी संबंधित न्यायिक पदाधिकारीगण सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

👉नया मोटर व्हीकल एक्ट- हेलमेट नहीं 👎लगाने पर अब रद्द होगा 👊लाइसेंस*

सरस् संगम(कार्यलय)दिल्ली/ग्रेटर नोएडा से डॉ उमेश छौकर की रिपोर्ट:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2019 को इस महीने की शुरुआत में दे दी। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने जैसे नियमों को सख्त और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अधिक जुर्माने का प्रस्ताव किया गया है। संसद ने इस हफ्ते की शुरुआत में इस विधेयक को मंजूरी दे दी थी। एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 को नौ अगस्त 2019 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। बता दें कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सख्त सजा होगी। इस बिल में प्रावधान है कि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट करता है, तो उसके पेरेंट्स को 3 साल तक जेल होगी। वाहन रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया जाएगा। जुर्माने की रकम भी कई गुना बढ़ाई गई है। नए कानून के तहत , आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं देने और अयोग्य होने के बावजूद गाड़ी चलाने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस नियमों का उल्लंघन करने वाले एग्रीगेटर्स पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर 1,000 से 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- टेंपो की ठोकर से 8 वर्षीय मदरसे का छात्र गंभीर रूप से जख्मी बेतिया बेतिया नरकटियागंज सड़क मार्ग पर अवस्थित कुमारबाग नहर के समीप सोमवार की देर संध्या मदरसे का एक 8 वर्षीय छात्र टेंपो की ठोकर से बाल-बाल बचा गंभीर रूप से हुआ जख्मी छात्र की पांच पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के कुमार बाग पकड़ी हार गांव निवासी रो मत उल्लाह अंसारी का 8 वर्षीय पुत्र फिरोज अंसारी के रूप में हुई है जिसे इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है परंतु इलाज कर रहे चिकित्सकों को माने तो छात्र की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने बताया कि छात्र की स्थिति गंभीर है कभी भी इसे पीएमसीएच पटना रेफर किया जा सकता है वहीं दूसरी ओर परिजनों ने बताया कि छात्र को ठोकर मार भाग रहे टेंपो चालक को स्थानीय लोगों ने टेंपो सहित पकड़ कर जनप्रिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया है चनपटिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया- जहां आज देश में राष्ट्रवाद और राष्ट्रविरोधी दो धाराएं चल रही है वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर विद्यार्थियों के बीच शिक्षा चरित्र और संस्कार के भाव को विकसित कर रहा है। इसलिए आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ रहे हैं। दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव विद्यार्थी परिषद को ही प्राप्त है, क्योंकि ज्ञान, शील और एकता इसका मूल मंत्र है उपरोक्त बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक और बिहार विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य धनरंजन कुमार गुड्डू ने कही। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्यता अभियान को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद की सदस्यता प्रभारी अंशु सिंह ने विद्यार्थी परिषद् के कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब जब देश के विश्वविद्यालयों में विध्वंस काली शक्तियों ने अपने तब तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ईट का जवाब पत्थर से देने का काम किया है हमारे लिए गौरव की बात है कि हम ऐसे राष्ट्रवादी छात्र संगठन के सदस्य हैं। उन्होंने अन्य छात्रों को भी इससे जुड़ने की अपील की। बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतिवर्ष अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान का आयोजन करता है इसी क्रम में यह आयोजन बेतिया के एमजेके कॉलेज में आयोजित इस बाबत जानकारी देते हुए किशन श्रीवास्तव ने बताया कि सिर्फ कॉलेजों ही नहीं बल्कि शहर के प्रत्येक कोचिंग संस्थान हो छात्रावासों में भी इसके लिए छात्रों से संपर्क किया जा रहा है और बड़ी संख्या में छात्र विद्यार्थी परिषद से जुड़ने को उत्साहित हैं।इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक यादव, अभय कुशवाहा, नगर मंत्री चंदन सैनी ,नगर सदस्यता प्रभारी साहेब लाल शर्मा, पूजा शर्मा,अंशु सिंह राजपूत, ओमी कुमारी ,प्रियंवदा सिंह समेत दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।

हॉस्पिटल गेट से मित्रा चौक होते हुए कोतवाली चौक तक रोड की दर्जनों अतिक्रमित सीढियां ध्वस्त*

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभरात द्वाज की रिपोर्ट:- * नगर के हॉस्पिटल गेट से मित्रा चौक होते हुए कोतवाली चौक तक रोड के दोनों तरफ की दर्जनों मकान व दुकानों की रोड व नाले के ऊपर बनीं सीढ़ियों को अभियान चला कर ध्वस्त कर दिया गया। नगर परिषद द्वारा जारी कार्रवाई के निरीक्षक में पहुंचीं नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि इस रोड में दर्जनभर से अधिक डॉक्टरों का निजी क्लिनिक व मेडिकल जांच घर होने के कारण सैकड़ों लोग रोज आते जाते हैं। सड़क व नालियों के अतिक्रमण से इस क्षेत्र की सड़क पर आना जाना मुश्किल हो रहा था। बैरिया प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगों का इस रोड में बेतहाशा अतिक्रमण से आवागमन में समस्या और आये दिन के जाम से लोग परेशान हो रहे थे। जिसको लेकर रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। स्थानीय पार्षद दीपेश सिंह ने कहा कि नप की कार्रवाई व सभापति की पहल का स्वागत होना चाहिये। महीनों पूर्व से की जा रही उनकी मांग आज पूरी हो रही है। इधर नप प्रशासन की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगने पर सभापति श्रीमती सिकारिया ने कहा कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र में किसी भी अतिक्रमण या अवैध निर्माण को छोड़ा नहीं जायेगा। कार्रवाई का संचालन नप के सफाई निरीक्षक जुलुम साह कर रहे थे।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभरात द्वाज की रिपोर्ट:- *सेविका सहायिका ने दिया एक दिवसीय धरना* बेतिया ।स्थानीय समाहरणालय के समक्ष मंगलवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन पश्चिमी चंपारण की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया ।जिसमें सेविका -सहायिका के लंबित मानदेय भुगतान अविलंब करने, वर्षों से बकाया मकान किराया का भुगतान करने ,कार्यालय में व्याप्त अनियमितता दूर करने, पर्यवेक्षिका की बहाली में सीधी भर्ती करने आदि की मांगों को शामिल किया गया। कहा गया कि सेविका सहायिका से विभाग काम तो लेता है लेकिन उनके मेहनत आना भुगतान में फिसड्डी साबित हो रहा है ।विभाग की लापरवाही इसी से उजागर हो जाती है कि विगत कई वर्षों से मकान भाड़ा का भी भुगतान नहीं हो रहा है। कार्य परियोजना में पोषाहार की राशि रहते हुए भी समय से नहीं भेजने के कारण समय से टीएचआर नहीं हो पाता है। यूनियन धरना के माध्यम से जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी से इन मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की है। संघ के संरक्षक ओमप्रकाश क्रांति ने बताया किकुछ लोभु एवं स्वार्थी तत्व जिला के सेविका सहायिका ओं को भ्रमित कर रहे हैं ।उनसे सावधान रहने की जरूरत है ।यूनियन के संघर्ष का ही देन है कि सेविका सहायिका के मानदेय एवं पोषाहार राशि में बढ़ोतरी हुई है तथा पर्यवेक्षिका की बहाली में 50% आरक्षण मिला है ।लेकिन व्यवस्था के दलाल किस्म के लोग सेविका सहायिका को यथास्थिति में रखना चाहते हैं ।जिससे सावधान रहने की जरूरत है। साथ यह भी कहां कि सहायिका के हितों के लिए समर्पित है। धरना को जिला महासचिव सुमन वर्मा, कोषाध्यक्ष रेनू देवी ,सत्येंद्र द्विवेदी, स्नेह लता ,हसीना खातून, आनंद कुमार, सीमा देवी, सीता देवी ,माला कुमारी, अजय वर्मा, शीतल ,त्रिशूल देवी, भिखारी, अपर्णा देवी, पुष्पा पांडे, ममता देवी आदि ने भी संबोधित किया तथा अध्यक्षता गोदावरी देवी ने की।

तीन दिनो  से लापता वृद्ध का शव नदी मे मिला

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया /बैरिया संवाद सूत्र:- स्थानीय थाना क्षेत्र के भितहां गांव के समीप स्थित एक  नदी से मंगलवार को एक वृद्ध चंद्रिका चौधरी का शव प्राप्त हुआ । जिसको पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेजा । थानाध्यक्ष  राणा प्रसाद ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक व्यक्ति की लाश कठैया भितहां  के  नदी में दिखाई दे रही है । जिसके बाद लाश को नदी से बाहर निकाला गया ।जिसकी पहचान भितहा निवासी चंद्रिका चौधरी के रूप में की गई । ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रिका चौधरी विकलांग थे । जो वैशाखी के सहारे चलते  थे। रविवार से वे घर नहीं आए थे । जिसकी तलाश किया जा रहा था ।  लोगों ने  यह भी बताया कि   उनके दो पुत्र हैं । जो  अपने परिवार के साथ  बाहर रहते हैं  ।   चंद्रिका चौधरी  घर पर अकेले थे ।दो दिनो से लापता होने की   सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को भी दी थी ।  ग्रामीणों की माने तो शौच के क्रम मे ही उनका पैर फिसल गया होगा ।जिससे वे डूब गए होगे । 

जेई और कॉन्टेक्ट संवेदक को घंटो बनाया बंधक ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया /नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।ए स । प्रखंड के डबरिया पंचायत स्थितउत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण मे आधार भूत संरचना विभाग के द्वारा एक करोड सात लाख की लागत से हाई स्कूल का निर्माण कराया जा रहा है ।मंगलवार को घटिया निर्माण को देख भड़के ग्रामीणो ने जेई और कॉन्टेक्ट संवेदक को बंधक बना घंटो बवाल काटा है। ग्रामीण रघुनाथ पासवान, ओमप्रकाश चौधरी, सुभाष चौधरी, अकबर मिया, लालबाबू पासवान, राजन प्रसाद, दिलीप वर्मा ,राजेश माझी, चंदन माझी, सहित दर्जनो ने बताया कि करोड़ो की लागत से आधार भूत संरचना विभाग के द्वारा हाई स्कूल का निर्माण कराया जा रहा है । घटिया सामग्री के इस्तेमाल को देख जेई इरशाद मुस्तफा के द्वारा रोक लगा दिया गया । फिर भी कॉन्टेक्ट संवेदक श्रीकांत सिंह उर्फ भगत जी मनमाने ढंग से निमार्ण कार्य को पूरा करने मे लगे है । निमार्ण कार्य मानक के अनुरूप नही किया जा रहा है । जिसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए । वही जेई इरशाद मुस्तफा ने बताया कि रोक के बावजूद संवेदक द्वारा कार्य को कराया जा रहा है । इस संबंध मे विभाग को लिखा गया है । निमार्ण कार्य मानक के अनुरूप नही है ।।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभरात द्वाज की रिपोर्ट:- मंदिर निर्माण को लेकर सदर अस्पताल जीएमसीएच में फंसा पेच बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सदर अस्पताल के प्रांगण में विगत कई वर्षों पूर्व आदर्श जांच घर के संचालक दिलदार हुसैन द्वारा निर्मित मंदिर को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण के अभिकर्ता लार्सन एंड टर्बो कंपनी द्वारा उक्त मंदिर को स्थानांतरित कर दूसरे जगह पूरा निर्माण करने को लेकर सोमवार के दिन स्थानीय लोगों एवं मंदिर के पुजारी द्वारा विरोध किया गया मंदिर के पुजारी का कहना है कि उक्त मंदिर में शिव मंदिर हनुमान मंदिर गणेश भगवान का मंदिर निर्मित है इसको किसी भी परिस्थिति में थोड़ा नहीं जाए वहीं दूसरी ओर हॉस्पिटल के दक्षिण दिशा में एक और मंदिर अवस्थित है जिसका निर्माण 1934 में भूकंप के बाद श्री राम मारवाड़ी द्वारा कराया गया था जिसका रास्ता अस्पताल प्रांगण में नहीं है उस मंदिर का सीधा रास्ता अस्पताल से दक्षिण दिशा में पशुपति नगर मोहल्ले में जाने वाली राष्ट्रीय से जुड़ा हुआ है जिसमें पशुपति नगर वार्ड नंबर 26 गली नंबर 2 के निवासी पूजा अर्चना करने हेतु मंदिर में पराया आते जाते रहते हैं इस मंदिर का अस्पताल में आने वाले रोगियों एवं उनके परिजनों से कोई संबंध नहीं है इस संदर्भ में मोहल्ले वासी चंदन कुमार दिलीप कुमार ऋषि कुमार ऋषि कुमार सुरेश कुमार त्रिपुरारी कुमार राजकुमार एवं समस्त मोहल्ले वासियों ने बताया कि किस मंदिर के की स्थिति पुराना और जर्जर है इसको मोहल्ले वासियों द्वारा मरम्मत का कार्य किया जाता रहा है मोनू मंदिरों की समस्याओं को देखते हुए स्थानीय सांसद संजय जयसवाल एसडीएम एवं अंचलाधिकारी सहित नगर थाना कटा महिला थाना एवं सशस्त्र बल के जवान की संख्या में उपस्थित होकर मामले को शांत कराया
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभरात द्वाज की रिपोर्ट:- स्थानीय गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज मैं और चक निरीक्षण में पहुंची एमसीआई की टीम बेतिया ग्वार की सुबह लगभग 9:30 बजे औचक निरीक्षण में स्थानीय गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय पहुंची तीर्थ एमसीआई की 3 सदस्य टीम टीम में डॉक्टर उज्जवल भट्टाचार्य डॉ राजेश पाठक अल्फा बीपी तेज का नाम शामिल है टीम स्वर प्रथम कालेज के प्राचार्य कार्यालय कक्ष में प्रवेश किया वहां पर आचार्य विनोद प्रसाद से कुछ क्षण बाता उपरांत टीम गारमेंट मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में संचालित ओपीजी के लगभग सभी विभाग कुर्जी काउंटर दवा वितरण काउंटर सहित रेलवे वार्ड नए और पुराने तथा प्रसूति वार्ड एवं इमरजेंसी सहित एमआरडी एक्सरे एनाटॉमी स्मार्ट हम पैथोलॉजी माइक्रोबायोलॉजी एफएमटी सहित कई विभागों का निरीक्षण करने के उपरांत वापिस लगभग 2 घंटे के बाद 3 सदस्य टीम प्राचार्य कार्यालय पहुंची जहां अब टीम अपनी रिपोर्ट बनाने में व्यस्त थी पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन यहां से जाने के बाद परिषद को सौंपा जाएगा वही टीम के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज मैं अभिकर्ता द्वारा कराए जा रहे हैं साफ-सफाई की सराहना करते हुए सफाई कर्मियों को धन्यवाद दिया
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभरात द्वाज की रिपोर्ट:- दो व्यक्तियों को दिया गया गुड सिम में रिटर्न सम्मान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को पहुंचाए थे अस्पताल !(बेतिया ब्रज भूषण कुमार) सोमवार के दिन अपर समाहर्ता कार्यालय प्रकोष्ठ में सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को निस्वार्थ भाव से चिकित्सालय पहुंचाने एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने जाने पर दो व्यक्तियों को" गुड " good samoreten " के रूप में सम्मानित किया गया !अपर समाहर्ता नंदकिशोर सा एवं जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दोनों व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ! पुरस्कार पाने वाले अजीत शर्मा पिता- मुनीलाल शर्मा ग्राम से खावना ,पोस्ट -पिपरा पकड़ी; जगदीश पासवान ,पिता -मुहर्रम पासवान थाना मुफस्सिल के नाम शामिल है !अपर समाहर्ता श्री शाह ने कहा कि "good samoreten" व्यक्ति वह होता है !जो दुर्घटना के समय पीड़ित को आपातकालीन मेडिकल या नॉन मेडिकल मदद सदभावना पूर्वक और बिना किसी पुरुस्कार की अपेक्षा के सेवा देता है! उन्होंने आगे कहा कि सहायता प्रदान करने में कतिपय कारणों से दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट लगती है या उसकी मृत्यु हो जाती है !तो "good samoreten" किसी दीवाने या आपराधिक कार्रवाई के लिए उत्तरदाई नहीं होगा! उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों की सराहना करते हुए उनका हौसला अफजाई किया !उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सड़क दुर्घटना में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए !इस दौरान उनमें किसी भी तरह की कोई पूछताछ नहीं की जाएगी तथा इस तरह के मानवता की सेवा भी की सेवा की जा सकेगी! जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव समीप सड़क दुर्घटना घटित हुई थी! जिसमें उक्त दोनों व्यक्तियों के द्वारा मानवता का परिचय देते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था !इसी के परिपेक्ष में इस "जिला सड़क सुरक्षा समिति" के द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालयों" good samoreten"सामान से प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया! जिससे आने वाले समय में ऐसी घटनाएं होंगी! तो उसमें संबंधित व्यक्ति का जीवन बच सकता है!

पुलिस को देखते ही यामाहा बाइक छोड़कर फरार हो गये युवक, बाइक व एक मोबाइल जब्त

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बानुछापर ओपी क्षेत्र के बगेलवा गांव के समीप से पुलिस की गश्ती वाहन देखते ही दो युवक यामाहा बाइक छोड़कर फरार हो गये। पुलिस बाइक के समीप से एक मोबाइल सेट्स भी बरामद की है। मामले में ओपी के सअनि ललन राम ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में कहा गया है कि सअनि ललन राम गश्ती पर थे। इसी क्रम में बेलवा गांव के समीप एक यामाहा बाइक पर सवार होकर दो युवक आ रहे थे। ज्योही उनकी नजर पुलिस पर पड़ी, दोनों बाइक छोड़कर गन्ने के खेत के तरफ फरार हो गये। पुलिस बाइक जब्त कर ली। जब बाइक के पास पुलिस पहुंची तो वहां से एक गिरा पड़ा मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। जिसमें आउडिया कंपनी का सीम लगा हुआ था। पुलिस सीम का डिटेल्स निकालने में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि बाइक चोरी का हो सकता है। --------------------------

शौच के बहाने बुलाकर ले जाने के बाद जानलेवा हमला, प्राथमिकी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक युवक को शौच के बहाने ले जाकर जानलेवा हमला किया गया। मामले में मिर्जापुर गांव निवासी झमझम महतो ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना को दिये गये आवेदन में झमझम महतो ने कहा है कि वह अपने दरवाजे पर थे। इसी क्रम में गांव के रामचंद्र मुखिया आया व बोला कि चलो सरेह में शौच क्रिया करके आते है। उसके कहने पर झमझम उसके साथ चल पड़ा। वहां पहुंचने पर चनमन मुखिया, सुखल मुखिया, मुसाफिर मुखिया, नथुनी मुखिया, राकेश मुखिया उस पर जानलेवा हमला कर दिये। लाठी व फट्‌ठा से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। साथ ही पॉकेट से 12 सौ रूपये व मोबाइल छील लिये। बाद में घायल को इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। :

क्रेडिट ऑफिसर का पीछा कर बैग छीनने का प्रयास, बाइक जब्त एक गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंश में क्रेडिट ऑफिसर का पीछा कर बैग छीनने का प्रयास किया गया। हल्ला करने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एक बदमाश को धर दबोचा।उसका बाइक भी जब्त कर लिया गया है। मामले में क्रेडिट ऑफिसर राकेश मंडलने बानुछापर ओपी में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाना को दिये गये आवेदन में क्रेडिट ऑफिसर ने कहा है कि वे दरभंगा जिले के बहरी थाना क्षेत्र केगयवाल गांव के निवासी है। जो बानुछापर हजमा टोला के बब्लू झा के मकान में रहते है तथा उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंश में क्रेडिट ऑफिसर पद पर कायश्र्रत है। वे घर से बतिया पहुंचकर बस से उतरे। फिर अपने भाड़े के आवास पर जा रहे थे। केनरा बैंक के समीप एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति उनका पीछा करने लगे। जैसे ही क्रेडिट ऑफिसर संत कबीर मार्ग स्थित मॉर्निंग बेल के पास पहुंचे कि दोनों बाइक सवार उन्हें रोक दी। मोबाइल व बैग छीनने का प्रयास करने लगे। उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गये। लोगों ने एक युवक को धर दबोचा तथा उसकी अपाची बाइक भी रोक ली। गिरफ्तार युवक की पहचान बानुछापर वार्ड पांच निवासी नीरज राम के रूप में की गई है। लोगों ने बाइक समेत आरोपी युवक को बानुछापर थाना के हवाले कर दिया।

पूर्वी चंपारण के हरसिद्ध्ी से हत्यारोपी महिला गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभरात द्वाज की रिपोर्ट:- मुफ़स्सिल पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्ध्ी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव से एक हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार की है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार महिला ललिता देवी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि 6 जुलाई 19 को थाना क्षेत्र के रामपुर बैरागी गांव में लक्ष्मी देवी नामक महिला की हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या बेलन से गला दबाकर की गई थी। इसी मामले में पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्ध्ी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव की ललिता देवी को आरोपी बनाया गया था। जिसे पुलिस रविवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर ली है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

बिहार में सबसे ज्यादा हत्या संपत्ति विवाद के चलते होती है।

सरस् संगम (कार्यलय)पटना से ब्यूरो रिपोर्ट:- बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक हत्या की तमाम घटनाओं में 60 प्रतिशत हत्या की वजह जमीन, मकान या लेनदेन से संबंधित हैं। बाकी की चालीस प्रतिशत हत्याएं दूसरे कारणों से होती हैं। जमीन व संपत्ति के विवाद में होनेवाली हत्याओं पर रोक लगाने को लेकर पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। वह किसी भी प्रकार के जमीन व संपत्ति विवाद में किसी ही हत्या होती है तो उसे लेकर संबंधित थाने के थानेदार पर कार्रवाई होगी। इस बावत पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार संपत्ति के विवाद में होनेवाली हत्याओं को रोकने की जिम्मेदारी थानेदार व चौकीदार की होगी। यदि विवाद को निपटाने की पहल थाना द्वारा नहीं किया जाता है तो थानेदार और चौकीदार को प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक चौकीदार की जिम्मेदारी संपत्ति विवाद का पता लगाना है। चाहे मामला कानूनी तौर पर चल रहा हो या नहीं। वह अपने इलाके के तमाम ऐसे विवादों की जानकारी थानेदार को देंगे। विवाद किसके बीच है, इसकी भी जानकारी देनी होगी। चौकीदार की रिपोर्ट मिलने के बाद थानेदार जमीन विवाद को सुलझाने के लिए अंचलाधिकारी के साथ पहल करेंगे। जो मामले अदालत में विचाराधीन नहीं होंगे, उन्हें सुलझाने का प्रयास किया जाएगा विवाद को सुलझाने के लिए पक्षकारों के थाना आने का इंतजार नहीं किया जाएगा। बजाप्ता उन्हें नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा। थाने पर दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी और कागजात देखे जाएंगे। जहां जरूरत होगी वहां नापी कराकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। मामला पुलिस और अंचलाधिकारी के स्तर से नहीं निपटता है तो ऊपर लिखा-पढ़ी की जाएगी। पर विवाद की वजह से हत्या या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई करेगी।वहीं जो पक्ष ज्यादा आक्रामकता दिखाएगा उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें बांड भरवाना भी शामिल हो सकता है। संपत्ति विवाद में हत्या की घटना होने पर डीएसपी सुपरविजन के दौरान यह देखेंगे कि क्या इस विवाद की रिपोर्ट थाने को की गई थी। यदि नहीं थी तो चौकीदार इसके लिए जिम्मेदार माने जाएंगे। वहीं चौकीदार ने रिपोर्ट दी थी और थानेदार द्वारा इसपर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह दोषी मानें जाएंगे।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/भीतहा से रामाशीष गुप्ता की रिपोर्ट:- बगहा पुलिस जिला के भीतहा थाना क्षेत्र के दिनांक 24-8-2019 को दिन में आसूचना संकलन एवम शराब/शराब कारोबारियों के बिरुद्ध छापामारी के क्रम में घघवा त्रिमोहानि चौक पर चेकिंग के क्रम में हौंडा कंपनी का मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेसन नंबर UP53 AY 0125 के सीट पर बंधा हुवा नीला रंग के बैग से दस लीटर चुलाई शराब के साथ श्रीराम राम पिता शिवपूजन राम ग्राम नौकटोला दौनाहा थाना धनहा एवम HF Diluxe मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर BR22AE4671 के डिक्की से 22 पीस बंटी बबली देसी शराब मात्रा 4लीटर 400एम.एल.के साथ बलिस्टर चौहान पिता परमा चौहान एवम नीतीश चौहान दोनो ग्राम चरंगहवा थाना भितहा तीनो जिला प0चम्पारण को गिरफ्तार किया गया गया तथा 10 लीटर चुलाई एवम 4 लीटर400 ML बंटी बबली देशी शराब एवम दोनो मोटसाइकिल को जप्त किया गया है। इस सम्बंध में भितहा थाना कांड संख्या 89/19 दिनांक 24-8-19 धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवम उत्पाद अधिनियम 2018 कायम किया गया है तथा गिरफ्तार तीनो अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण संसोधन अधिनियम के कार्यावन्यन पर दिया गया प्रशिक्षण अत्याचार से मुक्ति दिलाता है कानून: एडीएम अत्याचार निवारण संशोधन अधिनियम से अवगत हुए सभी विकास मित्र फोटो- डीआरसीसी में उन्मुखीकरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल एडीएम व अन्य

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभरात द्वाज की रिपोर्ट:- कानून एक प्रकार का सुरक्षा कवच है। हम सबों को कानून से अवगत रहना अनिवार्य है। कानून की जानकारी के बगैर अनसूचित जाति जनजाति समुदाय के लोग अत्याचार व प्रताड़ना का शिकार हो जाते है। इसलिए ऐसे समाज को अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण कानून से अवगत कराना होगा। उक्त बातें एडीएम नंदकिशोर साह ने कही। वे डीआरसीसी भवन में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय उन्मुखीकरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। एक दिवसीय आयोजित इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण संसोधन अधिनियम 2015 व संशोधन नियमावली 2016 के कार्यावन्यन व प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें संबंधित पदाधिकारी के साथ साथ जिले के सभी विकास मित्र शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते सदर एसडीएम विद्यानाथ पासवान ने कहा कि कानून हम सबों को अत्याचार के खिलाफ लड़ने का अधिकार दिया है। जिससे हम अत्याचार का शिकार नही हो सकते है। वही विशेष लोक अभियोजक अरविन्द कुमार सिंह ने भी अत्याचार अधिनियम पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण कानून की जानकारी पर विशेष रुप से प्रकाश डाला गया। ताकि इस समुदाय के हर आदमी इस जानकारी से अवगत हो सके। प्रशिक्षित अधिकारी व विकासमित्र गांव गांव में इसके प्रति जागरुकता फैलायेगे। साथ ही इसे प्रभावी बनायेगे। ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति अत्याचार से पीडि़त नही हो सके। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी आशुतोष शरण, रामनगर के विकास मित्र नागमणि कुमार, रमेश कुमार, शंकर कुमार आदि उपस्थित रहे। सात निश्चय में अनियमितता की हो जांच बेतिया। नगर प्रतिनिधि नौतन प्रखंड के गहिरी पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हो रही कार्यो की जांच की मांग को ले समाजसेवी पुण्यदेव प्रसाद ने डीएम को ज्ञापन सौपा है। आवेदन में पुण्येदव प्रसाद ने बताया है कि गहिरी पंचायत में सात निश्चय योजना के तहत हो रही नल जल कार्य प्राक्कलन के मुताबिक नही हो रहा है। सरकारी राशि का दुरोपयोग किया जा रहा है। इससे पहले भी इस पचायत में बीरआजीएफ, 14 वां वित आयोग, मनरेगा आदि कई सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के बजाए बंदरबांट कर लिया गया है। उन्होंने वर्ष 2010 से लेकर वर्ष 2015 तक गहिरी पंचायत मंे हुयी सभी योजनाओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है। इसके लिए बीडीओ, एसडीएम, डीडीसी, डीएम समेत पंचायती राज विभाग को ज्ञापन भेजा है। नप्र  
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभरात द्वाज की रिपोर्ट:- "भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजादी दिलाने वाले शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि" बेतिया (ब्रजभूषण) भारत माता को गुलामी से आजादी दिलाने के वास्ते हंसते हंसते अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले 8 नौजवानों को सम्मान में आजाद शहीद स्मारक परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया !इस अवसर पर एडीएम नंदकिशोर शाह ,पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ,उप विकास आयुक्त रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह ,सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ,एसडीएम विद्यानंद पासवान, एसडीपीओ पंकज रावत, जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष श्रीवास्तव कनीय अभियंता नगर परिषद सुजय सुमन एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता ने शहीद सपूतों की बलिदान को याद व नमन किया! इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने कहा कि आज लोगों को खासकर युवाओं को महापुरुषों, बलिदानी यों के जीवन एवं त्याग से सीख एवं प्रेरणा लेनी चाहिए की अपने कर्तव्य और पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए! रैलियों आदि के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकारी संपत्ति की रक्षा करना भी एक तरह से देश भक्ति है !वही अपर समाहर्ता नंदकिशोर शाह ने कहा कि किसी देश व राज्य के विकास के लिए अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है !आम लोगों को निहित स्वार्थ से ऊपर उठकर देश समाज के लिए सोचना चाहिए! उन्होंने कहा कि शहीदों को के बताए गए रास्तों पर चल कर भी बलिदान इयों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है ! वही विकास आयुक्त रविंद्र प्रसाद ने कहा कि बेतिया में 8 नौजवानों की देश की आजादी के लिए शहादत दिया था! आगे उन्होंने कहा कि अपने कार्यों को पूरी तरह इमानदारी पूर्वक करना भी शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी !श्रद्धांजलि सभा में पूर्व शास्त्र बल के जवान शहीदों को सम्मान सलामी दिया!

बिहार के हर थाना में बनेगा 'गुंडा रजिस्टर', पुलिस रिकॉर्ड में होंगे थाना अंतर्गत क्षेत्र गांव के अपराधी

सरस् संगम (कार्यलय)पटना /मुजफ्फरपुर से तिरहुत प्रमंडल समन्वयक की रिपोर्ट:- बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने अपने निर्देश में कहा कि बिहार हर थाने एवं उसके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव के अपराधियों का डाटा बनवाने का निर्देश देते हुए बताया कि इसमें नाम, पता, फोटो और अपराध की जानकारी कराए. और उन्होंने यह भी कहा कि हर थाना स्तर पर अपराधियों के एलबम बनाए जाएं.ताकि अपराध करने से पहले सौ बार सोचे वही बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों के बीच बिहार पुलिस नई शुरुआत करने जा रही है. बिहार प्रदेश के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि मोस्ट वांटेड अपराधियों पर सख्ती करने और उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के साथ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही गांव-गांव में छिपे अपराधियों का डाटा तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं. वही कुछ दिन पहले बिहार के छपरा में पुलिस दस्ते पर अपराधियों के हमले में दारोगा और कांस्टेबल की मौत के 48 घंटे बाद बिहार पुलिस के मुखिया ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी के साथ मीटिंग में ये निर्देश दिए हैं डीजीपी ने अपने निर्देश में हर थाने को गांव के अपराधियों का डाटा बनवाने का निर्देश देते हुए बताया कि इसमें नाम, पता, फोटो और अपराध की जानकारी हो. उन्होंने यह भी बताया कि हर थाना स्तर पर अपराधियों के एलबम बनाए जाएं और आनेवाले दिनों में इसे सीसीटीएनएस पर भी डाला जाए. ताकि भविष्य में अपराध होने पर अपराधियों की पहचान हो सके. ऐसा करने से जमानत पर बाहर निकले अपराधियों की भी निगरानी रखी जा सकेगी. पुलिस रिकॉर्ड में होंगे सभी अपराधी बताया जा रहा है कि आठ तरह के अपराध में शामिल बदमाशों को इस डाटा में रखा जाएगा. इसमें चोरी, गृह भेदन, लूट, डकैती, शराबी, शराब का धंधेबाज, पेशेवर हत्यारा और फिरौती के लिए अपहरण में शामिल होगा. इसमें यह भी बताया गया है कि यदि किसी का अबतक आपराधिक इतिहास पुलिस के पास नहीं है पर वह क्राइम कर रहा तो उसे पुलिस रिकार्ड में लाया जाएगा. यानि इस तरह के किसी भी मामले में जिसका नाम शामिल होगा उसका थानावार डाटा तैयार होगा.दो सप्ताह में डाटा तैयार करने के दिए निर्देश बता दें कि डीजीपी ने डाटा तैयार करने के लिए जिलों को दो सप्ताह का समय दिया है. इसके बाद ऐसे तमाम बदमाशों के नाम 'गुंडा रजिस्टर' (अपराधियों की सूची का एलबम) में दर्ज किए जाएंगे. डीजीपी ने इसके साथ हथियार के तमाम लाइसेंस की भी जांच के आदेश दिए हैं और यह भी कहा है कि घर का कोई भी सदस्य अपराधी होगा तो लाइसेंस रद्द कराने की कार्रवाई होगी.
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- एम.जे.के. कॉलेज, बेतिया में बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अंतर्गत जिले के पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के प्रतियोगी परीक्षा की निःशुल्क तैयारी के लिए संचालित प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के नये बैच (सत्र) हेतु आवेदन की तिथि 31 अगस्त, 2019 तक विस्तारित कर दी गई है। विदित हो कि बैंकिंग, रेलवे, एस.एस.सी आदि की प्रतियोगी परीक्षा की इस फ्री कोचिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि पूर्व में 17.08.2019 तक थी। पीईटीसी के स्थानीय निदेशक डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि हाल में ही बिहार पुलिस सेवा आयोग के द्वारा वैकेंसी प्रकाशित हुई है। इस वैकेंसी संबंधी परीक्षा की भी निःशुल्क सफल तैयारी को ध्यान में रखते हुए निगम ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक विस्तारित कर दिया है। अतः जो इच्छुक विद्यार्थी या युवा इस फ्री कोचिंग हेतु अपना आवेदन नहीं कर पाये हैं वे कॉलेज के रसायन विभाग में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। विभाग में आवेदन-पत्र निःशुल्क उपलब्ध है।

*शिक्षक संघ ने विधान पार्षद से मिलकर मांग पत्र सौंपा*

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ , पश्चिम चंपारण के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव से मुलाकत कर पाँच सूत्री मांग पत्र सौंपा जिला महासचिव रविन्द्र कुमार एवं संयोजक उपेंद्र कुमार ने बताया ग्रेड पे में 2.57 से गुणा कर वेतन निर्धारण , पाँच साल की सेवा पूर्ण कर चुके स्नातक प्रशिक्षित शिक्षको की प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति , मृत नियोजित शिक्षकों के आश्रितों की बिना शर्त अनुकम्पा के आधार पर बहाली , महिला शिक्षिकाओं के लिए 180 दिनों के मातृत्वाकाश एवं 730 दिनों के शिशु देखभाल अवकाश , एवं लंबित प्रशिक्षण परीक्षा / रिजल्ट प्रकाशन वाले शिक्षको को सेवा से मुक्त करने संबंधी आदेश को निरस्त करने की मांग विधान पार्षद से की गयी है जिसपर उन्होंने हरसभव मदद का आश्वासन दिया एवं वेतन निर्धारण नही होने पर संघ द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया जिला शिक्षा पदाधिकारी के सामने व्यक्त की गई । जिसपर पार्षद द्वारा क जिला शिक्षा पदाधिकारी को जल्द वेतन निर्धारण करने का निदेश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर वेतन निर्धारण कर लिया जाएगा ।प्रतिनिधिमंडल में अविनाश कुमार , राजीव रंजन शास्त्री , राजन कुमार , शैलेंद्र कुमार गुप्ता , सचिव प्रवीण कुमार , रामप्रवेश कुमार गुप्ता , सुनील सिंह ,एवं विधान पार्षद प्रतिनधि अमरेंद्र कुमार , अमित कुमार यादव मौजूद रहे ।

दहेज में पचास हजार रुपये के लिए विवाहिता की हत्या एफ आई आर दर्ज

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- योगापट्टी - प्रखंड क्षेत्र के जरलपुर खुटवनिया गांव में मंगलवार कि रात दहेज में पचास हजार रुपये के मांग को लेकर रवीना खातून उम्र चौबीस वर्ष पति मजहर अंसारी और उसके ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने की घटना घटी है ।वही मृत महिला को दो मासूम बच्चियां है। आरोपी परिवार मृत महिला को घर में छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। इस बाबत मृतक महिला के भाई जरलपुर गांव निवासी इस्तकार आलम ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कर मृतक के पति मोजहर अंसारी,ससुर गुमराती मियां , ताजामुल अंसारी, जावेद अंसारी, मोम शहीद मियां, शरीफ मियां सभी मदारपुर डीही गावं निवासी को नामजद अभियुक्त बनाया है, दिए आवेदन में उसने बताया कि मेरी बहन की शादी मदारपुर डीही गांव निवासी गुमराती मियां के पुत्र मोजहर अंसारी के साथ चार साल पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार के निकाह हुई थी । हम लोग अपने औकात के हिसाब से गिफ्ट में गहने कपड़े सहित गृह उपयोगी समान दिए थे । शादी के महज एक माह बाद से ही दहेज में पचास हजार रुपये की मांग मृतक से अपन घर के लोगों द्वारा मंगवाने का दबाव बनाने लगे । रुपए के खातिर मृतक को बराबर मारने पीटने लगे इस मामले में कई बार आपस में बैठकर पंचायती भी किया गया उसके बावजूद भी मारपीट का सिलसिला चलता रहा अंततः मेरी बहन को मंगलवार की रात गला दबाकर हत्या कर दिया गया । थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि हत्या का आवेदन मिला है शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है ।और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी किया जा रहा है ।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- सभापति के वार्ड 24 के हजारीमल धर्मशाला रोड में नाला व पीसीसी सड़क निर्माण की योजनाएं नगर परिषद से स्वीकृत की जा चुकी हैं। नाला एवम सड़क निर्माण के शुरू होने के क्रम में श्री दीपेन्द्र सर्राफ व श्री नवेन्दु चतुर्वेदी के लिखित आवेदन के आलोक में पीसीसी सड़क निर्माण से पूर्व इससे सम्बन्धित खेसरा यथा- 6035, 6038, 6039, 6042 तथा 6052 गम्भीरता के साथ मापी सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी को अलग अलग आवेदन देकर तुरंत पैमाइस कराने का अनुरोध किया गया था। आवेदन की प्रति सभापति, एसडीएम व सदर अंचल अधिकारी तक को भेजा गया था। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा शहर के अतिक्रमण की नापी करने वाली एवं आज से ही कार्यरम्भ किये गए 4 अमीनों के नई टीम ने नापी भी शुरू कर दी है।इस नापी और अतिक्रमण हटाने की पहल से इस क्षेत्र की आम जनता की जल निकासी व आवागमन में समस्या से छुटकारा मिलेगा।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि ईख उत्पादकों के साथ बिहार सरकार सौतेला ब्यवहार कर रही है ।ज्यादातर किसानों के गन्ने का भुगतान चीनी मिलों द्वारा अबतक नहीं किया गया है । 2018 -19 के पेराई सत्र में सर्ब प्रथम ग्रेड ए का चालान निर्गत किया गया और जनवरी तक ग्रेड ए गन्ने का ही पेराई होता रहा ।जो । मुख्य रुप से चीनी मिल मालिकों और बड़े किसानों के पास ही था ।फरवरी माह से ग्रेड बी किस्म के गन्ने की पेराई शुरु हुई । इस प्रभेद का गन्ना मध्यम वर्ग और छोटे किसानों के पास था ।तीसरा ग्रेड रिजेक्ट गन्ना अन्त में लिया गया । जो लगभग मार्च में लिया गया । अबतक चीनी मिलों द्वारा 10 फरवरी तक का भुगतान किया गया है ।जिससे स्पष्ट हो जाता है कि ज्यादातर किसानों के गन्ने का भुगतान अबतक नहीं हुआ है ।जबकि 2019 -20 सत्र के लिये अक्टूबर से चीनी मिलों द्वारा पेराई प्रारम्भ हो जायेगा । पिछले पेराई सत्र में बिहार सरकार किसानों को एक पैसा नहीं दिया ।मोदी सरकार द्वारा घोषित 20 रुपये प्रति क्विंटल भी किसानों को नहीं मिला ।उल्टे 10 रुपये सरकार द्वारा मिलों को दिया गया । बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ और किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा आयोजित धरना के प्रतिनिधि मण्डल से जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण ने कहा था कि दो दिन के अन्दर सभी किसानों के खाते में पैसे चले जायेंगे । हम माँग करते हैं कि मिलों में बकाये पैसे शीघ्र किसानों को दिया जाय । साथ ही अगले पेराई सत्र के लिये गन्ने की कीमत 4 सौ रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाय ।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- अवैध रूप से इनरवा में आरा मिलों का हो रहा संचालन, नहीं हो रही कारवाई। मैनाटाँड़ । इनारवा थाना क्षेत्र के आधा दर्जन जगहों पर पर अवैध रूप से आरा मिलों का संचालन हो रहा है।बताया जाता है की स्थानीय पुलिस व वन विभाग की मिलिभगत के कारण इन अवैध आरा मिलों का संचालन बेरोक-टोक जारी है।सूत्रों की माने तो इनरवा थाना क्षेत्र के बरवा बढ़ैया टोला, घोड़पकड़ी, सकरौल, इनरवा में आरा मिल का लाइसेंस निर्गत नहीं है।बावजूद इसके अवैध आरा मिलों का संचालन किया जा रहा है। वही मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बासठा एवं पुरूषोतमपूर थाना क्षेत्र के इनरवा में आरा मशीन संचालित हो रहा है। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानी तो हो ही रही है। साथ ही पर्यावरण पर भी खतरा मंडरा रहा है। मालुम हो कि लकड़ी माफिया जंगलों या सड़क किनारे लगे पेड़ों को काटकर आरा मिलों में खपाते हैं। वहीं अवैध आरा मिलों के संचालन से वनों से किमती लकडी़ की कटाई कर तस्करो द्वारा चोरी-छीपे लकडी़ को रात के अंधेरे मे आरा मिलो मे पहुंचाया जाता है।बताया जाता है कि प्रशासनिक अधिकारीयो की सांठ गांठ और लक्ष्मी पूजन के बल पर अवैध आरा मिलो का संचालन किया जाता है।स्थानीय लोगों ने वन विभाग और स्थानीय पुलिस से अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर मैनाटाँड़ पुलिस अंचल निरीक्षक भारतेन्दू देव प्रसाद ने बताया कि अवैध आरा मशीन का संचालन की जानकारी वन विभाग को देते हुए संयुक्त कारवार्ई की जाएगी। किसी भी सूरत में प्रखंड क्षेत्र में अवैध आरा मिलों को चलने नहीं दिया जाएगा।

बाईक के लिए नवविवाहिता की हत्या मामले आठ नामजद । ---- मृतका के पिता ने करायी प्राथमिकी दर्ज ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन से ब्यूरो रिपोर्ट:- नौतन ।। थाना क्षेत्र के पुर्वी नौतन स्थिति पाण्डेय टोला मे बाईक के लिए नवविवाहिता रजनी देवी का हत्या कर शव को जला देने का मामला प्रकाश मे आया है । इस बावत मृतका के पिता भवानी पूर थाना श्रीनगर निवासी ललन साह ने नौतन थाने मे आवेदन देकर संतोष साह छोटे लाल साह नवीन साह रोवीन साह राजकुमार साह और छोटे साह की पत्नी सहित आठ लोगो नामजद बनाते हुए पुलिस को बताया कि उक्त सभी लोगो ने एक सोची समझी साजिश के तहत उनकी पुत्री रजनी देवी की हत्या कर शव जला दिया है । आवेदन मे बताया कि उनकी पुत्री की शादी विगत 13 मार्च 19 को पुर्वी नौतन के पाडेय टोला गाँव के छोटेलाल साह के पुत्र संतोष साह हुयी थी शादी के महज एक सप्ताह बाद से ही ससुराल ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे । शादी मे ज्यादा खर्च हो जाने के कारण मोटरसाइकिल की मांग पुरी नही हो सकी । उसके बाद उनकी पुत्री को खाना बंद कर मारने पीटने लगे । बीते अठारह अगस्त को सुबह चार बजे सुचना मिली कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है । सुचना पाकर पांडेय टोला गांव पहुचा तो देख मेरी पुत्री लहूलुहान स्थिति मे मृत पडी है । और चेहरे पर कई जगह कटे फटे निशान दिखाई थे । मुझे बगल के घर में बंद कर मेरी पुत्री के शव को आनन फानन मे जला दिया । थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस आवेदन के आलोक मे कांड अंकित करते हुए कार्रवाई मे जुट गयी है । फिलहाल सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए है ।।

शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

सरस संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा/नदी से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- चौतरवा। रतवल धनहा मुख्य मार्ग में नदी थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान ज्यादा मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।वही नदी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गये तस्कर पड़रौना थाना क्षेत्र के निवासी नईम अंसारी,पिता-हाफिज अंसारी उत्तरप्रदेश जिला कुशीनगर हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल के डिक्की से 48 पीस 8Pm प्रत्येक पीस 180ml मिला वही दूसरा तस्कर के मुंशी अंसारी-पिता-कैमुदिन अंसारी साकिन दहवा थाना धनहा बजाज डिस्कवर के डिक्की से 38 पीस 8Pm एवं स्टैंड में एक कार्टून 48 पीस प्रत्येक 180ml बरामद किया गया।वही दोनों तस्कर के विरुद्ध नदी थाना कांड संख्या 29/19 बिहार मधनिषेध उत्पाद अभियान 2018 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर बेतिया जेल भेज दिया गया।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बैरिया संवाद सूत्र:- भितहां पंचायत के वार्ड 5 खुशी टोला मे घटिया नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणो ने हंगामा किया ।फिर कार्य को रोक दिया ।ग्रामीण पवन कुमार ,जितेन्द्र राव ,पप्पू राव ,सुधीर राव ,ननकू तिवारी ,राहुल कुमार ,अजय सिंह ,अशोक ,अभय सिंह समेत दर्जनो का कहना था कि नाली के नीचे महज आधा ईच ढलाई की जा रही है ।वही काफी घटिया ईट्ट का प्रयोग किया जा रहा है ।वही सीमेंट की मात्रा भी काफी कम है ।लोगो का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राशि का लूटखसोट किया जा रहा है ।पवन सिंह ने इसकी धरातलीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग डीएम से किया है ।भितहां मुखिया पति उमाकांत साह ने कहा कि मै बाहर हूँ ।कहा किस योजना से कार्य हो रहा है ।उसकी जानकारी नही है ।आने के बाद ही बता सकूँगा ।

नल जल योजना मे धांधली

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- इसी वार्ड के ग्रामीणो का यह भी आरोप है कि आज तक शुद्ध पेयजल लोगो को नही मिल पाया है ।जबकि सात निश्चय योजना के सबसे महत्वपूर्ण नल जल योजना की राशि की भी निकासी कर ली गई है ।पवन राव , पप्पू राव आदि ने कहा कि टंकी ,मोटर आदि कुछ नही लगा है ।जो पाईप लगा था ।वह पाइप नाला निर्माण मे काट कर निकाल दिया गया है ।लोगो ने ने कहा नल जल योजना उगाही योजना बन गई है ।सबसे बडी बात यह है कि यह वार्ड शहर से सटा है ।आने वाले समय मे इस खुशी टोला को नगर परिषद मे शामिल करने की कवायद भी चल रही है ।परंतु इस क्षेत्र मे सात निश्चय योजना मे इस तरह की धांधली से स्थानीय अधिकारियों के क्रियाकलाप पर भी सवालिया निशान खडा हो गया है।

सिकटा रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने किया शांतिपूर्ण धरना ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया /सिकटा से ब्यूरो रिपोर्ट:- । रेलवे विभाग के अनदेखी के नाराज जनता ने रविवार के दिन सिकटा बाजार बंद रखा और रेलवे विभाग के खिलाफ सिकटा रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना पर बैठे। वही लोगो का कहना है पूर्व में इस रूट पर 9 जोड़ी छोटी लाईन ट्रेन को चलाता था। लेकिन एक साल पहले बड़ी लाइन ट्रेन का उदघाटन होने के बाद से इस रूट पर सिर्फ एक जोड़ी ट्रेन चलाया जा रहा है। सुबह 9:00 बजे के बाद और शाम 6:00 बजे के बाद कोई ट्रेन नहीं है नाही नरकटियागंज जाने के लिए और ना ही रक्सौल जाने के लिए और तो और हमारे सिकटा रेलवे प्लेटफार्म पर ना शुद्ध पेयजल है ना शौचालय है इसी को लेकर सत्ता बाजार के ग्रामीणों ने दुकान बंद और शांतिपूर्ण धरना किया । यात्रियों को फिर अगले दिन का इंतजार करना पड़ता हैं। धरना में काफी संख्या में लोग पहुचे,और उनकी मांग है जो ट्रेन अभी नरकटियागंज से रक्सौल के बीच चलाया जा रहा है उसे पहले की तरह दरभंगा तक और जो नरकटियागंज तक जा रहा है उसे गोरखपुर तक जोड़ा जाए,। फिर पहले की तरह इस रूट पर 9 जोड़ी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन चलाया जाए रेलवे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ओवर ब्रिज और यात्री सुविधाओं जैसे पानी,आरक्षित काउंटर, के साथ यात्री ट्रेन की सुविधा दी जाए, शांतिपूर्ण धरना में भाग लिए ओम प्रकाश, जयप्रकाश, सत्य प्रकाश ,सुरेंद्र केसरी, रविंद्र प्रसाद, विरेंद्र प्रसाद, कमला प्रसाद, सरपंच मुनीलाल शंभू का नाम प्रमुख मुखिया पति संजय कुमार एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पदाधिकारीयो के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने किया बैठक

सरस संगम (कार्यलय)बेतिया/योगापट्टी से संजय ठाकुर की रिपोर्ट:- योगापट्टी प्रखंड के योगापट्टी मठ में राजद कार्यकर्ताओं ने किया बैठक। बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर के बी जेड हवारी ने किया। के बी जेड ने बताया कि कहा कि भ्रष्टाचार प्रखंड के पदाधिकारियों के खिलाफ बैठक किया। सरकार की नल जल योजना फेल हो रही है। प्रखंड में नल जल योजना धरातल पर आधा अधूरा पड़ा है। शौचालय में 2000 की उगाही हो रही है। एकजुट हुए राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक में कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचला अधिकारी की मनोबल बढ़ गई है। आए दिन प्रखंड मुख्यालय में गाड़ी को चेक किया जाता है।और जबरन 500 की वसूली किया गया जा रहा है। राजद कार्यकर्ताओं ने 3 -9 -19 प्रखंड मुख्यालय में धरना देना है और प्रखंड को बंद करना है।

मनुआपुल में ट्रक से टकराई बाइक, 2 की मौत

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। बेतिया-लौरिया पथ में मनुआपुल के सियारोसती के समीप बाइक से अपने साले सिकटा के शिकारपुर निवासी साहेब राम (26) के साथ घर लौट रहे मनुआपुल के भरपटिया निवासी विकास राम (25) की मौत ट्रक से कुचलकर हो गयी। शनिवार की देर रात घटी इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य पथ को जामकर प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के साथ एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, एसडीएम विद्यानाथ पासवान ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाया। घटना स्थल पर मौजूद एक ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि साहेब राम व विकास के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दी जाएगी। साहेब राम के पिता बाबुलाल राम ने बताया कि उनका पुत्र अपने बहनोई विकास राम के घर भरपटिया गया था। वहां से साहेब शनिवार को बाइक से बहनोई विकास राम के साथ जिनवलिया गांव में अपनी दूसरी बहन के घर गया। देर शाम में दोनों बाइक से वापस भरपटिया लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से आकर दोनों को कुचल दिया। घटना स्थल पर ही दोनों की मृत्यु हो गयी। घटना स्थल के आसपास मौजूद गांव के लोग दुर्घटना की आवाज सुन मौके पर पहुंचे।

सावन खत्म होते ही बकरे और मुर्गा के मांस के दुकान पर खरीदारी करने मे जुटे लोग

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार चौतरवा।सावन की पावन महीना समाप्त होते ही क्षेत्र के लगुनाहा पतिलार चौतरवा एवं अन्य क्षेत्र के चौक चौराहे पर मांस-मछली कि दुकानों की रंगत वापस लौट आई है। सोमवार को मछली-मांस की दुकानें ग्राहकों के लिए सजकरर तैयार हो गई। ग्राहकों ने भी मांस मछली की जमकर खरीददारी की। सावन के महीने में क्षेत्र के लोग भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए मांस-मछली का त्याग कर देते हैं लेकिन सावन खत्म होते ही सावन में किए वादे भुल जाते हैं।इसके बाद एक महीने तक पूरे सावन महीना भर लोग मछली और मांस का सेवन नहीं करते, इसलिए उसकी खरीददारी फीकी हो जाती हैं।ऐसे में मांस-मछली दुकानदारों की बिक्री काफी कम हो जाती है। 15 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन श्रावण पूर्णिमा के साथ ही सावन महीना समाप्त हो गया। जिसके बाद मांस मछली के दुकानों की रौनक वापस लौट आई। स्थानीय लोगों ने जमकर मांस मछली की खरीददारी शुरू कर दी। आने वाले शुक्रवार, को देखने को मिली वही शनिवार एवं रविवार को मांस-मछली की बिक्री सर्वाधिक देखी जा सकती है।लोगों का कहना है कि सावन खत्म हुआ भगवान हिमालय की ओर प्रस्थान कर गए, और पूरे सावन की कसर सावन की पारन के दिन ही उतार लिए गए।भगवान भी इस भक्ति पर शर्माते ही होंगे,बाह रे पृथ्वी पर मानवता शर्मशार हो गई।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा सेआशुतोष जयसवाल की रिपोर्ट:- आज बगहा नगर परिषद में एक से लेकर 35 वार्ड तक के समस्त पोलो पर लाइट लगाने के लिए फिता काटकर उद्घाटन किया गया जिसमें उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम उप सभापति जितेन्द्र राव और वार्ड पार्षद संजय यादव वार्ड पार्षद जुगनू आलम वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद गयासुदिन वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू सिंह सुमन कुमार यादव एवं लाईट लगाने वाले कर्मचारी मौजूद रहे। बगहा नगर परिषद के हर पोलो पर स्ट्रीट एलईडी लाइट लगना शुरू l

चाकू से हमला करने मे आधा दर्जन पर एफआईआर

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- नवाज पढ कर वापस घर बैरिया टाड टोला आ रहा युवक को घेर कर चाकू से हमला किया गया ।जिसमे टाड टोला निवासी युवक अफताब आलम घायल हो गया ।इस जानलेवा प्रहार करने के मामले मे आधा दर्जन पर एफआईआर की गई है ।थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि बैरिया टाड़ निवासी आफताब आलम के आवेदन पर शेख टोली के रहने वाले छह को नामजद आरोपी बनाया गया है । आवेदन में आफताब आलम ने बताया है कि वह शेख टोली ईदगाह से नवाज पढ़ कर घर वापस आ रहा था। तभी शेख टोली गांव के ही मेराज आलम, मजहर आलम ,नेहाल आलम ,सहित कुछ अन्य लोग उसे घेर लिए ।चाकू से जान मारने की नीयत से प्रहार किए ।जिससे अफताब घायल हो गया । ये सभी पहले से घात लगाकर अपने दरवाजे पर बैठे थे। जैसे ही अफताब इनके दरवाजे के सामने पहुंचा । ये लोग उसे पकड़कर मारने पीटने लगे । जान मारने की नियत से चाकू से वार किया। जिससे अफताब के सिर मे गहरी चोट आयी है । जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है । थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है । पुलिस ने बताया कि मामला लड़की से जुडा हुआ है ।पूरे मामले की छानबीन की . सूई देने के बाद बच्चे की मौत ,कम्पाउंडर गिरफ्तार बैरिया ।एक संवाददाता एक आठ माह के बच्चे की मौत सूई देने के बाद हो जाने पर मच्छरगांवा चौक पर बवाल हो गया ।घटना शुक्रवार की शाम की है ।घटना के बाद डाँक्टर पप्पू कुमार गुप्ता भाग खडा हुआ ।आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणो ने कम्पाउंडर अबेर आलम को पकड लिया ।थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी गांव निवासी अनिल बैठा का आठ माह का पुत्र खेसारीलाल कुमार की मौत सूई देने के बाद हो गई ।इस मामले में समधवा निवासी कम्पाउंडर अबेर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।वही डाक्टर पप्पू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि सोनी देवी पति अनिल बैठा के लिखित आवेदन पर एफआईआर की गई है । दर्ज एफआईआर मे सोनी ने बताया कि उसके आठ माह के पुत्र खेसारीलाल को फुन्सी हो गई थी ।शुक्रवार को वह अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए मच्छरगांवा चौक पहुँची ।उसी चौक के पास डाँक्टर पप्पू का क्लीनिक है ।उसी डाँक्टर से वह अपने बच्चे को दिखाई ।डाँक्टर बच्चे को देखकर एक सूई देने के लिए अपने क्लीनिक के कम्पाउंडर को बोला ।सोनी का कहना है कि सूई देने के कुछ मिनटों मे ही उसके पुत्र की मौत हो गई ।घटना के बाद बवाल खडा हो गया । स्थिति बिगडते देख डाँक्टर फरार हो गया ।परिजनों व ग्रामीणों ने पहले नौतन थाना की पुलिस को सूचना दी ।परंतु घटनास्थल मच्छरगांवा बैरिया थाना मे होने के कारण यहाँ की पुलिस कम्पाउंडर अबेर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

अंतरजातीय विवाह करने वाले 10 दंपतियों को मिली 7. 75 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- शनिवार के दिन अपर समाहर्ता कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि अनुदान के तहत अंतरजातीय विवाह करने वाले 10 दंपतियों को 7.75 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि अपर समाहर्ता नंदकिशोर शाह के द्वारा प्रदान की गई! प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले में शीतल शर्मा ,निशा देवी ,ममता कुमारी ,रेनू कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, रीता देवी ,चंद्रावती कुमारी ,रागिनी कुमारी, मधु माला सिंहा के नाम शामिल है !उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष बरियार ने दी !आगे श्री बरार ने बताया कि इस अवसर पर अंतरजातीय विवाह करने वाले के इस सराहनीय कदम से समाज में व्याप्त जाति प्रथा की बुराई को समाप्त करने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी और इस विवाह से छुआछूत दूर होगा तथा जाति प्रथा की भावना को दूर करेगा !दहेज से दहेज प्रथा पर भी असर पड़ेगा! इस मौके पर ममता झा निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं लाभार्थी समेत कर्मी मौजूद रहे!

नल जल योजना में धांधली के खिलाफ ग्रामीणों किया प्रदर्शन

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- योगापट्टी प्रखंड ढ़ढ़वा पंचायत के वार्ड संख्या 9 में नल जल पेयजल योजना मे धांधली के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन व नारेबाजी की।बीडीओ व वार्ड सदस्य सचिव की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।अधिकारी पर मिली भगत करने व योजना के क्रियान्यवयन में हेराफेरी व अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया।।ग्रामीण भोला यादव,उपेन्द्र यादव,आदि का कहना कि योजना के दो माह से अधिक हो गए।नल -जल के नाम पर सिर्फ एक बोरिग कराया गया है।इस योजना से 9 लाख राशि की निकासी कर ली गई है। जबकि काम मात्र धरातल पर 20% ही हुआ है। प्रदर्शनकारियों में सम्भू यादव,महेंद्र माझी,रामचन्द्र राम,बालिस्टर यादव,रमेश यादव, तूफानी चौधरी,अशोक चौधरी, ललिता देवी,लालमुनी देवी,सोनी देवी,बदामी देवी, राजवनती देवी,आदि लोग मौजूद रहे।वही इस बावत वाड सदस्य संजय चौधरी से पूछने पर बताया कि रुपये की निकासी हो गई।रुपया वार्ड सचिव नवल यादव नहीं दे रहा है।इसलिए काम बाधित है।

भाकपा माले ने किया वर्कशाप व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- भाकपा माले बैरिया आंचल कमेटी ने राजकीय मध्य विद्यालय बैरिया बाजार में पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य विषय था देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और चुनौतियों से निपटने के उपाय। सेमीनार को भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार राव ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू और कश्मीर से 370 और 35a हटाने, आतंकवाद निरोधक कानून यू ए पी ए, सूचना के अधिकार कानून को सीमित करने व मीडिया की भूमिका पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। शिक्षण शिविर में नेताओं ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35a हटाना, संविधान और लोकतंत्र पर हमला है। जम्मू कश्मीर राज्य का भारत में विलय का एक इतिहास है, अन्य देशी रियासत के तरह भारत में नहीं सम्मिलित हुआ था। 15 अगस्त 1947 को आजाद कश्मीर के राजा हरी सिंह अपने रियासत को आजाद रखने में के पक्ष में थे। कश्मीर को स्विट्जरलैंड बनाने के पक्ष में थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया कश्मीर को लेकर सुरू से ही नेहरू कश्मीर के भारत में विलय के पक्ष में थे। काबहाली हमला झेलने में असमर्थ राजा हरि सिंह 26 अक्टूबर 1947 को भारत में कश्मीर के विलय संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सरदार पटेल 370 के माध्यम से जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिया। मोदी सरकार ने उसे बिना रायशुमारी के 370 हटा दिया है, जो तकखता पलट जैसी करवाई है। वक्ताओं ने आतंकवाद के नाम पर एनआईए को दिए गए छूट, जिसमें राज्यों के डीजीपी तक को सूचना नहीं देने की बात है, यह राजनीतिक विरोधियों पर दमन ढाने का एक हथियार जैसा है। सूचना के अधिकार कानून में भी केंद्र सरकार ने छेड़छाड़ और भोथरा बना दिया है, सरकार की मंशा पर पारदर्शिता को समाप्त करने की है, मीडिया जो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, उसके समक्ष अपनी विश्वसनीयता को बनाए रखने की बड़ी चुनौतियां पड़ी है, दबाव के बीच भी निर्भीक पत्रकारिता है इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पूरी तरह कारपोरेट घरानों और सरकार के गिरफ्त में है अभी कुछ अपने को बहुत हत्या को बनाए हुए हैं मीडिया की सबसे अधिक बदनामी टीवी चैनलों की पूजा से हुई है। इस मौके पर विनोद कुशवाहा, जोखूकी चौधरी, हमीद गददी, विनय कुमार चौधरी, आशाराम राम, संजय कुमार, मुजमील मियां, संचालन इनौस के जिला संयोजक सुरेन्द्र चौधरी ने किया सुनील कुमार यादव

भाजपा सदस्यता अभियान गया

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- नवलपुर थाना क्षेत्र के ढ़ढ़वा भवानीपुर राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लौरिया विधानसभा अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाया गया है। आयोजन कर्ता पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष संतोष कुमार राव अध्यक्षता कौशल किशोर पांडे ने किया अभियान की शुरुआत भाजपा के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी,दीनदयाल उपाध्याय चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ हुआ।कार्यक्रम को सं‍बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शतीषचन्द्र दुबे ने कहा कि किसी भी पार्टी की पहचान उसके सदस्यों से होती है।सदस्य पार्टी के रीढ़ होते हैं।वही भाजपा जिलाध्यक्ष गंगा पांडेय ने सभी मंडल के मंच मोर्चा के पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने की बात कही।उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की। संतोष कुमार राव ने बताया कि 500 से ऊपर भजपा में लोगों ने सदस्यता लिया।वही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने एक दर्जन से ज्यादा भजपा में सदस्यता कर शामिल हुए।और राजद के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में सदस्यता लिए।मौके पर।संजय मिश्रा,विजय पांडेय,जगरनाथ प्रसाद,नन्दकिशोर प्रसाद,रंजीत सिंह, हीरा साह, आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM