सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक विभाग और पार्टी के स्टार प्रचारक प्रोफेसर परवेज़ आलम ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा मैं कइ लोक सभा झेत्र में प्रचार करने ग्या और इस जिले के दोनों लोकसभा झेत्रो में भ्रमन के बाद ये स्पस्ट है लडाइ nda और महागठ बंधन के बीच हि है देश में जो आरजक्ता का माहौल मोदी सरकार ने बनाया है उस से देश के आम जनता परेशान है पांच वर्ष तक केन्द्र सरकार ने केवल जुमलेबाजो का झुण्ड बनाकर झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का काम किया है लोक सभा से लेकर आम सभाओ तक केवल एक परिवार पर आरोप लगाना इनका दिनचर्या बना हुआ है हम सभी को देश के सेना पर अभिमान है रोज हमारे सैनिक शहिद हो रहे हैं एक हि दिन 45 सैनिक शहिद हो गये उनके हत्यारो को पकड़ उन्हें सजा देकर शहिद परिवारो के जख्म पर मरहम लगाने के बजाये उनके नाम पर वोट माँग रहे हैं शहिद पुलिस पदाधिकारी का अपमान करने वाले को पार्टी टिकेट देकार असली रास्ट्र्वादी होने का सबूत दे रहे हैं यही इनका पांच साल का विकास है आज देश के क्रोडो नौजवान बेरोजगारी से परेशान किसान परेशान लाखोंलधु उधोग कारखाने बंद होने से लाखों मजदूर बेरोजगार हो गये आज bsnl से लेकर जेट एयर वेज़ के कर्मचारी सडक पर आ गये है देश में इस सरकार के आर्थिक निति के कारण देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है और nda के प्रत्याशी मुद्दा से हट्कर 56 इंच के सीना और ऐयरस्ट्राइक कि बात कर रहे है अब ना तो अच्छे दिन कि बात ना मंदिर कि बात ना ही 2 करोड़ युवावो कि नोकरी कि बात हो रही है इसलिए देश कि जनता इनके सच को पहचाना है और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और महा गठबन्धन के उम्मीदवार के पझ में गोलबद हो चुके हैं बिहार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 32 लोक सभा झेत्र में महागठबंधन के उम्मीदवारो को समर्थन दिया जिसमे इस जिले के दोनों लोकसभा झेत्र भ��

अब नही रहे स्वतंत्रता सेनानी गणेश ठाकुर,राष्ट्रीय तिरंगा में ओढ़ाकर दी गई भावभीनी विदाई,स्वतंत्रता सेनानी को शस्त्र बल ने दी आखरी सलामी।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- अनुमंडलाधिकारी विद्यानन्द पासवान,वीडियो गिरुदेव प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय तिरंगा ओढ़ाकर सलामी देते हुये भावभीनी विदाई दी।यह घटना अहले सुबह प्रखंड क्षेत्र के लालसरैया पंचायत के वार्ड नम्बर 15 गोंडा सेमरा निवासी स्वतंत्रता सेनानी गणेश ठाकुर एक सौ दस वर्षीय की मृत्यु हो गई।इसकी सूचना पाकर पहुंचे आला ऑफिसर।दरोगा सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में शस्त्रबलों ने दी आखरी सलामी, उसके बाद राजकीय भावभीनी विदाई दी गई।इनके अंतिम यात्रा में अनुमंडलाधिकारी विद्यानन्द पासवान,बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता,दरोगा सुनील कुमार सिंह,मुखिया पति रूपचन्द दास,वार्ड सदस्य राजेश पासवान,स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों सहित हजारों की संख्या में ग्रमीणों आखरी विदाई दी।पंचतत्व में विलीन हो गये स्वतंत्रता सेनानी गणेश ठाकुर।

पुलिस के हाथ चढा एक वाईक चोर, पुलिस अभिरक्षा मे रख कर पुछ-ताक्ष कर रही।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ मझौलिया संवाद सूत्र:- थाना क्षेत्र में लगातार कई महीनों से हो रही है बाइक चोरी घटना,आज भी रेनबो पब्लिक स्कूल से बाइक की की गई चोरी, पारस पकड़ी स्टेट बैंक के पास से बाइक चोरी करने का प्रयास करते हुये कुड़िया गांव निवासी हारून आलम चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से कर रही है पूछ ताछ कर रही है,पुलिस ने रेनबो विद्यालय का सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो गिरफ्तार युवक के साथ एक बाइक पर दो अन्य व्यक्ति साथ मे विद्यालय परिसर में घुसे तथा वहां से बाइक उड़ाकर ले गये।बहरहाल पुलिस अपने गिरफ्त में रखकर पूछ ताछ कर रही है।सूत्रों के माने तो यह बाइक चोरों का बहुत बड़ा गिरोह है।पुलिसिया पूछ ताछ में गिरफ्तार युवक ने यह स्वीकार किया कि रेनबो विद्यालय से बाइक चोरी की है और यहां से हमलोग पारस पकड़ी बैंक के पास बाइक चोरी करने के लिए गये थे।जमादार पंकज सिंह ने बताया कि यह तीन चोर थे दो भागने में सफल रहे लेकिन पुलिस ने खेदकर एक को गिरफ्तार कर लिया।

दुकानदार पर जानलेवा हमला, सीएचसी में इलाज जारी -- अस्पताल में इलाजरत दुकानदार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मैनाटांड़/इनरवा संवाद सूत्र:- इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में एक दुकानदार पर आधा दर्जन लोगो द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दने की घटना घटी है।इसको लेकर पीड़ित ने इनरवा थाना को आवेदन देकर हमलवारो पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।घायल इनरवा निवासी शुभ नारायण गिरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि रविवार की देर संध्या अपने दुकान को बंद कर इनरवा बाजार से घर जा रहा था।उसी दरम्यान सीताराम साह के बसवारी के समीप सड़क किनारे पहले से घात लगाकर बैठे जयप्रकाश महतो, वेद प्रकाश महतो, ओम प्रकाश महतो,कन्हैया महतो आदि ने धारदार हथियार से मेरे गर्दन पर हमला कर दिया।शरीर से खून निकलता देख हमलवार भाग गए।इधर राहगीरों की नजर जब खून से लथपथ घायल व्यक्ति पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना घायल के परिजनों को दी।आनन फानन में इलाज हेतु परीजनो ने घायल व्यक्ति को सीएचसी लाया।जहां पर डॉ अजीत कुमार के नेतृत्व में इलाज जारी है।इधर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति के आवेदन पर मामले की छानबीन की जा रही है।इसमें संलिप्त आरोपियों को नहीं बख्शा जाएग

चंदर पुर रतवल ग्राम कचहरी में हुआ चार मामलों का निपटारा

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/से पिन्टू कुमार बगहा-1प्रखंड के पंचायत राज चंदरपुर रतवल ग्राम कचहरी में विभिन्न मामलों में चार निपटारे किये गए। वही बगहा-संरपच संघ के अध्यक्ष जगरनाथ यादव ने बताया कि मामूली लेंन देंन फसल एवं भूमि विवाद से जुड़े 524 मामलों में 487मामलों का निपटारा आपसी सहमति के साथ सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में किया गया।जिसमें 50,000 सरकार के खाते मर जमा कराया गया।जिनमें मिरहसन मियां- निजामुद्दीन मियां,सुकट साह - हीरालाल साह-विजय साह -सुगंती देवी वही मौके पर उपसंरपच भरत साह न्याय सचिव शोभा कुमारी व न्याय मित्र अतुल रंजन पंच दिनेश यादव, तीजा देवी, रामायण, मुकेश राव, नीतू देवी मौजूद रहै।

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगो को मतदान करने का दिया संदेश।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/जगदीशपुर संवाद सूत्र:- नौतन ःजगदीशपुर मे पुलिस ने फ्लैग मार्च के द्वारा मतदान करने की,कि अपील। 12 म ई को होने वाले लोक सभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न के साथ अधिक से अधिक संख्या मे लोग अपने मतदान का प्रयोग करे इसके लिऐ सोमवार को जगदीशपुर मे फ्लैग मार्च पुलिस द्वारा निकाली गयी। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे योगापट्टी अंचल के पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया के चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें देश के हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना पहला कर्तव्य है। साथ ही चुनाव हर हाल मे शांतिपूर्ण हो इसके लिऐ पुलिस तत्पर है। लोक सभा चुनाव मे किसी भी चुनौती से निपटने के लिऐ पुलिस तैयार है। फ्लैग मार्च जगदीशपुर,जमुनिया,नयाटोला,पकड़िया,कठैया,बन्हौरा होते हुऐ दर्जनों गांवो का भ्रमण कर शांतिपूर्ण तरीको से मतदान करने कि लोगो से अपील की। फ्लैग मार्च मे नौतन थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला,जगदीशपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार,बैरिया थानाध्यक्ष राणा प्रसाद,अरविन्द कुमार शर्मा,मनोज कुमार यादव,मझौलिया थानाध्यक्ष,श्रीनगर थानाध्यक्ष समेत सभी थानों के दर्जनों पुलिस बल शामील थे।

*आयुक्त महोदय, तिरहुत प्रमंडल ने लिया बज्रगृह एवं मतगणना कोषांग का जायजा।* अधिकारियों को दिये कई आवश्यक दिशा-निर्देश

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- लोकसभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर आज दिनांक-29.04.2019 को आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, श्री नर्मदेश्वर लाल द्वारा स्थानीय बाजार समिति प्रांगण में अवस्थित बज्रगृह एवं मतगणना कोषांग का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बज्रगृह एवं मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाय। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे, एसपी, बेतिया, श्री जयंतकांत, एडीएम, श्री नंदकिशोर साह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, श्री हरिनारायण पासवान, डीडीसी, श्री रवीन्द्र नाथ प्रसाद सिंह, वरीय कोषागार पदाधिकारी-सह-बज्रगृह/मतगणना कोषांग के नोडल पदाधिकारी, श्री श्यामाकांत मेहरा, एसडीएम, बेतिया, श्री विधानाथ पासवान, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण/पथ निर्माण आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया में होमियोपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन के साथ गत् वर्ष प्रारंभ होमियोपैथिक अस्पताल, साईं होमियो सेवा संस्थान सह् डॉ आर एन प्रसाद होमियो रिसर्च सेंटर के प्रथम वर्षगांठ पर हरिवाटिका चौक,सरिसवा रोड स्थित अस्पताल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के निदेशकों ने संयुक्त रूप के काटकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में साईं होमियो सेवा संस्थान के अभी तक के क्रियाकलापों पर चर्चा हुई। भविष्य के विषय बताया गया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य होमियोपैथिक के समग्र विकास के साथ समाज को हानिरहित चिकित्सा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में होमियोपैथिक ईलाज के साथ फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी लैब की सुविधा उपलब्ध है।सभा के अंत में मतदान के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए रैली भी निकाली गई।रैली में डॉ संजय कुमार,डॉ विकास मिश्र,डॉ नवीन कुमार,डॉ पारस प्रसाद,डॉ मो.परवेज,डॉ श्वेता,डॉ विपिन कुमार,डॉ पदमांशू आदि शामिल रहे।

अज्ञात चोरों द्वारा बाइक की चोरी।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड पांच निवासी राजेश यादव ने थाना में एक आवेदन देकर अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी।उन्होनें बताया कि आवेदक ने आवेदन में लिखा है कि दिनांक 27 अप्रैल को मोतीलाल हाई स्कूल के स्टेडियम के गेट पर अपनी बाइक खड़ा कर अंदर गया वापस आया तो देखा कि मेरी बाइक एच एफ डिलक्स जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर 22 Z 7561 वहां नही थी।काफी खोजबीन के बाद कोई पता नही चला।पुलिस मामले की छान बीन शुरू कर दी है।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- शहर के मीना बाजार कावेरी होटल के समीप स्थित होलसेल किराना दुकान बाबा किराना स्टोर का ताला काट चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया है। इस दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी ले उड़े हैं। चोर रात्रि 12:24 से 3:17 तक ददुकान में उत्पात मचाया। चोरों की हरकत बगल के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरो की संख्या आधा दर्जन बताई जा रही है। मामले में दुकान मालिक उमेश कुमार चौबे ने नगर थाना में आवेदन दिया है। दुकान मालिक ने बताया कि चोर दुकान में रखे करीब 6 लाख रुपये मूल्य के किराना सामान की चोरी किए हैं। शहर के बीचोबीच स्थित किराना दुकान में चोरी की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि दुकान मालिक दुकान के ऊपरी मंजिल में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह वे दुकान खोलने नीचे आए तो देखा कि दुकान का ताला कटा है। दुकान में रखे नकदी सहित कई सामान गायब है। चोरी की घटना के बाद दुकान मालिक ने शुक्रवार कि सुबह इसकी सूचना नगर पुलिस को दी। बगल की दुकान में लगे में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो चोरों की हरकत उसमें कैद दिखी। 5-6 की संख्या में चोर दुकान का ताला काट उसमें प्रवेश कर दुकान में रखे सामान निकाल रहे थे। जबकि एक दो-चोर बाहर रहकर रेकी कर रहे थे। शनिवार को दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अवगत कराया। दुकान मालिक ने बताया कि सूचना देने और घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस जांच पड़ताल के लिए दुकान पर नहीं पहुंची है। इसे लेकर आसपास के दुकानदरो में आक्रोश है।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- मुफस्सील पुलिस ने थाना क्षेत्र के बारीटोला से शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की उत्तर प्रदेश के गड़ीमानीकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले नंदलााल सरोज को गिरफ्तार किया गया है। वह शराब के नशे में सड़क के किनारे गीरा पड़ा था। जांच में शराब पीने की पुष्टी होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
सरस् संगम(कार्यलय)ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अलग अलग दो थाना क्षेत्रों में छापामारी कर 6 अपराधियों सहित दो देसी कट्टा एक पिस्टल चार जिंदा कारतूस बरामद किया है उक्त जानकारी देते हुए बेतिया एसपी जयंत कांत ने बताया कि शुक्रवार की संध्या करीब 7:30 बजे नगर थाना अध्यक्ष राम सिंह को गुप्त सूचना मिली की नगर के बड़ा रमना मैदान में पीपल के पेड़ के चबूतरा के पास 6 की संख्या में अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा होकर योजना बना रहे हैं इसकी सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष ने ओपी थाना अध्यक्ष सहित कुछ सशस्त्र बलों के साथ छापामारी किया छापामारी के दौरान लालू नगर निवासी जितेंद्र कुमार कृष्ण महतो पूर्वी कर गया निवासी सुरेश कुमार पिता स्वर्गीय काशी प्रसाद काली बाबू की थाना क्षेत्र के मिथुन कुमार पप्पू कुमार दोनों पिता शिव महतो एवं हरी मटका चौक निवासी निवासी शत्रुघन कुमार पिता स्वर्गीय राजा को पकड़ कर तलाशी नियमों का पालन करते हुए अपराध कर्मी जितेंद्र कुमार का तलाश लिया गया तो उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा एवं मिथुन कुमार के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और दोनों के पास से 11 जिंदा गोली बरामद हुआ दोनों के पास से 11 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया वहीं शनिवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर चनपटिया थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी तबरेज आलम पिता मुर्तुजा मियां निवासी बड़वा को एक लोडेड पिस्तौल दो जिंदा कारतूस एक मैगजीन के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया तबरेज आलम पूर्व में भरत प्रसाद चढ़ा व्यवसाय हत्याकांड का मुख्य आरोपी रहा है इस कांड में जेल से जमानत हुआ था तथा पिछले दिनों चूड़ी में शिक्षक हत्याकांड में भी इन्होंने विजय पाठक एवं अशरफी के साथ अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है साथ ही चनपटिया थाना क्षेत्र के गोगा टिकुलिया मेन रोड में पिक ऑफ वार से व्यवसाय निरंजन से ₹117000 की लूट कान में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है यह एक कुख्यात अपराधी है जो अभी कुछ दिनों से चनपटिया थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के अंजाम देने की फिराक में था

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में मांगा वोट, मोदी की लहर कायम-पवन।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- शनिवार के दिन मोतीलाल उच्च विद्यालय के स्टेडियम में भोजपुरी फ़िल्म स्टार पवन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।अपने संबोधन में राष्ट्र भक्ति भोजपुरी गीत गये।उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित मतदाताओं से भाजपा के प्रत्याशी डा. संजय जयसवाल के समर्थन में अपना एक एक कीमती वोट कमल के निशान पर देने की अपील की।उन्होनें बताया कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी जी की लहर है यह ऐसी लहर है कि दूसरे चरण के ही मतदान के बाद विपक्षी एभियम मशीन पर अविश्वास व्यक्त करने लगे कि वोट देनें पर भाजपा को चली जा रही है, जबकि एलेक्शन कमीशन ने यह आरोप सिरे से खारिज कर दिया।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डा. संजय जयसवाल ने क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों का हवाला दिया और कहा कि एक मजबूत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की है उसे दुबारा बनाना है और देश आगे बढ़ना है।देश है तो हमलोग है।पूरे पांच वर्षों में एनडीए सरकार में कोई भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा है,जबकि पूर्वर्ती सरकार में आसमान से लेकर पताल तक भ्रष्टाचार थी।जिसका जीता जागता उदाहरण मेरी सरकार ने अगस्ता हेलीकॉपटर घोटाला में कात्रोचि को गिरफ्तार कर जेल में बंद किया है।मेरी सरकार में विकास कार्य अधिक से अधिक हुये है।बेतिया में बहुप्रतीक्षित ओभर ब्रिज का कार्य शुरू हो गया है, नरकटियागंज मुजफ्फरपुर रेलखंड पर विधुतीकरण कार्य शुरू है तथा दोहरीकरण के लिए भी कार्य चल रही है।अब रेल से बेतिया,सगौली, रक्सौल,से बैठकर देश के महानगरों तक जाने की गाड़ियां चल रही है, बेतिया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण अतिंम रूप में है अब हमारे बच्चों को मेडिकल करने के लिए पटना या दूसरे जगह नही जाना पड़ेगा।इन्ही बातों को रखते हुये उपस्थित मतदाताओं से अपने समर्थन में 12 मई को कमल के निशान पर बटन दबाकर वोट देने का अपील किया।पूर्व कला सांस्कृतिक खेल कूद मंत्री बिहार रेणु देवी ने अपने संबोधन में सुशासन व समरास्ता सबका साथ व सबका विकास, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री के पद पर बैठाने को लेकर उपस्थित मतदाताओं से क्षेत्रीय सांसद डा.संजय जयसवाल को भारी मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजने की अपील की।सभा को संबोधित करने वालों में जिलाध्यक्ष गंगा पाण्डेय, शुशील जयसवाल,जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, जदयू जिला आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहन साह गोंड़,जगतनारायण निषाद ने सभा को संबोधन किया।इस मौके पर विजय श्रीवास्तव,जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा,सांसद प्रतिनिधि रामधनी पटेल, उत्तरी मण्डल के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर चैरसिया, राजेश उपाध्याय, ब्रजेश जयसवाल, मुन्ना जयसवाल,अचल नारायण शर्मा, राणा दिलीप सिंह, संजय जयसवाल, रूपेश सिंह, सुखदेव पाल,आंनद कुमार शोनी, कामेश्वर सिंह, कैप्टन राजनन्दन सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे ने की।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 25. 04. 19 को संध्या 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम चंपारण बेतिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय सदर तथा मझौलिया थाना मुफस्सिल थाना नगर थाना तथा अन्य थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं महिला तथा सशस्त्र बल के साथ ग्राम लाल सरैया में शराब तथा शराबियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 7500 लीटर पाश ( कच्चा सामग्री महुआ मीठा नौसादर का घोल) वहीं घटनास्थल पर ही विनष्‍ट किया गया तथा 250 लीटर देसी चुलाई तथा शराब बनाने के उपयोग में आने वाला तीन बड़ा गैस सिलेंडर तीन छोटा गैस सिलेंडर 5 पैकेट नौसादर अलमुनियम का तसला 20 पीस दो छोटा चूल्हा शराब बनाने के उपयोग में आने वाला तथा तीन मोटरसाइकिल के साथ एक शराब कारोबारी को नशे की हालत में वहीं घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तार शराब कारोबारी को ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर इनके द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है शराब कारोबारियों को चिन्हित किया गया है तथा उनके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी अंकित की जा रही है l

मनोकामना मंदिर में हुआ, मतदान जागरूकता संगीत प्रतियोगिता

सरस् संगम (कार्यलय)बगहा/भीतहा से रामशीष गुप्ता की रिपोर्ट:- भीतहा लक्ष्मीपुर मनोकामना पूर्ण मंदिर में मतदाता जागरूकता संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमें भीतहा प्रखंड के महिला पर्यवेक्षिका शीला गुप्ता एवं भितहा ब्लॉक सेविकाओं ने भाग लिया, उषा सिंह, रानी कुमारी, ढोला तिवारी, अनिता कुशवाहा,सीता देवी, राजलक्ष्मी पांडेय, उर्मिला देवी, उर्मिला तिवारी, बिंदु देवी, मिथिलेश देवी, रंभा देवी, माइक और ढोल बाजे के साथ संगीत के माध्यम से सभी प्रखंडवासियों को सभी मतदान देने का संदेश दिया।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/चनपटिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- चनपटिया विधायक विधायक प्रकाश राय जी द्वारा सभापति को सुप्रिया रोड में उनके आवास के आस पास बराबर सफाई नही होने की शिकायत बार बार की जा रही थी, कई बार सभापति द्वारा सफाई प्रवेक्षक जुगनू कुमार को सुप्रिया रोड में भेजकर वार्ड 35 के सफाई कर्मियों द्वारा सफाई कराई गई। फिर भी माननीय विधायक द्वारा रविवार को सभापति को पुनः सफाई नही होने की शिकायत की गई। सभापति द्वारा जांच कराया गया जिसमें सभी वार्ड कर्मचारियों तथा जमादार द्वारा सभापति को लिखित प्रतिवेदन दिया गया कि वार्ड 35 के पार्षद पुत्र एनाम द्वारा जबरन वार्ड का कार्य छोड़कर ठेकेदारी का कार्य कराया जाता है, पार्षद के घर के गाय का गोबर, मल, मूत्र इत्यादि प्रतिदिन साफ करने पर बाध्य किया जाता है, नही करने पर गंदा, अभद्र, जाति सूचक गालियां भी देते है, हाथापाई तक उतर जाते हैं। बता दें कि पहले भी कई बार पार्षद पुत्र के इस आचरण से वार्ड के सभी सफाई कर्मी द्वारा एक साथ काम छोड़ा जा चुका है तथा पार्षद पुत्र द्वारा वार्ड के सफाई संसाधनों का लगातार दुरुपयोग उनके द्वारा लिए गए ठेकेदारी के कार्यो में किया जाता रहा है।

सरकारी कार्यालयों में विकलांग की जगह प्रयोग होगा दिव्यांग बेतिया। बेतिया कार्यालय

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- सरकारी कार्यालयों व योजनाओं में अब विकलांग व नि:शक्त जैसे शब्दों की जगह दिव्यांग शब्द का प्रयोग किया जाएगा। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की तरह शिक्षा विभाग ने भी इस पर अमल करने का दिशानिर्देश जारी कर दिया है। विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा कार्यालयो को दिशा निर्देश जारी किया है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय ने राज्य के सभी कार्यालयों योजनाओं व आम दिनचर्या में विकलांग व नि:शक्त जैसे शब्दों की जगह दिव्यांग शब्द का प्रयोग करने का आदेश दिया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने भी अपने कार्यालयों में इन शब्दों की जगह नए शब्दों के प्रयोग पर बल दिया है। विभागीय दिशा निर्देश मे विकलांग,विकलांगता व विकलांगजन तथा नि:शक्त, नि:शक्ततता व नि:शक्तजन शब्दों के प्रयोग के बदले उनकी जगह दिव्यांग,दिव्यांगता व दिव्यांगजन का प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- नगर पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि शहर के उत्तरवारी पोखरा निवासी दीपक साह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व पुलिस बाइक चोर गिरोह के पप्पु मल्लिक को गिरफ्तार की थी। पूछताछ में उसने दीपक तुरहा के बाइक चोरी में शामिल होने का खुलासा किया था। इसके बाद पुलिस दीपक को गिरफ्तार की। इस गिरोह के एक अन्य सदस्य अभी भी फरार बताया जा रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस कर रही है ग्रामीणों से दुर्व्यवहार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया:--बिहार पुलिस मुख्यालय पुलिस पबल्कि संबंध को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती है लेकिन बेतिया पुलिस में तैनात कुछ पुलिसकर्मी राज्य पुलिस मुख्यालय की इस कोशिस को तार तार करने में लगे हुए है ।ताजा मामला बेतिया समाहरणालय परिसर का है जंहा ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ती से समाहरणालय के गेट पर तैनात एक पुलिस कर्मी ने ना सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि धक्के मार कर उसे भगा दिया ।इतना हीं नहीं उस व्यक्ती का सरकारी कागज भी फाड़ दिया । दरअसल समाहरणालय में नामांकन प्रक्रिया चल रही है जंहा आम लोगो के आने पर रोक लगा हुआ है लेकिन भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के ग्रामीण इलाके से पहुंचे इस शख्स को इस बात की जानकारी नहीं थी इसलिए वह समाहरणालय में अन्दर जाने लगा जिसपर गेट पर तैनात पुलिस कर्मीयो ने उसे समझाने के बजाए उसके साथ दुर्व्यवहार किया और धक्के मार कर उसे भगा दिया । पीड़ित व्यक्ती के पास समाहरणालय से हीं एक नोटिस जारी किया गया था क्योंकि उसके उपर बहुत पुराना एक मारपीट का केस था जिसको समझने के लिए वह समाहरणालय आया था लेकिन समाहरणालय में अंदर घुसने से पहले हीं पुलिसकर्मीयो ने उसे धक्के देकर भगा दिया और उसे एक दो थप्पड़ भी लगा दिया ।हालाकी यह कोई पहली घटना नहीं है जब से समाहरणालय में चुनाव कार्य शुरू हुआ तबसे प्रतिदिन दर्जनो लोग जानकारी के अभाव में यहां पहुंच जाते हैं लेकिन बावजुद लोगो के समझाने के यहां तैनात पुलिसकर्मी उनके साथ बेहुदा सलूक करते हैं और गाली गलौज कर भगा देते हैं और कभी कभी तो इसके शिकार पत्रकार भी हो जाते हैं ।

पुल के जर्जर तथा निर्माण नही होने के कारण मतदान में नोटा का प्रयोग करने का लिया निर्णय ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:- मझौलिया प्रखंड के डुमरी पंचायत के रघुनाथपुर गांव वार्ड नंबर 6 स्थित अकरहा नदी पर बनी पुल के जर्जर तथा निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों के द्वारा मतदान में नोटा का प्रयोग करने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण अब्दुल सलाम, अंसारी इजहार, अहमद एहसान, अहमद अहमद काजीम, अशरफ अली ,मकसूद आलम ,अली बास मियां ,बाबूलाल मुखिया रामलाल, मुखिया बन्नू, मुखिया विनोद, धाकड़ सेवक पासवान ,लालन पासवान आदि ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 40 वर्ष पहले इस पुल का निर्माण चीनी मिल मझौलिया के द्वारा कराया गया था लेकिन यह पूल अब पूर्ण रूप से जर्जर हो गई है। इस पुल से आवागमन करना खतरों से खाली नहीं है। जबकि रघुनाथपुर के गांव के लोगों को प्रखंड मुख्यालय स्वास्थ्य केंद्र जिला मुख्यालय एवं अन्य जगह पर जाने का नजदीक का मुख्य मार्ग है। इस पुलके जर्जर हो जाने के कारण दूर के मार्ग सहारा लेनी पड़ रही है इस पुल के निर्माण के लिए अनेकों बार जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन से इस पुल के निर्माण कराने के लिए मांग किया गया है ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस पुल के निर्माण कराने के लिए और आनेकोबार चुनाव के समय वादा भी किया गया है लेकिन अब तक इस पुल का निर्माण नहीं हो सकी हैं । ग्रामीणों ने बताया कि महानव डुमरी बढइया टोला समेत आधा दर्जन गांव के लोगों के आने जाने का नजदीक का सड़क है। ग्रामीणों ने इस समस्या को देखते हुए आने वाला लोकसभा चुनाव में नोटा का प्रयोग करने का निर्णय लिया है।

आग मे धूं धू कर जलता रहा उदयपुर जंगल।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- ग्रामीणों व वन कर्मीयो के सहयोग से पाया गया आग पर काबू । बैरिया ।। प्रखंड के उदयपुर वन अभ्यारण सोमवार की सुबह अचानक आग लग गयी । आग मे वन धू-धू कर घंटों जलता रहा। बढ़ते आग को देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी । ग्रामीणो व वन कर्मीयो की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । आग लगने की खबर जंगल के दक्षिण भाग की बतायी जा रही । काफी संख्या मे पेड पौधो के जलने की खबर सामने आ रही है । इस संबंध में वन परिक्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि उदयपुर अभ्यारण में आग लगने की सूचना प्राप्त हुयी है । आग किस प्रकार लगी है । फिलहाल इसका खुलासा नही हुआ है । ग्रामीणो व वन कर्मियों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना मे किसी जान माल की नुकसान होने की खबर नहीं है।।

एक वारंटी को गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौधरी संवाद सूत्र:- चौतरवा पुलिस ने गुरुवार को लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रमोद पंडित के विरुद्ध चौतरवा थाना में पूर्व में मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार था जिसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। फरार वारंटी को गिरफ्तार कर बगहा न्यायालय में भेज दिया गया।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- सभापति गरिमा देवी सिकारिया द्वारा नगर परिषद कार्यालय कैंपस में 6.36 लाख से 43 फ़ीट लंबाई एवम 9 फ़ीट चौड़ाई में निर्माणाधीन वाशिंग पिट, स्टोर रूम, मोटर और बोरिंग का अवलोकन किया गया। सभापति द्वारा बताया गया कि नगर परिषद के सभी ट्रेक्टर एवं jcb जैसे वाहनो की बराबर सफाई नही होने की वजह से सभी वाहनों की बॉडी जल्द ही खराब हो जाती है, अतः नगर परिषद के वाहनों पर सटे कचरे की सफाई निरंतर करने के लिए नगर परिषद परिसर की 2.90 लाख से बाउंडरी गेट इत्यदि लगाकर,नगर परिषद कैंपस में ही 6.35 लाख से वाशिंग पिट, स्टोर इत्यादि बनाया जा रहा है, साथ ही सभी वाहनों की मरम्मती कार्य अब नगर परिषद परिसर में ही हो रही है, इस से नगर परिषद को वाहनों की मरम्मती मद में बचत हो रही है तथा पारदर्शिता बढ़ रही है। सफाई निरीक्षक द्वारा बताया गया कि सभापति के इस निर्णय से नगर परिषद के वाहनों की उम्र दोगुनी हो जाएगी तथा बार बार खराब होने की समस्या से निदान मिलेगा, साथ ही नगर परिषद में ही रिपेयरिंग का कार्य होने से वाहनो में खराबी आने से कम खर्च में जल्दी ठीक हो जाएंगे।

देश का भाग्य बदलना है तो फिर से मोदी को लाना होगा । मनोज तिवारी ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन से मुकेश कुमार की रिपोर्ट:- सुशासन की सरकार ने पुरे दुनिया मे बिहार का बढाया है सम्मान एनडीए प्रत्याशी डाक्टर संजय जयसवाल के पक्ष मे चुनावी सभा को मनोज तिवारी ने किया संबोधित ।देश का भाग्य बदलना है तो फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना होगा ।सुशासन की सरकार ने पुरे दुनिया मे बिहार का मान सम्मान बढाया है ।यह बाते रविवार को नौतन के श्री राम खेल मैदान के प्रांगण मे एनडीए प्रत्याशी डाक्टर संजय जयसवाल के पक्ष मे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह भोजपुरी फिल्म के सिने स्टार मनोज तिवारी ने कही ।नामांकन के बाद नौतन मे सबसे पहले चुनावी सभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रूपक लाल श्रीवास्तव तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह ने किया ।सभा को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि मोदी जी ने किसानो और व्यापारी को पेंशन देने की योजना बनाई है ।भोजपुरी फिल्म स्टार ने अपने संबोधन के मध्य भाषण के दौरान आवे के पडी हो भईया ।देश के बचावे के पडी गाने की प्रस्तुति की ।गाने सून सभा मे तालियो की गड़गड़ाहट गूंजती रही ।श्री तिवारी ने कहा कि बहुरूपिया नेताओ से सावधान रहकर मोदी के पक्ष मे मतदान करने की अपील की ।ताकि मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके ।सभा के दौरान तिवारी के भोजपुरी मे भाषण सून तालियो से स्वागत किया ।।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/योगापट्टी संवाद सूत्र:- योगापट्टी- प्रखंड क्षेत्र के कौलापुर पंचायत के कौलापुर बाजार में अचानक आग लगने से दो लोगों का खर से बना घर जल कर राख हो गया है। ईस घटना में गृह उपयोगी सामान रुपए जेवर आदि समान जलकर नष्ट हो गया है। घटना शनिवार रात की है। वैसे आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है। गृह स्वामी राजू यादव, ने बताया कि राजेश यादव के घर से बने घर में अचानक आग लग गयी आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया की पल भर मे राजू यादव का भी घर जला डाला ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका जिससे दर्जनों घरों को जलने से बचा लिया गया । इस हादसे में घर में रखे हुए गृहप्योगी सामान सहित फर्नीचर बर्तन व जेवर, कपड़े,एक मवेशी सहित लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है । सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर राजस्व कर्मचारी को भेज दिया गया है और पीड़ित परिवारो की सूची तैयार किया जा रहा है पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता मुहैया करायी जाएगी ।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नरकटियागंज से ब्यूरो रिपोर्ट:-बेतिया (ब्रज भूषण कुमार )अवैध निकासी एवं वार्ड सभा पजी पर हस्ताक्षर नहीं करने को लेकर मुखिया को बर्खास्त करने के लिए वीडियो ने जिला पंचायती राज को लिखा पत्र ;मामला नरकटियागंज प्रखंड के चमुआ पंचायत का मचा हड़कंप विदित हो कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा मुखिया के सदस्यता समाप्त करने के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र लिखा है जिसमें उल्लेख किया गया है कि पंचायत राज च मू आ की मुखिया बाबू साहेब तिवारी द्वारा उसी पंचायत के वार्ड नंबर पांच एवं आठ के वार्ड सभा रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करने का आरोप की जांच में जांच सत्य पाते हुए वहां के पंचायत सचिव ;कनीय अभियंता ;पंचायत प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा प्रतिवेदन किया गया है कि वार्ड में कराए गए कार्य का शेष राशि देने के लिए पंचायत सचिव द्वारा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के चेक पर हस्ताक्षर कर दिया गया है मगर मुखिया हस्ताक्षर नहीं कर रहा है पूर्व में इस पंचायत सचिव एवं मुखिया पर इस संदर्भ में स्पष्टीकरण की मांग की गई थी जो अब तक प्राप्त है पंचायत राज च मुआ के ग्रामीणों द्वारा 11 जनवरी 2019 को पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव पर अवैध निकासी के संदर्भ में दिए गए आवेदन पर विचार कर अधोहस्ताक्षरी द्वारा 12 जनवरी 2019 को औचक निरीक्षण किया गया जिसमें पाए गए अमिता की जांच कनीय अभियंता कुंदन कुमार द्वारा कराया गया इसके पूर्व प्राप्त शिकायत पर भी पंचायती राज पदाधिकारी नरकटियागंज के द्वारा पंचायत की अनियमितताओं का अपना जांच प्रतिवेदन समर्पित किया जा चुका है जिसमें पंचायत सचिव ;कनीय अभियंता ;प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नरकटियागंज के प्रतिवेदन एवं ग्रामीणों के द्वारा समर्पित आवेदन पर कार्रवाई अग्रसारित किया गया है ताकि पद का दुरुपयोग करने वाले मुखिया ऐसा नहीं करें आगे उल्लेख किया गया है कि पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 18 (5) के तहत मुखिया पद की सदस्यता समाप्त करने का अनुशंसा वहां के वीडियो ने किया है जिसको लेकर अन्य मुखिया ओं में हड़कंप मचा हुआ है
स्वरांजलि सेवा संस्थान परिसर में भोजपुरी लोक गायक जे .पी यादव के निधन के पश्चात शोक सभा का आयोजन किया गया । 
*सरस संगम बगहा*

वाल्मीकिनगर - स्वरांजलि सेवा संस्थान परिसर में भोजपुरी लोक गायक जे .पी यादव के निधन के पश्चात शोक सभा का आयोजन किया गया । चर्चित कलाकार डी. आनंद ने कहा कि विगत 2 अप्रैल को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी।  जिनका इलाज मोतिहारी में चल रहा था । लोक गायन में जे. पी यादव निपुण थे । उनके निधन से भोजपुरी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। श्री गणेशा मोशन पिक्चर के निर्माता रंजन सिन्हा ने लोक गायक श्री यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भोजपुरी जगत में यह एक अपूरणीय क्षति है। निर्देशक राहुल के. श्रीवास्तव ने कहा कि यह एक दुखद घटना है ।
लखनऊ की नायिका अनीता उपाध्याय ने कहा कि जेपी यादव के परिवार को भगवान दुख से लड़ने की क्षमता दें । दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया । कलाकार विशाल कुमार ने कहा कि जेपी यादव  अपनी प्रतिभा से कई कलाकारों को प्रतियोगिताओं में परास्त  कर चुके थे। इस मौके पर साहित्यकार सच्चिदानंद सौरभ,  शिवचंद्र शर्मा, गायिका आशा साहू, अखिलानंद ,अनमोल कुमार, नायिका कुमारी संगीता, अभिनेता उदय नारायण, उपेंद्र कुमार, दिनेश कुमार एवं सहायक निर्देशक विजय प्रकाश मद्धेशिया ने भी अपनी शोक संवेदनाओं को व्यक्त किया ।
ADD :-

चंदरपुर रतवल ग्राम कचहरी में हुआ चार मामलों का निपटारा

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- बगहा-1प्रखंड के पंचायत राज चंदरपुर रतवल ग्राम कचहरी में विभिन्न मामलों में चार निपटारे किये गए। वही बगहा-संरपच संघ के अध्यक्ष जगरनाथ यादव ने बताया कि मामूली लेंन देंन फसल एवं भूमि विवाद से जुड़े 521 मामलों में 484 मामलों का निपटारा आपसी सहमति के साथ सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में किया गया।जिसमें 50,000 सरकार के खाते मर जमा कराया गया।जिनमें महातम यादव- नन्दू यादव,मुस्मात जीरा - मुखन तुरहा राज कुमार साह -गौरी तुरहा भीमबली चौधरी - सुकदेव राम, वही मौके पर उपसंरपच भरत साह न्याय सचिव शोभा कुमारी व न्याय मित्र अतुल रंजन पंच दिनेश यादव, तीजा देवी, रामायण, मुकेश राव, नीतू देवी मौजूद रहै।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- मतदान हमारा है अधिकार क्यों करें इसको बेकार पहले मतदान फिर जलपान वोट हमारा है अनमोल कभी न लेंगे इसका मोल हम सब ने यह ठाना है वोट देने जाना है इत्यादि नारों के साथ आज आशा इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल आशा नगर बेतिया के छात्र छात्राओं ने एक मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया यह रैली विद्यालय परिसर से निकल कर इमली चौक दुर्गा मंदिर लाल बाजार स्वा बाबू चौक होते हुए टाउन हॉल में समाप्त हुई रैली को रवाना करते हुए प्राचार्य दुर्गा दत्त पाठक ने कहा की हम भारत जयते विशाल लोकतंत्र में रहते हैं और लोकतंत्र की यह पहचान है कि यह जनता के लिए जनता द्वारा किया जाने वाला शासन है और चुकी यह शासन भी जनता ही करती है इसलिए आवश्यक है कि हम अपने आसपास के लोगों को जिनकी भी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और जो मतदाता सूची में पंजीकृत हैं उन्हें जागरूक करते हुए मतदान करवाएं और अन्य को भी प्रेरित करें इस रैली में वर्ग 7 पंचम से दशम तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया मौके पर उप प्राचार्य एमके द्विवेदी विनेश कुमार संजय कुमार जावेद जमाली सुधीर पांडे इत्यादि शिक्षक गण उपस्थित थे

महागठबंधन के प्रत्यासी ने किया क्षेत्र में जंसम्पर्क, अपने पक्ष में मांगा वोट।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- ।प्रखंड क्षेत्र के तिरवाह इलाकों में महागठबंधन के प्रत्यासी ब्रजेश कुशवाहा ने किया जंसम्पर्क।इस जंसम्पर्क मे कांग्रेस विधायक बेतिया मदनमोहन तिवारी, आरएलएसपी जिलाध्यक्ष रामाशंकर कुशवाहा,नंदकिशोर कुशवाहा, राजद कार्यकारणी अध्यक्ष महम्मद मुस्तुफा के साथ तिरवाह क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायत में जंसम्पर्क किया।इस दौरान महागठबंधन के विकास योजनाओं के बारे में चर्चा किया,प्रत्यासी ब्रजेश कुशवाहा ने वादा की पच्चीस वर्षो में भाजपा के सांसद के द्वारा विकास कार्य नही हुआ है उसे मैं पांच वर्ष में पूरा करूंगा, उन्होंने रमपुरवा महनवा पंचायत के बढ़ईयाटोला,सेमराघाट,गढ़वा,सरिसवा बाजार,महना आदि क्षेत्रों में जंसम्पर्क किया।इस मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कलीमुल्लाह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजद अमीन अहमद, विनय यादव, महम्मद एजाज, आजाद आलम,विजय उपाध्याय सहित दर्जनों महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।

48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पाउच बनाने वाली मशीन बरामद,एक करोबारी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- शनिवार के दिन फ्लैग मार्च के दौरान मिली जानकारी के अनुसार बखरिया पोखरा टोला में की गई छापेमारी,करोबारी रविशंकर कुमार दास के घर के पीछे बासवारी से मिला 48 बोतल रॉयल स्टेक अंग्रेजी शराब सहित पाउच बनाने वाले दो इलेक्ट्रोनिक मशीन के साथ दारू नापने वाला लीटर तथा होम डिलेवरी करने वाला काटून बरामद हुआ।वही पुलिस को देख दोनों शराब कारोबारी परमेश्वर दास व रविशंकर कुमार दास भागने लगे लेकिन पुलिस ने एक कारोबारी रविशंकर को दबोच लिया वही एक भागने में सफल रहा।यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि इन दोनों के विरुद्ध कांड संख्या 173/19 दर्ज किया गया, जिसमें धारा 30(A)बिहार मध्य निषेद उत्पाद अधिनियम के तहत जेल भेजा गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि यह दोनों कारोबारी पियक्कड़ों को होम डिलेवरी करते थे तथा इलेक्ट्रिक मशीन से पाउच का निर्माण कर सप्लाई करते थे।इस छापेमारी से शराब करोबारियों में हड़कम्प सा मच गया है।

पत्नी को जान से मारने की कोशिश

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से ब्यूरो रिपोर्ट:- बेतिया : नगर के कालीबाग ओपी में पूर्व में दर्ज कराए गए केस को उठाने के लिए पति ने पत्नी का जान मारने का प्रयास किया है। मामले में राजन कुमार की पत्नी रीना देवी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रीना एमजेके कॉलेज गर्ल हॉस्टल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करती हैं। पुलिस को दिए बयान में रीना ने बताया है कि वह घर से एमजेके कॉलेज में जा रही थी। जैसे ही नाज़नी चौक के समीप पहुंची उसका पति राजन आ गया। राजन उसे जबरन पकड़ लिया और केस उठाने की बात करने लगा। इंकार करने पर चाकू दिखाकर जान मारने की धमकी देने लगा तथा गला दबाने लगा। पति की हरकत देख वहां भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर वह भीड़ में शामिल होकर फरार हो गया। तब लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस बाबत थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। गवाही देने से इंकार करने पर बहू की पिटाई बेतिया : झूठे केस में गवाही देने से इंकार करने पर एक बहू की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुरानी गुजरी निवासी धनु साह की पत्नी आरती देवी ने अपने पति, सांस भीखू देवी, ससुर प्रेम साह, सुबराज साह, साहेब साह के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए बयान में आरती ने बताया है कि वह अपने घर के दरवाजा पर बैठी थी इसी दौरान आरोपी आई और झूठे केस में गवाही देने की बात करने लगे। इंकार करने पर सभी मारपीट करने लगे। गलत नियत से उसके कपड़े फाड़ दिया। पेटी तोड़कर 48 सौ रुपये निकाल लिए। थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मोबाइल से संपर्क हुआ प्यार में तब्दील ।।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- शादी का झांसा देकर यौन शोषण का एक मामला प्रकाश में आया है ।इस मामले को लेकर पीड़िता रीना कुमारी पिता अलगू महतो शनिचरी थाना के मिश्रौली बाजार की रहने वाली ने मझौलिया थाना में एक आवेदन प्रतिवेदित किया है। आवेदन में उसने आरोप लगाया है कि तकरीबन 2 वर्ष पहले मनी भूषण कुमार पिता खूबलाल महतो ग्राम पारस पकड़ी से संपर्क हुआ संपर्क प्यार में तब्दील हो गया और प्यार में झांसा देकर शादी करने का प्रलोभन देते हुए यौन शोषण उसने कई बार बना लिया ।वही मनीभूषण कुमार प्रलोभन दिया कि उसके बड़े भाई की शादी होने के उपरांत वह उससे शादी अवश्य कर लेगा। इसी प्रलोभन को देते हुए मणि भूषण ने बार-बार यौन शोषण बनाए रखा। पीड़िता का कहना है कि वह अपने बहन के घर पारस पकड़ी गई थी उसी समय बहन के पड़ोसी मनी भूषण से प्यार हो गया था। इधर मणि भूषण शादी से इंकार कर रहा है एवं दहेज में उसके परिजन नगद चार लाख एवं अपाची बाइक पीड़िता के परिजनों से मांग कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि इतना दहेज देने में मेरे परिजन सक्षम नहीं है ।उसके बाद वाह अन्यत्र जगह शादी करने को फिराक में जुट गया है ।उसने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपनी शादी मणि भूषण से कराने की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आलोक में जांच आरंभ कर दी गई है ।जांच उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर पीड़िता ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान के यहां भी उसने आवेदन दिया है। वही इस आलोक में आरोपित का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।

महिला के साथ मारपीट तथा लूट पाट करने की प्राथमिकी दर्ज।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ सरिसवा संवाद सूत्र:- गांव निवासी मुन्ना पासवान की पत्नी रंजना देवी ने मझौलिया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि वह टेंपो में सवार होकर अपने घर से बेतिया जा रही थी ।इसी बीच नानोसती चौक समीप नानोसती गांव निवासी बालिस्टर यादव तथा अरुण यादव जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए टेंपो का चाबी खींचकर मारपीट करने लगे तथा कपड़ा को फाड दिए। महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र एवं नगदी छीन लिया ।इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि उक्त महिला के आवेदन पर थाना कांड संख्या 169/19 भा द वि 354 बी हरिजन अत्याचार अधिनियम एसएसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दरोगा सुनील कुमार सिंह को अनुसंधान करते हुए अद्यतन कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।

अचानक आग लगने से दो घर जल कर खाक ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- ।शुक्रवार के दिन मझौलिया थाना क्षेत्र के बैठानिया भानाचक पंचायत के वार्ड नम्बर 7 में अचानक आग लगने से दो जलावन का लड़की रखा हुआ । शेख साबिर मिया और शेक अख्तर मिया का घर जल कर खाक हो गया । ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।जिसमें जान माल की कोई खतरा नही है ।

गन्ना पेराई सत्र 22अप्रैल को हो जायगी समाप्त।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- मझौलिया सुगर इंडस्ट्रीज का गन्ना पेराई सत्र आगामी 22 अप्रैल को समाप्त हो जायेगा।जानकारी जीएम केन डॉ. जयप्रकाश त्रिपाठी ने दी।उन्होंने बताया कि किसानों के पास पेराई सत्र बन्द होने की भेज दी गयी है।आगाह किया गया है कि किसान निर्धारित समय के पूर्व अपनी गन्ना की आपूर्ति कर लेंवे।उन्होंने बताया कि अबतक 63 लाख क्विन्टल गन्ना की आपूर्ति किसानों ने की है।इधर नो केन की त्रास्दी प्रवंधन झेल रहा है।प्रतिदिन छह से सात घंटे नो केन में मिल बंद रहता है।उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को इस वावत सुचना दे दी गयी है।

सड़क जर्जर होने से ग्रामीण परेशान

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 के ग्रामीण लोकसभा चुनाव में नोटा का प्रयोग करेंगे ग्रामीण पूर्व एसडीओ रामानंद शर्मा अरुण सिंह अनिल कुमार शर्मा गोपीचंद प्रसाद चौरसिया रेखा पासवान अरुण पासवान विपिन पासवान रंभा देवी पप्पू पांडे चंदन पांडे आदि ने बताया कि वार्ड नंबर 11 की मुख्य सड़कें पूर्ण रूप से जर्जर हो गई है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है सड़क के जर्जर होने के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस सड़क के निर्माण कराने के लिए आश्वासन दिया जाता है लेकिन चुनाव के बीत जाने के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि के द्वारा निर्माण करवाने के लिए पहल नहीं किया आता है जबकि यह सड़क वार्ड नंबर 11 वार्ड नंबर 12 के लोगों के प्रखंड मुख्यालय एवं अन्य जगह पर जाने का मुख्य मार्ग हैं इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में नोटा का प्रयोग करने का निर्णय लिया है ।
आचार संहिता के उलंघन करने के आरोप में एक पिकअप के जब्त

दिनांक 18-4-19 को आदर्श आचार संहिता के उलंघन करने के आरोप में एक पिकअप,पांच सौंदबोक्स,दो पावर अमलीफ़ायर मशीन,एक इको मशीन,एक स्टेबलाइजर,एक माइक,एक इलेक्ट्रिक बोर्ड,एवम एक जेनरेटर मशीन जप्त किया गया है।
  तथा डी0जे0ऑपरेटर दुर्गेश कुमार पिता रामदेव मधेसिया एवम डी0जे0मालिक शैलेश भारती पिता श्रीराम भारती दोनो ग्राम केवल छपरा थाना पडरौना कोतवाली जिला कुशीनगर (उ0प्र0)के बिरुद्ध भितहा थाना कांड संख्या 35/19 दिनांक 18-4-19धारा 188,34 भा0द0वी0एवम 7,9 लाउडस्पीकर एक्ट 1955 कायम किया गया है।
  डी0जे0ऑपरेटर दुर्गेश कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा जमानत पर मुक्त किया गया।दिनांक 18-4-19 की रात्रि एवम दिनांक 19-4-19 के सुबह छापामारी कर न्यायालय श्री डी 0 एन0पाण्डेय जे0एम0बगहा का tr न0- 200/02  के स्थायी वारण्टी 1- विश्वनाथ गोंड़ पिता भोला गोंड़  2-फुलपतिया देवी पति बिश्वनाथ गोंड़ दोनो ग्राम भरपतिया जिला प0चम्पारण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

सरस संगम राम आशीष गुप्ता की रिपोर्ट 

मतगणना को लेकर निकली गई रैली

भितहाॅ से बृहस्पतिवार सुबह 10:00 बजे अजय नगर रेड़णहा हाई स्कूल बच्चों की रैली निकली मतगणना की समक्ष मे 12 मई 2019 को मतगणना अवश्य करें लोकतंत्र में  हिस्सेदारी हम सबकी है जिम्मेदारी इसके उपलक्ष में रेडहा हाई स्कूल के बच्चियां और बच्चे सभी स्कूल के अध्यापक महोदय मिलकर रेडाहा मुडडीह रुपही टांड अलादीन चौक रुपही बड़ा सभी गांव में घूम घूम के बच्चे और बच्चियां सभी लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किए सभी लोग को 12 मई 2019 को मतदान करने के लिए जागरूक किये।

सरस संगम राम आशीष गुप्ता की रिपोर्ट 

भितहाॅ से गंडक नदी में डूब रही   हिरण कि बच्चा को वन कर्मियों ने बचाया

गंडक नदी में डूब रहा हिरण के बच्चे को बुधवार को टाइगर ट्रेकर लालसा यादव वह फील्ड अटेंडेंट रविंद्र कुमार त्रिपाठी की प्रयास से एक हिरण की बच्चा को लोदीहरवा  दियारा के समीप गंडक नदी से बचाया गया वहीं टाइगर ट्रेकर लालसा यादव ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण प्यास बुझाने के लिए हिरण का बच्चा दीयारे से भटक कर पानी की तलाश में गंडक नदी के पास पहुंचा था जो पानी पीने की प्रयास में गंडक नदी में डूबने लगा जब मेरी नजर हिरण के बच्चा पर पड़ा तो हिरण की जान बचाने के लिए नदी में कूद पड़े और हिरण को बाहर निकालने के बाद उसे  लोदीहरवा दियारे के ग्रास लैंड मे सुरक्षित छोड़ दिया गया वहीं फील्ड अटेडेट रविंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया की हिरण के बच्चे को शारीरिक माप एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जो ठीक था।

भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया
*सरस संगम बगहा*

वाल्मीकिनगर- बृहस्पतिवार सांय भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित शिवाला घाट त्रिवेणी धाम नेपाल परिसर में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी माता की 60 वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रवचन कर्ता श्री बालक दास बाबा जी महाराज, नई दिल्ली से आए श्री गणेशा मोशन पिक्चर के निर्माता  सह  मुख्य अतिथि रंजन सिंहा, कोटी होम पीठाधीश्वर संत श्री गुरु वशिष्ट जी महाराज,श्री नारायणी गंडकी माता महा आरती व्यवस्थापन समिती के अध्यक्ष सत्यदेव पांडे, चर्चित कलाकार डी आनंद, सुर आंगन संगीत के गायक प्रभात रंजन, छायाकार चंदन झा, निर्देशक राहुल के. श्रीवास्तव, परमार्थ संस्थान के संस्थापक दिनेश मुखिया, इंजीनियर संजय मिश्रा, लखनऊ की नायिका अनीता उपाध्याय, एवं स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट की अध्यक्षा अंजू देवीने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया l मुख्य प्रवचन कर्ता श्री बालक दास बाबा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने के निमित्त हर महीने की पूर्णिमा तिथि को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है l सोनभद्र ताम्रभद्र और नारायणी इन तीन नदियों का संगम स्थल पवित्र एवं पौराणिक है l जिसकी चर्चा धार्मिक ग्रंथों में भी मिलती हैl  
सर्वधर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत ऐसे कार्यक्रम का आयोजन एक अनूठी पहल है l मुख्य अतिथि श्री रंजन सिन्हा ने कहा कि आसपास के ग्रामीण प्रतिभाशाली कलाकारों को भी कला के माध्यम से  स्वाबलंबी बनाना श्री गणेशा मोशन पिक्चर का उद्देश्य है l शिक्षाविद एवं संस्था के अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि त्रिवेणी धाम एवं वाल्मीकि धाम की  सुंदरता में चार चांद लगाती है यह महा आरती l गायक प्रभात रंजन ने तेरी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है भजन द्वारा परमात्मा की महिमा का बखान किया l वाल्मिकी धाम एवं त्रिवेणी धाम की महिमा पर केंद्रित भजन स्वर्ग धरा पर उतरा जहां पर ,को डी. आनंद ने प्रस्तुत किया l स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट की गायिका आशा साहू ने नेपाली एवं हिंदी भजन  द्वारा अपनी भावनाओं को व्यक्त किया l गायक अभिनेता एवं समाजसेवी संगीत आनंद ने माता पिता की सेवा भक्ति पर आधारित भजनों की प्रस्तुति करके जीवन पर्यंत माता पिता की सेवा करने का संकल्प लिया l वेंकटेश आश्रम नेपाल के बच्चों ने श्रद्धा पूर्वक सरसता के साथ स्वस्ति वाचन किया l  आगत अतिथियों एवं विशिष्ट प्रतिभाशाली कलाकारों को नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किया गया l अपने संबोधन के क्रम में श्री चंदन झा ने कहा कि इंडो नेपाल बॉर्डर पर विगत 8 वर्षों से स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा घूम घूम कर चलंत माध्यम से दिव्यांगों को सुबह शाम निशुल्क भोजन दिया जाता है, जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है । ऐसी संस्था का नाम मैंने सुना था ,आज करीब से देखने का मौका मिला। नेपाल पुलिस एवं आर्म्ड पुलिस फोर्स द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थेl स्वरांजलि सेवा संस्थान, आँखें ज्योतिष अनुसंधान केंद्र , श्री गणेशा मोशन पिक्चर, परमार्थ संस्थान एवं  सुर आंगन संगीत के सौजन्य से अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया l मंच संचालन डी.आनंद ने किया ,जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रभात रंजन ने किया । इस मौके पर संस्था के सचिव भैरव लाल शर्मा ,लेखक आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, अमरेंद्र कुमार शर्मा,गायक मुन्ना अंसारी, शिवालय मंदिर के  प्रेम सागर बाबा जी महाराज ,ज्योतिषाचार्य नीलकंठ बाबा जी महाराज, राधे लाल साहनी ,प्रमोद रौनियार, राजेश निगम, शिक्षक रमेश यादव, राजेश यादव, राजीव पांडे, कलाकार शिव चंद्र शर्मा, व्यवस्थापक अखिलेश साह, सरस्वती वशिष्ठ, वरिष्ठ समाजसेवी त्रीचंद्र नेउपाने, विजय कुमार शर्मा, तुलसा भट्टराई, स्वरांजलि सरगम, लेखक लक्ष्मी नारायण शुक्ला, छोटेलाल मोदनवाल, राम जानकी मंदिर न्यास समिति के पंडित विशाल कुमार, गायक राजा, एवं जीवधन मल्लाह आदि उपस्थित थे l सूर्यास्त के पश्चात रात्रि के प्रथम पहर में ढोल ,मजीरा ,करताल, शंख एवं वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच नारायणी गंडकी माता की महाआरती की गई । शांति पाठ के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया l भारत नेपाल के कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुति को सुनकर बार बार तालियां बजती रही ।


SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM