सरस संगम बगहा से चंदन कुमार की रिपोर्ट



*ग्राम स्वराज अभियान के द्वारा मिलेगा संपूर्ण बिजली व स्वास्थ्य बीमा।*

प्रखंड बगहा 2 के सिंगारी और हरका टोला गांव में ग्राम स्वराज्य अभियान का आयोजन किया गया।

बगहा(प0च0) प्रखंड बगहा 2 अंतर्गत सोमवार को यमुनापुर टड़वलिया के दो पंचायत सिंगाडी़ और हरका टोला में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया। वही ग्राम पंचायत जमुनापुर टड़वलिया स्थित रा0 म0 विधालय में वार्ड नंबर 9 और 10 का आयुष्मान भारत शिविर को आयोजन कर फार्म को भरा गया। साथ ही बैठक के दौरान बगहा 2 प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल से आगामी 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान सबका साथ, सबका गांव, सबका विकास
कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कि केंद्र सरकार के विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों से वंचित रह गये सभी लोगों को इसके दायरे में लाकर लाभान्वित करना। इसी दौरान अभियान की मुहिम को सफल बनाते हुए श्री कुमार ने कहा कि स्वराज्य अभियान के दौरान प्रखंड क्षेत्र के चयनित पंचायत के 2 गांव के लिए विशेष पहल शुरू किया गया है। जो कि  अभियान के अंतर्गत उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का शत प्रतिशत आच्छादन किया जाएगा। जिसमे गंभिर बिमारी मे सरकार द्वारा पांच लाख तक इलाज़ के लिये मिलेगा। फिलहाल स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत वार्ड नंबर 9 और 10 के मौजूद सभी लोगों का फाॅम भरा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उज्जवला स्कीम के तहत सभी घरों में गैस चूल्हा भी निर्गत करना है जिसमें से 38 घर को मिल भी चुका है। वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार ने लोगों के बीच केंद्र सरकार के सात निश्चय योजनाओं को बताते हुए। कहा की योजनाओं से लाभान्वित हों ताकि केंद्र सरकार की मुहिम सफल हो सके। वही सहायक विद्युत अभियंता परियोजना बगहा के रवि प्रकाश ने बताया कि पंचायत के एपीएल और बीपीएल धारकों को योजना अंतर्गत सभी घरों में विधुत उपलब्ध करा दिया गया है। मौके पर मुखिया रामविलास सिंह, ओम निधि वत्स जिला उपाध्यक्ष भाजपा, प्रखंड चिकित्सक पदाधिकारी, प्रखंड नजीर, पंचायत सचिव, महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित रहे।

सरस संगम बगहा
सरस संगम  से चंदन कुमार / अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

बेटी की शादी का सामान जलकर हुआ राख।
 समय से नहीं पहुंच पाई फायर बिग्रेड।

 बगहा प0 च0 : ग्राम पंचायत राज महीपुर  भथौड़ा के ग्राम बरवा वार्ड संख्या  02 में दिनांक 29/04/2018 दिन रविवार समय 1:30  सुबह में अचानक आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर हुआ राख जिसमे भूलन चौधरी पिता राजेन्द्र चौधरी, कमलेश चौधरी पिता राजेंद्र चौधरी,  राजेंद्र चौधरी पिता स्वर्गीय शांति चौधरी, मनोज चौधरी पिता राजेंद्र चौधरी, मोहन चौधरी पिता राजेंद्र चौधरी, मु0 सुराती देवी पति स्वर्गीय ठाकुर चौधरी के घर में आग लग कर पूरी तरह से जल गया है उक्त घर में धान चावल कपड़ा बर्तन कपड़ा गहने सभी जलकर राख हो गया ।
चौकाने वाली बात यह है कि

भूलन चौधरी की बेटी की शादी दिनांक  06/05/2018 को होना था सूचना मिला है।कि  उक्त शादी के लिए कपड़ा, रुपया, गहना इत्यादि सभी सामग्री जलकर राख हो गया  लगभग 200000 दो लाख की अधिक का नुकसान  हो गया है आग लगा था सुबह 1:30 बजे  और फायर  बिग्रेड दो घंटा लेट आये और आग भुझने लगे सुबह तक आग बुझ गया । इन सभी लोगो का कहना है कि इस घटना का जांच पड़ताल कर इसका कोई समाधान निकले ।

सरस संगम बगहा

अब चोरी के लाखों मोबाइल कूड़ा हो जाएंगे। चोरों के लिए मोबाइल की चोरी कमाई का जरिया नहीं, बल्कि मुसीबत का सबब बन जाएगी।

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा  चम्पारण
की रिपोर्ट 29/4/18

अब चोरी के लाखों मोबाइल कूड़ा हो जाएंगे। चोरों के लिए मोबाइल की चोरी कमाई का जरिया नहीं, बल्कि मुसीबत का सबब बन जाएगी।
वह दिन दूर नहीं, जब चोरी के लाखों मोबाइल कूड़ा हो जाएंगे। चोरों के लिए मोबाइल की चोरी कमाई का जरिया नहीं, बल्कि मुसीबत का सबब बन जाएगी। चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल करने वाला पलक झपकते ही गिरफ्त में आ जाएगा। दरअसल, दूरसंचार प्रौद्योगिकी केंद्र (सी-डॉट) ने मोबाइल उपकरण रजिस्टर-एमईआर तंत्र तैयार कर लिया है। इससे चोरी का मोबाइल मिनटों में और आसानी से ट्रैक हो जाएगा, जबकि आईएमईआई नंबर बदलने की स्थिति में यह महज खिलौना रह जाएगा।
 सी-डॉट के कार्यकारी निदेशक विपिन त्यागी के मुताबिक, मोबाइल की चोरी या लूट की समस्या से निजात दिलाने के लिए एमईआर को जुलाई से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इस तंत्र का ट्रायल महाराष्ट्र में पूरा होते ही अगले माह से इसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा। बीते कुछ सालों से रोजाना हजारों मोबाइल चोरी व लूट की घटनाओं को देखते हुए सी-डॉट को यह बीड़ा सौंपा गया है। देश में एक ही आईएमईआई नंबर पर 18 हजार हैंडसेट चल रहे हैं। एमईआर तंत्र में वैश्विक तंत्र मोबाइल संघ (जीएसएमए) की ओर से जारी आईएमईआई का ही इस्तेमाल होगा।
आईएमईआई के बिना नहीं चलेगा कोई सिम
 जीएसएमए वह संस्था है जो हरेक मोबाइल के लिए आईएमईआई नंबर जारी करती है। इस नंबर के बिना कोई भी सिम मोबाइल में नहीं चल सकता। सी-डॉट एमईआर तंत्र के लिए सेवा प्रदाता को भी जिम्मेदार बनाने जा रहा है। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल के लिए जारी आईएमईआई का मिलान जीएसएमए के डाटा से करेंगी।
मिलान नहीं होने पर मोबाइल में सिग्नल नहीं आएंगे और वह कूड़ा हो जाएगा। वहीं बदलाव किए बिना इस्तेमाल हो रहे चोरी के मोबाइल को एमईआर तंत्र से पुलिस कुछ ही पल में ट्रैक कर लेगी। अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान नंबर (आईएमईआई) से छेड़छाड़ पर रोक के लिए भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम की धारा-7 और 25 में संशोधन भी किया गया है।

पकड़ी गयी उनपर कारवाई तय हैं। उनकी नौकरी भी जा सकती है।

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा  चम्पारण
की रिपोर्ट 29/4/18

पकड़ी गयी उनपर कारवाई तय हैं। उनकी नौकरी भी जा सकती है।
पीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा देने में अहम भूमिका निभाये। कही से कोताही बरतने पर कारवाई तय हैं।
उन्होंने आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर गरीब परिवार के मरीजों को चिन्हित कर उन्हें स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलायेग। सरकार का यह अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। बिना ड्रेस पहने और पहचान पत्र लगाये जो आशा कार्यकर्ता ड्यूटी में पकड़ी गयी उनपर कारवाई तय हैं। उनकी नौकरी भी जा सकती है। वे आशा दिवस के अवसर पर सीएचसी के सभागार में आशा कार्यकर्ताओं के बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि आप सभी आशा कार्यकर्ताओं के कंधे पर गांव की महिलाओं की स्वास्थ्य के देखरेख की बड़ी जिम्मेदारी है। आशा दिवस के अवसर पर बैठक का आयोजन कर आयोजित की गई। वहीं बीसीएम अनिल कुमार ने जेबीएसवाई का शत प्रतिशत भुगतान कराना, एचबीएनसी योजना मे लाभार्थी का प्रतिवेदन मासिक उपलब्ध कराना, आर्दश दम्पति योजना का सत्यापन, आशा फैसीलेटर को जिम्मेदारी के प्रति तटस्थ रहना आदि कई स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने पर बल दिया। मौके पर सरोज देवी, अकलिमा बेगम, कलावती देवी, कल्याणी देवी, लक्ष्मीना देवी आदि थीं।

प्रथम व द्वितीय स्थान लाने पर SC ST कर्मचारी संघ ने हर्ष व्यक्त कर दी शुभकामना*

सरस संगम बगहा चंदन कुमार 
बगहा। :- *UPSC 2017 में अनुदीप दुरिशेट्टी व अनु कुमारी मेघवाल के देश भर में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान लाने पर SC ST कर्मचारी संघ ने हर्ष व्यक्त कर दी शुभकामना*
  

बगहा (28 अप्रैल2018)  UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) 2017 का रिजल्ट जारी होते ही IAS में चयनित हुए लोगों को बधाई व शुभकामना देने का सिलसिला जारी है तथा हर ओर खुशी की लहर दौड़ गई है। खबर के अनुसार दलित वर्ग से आने वाले अनुदीप दुरिशेट्टी और अनु कुमारी मेघवाल को देश भर में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान लाने पर ''अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ'' बिहार प्रदेश के पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा 1अंचल इकाई ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएँ व्यक्त की है। संघ के अंचल सचिव राजु साह ने कहा कि दलित समुदाय के बच्चे भी प्रतिभावान हैं और विभिन्न क्षेत्रों में समय समय पर अपनी काबिलियत दिखाते रहे हैं तथा भविष्य में भी देश की सेवा में अपना परचम लहराएँगे। यह सब बेहतर शिक्षण, लगन व परिश्रम का फल है। वही मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार 'राउत' ने कहा कि दलित वर्ग के लोग वर्तमान समय में शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहें हैं सरकार व समाज द्वारा सिर्फ उचित व समान अवसर के साथ अनुकूल परिस्थिति व सकरात्मक सहयोग की दरकार है। आगे बताया कि महाराष्ट्र के गिरीश बडोले ने भी UPSC परीक्षा में देश में 20 वां व महाराष्ट्र राज्य में प्रथम स्थान ला कर गौरवांवित किया है उनके सहित तमाम विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 
दुसरी ओर बिहार महादलित परिसंघ (राष्ट्रीय) के बगहा पुलिस जिला अध्यक्ष अनिल कुमार (राउत) ने भी सभी के सफलता पर हर्ष व्यक्त कर सभी विजयी परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई देते हुए शुभकामना दिया। 
रुपम कुमारी, तिरेँद्र राम, शैलेश पासवान, अनिल कुमार, प्रेम किशोर गोंड ओमप्रकाश रजक, गुड्डू कुमार, राकेश राम, क्षमेंद्र भारती, महेश रजक, छोटेलाल राम सहित अन्य लोग भी बधाई दिए।

एनएच28बी पर अपर्णा सिंह बहुरानी की गाड़ी में हवा लेने के लिए जब ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तब दृश्य देखने लायक था

सरस संगम बगहा चंदन कुमार
बगहा :- एनएच28बी पर अपर्णा सिंह बहुरानी की गाड़ी में हवा लेने के लिए जब ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तब दृश्य देखने लायक था

बगहा :- बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग पूर्व सदस्या अपर्णा सिंह बहुरानी एक कार्यक्रम समारोह में जाते वक्त रास्ते में गाड़ी में हवा भरवाने के लिए जब ड्राइवर ने बगहा एनएच28बी पर गाड़ी रोकी और उन्हें वहाँ जो दृश्य देखने को मिला।उसके लिए शब्द कम पड़ गए। जब बहुरानी जी अपने गाड़ी में हवा लेने के लिए दुकान पर आई तो वहां पर एक लड़की हवा भरते हुए नजर आई जो दुकान पर रहती थी।जिसका नाम रितु है।
रितु कुमारी के जज्बे को देखकर बहुरानी अपने को रोक नही पायी।गाड़ी से तुरन्त उतरकर उस बच्ची को गले से लगा लिया।रितु कुमारी के जज्बे को सलाम किया और उन्होंने बताया कि हमारी बेटियाँ अपने परिवार को चलाने के लिए पढ़ायी के साथ-साथ ऐसा रोज़गार भी कर रहीं हैं,जिसे देखकर बहुत खुशी हुई पढ़ाई के साथ साथ काम भी कर रही हैं।जिसे देखकर नारी शक्ति को हृदय से नमन की और रितु कुमारी को इस जज्बे के लिए दिल से आशीर्वाद दिया।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ की बैठक

सरस संगम बगहा चंदन कुमार
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ की बैठक


बगहा,27 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिमण जिला के बगहा एक प्रखंड के सभाभवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की है ।
बैठक में बीडीओ शशिभूषण सुमन ने सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पूर्वाह्न नौ बजे से लेकर एक बजे अपराह्न तक नियमित रुप से सुचारू करने का निर्देश दिया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच पोशाक राशि वितरण करने के लिए माइक्रोप्लान जारी किया।
उन्होंने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को माइक्रोप्लान के माध्यम से ही पोशाक राशि वितरण करने का आदेश दिया।
मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि माइक्रोप्लान के माध्यम से वितरण करने से और पारदर्शिता आएगी। वही कुछ सेविकाओं ने बीडीओ से अपने- अपने केंद्रों पर स्लेट-पेंसिल की मांग की। साथ ही सेविकाओं द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का तीन वर्षों का बकाया रूम रेंट की मांग की । जिस पर बीडीओ ने विभागीय उच्चाधिकारियों से मार्ग दर्शन लेने की बात कही।
बैठक में आंगनबाड़ी प्रधान लिपिक लक्ष्मी नरायण पांडेय ,पर्यवेक्षिका गीता देवी,अर्पणा कुमारी,ऊषा कुमारी,आरती देवी,सहित दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाएँ उपस्थित रही।
सरस संगम बगहा

सात निश्चय योजना के तहत अधिनस्थ कर्मचारियों संघ बैठक किया गया

सरस संगम बगहा चंदन कुमार
बगहा :-सात निश्चय योजना के तहत अधिनस्थ कर्मचारियों संघ बैठक किया गया
बगहा :-बगहा दो प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक किया।इस बैठक में ग्राम स्वराज योजना,सात निश्चय योजना सहित कई योजनाओं को कियान्वयन करने के लिए अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।बैठक में चंद्रकिशोर प्रसाद,बालेश्वर कुमार चौधरी,नरसिंह पंडित,उमेशचंद्र ठाकुर, विनोद प्रसाद,अक्षयलाल राउत,रमेश ठाकुर, अनिरुद्र राम,रामशक्ल राम,जयप्रकाश नारायण इत्यादि उपस्थित रहे।

बगहा एक प्रखण्ड के सभाभवन में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई सम्पन्न

सरस संगम बगहा


बगहा:- बगहा एक प्रखण्ड के सभाभवन में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई सम्पन्न

बगहा:-बगहा एक प्रखंड के सभा भवन में प्रखण्डाधिन आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ बगहा एक सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने किया।बैठक में बीडीओ शशिभूषण सुमन ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पूर्वाह्न नौ बजे से लेकर एक बजे अपराह्न तक नियमित रूप सुचारू करने का निर्देश दिया।साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच पोशाक राशि वितरण करने के लिए माइक्रोप्लान जारी किया।उन्होंने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को माइक्रोप्लान के माध्यम से ही पोशाक राशि वितरण करने का आदेश दिया।उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि माइक्रोप्लान के माध्यम से वितरण करने से और पारदर्शिता आएगी।
वही कुछ सेविकाओं ने पबीडीओ से अपने अपने केंद्रों पर स्लेट-पेंसिल की मांग की।साथ ही सेविकाओं द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का तीन वर्षों का बकाया किराया रूम रेंट की मांग की गयी ।जिसपर बीडीओ ने विभागीय उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेने की बात कही। बैठक में आंगनबाड़ी प्रधान लिपिक लक्ष्मी नरायण पांडेय,पर्यवेक्षिका गीता देवी,अर्पणा कुमारी,ऊषा कुमारी,आरती देवी,सहित दर्जनों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएँ उपस्थित रही।

कुशीनगर हादसे में मरने वाले बच्चों में तीन बगहा के चचेरा भाई भी शामिल

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा  चम्पारण
की रिपोर्ट 27/4/18

कुशीनगर हादसे में मरने वाले बच्चों में तीन बगहा के चचेरा भाई भी शामिल
कुशीनगर में थावे-कप्तानगंज रेलखंड के दुदही रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार सुबह ट्रेन व स्कूल वैन की टक्कर में मरने वाले बच्चों में तीन बगहा अनुमंडल के भितहा प्रखंड के रहने वाले थे। तीनों एक ही पिता की संतान
थे। हादसे से घायल चचेरा भाई भी कोमा में है। मृत बच्चों में शामिल समीर (7), तमन्ना (9) और साजिदा (11) भितहा प्रखंड मोराडीह निवासी हसन अली के बच्चे थे। उनका भतीजा व जमालुद्दीन अली का बेटा तालीब भी गंभीर रूप से घायल है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

धनहा से निकली रैली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।

कन्हैया कुमार की रिपोर्ट
सरस संगम बगहा

बगहा पुलिस जिला के ज्ञान स्थली एकेडमी स्कूल से निकली रैली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए सरकारी स्कूल  और प्राइवेट स्कूल से रैलियां निकली जा रही है। घेवड़ही भेड़िहारी बाजार सेनिकली यह रैली भीखन यादव के मकान तक रैली निकाली। गई

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना लड़कियों के जीवन को बचाने और उन्हें पढ़ाने के लिए पूरे भारत में चलाया जाने वाला अभियान है। ये भारत की सरकार द्वारा भारत में जागरुकता फैलाने के साथ-साथ लड़कियों की कल्याण सेवाओं की क्षमता में सुधार लाने के लिए चलायी जाने वाली योजना है। भारत के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत सुकन्या समृद्धि योजना (21 जनवरी 2015) को शुरु किया था। सुकन्या समृद्धि योजना इस अभियान का समर्थन करने के साथ ही बेटी पर आवश्यक खर्चों जैसे: स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और शादी आदि को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए शुरु की गई थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान ध्यापक  विनय कुमार माझी , शिव प्रसाद यादव के साथ अनेक शिक्षक एंव शिक्षिका तथा साथी गण ग्रामवाशी भी मौजूद रहे।
सरस संगम

धनहा से निकली रैली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।

कैंनहया कुमार की रिपोर्ट-

बगहा पुलिस जिला के ज्ञान स्थली एकेडमी स्कूल से निकली रैली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए सरकारी स्कूल  और प्राइवेट स्कूल से रैलियां निकली जा रही है। घेवड़ही भेड़िहारी बाजार सेनिकली यह रैली भभीखन यादव के मकान तक रैली निकाली।

भारत पुत्र बीर कुंवर सिंह जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भारत पुत्र बीर  कुंवर सिंह जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया


सरस संगम बगहा से चंदन कुमार की रिपोर्ट

बगहा(प0च0) नगर स्थित बॉम्बे बाजार परिसर में सोमवार को बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती समारोह का आयोजन स्थानीय युवा क्षत्रिय महासभा द्वारा किया गया। युवा क्षत्रिय महासभा आयोजन समिति के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सिंह और दयाशंकर सिंह ने किया। जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता वाल्मीकिनगर सांसद सतीशचन्द्र दुबे, बगहा विधायक आरएस पाण्डेय, वाल्मीकि नगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, रामनगर विधायीका भागीदारी देवी, लौरिया विधायक बिनय बिहारी, विधान पार्षद राजेश राम, विधान पार्षद बीरेन्द्र नारायण यादव, प्रेमा विक्रम शाह बाल सदस्या बाल संरक्षण बिहार सरकार, पूर्व मंत्री पूर्मासी राम, पूर्व मंत्री राजेश सिंह, पूर्व सांसद कैलाश बैठा आदि ने कार्यक्रम का विधिवत भव्य व संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर कार्यर्क्रम का शुभारंभ किया वही मंच का संचालन राकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाल्मीकिनगर सांसद सतीस चन्द्रचन् दुबे ने कहा कि बाबू साहेब तेगवा बहादूर जैसी लोकपरंपरा के गीतों के साथ अगर किसी को याद करते हैं तो उस योद्धा का नाम है रण बांकुरे वीर कुंवर सिंह। अपने जीवन काल में जिन्होंने आजादी की पहली गाथा लिखने की कोशिश कर अंग्रेजों के दांत खट्टे तक कर दिए थे। भोजपुर (आरा) जिले के जगदीशपुर रियासत के इस योद्धा ने जाति-धर्म से परे होकर अपने देश सेवा के लिए अपनी रियासत को ही दांव पर लगा दिया। इन पर शोधपरक काम करने वाले लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने इनके जीवन के अनछुए पहलुओं को दीगर करते हुए “वीर कुंवर सिंह की प्रेमकथा” पुस्तक की रचना कर डाली। इनसे इस संदर्भ में कई बातें हुई जिसमें इन्होंने बताते हुए कहा कि इस पुस्तक में बाबू साहब के चरित्र चित्रण को भले ही प्रेम से लबरेज होकर देखी जाए मगर इनके जीवन की सबसे खास बात यही थी, कि वो अपने लोगों से बहुत प्यार करते थे। कभी इन्होंने जाति और धर्म को अपने बीच दीवार नहीं बनने दिया। वही दुसरी ओर लौरिया विधायक विनय विहारी ने कहा कि अपनी रियासत ही नहीं बल्कि देश की जनता से प्यार करने वाले बाबू कुंवर सिंह चाहते तो अपनी रियासत को बचा सकते थे। मगर उन्होंने कभी अपनी रियासत और अपने लोगों को लेकर कभी चिंता नहीं जतायी बल्कि देश के लिए उम्र के आखिरी पड़ाव पर अपनी रियासत के लोगों के साथ कुछ सैनिक टुकड़ियों के साथ अंग्रेजों से लोहा लेने निकल पड़े। नौ माह तक एक लंबी लड़ाई लड़ने वाले इस योद्धा के पास न तो कोई हथियार था, न ही कोई माकूल संसाधन, थी तो बस हिम्मत और गुलामी से छुटाकारा पाने की ललकार। वही बगहा विधायक आर एस पाण्डेय ने कहा कि इनके उपर करीने से काम करने वाले मुरली मनोहर श्रीवास्तव बताते हैं कि कुंवर सिंह ने बहुत ही कम उम्र में आरा के बाबू बाजार की दो नर्तकी बहनें धरमन और करमन के बहुत बड़े मुरीद थे। उनके नृत्य को देखने के लिए अक्सर जाया करते थे। उसी दरम्यान उनका दिल धरमन पर आ गया और वो धरमन के होकर रह गए। धरमन के कहने पर उन्होंने दो मस्जिदें बनवाई एक आरा में तो दूसरा जगदीशपुर में, इसके अलावे बाबू साहब की रणनीतिकारों में उनके साथ धरमन बीबी और उनका 12 साल का पोता रिपुभंजन सिंह हुआ करता था। आरा से युद्ध की हुंकार भरने वाले इस योद्धा ने अपने उम्र के आखिरी पड़ाव पर ऐसी रार मचायी की देश में अंग्रेजों के बीच दहशत का माहौल बन गया। इस योद्धा के साथ एक जो सबसे बड़ी बात है वो ये कि बाबू साहब बिना थके हारे 9 माह तक लगातार युद्ध लड़ते रहे। जिस इलाके में गए उस रियासत के राजाओं को सहयोग किया और उनका सहयोग लिया भी, जिसमें झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे, नाना साहेब जैसे कई बड़े राजाओं के साथ होकर अंग्रेजों से युद्ध लड़ते हुए आग बढ़ते रहे। कुछ सैनिकों के साथ युद्ध लड़ने वाला रण बांकुरा की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि गुरिल्ला युद्ध ही इनका सबसे बड़ा हथियार था। जब अंग्रेज सेना देश के गद्दारों के साथ हमला करने के लिए आगे बढ़ती उस वक्त बाबू साहब के सैनिक पेड़ों पर चढ़कर छूप जाते थे और जैसे ही अंग्रेजी सेना आगे बढ़ती वो उन पर टूट पड़ते थे जिससे अंग्रेजी सैनिक इनके शक्ति का अंदाजा नहीं लगा पाते थे और भाग खड़े होते थे, मारे जाते थे। दूर-दूर तक इनके नाम से अंग्रेजों में दहशत फैल गई। कई अंग्रेज ऑफिसर बदले गए, हजार सैनिक मारे गए। लेकिन इस योद्धा की हिम्मत उस वक्त तार तार हो गई जब युद्ध लड़ते-लड़ते धरमन और उनका पोता बांदा में वीरगति को प्राप्त हुए। साथ हि रामनगर विधायीका भागिरथी देवी ने कहा कि बाबू साहब जैसा दानी और आपसी मिल्लत वाले लोग आज के जमाने में विरले मिलेंगे। धरमन से मोहब्बत किया तो दोनों कसम खायी की हम गुलाम देश में कभी अपने बच्चे को जन्म नहीं देंगे। हलांकि धरमन की मांग भले ही होली में अबीर से बाबू साहब ने भर दिए मगर उनके वो बोल….आप इसे निभा पाएंगे….अरे कहां आप राजा और कहां मैं एक नर्तकी इन दोनों का भला मेल कैसा….जैसी बातों का इनकी पुस्तक में जिक्र किया गया है। 23 अप्रैल 1858 को युद्ध के मैदान से लौट रहे थे उसी क्रम में गंगा पार करते हुए अंग्रेजों ने उन पर तोप का गोला दाग दिया, जिसमें उनका हाथ जख्मी हो गया। उन्होंने तनिक भी देर नहीं किया और अपनी तलवार निकालकर अपने शरीर से हाथ को अलग कर गंगा मईया को सुपुर्द कर दिया। कटे हुए हाथ के बूते ही इन्होंने पुनः अंग्रेजों से अपनी रियासत पर फिर से फतह कर लिया। एक तरफ जीत की खुशी तो दूसरी तरफ 26 अप्रैल 1858 को बाबू साहब अपने जिंदगी की जंग हार गए। उसी समय से इनकी वीरगाथा को 26 अप्रैल को विजयोत्सव के रुप में मनाया जाने लगा। सबसे बड़ी बात ये है कि इस पुस्तक के प्रकाशन से पूर्व ही कई बड़े फिल्म निर्माता बाबू साहब की स्टोरी पर फिल्म बनाने के लिए संपर्क करने लगे हैं। इस पुस्तक में और भी कई खास बातें हैं, जो राजपूत राजा के साथ उनकी ईमानदारी और लोगों के बीच अपनी सहभागिता को प्रेम पूर्वक निभाने जैसी बातों को भी उद्धृत किया है। कल का इतिहास आज के लिए किसी मार्गदर्शन से कम साबित नहीं होगा। ऐसे योद्धा की कहानी आज के समाज के लिए काफी जरुरी है, क्योंकि आज जहां नफरत के बीज बोए जा रहे हैं, उस दौर में बाबू साहब की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अपनी बातों को रखा। 
गइस दौरान भोजपुरी में एक बात बोले विनय बिहारी,पुर्व मंत्री सह विधायक भाजपा.....

मोहब्बत के रफ्तार मुट्ठी में कबो धराईल नईखे,बिहार के सपुत बाबु वीर कुंवर सिंह......अंग्रेजन से कबो डेराइल नईखें।....
 इस अवसर पर नगर थानाध्यक्ष मोo अयूब और कार्यक्रम के मार्गदर्शक मंडल, आयोजक मंडल, संयोजक मंडल, सहयोग समिति में राकेश सिंह, निजामुद्दीन अंसारी, सौरभ स्वतंत्र जी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 31 मोo ग्यासुद्दीन, मोo आलमगीर रब्बानी, मोo राशिद, व अरुण कुमार सिंह, डॉ.पद्मभानु सिंह, मनोज कुमार सिंह, सहित हजारो हजार की संख्या मे दर्शक उपस्थित रहे। 

बिहार वैशाली के मनुआ गांव के छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, एक महीने पहले हुई थी सगाई

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 24/4/18

बिहार वैशाली के मनुआ गांव के छात्रा की दिनदहाड़े
गोली मारकर हत्या, एक महीने पहले हुई थी सगाई
वैशाली के मनुआ गांव के पास बाइक सवार छात्रा की बदमाशों ने मारी गोली हत्या कर दी। छात्रा की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने हाजीपुर-लालगंज रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पहुंची पुलिस पर उन्होंने हमला कर दिया।
दरआसल मृतक अपने भाई के साथ हाजीपुर से लालगंज की तरफ जा रही थी। तभी कुछ बदमाशों ने बाइक से आए और उसको गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस हादसे में मृतक का भाई बाल-बाल बच गया।
आपको बता दें कि मृतका सगाई एक महीने पहले ही हई थी। छात्रा की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने बवाल काटा और हाजीपुर-लालगंज रोड को जाम कर दिया। जाम छुड़ाने पहुचीं पुलिस पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मियों भी चोटिल हो गए।

ऑर्केस्ट्रा की आड़ में गलत काम कराने पर पांच लड़कियों की मुक्त कराने में पुलिस सफलता हासिल की है।

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 24/4/18

ऑर्केस्ट्रा की आड़ में गलत काम कराने पर पांच लड़कियों की मुक्त कराने
 में पुलिस सफलता हासिल की है।
ऑर्केस्ट्रा की आड़ में गलत काम करने पर मजबूर करने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने हनुमान गढ़ी के पास रविवार की सुबह छापेमारी कर पांच लड़कियों की मुक्त कराने में सफलता हासिल की है।
नगर थानाध्यक्ष मो. अयूब ने बताया कि मिली गुप्त सूचना पर हनुमान गढ़ी के पास पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पंजाब के भटिंडा की रहने वाली पांच लडकियोंं की ऑर्केस्ट्रा संचालक द्वारा किराये पर लिये गये रूम से पाया गया।
उन्होंने बताया कि लड़कियों का कहना है कि ऑर्केस्ट्रा संचालक ऑर्केस्ट्रा में डांस के लिये लाकर गलत कार्य करने के लिये दबाव बनाता था। गलत कार्य नही करने पर डांस करने के पैसे नही देने की धमकी देता था। थानाध्यक्ष मो. अयूब ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा से मुक्त कराई गई लड़कियों की उनके परिजनो के हवाले कर दिया गया है। साथ ही बताया कि ऑर्केस्ट्रा संचालक मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुकेश पर पहले से भी केश है।

कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व से आएगी चार हाथी

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 24/4/18

कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर
रिजर्व से आएगी चार हाथी
कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व से पहले चरण में चार हाथी को लाने के लिए वन प्रमंडल दो के डीएफओ अमित कुमार समेत 25 मेम्बर की टीम रविवार की देर शाम कर्नाटक के लिए रवाना हो गए।
यह टीम चार हाथी को लाने के लिए पांच बड़े ट्रक और पांच छोटे वाहन के साथ गए हैं। इस टीम की मानटिरिंग मदनपुर वनक्षेत्र अधिकारी आनंद कुमार कर रहे हैं। वन प्रमंडल दो के डीएफओ अमित कुमार ने बताया कि ये हाथी कर्नाटक के रामपुर कैंप स्थित बांदीपुर टाइगर रिजर्व से आएगी। डीएफओ ने बताया कि जल्द ही वीटीआर के जंगल में इन हाथियों की दहाड़ सुनायी देगी। उन्होंने बताया कि इस हाथी से वीटीआर में जंगल सफारी, बाघों की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग आदि का काम होंगे। टीम में मदनपुर वनक्षेत्र अधिकारी आनंद कुमार, वाल्मीकिनगर के वनपाल वीके पाठक समेत दर्जन भर पशु डाक्टर और हाथी महावत शामिल है।

भारतीय स्वंतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुँवर सिंह जयंती समारोह विजयोत्सव

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी
की रिपोर्ट 23/4/18

भारतीय स्वंतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुँवर सिंह जयंती समारोह विजयोत्सव
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाट्न करते हुए माननीय साँसद श्री सतीश चंद्र दुबे जी, माननीय विधायक श्री राघव शरण पाण्डेय जी, पूर्व मंत्री श्री राजेश सिंह जी।
बगहा में मनाया गया इस दौरान भोजपुरी में एक बात बोले विनय बिहारी,पुर्व मंत्री सह विधायक भाजपा.....
मोहब्बत के रफ्तार मुट्ठी में कबो धराईल नईखे,बिहार के सपुत बाबु वीर कुंवर सिंह......अंग्रेजन से कबो डेराइल नईखें।....
 बाबु वीर कुंवर सिंह जी के जयंती समारोह में माननीय सांसद बाल्मीकिनगर सतीश चंद्र दुबे रामनगर विधायिका भागीरथी देवी,इत्यादि गणमान्य लोग अतिथि बन कर गौरवान्वित महसूस किया। 

बॉम्बे बाजार में सोमवार को मनेगी वीर कुंवर सिंह जयंती

सरस संगम बगहा से चंदन कुमार की रिपोर्ट

बॉम्बे बाजार में सोमवार को मनेगी वीर कुंवर सिंह जयंती

बगहा, :-- कल दिनांक 23/04 दिन सोमवार पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा नगर स्थित बॉम्बे बाजार परिसर में वीर कुंवर सिंह की जयंती सोमवार को मनायी जाएगी। जयन्ती समारोह का आयोजन स्थानीय युवा क्षत्रिय महासभा द्वारा किया गया है। युवा क्षत्रिय महासभा आयोजन समिति के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सिंह और दयाशंकर सिंह ने रविवार को जानकारी दी कि कल, सोमवार को जयंती समारोह का आयोजन बॉम्बे बाजार के परिसर में सुबह ग्यारह बजे प्रारम्भ होगा। समारोह में वाल्मीकि नगर सांसद सतीशचन्द्र दुबे, बगहा विधायक आरएस पाण्डेय, वाल्मीकि नगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, रामनगर विधायक भागीदारी देवी, लौरिया विधायक बिनय बिहारी, विधान पार्षद... इत्यादि सैकड़ो के मात्रा में लोग एकत्रित होकर हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाएंगे।

अनुदान का घर बनवाने में ही करें प्रयोग

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 22/4/18

अनुदान का घर बनवाने में ही करें प्रयोग
प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मिले अनुदान के पैसों का उपयोग आप लोग घर बनाने में ही करें। अगर पैसों का दुरुपयोग होगा तो आपका घर नहीं बन पाएगा। उक्त बातें पश्चिम चम्पारण के उप विकास आयुक्त योगेन्द्र सिंह ने बेतिया प्रखंड के अहवर मझरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के जांच के दौरान कही।
डीडीसी बेतिया के बीडीओ संदीप कुमार के साथ मकानों की जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने लाभुकों को बताया कि घर के निर्माण में यह ख्याल रखे की शौचालय व रसोई घर जरूर हो। उज्जवला योजना के तहत आप लोगों को गैस का कनेक्शन भी दिया जाएगा। वहीं अतिरिक्त मजदूरी का भुगतान मनरेगा के तहत 1.30 लाख रुपया किया जाएगा। बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 16-17 में आवास निर्माण के लिए चयनित लोगों को भवन निर्माण के लिए राशि दी जा चुकी है। डीडीसी ने उन्हें शीघ्र भवन निर्माण पूरा कराने को कहा। इस दौरान प्रखंड समन्वयक पुनम गुप्ता, ग्रामीण अवास सहायक, पर्यवेक्षक व ग्राम सेवक भी मौके पर मौजूद थे। डीडीसी ने एक-एक लाभुकों के दरवाजे पर जाकर हो रहे भवन निर्माण के कार्य को देखा। कई मुद्दों पर भवन निर्माण करा रहे लोगों को जानकारियां दी।

सूखती धरती से बढ़ रहा मानव जीवन पर संकट

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 22/4/18

सूखती धरती से बढ़ रहा मानव जीवन पर संकट
गांव से शहर तक की धरती पर संकट ही संकट है। जमीन की हरियाली के दिन प्रतिदिन कम होने से उर्वरा शक्ति घटती जा रही है। भू-गर्भ जल स्तर के तेजी से घटते जाने से जल संकट गहराता जा रहा है। पृथ्वी के संरक्षण के प्रति बढ़ती उदासीनता के कारण मानव जीवन पर संकट गहराता जा रहा है।
डेढ़ साल पूर्व शहर में प्लास्टिक की पाबंदी पर अमल नहीं: शहर में प्लास्टिक जनित कचरेे के निष्पादन का बुरा हाल है। डेढ़ साल पूर्व नप बोर्ड ने शहर में अमानक प्लास्टिक (पॉलिथीन)के उपयोग पर पाबंदी लगा दी थी जिसके कारण धरती के जलधारण क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार बताते हैं कि प्लास्टिक के थैलों पर प्रतिबंध को अब तक प्रभावी नहीं बनाया जा सका है लेकिन इस दिशा में हम प्लास्टिक रि-साइक्लिंग प्लांट लगाने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। झिलिया में इसको स्थापित करने की योजना है। सॉलिडवेस्ट मैनेजमेन्ट योजना के तहत शहरी परिवारों में सूखा व गीला कचरा के दो दो डस्टवीन बांटे गए हैं। लोगों के उसका उपयोग नहीं करने से भी समस्या जटिल बनी हुई है। नगर प्रशासन इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने की भी योजना शीघ्र ही शुरू करने वाला है।
कचरा फेंका प्लास्टिक खा कर बीमार हो मर रहे पशु: कचरों के साथ प्लास्टिक को खा रहे मवेशियों की प्रजनन व दूध देने की क्षमता दिनों दिन कम हो रही है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार बताते हैं कि पॉलिथीन में लपेट कर कांच के टुकड़े और लोहे की कील तक शहर के लोग बहुतायत फेंक देते हैं। इन कांच के टुकड़ों और लोह की कील आदि खा बैठे पशु एक्यूट पैरीटाइटिस जैसे लाइलाज व जानलेवा रोग से ग्रसित हो जाते हैं। इस रोग से ग्रसित पशु का चार से पांच दिन में ही मरना तय हो जाता है।
शत्रुमर्दन सिंह
भितहॉ 
Black के बिभिन पंचायतो मे वितिय वर्ष 2017-18 के आवास लाभुको कि सुची को बी डी ओ दिनेश कुमार सिंह ने सारबजनिक किया उनहोने बताया कि  Block के परसौना चिलवनिया एवं मच्छहॉ पंचायत के PMY योजना के तहत जिन लाभुको के बैकं खाते मे आवास कि राशि भेजी गयी है उस सुची को सारबजनिक किया गया है
कयो कि आवास के लाभुको से कोई भी बिचौलिया धन उगाही ना करे उनहोने कहा कि आवास योजना मे किसी भी पंचायत से रिश्वत लेने कि सुचना मिलती है तो बताए तथा संबधित आवास सहायक एव पर्वेछक कि संलिपतता मानते हुए कार्यवाही की जायेगी तथा
उनके द्वारा लाभुको से अपिल की गयी कि खाते से पैसा निकाल कर आवास निर्माण जल्द से जल्द कराये

मोटरसाइकिल सवार ने एक बच्ची को मार किया जख्मी


कृष्णा कुमार की रिपोर्ट-

 

अभी-अभी धनहा से  मुराडिह होते भितहा प्रखंड जाने वाली वृत बड़हरा प्राथमिक स्कूल के पास एक बाईक सवार ने एक लड़की जोरदार टक्कर मारी जिससे लड़की जख्मी होकर गिर पड़ी जिसे बाइक सवार ने ग्रामीण बाजार में तुरंत प्राथमिक उपचार कराया गया जिसे लड़की की हालत चिंताजनक बताई जा रही है उस लड़की का घर वृत बड़हरा गाँव के परसौना पंचायत के  बशीरुधिन  मिया के पुत्री के रूप में हुई जिसका का नाम आशारानी कुमारी बताया जा रहा है

HP गैस एजेंसी द्वारा महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर एवं चूल्हे का वितरण कर उज्ज्वला दिवस मनाया गया।

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी 
की रिपोर्ट 20/4/18

HP गैस एजेंसी द्वारा
महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर एवं चूल्हे का वितरण कर उज्ज्वला दिवस मनाया गया।
अभी भी लोगों के दिल में इंसानियत बाकी है बगहा,
के चौतरवा पतिलार में बाबा भोलेश्वर HP गैस एजेंसी द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत LPG पंचायत का आयोजन कर महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर एवं चूल्हे का वितरण कर उज्ज्वला दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर वाल्मीकिनगर, माननीय सांसद सतीश चंद्र दूबे बगहा,  पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री रविन्द्र श्रीवास्तव जी, जिला उपाध्यक्ष श्री कांत हलथर जी, जिला महामंत्री श्री सिप्पू चौबे जी, मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश राव जी एवं श्री बबलू यादव जी सहित तमाम लाभुक उपस्थित हुए।
सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी 
की रिपोर्ट 20/4/18


मदनपुर के चिमनी टोला में फिर घुसा तेंदुआ
प्रखंड बगहा- 2 के मदनपुर ( चिमनी टोला ) गांव में गुरुवार को जंगल से भटका तेंदुआ घुसकर काफी देर तक गांव में आतंक मचाया तथा एक बकरी को मार डाला ।वह बकरी सहादुर राम, पिता- बिनेशरी राम, मदनपुर चिमनी टोला की थी। इधर मदनपुर वनक्षेत्र अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि तेंदुआ के हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए वनकर्मियों की चौकसी बढ़ा दी गई है। तथा गांव के लोगों को भी सतर्कता बरतने को कहा गया है। और घटनास्थल पर टीम भेजकर घटना की जानकारी ली गयी।और पशु स्वामी को मुआवजा दिलायी जाएगी।

कैश की किल्लत के अभाव में शहर में सन्नाटा पसरा है। एटीएम हो या बैंक विरान पड़ा है।

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी 
की रिपोर्ट 20/4/18

कैश की किल्लत के अभाव में शहर में सन्नाटा पसरा है। एटीएम हो या बैंक विरान पड़ा है।
कैश की किल्लत दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। कैश के अभाव के कारण शहर में सन्नाटा पसरा है। एटीएम हो या बैंक जहां लोगों की भीड़ लगी रहती थी। आज वहीं एटीएम विरान पड़ा है। जबकि बैंकों की भीड़ में कमी आई है।
शहर में विभिन्न बैंकों के दर्जनों एटीएम लगे हुए हैं। लेकिन, कैश के अभाव में शहर की शोभा बढ़ा रहे हैं। एचडीएफसी के एटीएम में थोड़ी बहुत कैश रह रही है, लेकिन वह भी घंटे दो घंटे में खाली हो जा रहा है। लीड बैंक के प्रबंधक का कहना है कि मांग के अनुरूप कैश नहीं मिल रहा है। जिससे एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं रह रहा है। जबकि एसबीआई के आरएम अरूण कुमार का कहना है कि बैंकों में जमा करने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है। साथ ही साथ बड़े नोट न बैंकों में पहुंच रहे है न शहर में दिखायी ही दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जमा किए गए कैश व चेस्ट से आए कैश से बैंक व एटीएम चलता था। लेकिन जमा करने वाले ग्राहकों की कमी और चेस्ट से पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं मिलने के कारण एटीएम में कैश नहीं रह रहा है।
हमारे कर्मी सूझबूझ से बैंकों को चला रहे हैं। हमारा ध्यान ग्राहकों के ऊपर है कि उन्हें जरूरत के हिसाब से कैश मिल सके। लगन के इस मौसम में बाजारों में सन्नाटा पसरा है। पैसे के लिए लोग शहर का चक्कर लगा रहे हैं। सेंट्रल बैंक के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरबीआई के चेस्ट से मांग के अनुसार कैश नहीं मिल रहा है। जिसके कारण एटीएम में कैश उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

स्नान करने के क्रम में डूबने से छात्र की मौत हो गई।

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी 
की रिपोर्ट 20/4/18


स्नान करने के क्रम में डूबने से छात्र की मौत हो गई।

बगहा नगर के अंसारी टोला के नौ वर्षीय बच्चे की मौत गुरुवार को गंडक नदी में डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने शव की गंडक नदी से निकाला।
मृतक का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। मृतक के पिता छोटे अंसारी व परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में मो. जैद घर से सटे प्रा.म. विद्यालय रतनमाला स्कूल गया था। वह कक्षा 5 का छात्र था। जहां पर उसकी उपस्थिति पंजिका में हाजिरी भी दर्ज है। जिसके बाद वह स्कूल से ही नदी चला गया है। जहां स्नान करने के क्रम में डूबने से छात्र की मौत हो गई।
वहीं घटना की सूचना पर बगहा एक के बीडीओ शशि भूषण सुमन, सभापति प्रतिनिधि फिरोज अंसारी, नगर थानाध्यक्ष मो अयूब पार्षद प्रतिनिधि मो. ग्यासुद्दीन आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह घटना घटी है। फिलहाल बगहा नगर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
घर का इकलौता चिराग था जैद: जैद की मौत ने परिवार के सभी सदस्यों को एकबारगी सदमें में डाल दिया। मां-बाप को यहीं समझ नहीं आ रहा था कि खुद को संभाले या फिर उन लड़कियों को जो अपने इकलौते भाई को खोकर गमगीन हो चुकी थी।उनके कारुणिक स्वर किसी के भी आंखो को नम बनाने की क्षमता रख रहे थे।अनुमंडलीय अस्पताल से लेकर अंसारी टोला तक जो भी मिला सबकी जुबां पर बस जैद की ही चर्चा रही।

अब बिहार : प्रेशर हॉर्न और तेज डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई को चलेगा विशेष अभियान

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 17/4/18

बिहार : प्रेशर हॉर्न और तेज डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई को चलेगा विशेष अभियान

पटना : शहर व आस पास के क्षेत्रों में अब वाहनों में प्रेशर हाॅर्न लगाने वाले व तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई होगी.
इसके लिए एक सप्ताह के भीतर विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसके अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी व सभी संबंधित थानों को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देनी होगी कि अब तक इस पर क्या-क्या कार्रवाई की गयी है.
सोमवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने शंभु शरण सिंह बनाम बिहार सरकार में पारित आदेश के अनुपालन पर आयोजित बैठक के दौरान निर्देश जारी किये. बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थिति सभा कक्ष में किया गया था. बैठक में नगर निगम शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या और सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण व डीजे के कारण हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर गहन विचार विमर्श व कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया.

अब तक क्या हुई कार्रवाई, इस पर मांगी गयी है रिपोर्ट : जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी थाना अध्यक्षों तथा अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी के स्तर पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है. इसका प्रतिवेदन भेजा जायेगा.
जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पटना शहर में कितने अवैध दुकान हैं? जहाँ प्रेसर हॉर्न की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है.  प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करनेवाले गाड़ियों  के चालक एवं मालिक के विरुद्ध क्या–क्या कार्रवाई हुई है? इसकी भी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. 

बढ़ने लगी भीड़ प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में नए सत्र के लिए नामांकन शुरू हो चुका है।...

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 17/4/18

बढ़ने लगी भीड़
प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में नए सत्र के लिए नामांकन शुरू हो चुका है।...
बगहा। प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में नए सत्र के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। बच्चों को नामांकन के लिए आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र देना है, सो आरटीपीएस काउंटरों पर भीड़ बढ़ने लगी है। अनुमंडल के सभी प्रखंडों के काउंटर पर सोमवार को पूरे दिन कर्मी बेचैन रहे। 8 साल से लेकर 15 साल तक के बच्चे काउंटर पर पसीना बहाते देखे गए। कुछ बच्चों ने बताया कि शिक्षकों ने द्वारा नामांकन के लिए प्रमाणपत्र की मांग की गई है। इसके बिना नामांकन नहीं होगा, इसलिए आवेदन करने पहुंचे हैं। दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि आरक्षित श्रेणी को मिलने वाले लाभ को प्राप्त करने के लिए जाति प्रमाणपत्र आवश्यक है। मूल स्थानांतरण प्रमाणपत्र पर भी नामांकन हो सकता है। सोमवार को सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पठखौली में नामांकन शुरू हुआ। कक्षा 9 में नामांकन के लिए पहले दिन छात्राएं पहुंची। विद्यालय की प्रधान शिक्षक प्रतिमा ¨सह ने बताया कि सभी बच्चियों का नामांकन लिया जाएगा। अलग से काउंटर निर्धारित कर दिया गया है। दूसरी ओर मध्य विद्यालयों से इस वर्ष पास आउट हुए बच्चों से स्थानांतरण प्रमाणपत्र के एवज में अवैध वसूली का मामला भी सोमवार को चर्चा के केंद्र में रहा। हालांकि इसपर सख्त बीईओ सुभाष बैठा ने कहा कि यदि कहीं प्रमाणपत्र देने के एवज में रुपये की मांग की बात सही साबित होती है तो संबंधित प्रधान शिक्षक व शिक्षक पर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी

जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 17/4/18

जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती सेमरी से सोनबरसा जाने वाली जर्जर कच्ची सड़क को लेकर सोमवार को ग्रामीण उग्र होकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन कर रहे लोगो ने आरोप लगाया कि आजादी के सतर वर्ष बीत जाने के बाद भी यहा के लोग बुनियादी सुविधाओ से वंचित है । स्थानीय ग्रामीण हारुन मियां हैदर मियां,मुर्तुजा मिया सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि इस सड़क पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक की नजर नही पड रही है । सड़क निर्माण को लेकर कई बार लोगो द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन करने मे मोती बीन गेना मुखिया फुलेना बीन, सुरेश मांझी, हरिंदर मुसहर, कैलाश मुशहर, जीतन मुसहर, इदरीश मियां, महमूद मियां, मुख्तार मियां आदि थे। बीडीओ रामानुज कुमार कौशिक ने बताया कि सड़क की चयन कर जल्द बनाया जाएगा।

व्यवसायी से 1.80 लाख की ठगी में केस

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 16/4/18

व्यवसायी से 1.80 लाख की ठगी में केस
हजारीमल धर्मशाला परिसर के बैग व्यवसायी पुरानी गुदरी निवासी मो. अली से 1.80 लाख रुपये ठगने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मोहम्मद अली की शिकायत उज्जैन टोला में किराये के मकान में रहने वाले फैयाज अहमद तथा उसके साले राजा उर्फ मनौउर को नामजद किया गया है। छानबीन कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एफआईआर में मोहम्मद अली ने बताया है कि आरोपी न्याज अहमद उनके हजारीमल धर्मशाला परिसर में स्थित दुकान में आया। साठी थाना के धर्मपुर में स्थित अपनी साढ़े पांच कठ्ठा जमीन को 75 हजार प्रति कठ्ठा के दर से बेचने की बात तय की। 6 लाख रुपया अप्रैल 2016 को दो किस्तों में ले लिया। लेकिन पैसा लेने के बाद जमीन लिखने में टाल-मटोल करने लगा। इसी बीच आरोपी ने अपनी जमीन को दूसरे के हाथों बेच दिया। इसकी जानकारी होने पर व्यवसायी नेयाज अहमद के पास गया तो आरोपी ने उसे 4 लाख 20 हजार रूपया चेक के माध्यम से लौट दिया। बोला कि 1 लाख 80 हजार रुपया बाद में मिलेगा। इधर अजन्ता के सिनेमा के समीप मोहम्मद अली को नेयाज अहमद दिखाई दिया। तब उसने नेयाज से बकाया पैसा मांगा। इस पर नेयाज व उसके साले राजा उर्फ मनौवर ने धमकी देते हुए पैसा लौटाने से इंकार कर दिया।

IPL मैच देखकर वापस लौटीं अनुष्का शर्मा, इस ड्रेस की वजह से उड़ा मजाक

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 15/4/18

IPL मैच देखकर वापस लौटीं अनुष्का शर्मा, इस ड्रेस की वजह से उड़ा मजाक

इस ड्रेस की वजह से उड़ा मजाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बैंगलुरू से वापस मुंबई लौट आई हैं। वो वहां अपने पति विराट कोहली को उनके आईपीएल मैच के लिए चियर करने पहुंची थीं। लेकिन एयरपोर्ट में अनुष्का को देखकर सभी शॉक्ड हो गए। क्योंकि, उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी वो बेहद अजीबो-गरीब थी और यूजर्स को भी अनुष्का का ये नया अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया। तभी तो उन्होंने ऐसे कमेंट कर डाले।
फैंस बोले- 'ये क्या पहना है'...
जी हां, अनुष्का की ये ड्रेस देखकर फैंस ने सीधा यही सवाल किया कि उन्होंने आखिर पहना क्या है। दरअसल, अनुष्का हमेशा अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में उनका ये रूप देखकर फैंस भी हैरान गए।
हालांकि, कुछ लोगों ने अनुष्का का सपोर्ट भी किया है और ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि वो रेड कारपेट पर नहीं। बल्कि अपने हसबैंड से मिलने गई थीं।
शुक्रवार को हुए विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स और प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला हुआ। विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स ने 4 विकेट से पहला मैच जीत लिया। इस दौरान विराट को चीयर्स करने और मैच का लुत्फ उठाने विराट की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का भी पहुंची। ब्लैक सैंडो और जींस में मौजूद अनुष्का मैच के दौरान काफी एक्साइटिड नजर आ रही थीं। पूरे मैच के दौरान अनुष्का काफी एक्साइटिड नजर आईं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान विराट भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। चार विकेट से मैच जीतने के बाद विराट और अनुष्का एक-दूसरे से फोन पर बात करते नजर आए। दरअसल, हुआ यूं कि मैच जीतने के बाद जब विराट अपने स्टैंड में आए तो अनुष्का और विराट के बीच एक दीवार थी, जिस कारण विराट उन्हें देख नहीं पा रहे थे। 

ठकराहां के उमाटोला गांव में लगी आग घर-बार, धन-संपदा जलकर राख हो गया।

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 15/4/18
 ठकराहां के उमाटोला गांव में शनिवार की दोपहर लगी आग में न केवल घर-बार, धन-संपदा जलकर राख हो गया। बल्कि अरमानों की फेहरिस्त जख्में दिल को तड़पाकर विलाप करने को विवश कर दिया...

ठकराहां के उमाटोला गांव में शनिवार की दोपहर लगी आग में न केवल घर-बार, धन-संपदा जलकर राख हो गया। बल्कि अरमानों की फेहरिस्त जख्में दिल को तड़पाकर विलाप करने को विवश कर दिया है।
घंटों भर के अग्निकांड में सबका घर बार जलकर राख हो चुका है। राख की ढेर के ताप में अग्नि पीड़ित उम्मीदों को ले तड़प रहे है। कोई घर बनवाने का रोना रो रहा है,तो कोई बेटी-बेटा के ब्याह के उम्मीदों को टूटते देखकर विलाप कर रहा है। गौरतलब है,अग्निकांड में इस गांव के करीब सवा सौ परिवार बेघर हो गए हैं।
सभी का वर्षों की गाढ़ी कमाई जलकर स्वाहा हो गया है। इस गांव के तीन घरों में आगामी मई महीने में बेटियों के ब्याह की तारीख मकुर्रर है। ब्याह की तैयारी राख की ढेर में तब्दील देख रींकी की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। श्यामसुन्दर यादव ने बताया कि बेटी रींकी का ब्याह 11 मई को तय है। धीरे-धीरे जुगात करके ब्याह के खर्च के लिए डेढ़ लाख रुपये इक्कठा किए थे। सोमवार को फर्नीचर के लिए पैसा देना था। पर अब क्या करें सब रुपये भी जलकर राख हो गया। इसी तरह का रोना मचा है भागवत मुखिया के परिवार में। भागवत बताते हैं,कि उनकी बेटी शिला के ब्याह 16 मई को होना है। कर्जवाम करके कुघ सामान भी खरीद लिया था,जो जलकर स्वाहा हो गया। सुभाष चौधरी की लड़की किरण की शादी 20 मई को होना है। पर इसपर मुशिबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुभाष कहते है कि बेटी की बिदाई में देने के लिए फर्नीचर बनवाया था। कुछ जरुरी खरीदारी भी कर लिए थे।

बेतिया।कुअरापट्टी गांव के उत्तर सरेह में शनिवार की दोपहर एक 55 साल के वृद्ध के शव मिला...

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 15/4/18
कुअरापट्टी गांव के उत्तर सरेह में शनिवार की दोपहर एक 55 साल के वृद्ध के शव मिला । सूचना मिलने पर शनिचरी थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान ग्रामीणों से कराई। लेकिन किसी ने शव को नहीं पहचाना।
थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्वभाविक मौत लग रहा है ।हालांकि जांच के बाद मामले की सच्चाई पता चल पाएगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के लिए पूछताछ भी की। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक गांव मे भीख मांगने के बाद सड़क किनारे परती पडे़ एक खेत मे जाकर अपने साथ लिए खाने के समान को लेकर खाने लगा और वही पर बैठकर आराम करने लगा । उसने एक घंटा बाद वह वही पर अचेत होकर मरा पडा देखा गया। ग्रामीणों के द्वारा देखने के बाद इसकी जानकारी शनिचरी थाने को देने की बात बताई गई । थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल भेज दिया है । खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो सकी थी । थानाध्यक्ष ने बताया कि शव के शिनाख्त के बाद मौत के रहस्य पर पर्दा उठेगा

अब रेल हादसाः मृत रेलयात्रियों के परिजन को मिलेंगे 18 लाख

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 15/4/18

रेल हादसाः मृत रेलयात्रियों के परिजन को मिलेंगे 18 लाख
सरकार ट्रेन हादसे में मृतक रेल यात्रियों के परिजनों को 18 लाख रुपये देगी। इसमें आठ लाख रुपये रेलवे की ओर से मुआवजा राशि होगी जो पहले चार लाख थी, जबकि दस लाख रुपये बीमा कंपनी अदा करेगी। पिछले एक साल में रेलवे पीड़ित परिवारों को 400 करोड़ रुपये बतौर मुअवजा दे चुकी है। जबकि पूर्व में यह राशि 200 करोड़ रुपये थी।
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्ण रूप से दिव्यांग होने यानि, दोनों हाथ कट जाना अथवा दोनों पैर कट जाना या नेत्रहीन होने पर रेलवे आठ लाख रुपये का मुआवजा देगी। इसके अलावा ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफार्म पर गिरकर मौत होने पर पूरा मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते वक्त अथवा ट्रेन से गिरकर मौत होने पर मृतक के परिजन मुआवजे के हकदार होंगे। बशर्ते उनके पर रेलवे का वैध टिकट हो।
अधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2017 से मार्च 2018 के बीच रेलवे बतौर मुआवजा 400 करोड़ रुपये वितरित कर चुका है। मुआवजे की राशि बढ़ाने संबंधी आदेश एक जनवरी 2017 से लागू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि रेल टिकट लेकर यात्रा करने वाले सभी यात्रियों का 10 लाख का बीमा होता है। हादसे में मृत्यु होने पर बीमा कंपनी यह राशि अदा करती है।
इसके लिए यात्री को प्रीमियम नहीं देना होता है। हालांकि इस योजना के शुरू होने पर महज 92 पैसे का प्रीमियम रखा गया था। इसे बाद में हटा लिया गया। बीमा के तहत मामूली घायल होने पर दो लाख, दिव्यांग होने पर 7.5 लाख मिलेंगे। शव ले जाने के लिए दस हजार रुपये अलग से दिए जाते हैं।

संगम परिवार के साथ धूमधाम से बगहा मे मनाया गया बाबा साहेब के 127 वां जयंती

सरस संगम परिवार के साथ धूमधाम से बगहा मे मनाया गया बाबा साहेब के 127 वां जयंती

सरस संगम बगहा


आज दिनांक 14/4/2018 दिन शानिवार को  सरस संगम परिवार के सभी सदस्य बहुत धूमधाम से  बगहा में, संविधान निर्माता, विश्वगुरु, भारत रत्न बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर के 127 वीं श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोगों नें उनके विचारों को साझा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। डा0 भीमराव अम्बेडकर के
बताये मागॅ पर चलने का अह् वान करते हुए केंडिल प्रज्वल्लित के साथ माल्यापर्ण करते हुए शीष झुकाकर उनको सत सत नमन किए
बगहा,के सरस संगम परिवार के मीडिया प्रभारी एवं रिपोर्टर
   मीडिया प्रभारी  चंदन कुमार ,  सत्येन्द्र कुमार , बिट्टू कुमार , शिवा कुमार , बृजेश , राजन , छोटे , भुआल , झिंनु , गोलू । एवम  समस्त साथीगण मौजूद रहे और इनका। साथ दिए
यही सरस संगम   मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने बताए कि ।
भीमराव अंबेडकर का आज जन्‍मद‍िन है। इनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्‍य प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था.
अंबेडकर प्रकांड व‍िद्वान और भारतीय संव‍िधान के न‍िर्माता थे
अंबेडकर को लोग प्‍यार से बाबा साहेब कहकर बुलाते थे
 संविधान के रचय‍िता, समाज सुधारक और महान नेता डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर का आज जन्‍मदिन है. भारत ही नहीं बल्‍कि दुनिया भर में धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाई जाती है. बाबा साहेब के नाम से मशहूर भारत रत्‍न अंबेडकर जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करते रहे. यही वजह है कि अंबेडकर जयंती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है.  
सरस संगम बगहा 

सीबीआई ने 50 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में आयकर विभाग के आयुक्त श्वेताभ सुमन को हुई गिरफ्तारी।

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 14/4/18

आयकर विभाग के आयुक्त श्वेताभ सुमन को
सीबीआई ने 50 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में शुक्रवार को गुवाहाटी से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक बिचौलिए से रिश्वत की राशि भी बरामद की गई।

गुवाहाटी में तैनात श्वेताभ सुमन ने मुखौटा कंपनी के एक मामले में एक कारोबारी के आयकर आकलन में उसके पक्ष में आदेश देने के लिए कथित तौर पर रिश्वत की मांग की थी। इधर, देहरादून में सुमन की कोठी को सीबीआई ने सील कर दिया। इसके अलावा कोठी से कुछ दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए गए हैं। इसमें दून सीबीआई टीम ने राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन के अलावा उनके गुवाहाटी, नोएडा, शिलांग, होजाई व जोरहत समेत कई ठिकानों पर भी छापेमारी की है।
आय से अधिक संपत्ति समेत चार केस
देहरादून के आयकर कार्यालय में तैनाती के दौरान श्वेताभ सुमन कई आरोपों को लेकर चर्चित रहे। यहां उनके खिलाफ गड़बड़ी से जुड़े चार केसों में चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। श्वेताभ सुमन के खिलाफ सीबीआई जांच और फाइलें चोरी के आरोप में दून की अलग-अलग अदालत में चार केस हैं। इसमें एक केस आय से अधिक संपत्ति का है। इस केस में ट्रायल लगभग अंतिम दौर में है। केंद्रीय जांच ब्यूरो के स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि जल्द इस केस में फैसला आने की उम्मीद है। जबकि एक केस विभागीय फाइल चोरी, दूसरा दस्तावेजों में गड़बड़ी और तीसरा लग्जरी कार से जुड़ा हुआ है। ये तीनों केस भी ट्रायल में चल रहे हैं। दून में श्वेताभ सुमन उप आयुक्त के पद पर तैनात रहे थे।

सरस संगम परिवार के साथ धूमधाम से बगहा मे मनाया गया बाबा साहेब के 127 वां जयंती

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 14/4/18
आज  सरस संगम परिवार के साथ धूमधाम से मनाया गया बगहा में संविधान निर्माता, विश्वगुरु, भारत रत्न बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर के 127 वीं श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोगों नें उनके विचारों को साझा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। डा0 भीमराव अम्बेडकर के
बताये मागॅ पर चलने का अह् वान करते हुए
बगहा,के सभी सरस संगम परिवार के मीडिया प्रभारी एवं रिपोर्टर
चंदन कुमार मीडिया प्रभारी सत्येन्द्र कुमार बिट्टू कुमार शिवा कुमार बृजेश राजन छोटे भुआल झिंनु गोलू तथा एवम  समस्त साथीगण मौजूद रहे और इनका। साथ दिए

गुंजा बगहा के नाम जय भीम जय भारत जय बगहा के नाम से नारा लगाते हुए लोग

सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 14/4/18
बगहा :–संविधान निर्माता, विश्वगुरु, भारत रत्न बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर के 127 वीं श्रद्धांजलि
बगहा अनुमंडल के सामने स्थित बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोगों नें उनके विचारों को साझा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से बगहा मे मनाया गया बाबा साहेब के बताये मागॅ पर चलने का अह्वान करते हुए बगहा,किसान मंच के नेता उमेश गुप्ता,तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता तथा तमाम छोटे बड़े लोगों ने,जय बिहार जय भीम जय भारत जय बगहा के नाम से
नारा लगाते हुए उपस्थित थे

ट्रेन दुर्घटना: मौर्या एक्सप्रेस में घुसी रेल पटरी, यात्री की दर्दनाक मौत, रेलवे बता रहा नक्सली हमला


सरस संगम
सत्येन्द्र कुमार
बगहा पश्चिमी चम्पारण
की रिपोर्ट 14/4/18
घटना हावड़ा-पटना मेन लाइन के किऊल स्टेशन पहुंचने से करीब एक किलोमीटर पहले मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन में ट्रैक किनारे पड़ी हुई रेल पटरी(स्लीपर) घुसने से एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रेलवे इसे नक्सली घटना बता रहा है। जांच को तकनीकी टीम के साथ पहुंचे डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने कहा कि 10-12 की संख्या में नक्सलियों ने स्लीपर खड़ा कर घटना को अंजाम दिया होगा।
घटना हावड़ा-पटना मेन लाइन में किऊल-झाझा रेलखंड पर किऊल आउटर सिग्नल के पहले  रेल पुलिया के पास हुई। ट्रेन झाझा से पटना की ओर जा रही थी। ट्रेन पूरी रफ्तार में थी और ट्रैक बदलने को रेल पटरी के बगल में ही रखा स्लीपर का टुकड़ा नीचे से जेनरल बोगी की फर्श तोड़ते हुए जा घुसा। पटरी इतनी तेजी से अंदर घुसी कि यात्री के शरीर को चीरते हुए निकल गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यात्री बोगी की साइड वाली एकल सीट पर एक अन्य यात्री के साथ बैठा था। वहीं, दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी बोगी जोड़कर बढ़ाई गई ट्रेन

दुर्घटना के समय ट्रेन बढ़ती हुई किऊल पहुंच गई, इधर जेनरल बोगी में यात्री के जख्मी शरीर से निकले खून को देख अफरा-तफरी मच गई थी। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस पहुंच कर घायलों को उतारा। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया। किऊल में दुर्घटनाग्रस्त बोगी को काटकर दूसरी जेनरल बोगी जोड़कर ट्रेन रवाना की गई।

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM