

मधुबनी प्रखंड के धनहा पंचायत में बुधवार को मुखिया पति भागीरथी प्रसाद एवं इंदिरा आवास सहायक सुमन्त कुमार के द्वारा आवास प्राप्त कर चुके लाभुक के घर का जाच किया गया। जाच के दौरान इंदिरा आवास सहायक ने कहा कि, 7 नवंबर से पहले वे अपना गृह निर्माण कार्य पूरा करें। ताकि 7 नवंबर को सरकार द्वारा आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके । उन्होंने कहा कि , प्रधानमंत्री आवास योजना के जिन लाभार्थियों के द्वारा गृह निर्माण पूरा नहीं कराया जाएगा। उनके ऊपर करवाई करते हुए राशि वापस करने के लिए नोटिस दिया जाएगा। पंचायत के मुखिया पति भागीरथी प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको से कहा कि, लगभग 2 वर्ष पूरा होने के बावजूद भी अब तक आवास निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। जो काफी दुखद है। सरकार द्वारा 7 नवंबर को गृह प्रवेश योजना कार्यक्रम रखा गया है । इसलिए धनहा पंचायत में दिए गए सभी 206 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूक अपनी आवास को हर हालत में पूरा करें। और 7 नवंबर को होने वाली गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लें । ताकि पंचायत का नाम रोशन हो सके। मुखिया पति ने बताया कि इससे पहले बार बार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को हिदायत दी गई है। कि वे अपने गृह निर्माण का कार्य करा लें । लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिनके द्वारा अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है ।ऐसे लोगों के खिलाफ पंचायत में लाल एवं सफेद नोटिस दिया गया है। इसके बावजूद भी जो प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूक अपना गृह निर्माण कार्य नही कराएंगे उनके ऊपर कार्रवाई करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को लिखा जाएगा। ताकि उसे राशि की वसूली की जा सके।
अजय कुमार यादव
सोमवार को मधुबनी प्रखंड के विभिन्न जगहों पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वी जयंती मनाई गई ।इस अवसर पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कई कार्यक्रम की शुरुवात किया गया। कठार पंचायत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि मन्नू सिंह चंदेल तथा धनहा में मुखिया प्रतिनिधि भागिरती प्रसाद रहे। माल्यार्पण के उपरांत प्रमुख प्रतिनिधि मन्नू सिंह चंदेल ने कहा कि, सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के रत्नों में से एक थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई मैं विशेष भूमिका निभाई थी। आजादी के समय सरदार पटेल अपने बलबूते पर देश के अलग-अलग रियासतों को भारत में विलय कराने का काम किया था । उन्होंने कहा कि, सरदार पटेल के योगदान को किसी भी सूरत में भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि भागीरथी प्रसाद ने बताया कि, सरदार पटेल की आज 143 वी जयंती मनाया जा रहा है । सरदार पटेल युगपुरुष के नाम से भी जाने जाते हैं। उक्त अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विरेंद्र मद्धेशिया, जितेंद्र यादव, उमेश पटेल , राजू पटेल, मुन्ना कुशवाहा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
सोमवार को मधुबनी प्रखंड के विभिन्न जगहों पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वी जयंती मनाई गई ।इस अवसर पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कई कार्यक्रम की शुरुवात किया गया। कठार पंचायत में सरदार वल्लभ भाई पटेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि मन्नू सिंह चंदेल तथा धनहा में मुखिया प्रतिनिधि भागीरथी प्रसाद रहे। माल्यार्पण के उपरांत प्रमुख प्रतिनिधि मन्नू सिंह चंदेल ने कहा कि, सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के महान विभूति थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। आजादी के समय सरदार पटेल अपने बलबूते पर देश के अलग-अलग रियासतों को भारत में विलय कराने का काम किया था । उन्होंने कहा कि, सरदार पटेल के योगदान को किसी भी कीमत में भुलाया नहीं जा सकता है। सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के गृह मंत्री एवं प्रधानमंत्री रहते हुए काफी काम किया ।देश के विकास एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से वे हमेशा जागरूक रहे ।प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहां की महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि से नवाजा था ।तब से वे सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से जाने जाना जाने लगे। वहीं मुखिया प्रतिनिधि भागीरथी प्रसाद ने बताया कि, सरदार पटेल की आज 143 वी जयंती मनाया जा रहा है । सरदार पटेल लौहपुरुष के नाम से भी जाने जाते हैं। उक्त अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विरेंद्र मद्धेशिया, जितेंद्र यादव, उमेश पटेल , राजू पटेल, मुन्ना कुशवाहा, मनोज यादव रबिन्द्र पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
आज दिनांक 30-10-2018 को कोशी युवा फाउंडेशन की प्रथम एवम् महत्वपूर्ण बैठक रेनबो रिसॉर्ट जिला परिषद् परिसर सहरसा में की गई जिसकी अध्यक्षता रितेश कुमार यादव ने किया एवम् मंच संचालन संजीव कुमार ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि कोशी युवा फाउंडेशन के संस्थापक हिमांशु कुमार के साथ विशिष्ट अतिथि के रुप में मुंबई के उद्योगपति जय रावल एवम् राहुल शुक्ला के साथ सूर्या समाचार के मुंबई ब्यूरो चीफ विभांशु त्रिपाठी भी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए हिमांशु कुमार ने कहा कि कोशी युवा फाउंडेशन एक गैर राजनैतिक संगठन है जो कोशी एवम् आसपास के इलाकों में गरीबों एवम् लाचार व्यक्तियों के हित में निस्वार्थ भाव से काम करेगी इसके लिए हमें एक मजबूत संगठन चाहिए जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंच सके और उनकी हरसंभव मदद कर सके।
इसके लिए युवाओं से आगे आने का अपील किया एवम् संगठन को मजबूत बनाने के लिये रितेश कुमार यादव को कोशी युवा फाउंडेशन का प्रमंडलीय अध्यक्ष नियुक्त करते हुए निर्देश दिया कि जल्द संगठन का विस्तार जिला, प्रखंड से लेकिन पंचायत तक विस्तार कर सेवा की भावना रखने वाले युवाओं को संगठन से जोड़ें।
प्रमंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद रितेश कुमार यादव ने कहा पूरी निष्ठा एवम् इमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करूँगा एवम् संगठन के उद्देश्य को पूरा करते हुए युवाओं में सेवा की भावना को जगाने का काम करूँगा।
बैठक में फ्रेंड्स अॉफ तेजस्वी के संयोजक संदीप यादव, रूपेश यादव, नवनीत यादव, मंजेश यादव, शहनवाज आलम, दीपक राज, बिंदन यादव, प्रभात कुमार, रुपेश रंजन, रोहन कुमार भिष्म, राहुल यादव, जटाशंकर कुमार सहित सैकडों युवा मौजूद रहे।
जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए इसी सप्ताह शासन से जमीन अधिग्रहण के संबंध में धारा 11 का प्रकाशन हो गया है शासन ने जमीन अधिग्रहण के लिए 240 अरब का फंड पर शनिवार को जारी कर दिया है यह डीएम के खाते में रहेगा और जमीन अधिग्रहण पर खर्च
किया जाएगा फंड जारी होने से परियोजना पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई हैं एयरपोर्ट के लिए 6 गांव की 1334 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा फंड जारी होने से तय हो गया है कि अब धारा 11 की कार्रवाई जल्द हो जाएगी
इससे सभी क्षेत्रवासियों और किसानों में खुशी का माहौल है उनका कहना है कि शुभ दीपावली के अवसर पर शासन द्वारा बड़ी सौगात है/
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/मधुबनी से अजय कुमार की रिपोर्ट:-
संतोष कुमार राठौर बीएमसी यूनीसेफ( एसएमनेट) को मधुबनी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधांशू कुमार वर्मा और डीसीएम राजेश कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक बिपिन बिहारी का कहना है कि बीएमसी संतोष कुमार राठौर के द्वारा प्रखंड में टीकाकरण पोलियो उन्मूलन अभियान में ईमानदारी, लग्नशील, अच्छे नेतृत्व ,अपनी भूमिका अच्छी तरह निभाई ।
बीएमसी के रूप में 1 जुलाई 016 से 7 अक्टूबर 018 तक मधुबनी में सेवा दिए।
एनके विभाग के तरफ से 8 अक्टूबर 2018 से तीन माह के लिए प्रखंड भितहा में टीकाकरण में सहयोग वास्ते पोस्टिंग किया गया है।
जैसा कि अभी तक जानकारी है कि पुनः जनवरी 019 को मधुबनी में हीं कार्य करेंगे।
मनीष सिंह की रिपोर्ट:-
बगहा पुलिस जिला अनुमंडल के रामनगर थाना परिसर में 46 लीटर देसी शराब 15 लीटर विदेशी शराब नष्ट किया गया। जिसमें चार थानाध्यक्ष के देख रेख में जैसे गोवर्धना ,बथवरिया चिउटाहा ,सेमरा , रामनगर के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे साथ ही बगहा के अंचलाधिकारी विद्यासागर मिश्र उत्पाद विभाग के सुनील कुमार रामनगर थाना के अरविंद कुमार राजीव कुमार उपस्थित रहे।
पैक्स अध्यक्ष टीएन मिश्रा, मोहम्मद जान अंसारी, किसान सलाहकार गोरख साहनी, रमेश चौधरी, समन्वयक बिनोद कुमार, सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
मधुबनी प्रखंड परिषद में आयोजित कृषि महोत्सव में जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने प्रखंड कृषि पदाधिकारीयों से क्षुब्ध होकर सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारीयों को चुहाड़ बताया। उन्होंने कृषि कर्मियों पर बरसते हुए कहा कि, कृषि कर्मियों का दोष है कि अब तक मधुबनी प्रखंड में 35 सौ किसानों का ही किसान रजिस्ट्रेशन हो पाया है । जबकि मधुबनी प्रखंड में 10,हजार से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए । उन्होंने कृषी कर्मियों को निर्देश दिया कि, कृषि कर्मी हर गांव में जाकर किसानों को सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, योजनाओ के विषय में अधिक से अधिक जानकारी दें । ताकि किसान इस योजना से लाभान्वित हो सके।
लगुनहा चौतरवा पंचायत के चौतरवा कॉमन प्लांट के पंचायत भवन में मंगलवार को चलंत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 5 दर्जन लोगों का जांच कर दवा वितरण करने का काम डॉक्टरों की टीम ने किया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के तत्वाधान में आयोजित चलंत निशुल्क चिकित्सा शिविर में आए चिकित्सक डॉ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के माध्यम से सुदूर वर्ती गांव के लोगों को इलाज के साथ साथ दवा उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 105 प्रकार की दवाई उपलब्ध है। जिन दवाओं को जांच के बाद बीमारी के हिसाब से मरीजों के बीच वितरण किया गया ।उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सुदूर इलाक़ों से भारी संख्या में महिलाओं का आगमन हुआ था। जिसमें महिलाओं का चिकित्सीय जांच की गई। उसके बाद दवा का वितरण भी किया गया। इस मौके पर एएनएम प्रियंका कुमारी फार्मासिस्ट अवधेश कुमार सहित भाजपा नेता श्रीकांत हालदार, तपन हालदार, सुजीत मिस्त्री, रंजीत दास सहित अन्य समाज सेवी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्वच्छता और हरियाली को शहर की शान माना जाता है। यह उपलब्धि केवल सरकारी या नगर परिषद के प्रयासों से सम्भव नहीं है। जहां-तहां कचरा फेक देने या नाले-नालियों में डालना खतरनाक है। ऐसा कृत्य अपने शहर के साफ सफाई अभियान की राह में रोड़ा डालने के समान है। मेरा यह निवेदन दीपावली, छठ महापर्व से लेकर जनवरी 2019 में प्रस्तावित केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में भी बाजी मारने में महत्वपूर्ण होगा। विशेष कर मीना बाजार, लाल बाजार व क्रिश्चियन क्वार्टर के अलावें शहर के सघन व्यवसायिक क्षेत्र में रोजाना निकलने वाले कचरों
पर सर्वाधिक ध्यान देने की दरकार है। सहज नष्ट होने वाले जैविक व अन्य कचरों का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से करना अब अतिआवश्यक है।इस महत्वपूर्ण अभियान में नप प्रशासन के साथ आमजन की सजगता और भागीदारी भी जरूरी है।आज 29 अक्टूबर (सोमवार) रात्रि को मीना बाजार व छोटा रमना क्षेत्र के दुकानदार बन्धुओं को इस अभियान से जुड़ने के अनुरोध पर बड़ा ही सकारात्मक आश्वासन मिलने से पूरे शहर के अपने भाई बहनों विशेष कर युवाओं से इसको लेकर संकल्पित होने का आह्वान किया।
मझौलिया बाजार स्थित पिछले दिनों रंगदारी नही देने पर गोली चली l इसकी गुथी सुलझि नही तब तक दूसरा मछली दुकानदार ठाकुर साह के पुत्र नवक्छेद साह को मझौलिया बजार स्थित दुकान पर पिले खाता बही के कागज पर महाकाल लिख कर पाँच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई है 4/11/2018 तक रंदारी नही देने पर गोपी खाड़ पुल पर घर जाने के समय गोली मार देंगे l इसको लेकर पीड़िता द्वारा थाना में सूचना दी गई है l बताते चले कि मझौलिया बजार में दहसत की माहौल में दुकानदार जी रहे है शाम को पहले ही दुकान बढ़ा दे रहे है जबकि इस घटना को लेकर पुलिस विभाग ने तत्कालीन थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को लाइन हाजिर करा दिया सहोदरा थानाप्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता को मझौलिया के थानाध्यक्ष बनाया गया है इनके थाना के प्रभार ग्रहण करते ही दुकानदारो में सुरक्षा की आश जग उठी है
शहर को जाम से होने वाली परेशानियों से शीघ्र मिलेगी निजात।
बस स्टैण्ड के दक्षिण दिशा से एक्जिट प्वाइंट फंक्शनल कराने का निदेश।
शहर में आये दिन जाम से होने वाली परेशानियों से शीघ्र निजात मिलेगी। इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बेतिया शहर अवस्थित मुख्य बस स्टैण्ड के दक्षिण दिशा से एक्जिट प्वाइंट को फंक्शनल करने हेतु जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा निदेश दिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा आज बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि बस स्टैण्ड के दक्षिण दिशा से एक्जिट प्वाइंट को शीघ्र ही फंक्शनल किया जाय। उन्होंने कहा इस एक्जिट प्वाइंट के चालू हो जाने से बस स्टैण्ड के समीप एवं परिसर में होने वाली जाम की समस्या से निजात मिलेगी। बस स्टैण्ड परिसर में सभी दिशाओं की ओर जाने वाली सवारी गाड़ियों के लिये अलग-अलग स्थल चिन्हित करने का निदेश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
उन्होंने कहा कि बस स्टैण्ड परिसर अथवा इसके आसपास अतिक्रमित जो भी जमीन है उसको शीघ्र अतिक्रमणमुक्त कराया जाय। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री जयंतकांत, अध्यक्ष, नगर परिषद, बेतिया, श्रीमती गरिमा सिकारिया, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बेतिया, श्री मनोज कुमार पवन उपस्थित थे।
निरीक्षण के क्रम में बस स्टैण्ड में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बेतिया को हिदायत दी गयी कि इसकी साफ-सफाई नियमित तौर पर करायी जाय तथा इस कार्य को कर रहे संवेदक द्वारा अगर कोई शिथिलता या कोताही बरती जाती है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई किया जाय।
विदित हो कि मुख्य बस स्टैण्ड बेतिया में सवारी गाड़ियों के आगमन एवं निकासी एक ही द्वार से होने के कारण आये दिन सड़क एवं परिसर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बस स्टैण्ड के दक्षिण दिशा से एक्जिट प्वाइंट शुरू हो जाने के फलस्वरूप इस क्षेत्र में होने वाली जाम की समस्या से निजात मिल जायेगी।
नोएडा- सपा और भाजपा आमने-सामने आज जिस तरीके से सपा नेता अतुल प्रधान को कचेढा गांव जाते समय परी चौक नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार की मंशा साफ दिखाई दे रही है किसान और मजदूर की आवाज को सरकार लाठीचार्ज के बल पर कुचलना चाहती है जब इस संबंध में हमारे S. S न्यूज़ के जिला प्रभारी डॉक्टर उमेश छौकर ने सपा नेता मनोज ढाढा पूर्व जिला उपाध्यक्ष से फोन पर बात की तो उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा भाजपा किसानों की आवाज को दबाना चाहती है हम इसकी घोर निंदा करते हैं साथ में यह भी कहा कि किसानों का कोई काम नहीं हो रहा है और आरोप लगाते हुए कहा 100 से ज्यादा किसान जेल में है यह किसान विरोधी सरकार है और मनोज ढाढा ने कहा मेरा समाजवादी पार्टी के लोगों से अनुरोध है कि इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें यहां तक कि कई गांव में बीजेपी का गांव वालों ने बहिष्कार कर दिया है
युवा लोजपा कार्यक्रताओ के द्वारा
सोम वार बरिअरवा गाँव मे लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय श्री सूरज भान सिंह और मुंगेर सांसद श्रीमती मीना देवी के बड़े सुपुत्र आशुतोष कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर युवा लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष सह ज्योतिषाचार्य पंडित रिपुसूदन द्विवेदी के अध्यक्षता में जिला लोजपा कार्यक्रताओ के द्वारा एक सभा आयोजित की गई। इस सभा में अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस मोके पर लोजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश्वर राव ने कहा सभी लोजपा परिवार के पदाधिकारी बड़े सदमे में है और उनको बहुत बड़ी गहरा सदमा पड़ा है सभी ने भगवान से प्रार्थना किया की उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और सांसद जी को इस दुखद घड़ी में धैर्य दें।
मौके पर युवा जिला महा मंत्री प्रमोद सिंह,जिला संगठन सचिव घुरई कुशवाहा, रामजी यादव, उमेश माली, रोशन उपाध्याय, प्रमोद वर्मा,रघुवर यादव, हरि माली, अशोक कुमार यादव, अवरूद्ध राव रूपेश उपाध्याय ,रामभजु कुशवाहा आदि तमाम लोजपा कार्यक्रता उपस्थित रहे।
बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ ,अखिल भारतीय गन्ना उत्पादक किसान समन्वय समिति के आह्वान पर पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया में दो दिवसीय धरना प्रारम्भ हुआ ।धरना को बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज किसानों का चीनी मिलों पर भारी बकाया है।ईंख का वाजिब दाम किसानों को नहीं मिल पा रहा है ।चीनी मिलों द्वारा किसानों गन्ने का तौल में चोरी की जा रही है ।ईंख से चीनी निकलने के अलावें ,अन्य उत्पादित पदार्थों जैसे इथनॉल ,छोआ ,बगास,प्रेसमड में किसानों को कुछ भी नहीं मिलता ।इसतरह अन्य उत्पादनों में आधी हिस्सा किसानों को दिया जाय ।जिले के बंद पड़े एकमात्र चीनी मिल चनपटिया को शीघ्र चालू किया जाय ।
धरना को किसान सभा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव ,खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता ,सीटू के जिला मंत्री शंकर कुमार राव ,शंकर दयाल गुप्ता ,शिव नाथ प्रसाद राय ,सुनील यादव ,प्रकाश कुमार वर्मा ,काशी साह, सदरे आलम ,म.इस्लाम आदि ने संबोधित किया ।जबकि अध्यक्षता ईंख उत्पादक संघ के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद ने की ।
जिला पदाधिकारी ने प्रतिनिधि मण्डल को सभी मांगों को मानते हुए विश्वास दिलाया कि तीन दिनों में किसानों के बकाये पैसे का भुगतान ,एक सप्ताह में ईंख के दाम में बढ़ोतरी ,चनपटिया चीनी मिल को शीघ्र चालू करने ,मिल चालू होने पर घटतौली की जांच करने एवं पकड़े जाने पर चीनी मिलों पर सख्त करवाई का आस्वासन दिया ।सारी मांगो को पूरा करने के आस्वासन के बाद दो दिवसीय धरना को आज ही समाप्त कर दिया गया ।धरना पर बैठे किसानों ने इसे अपनी जीत बतायी।
मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के संतपुर पिपरा गांव से चौथे वर्ग में पढ़ने वाले छात्र अमित कुमार के 10 दिनों से गायब होने के मामले में पुलिस ने राजकुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। मैनाटांड़ थानाध्यक्ष रामविनोद सिंह ने बताया कि राजकुमार पासवान से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं गायब हुए अमित कुमार की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। हर हाल में पुलिस अमित कुमार को सकुशल बरामद कर लेगी। उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा के समय संतपुर पिपरा के नंदकिशोर राउत का लड़का 19 अक्टूबर की रात को गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था। उसके बाद से वह गायब हो गया। इस घटना को लेकर मैनाटाड़ थाने में बच्चे के गुमशुदगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी। तभी से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

नौतन थाना क्षेत्र के पांडे टोला निवासी शंकर प्रसाद का पुत्र रमेश प्रसाद 30 वर्ष की हत्या सोमवार को हो गई मृतक के छोटा भाई राजकुमार प्रसाद एवं पिता शंकर प्रसाद ने नौतन थाना में आवेदन देकर कहा कि मेरा भाई सोमवार सुबह घर से बेतिया जाने के लिए निकला उसी समय नौतन के आगे पहले से घात लगाकर बैठे अजय राय झूठी राय प्रदीप कुमार राय जगरनाथ राय कपिल राय हृदयानंद सिंह इन सभी लोगों के द्वारा मिल कर हत्या कर दी गई इधर परिजनों के आक्रोश को देखते हुए नौतन पुलिस जगदीशपुर पुलिस बैरिया थाना श्रीनगर थाना में पांडे टोला में सुबह से ही कैंप कर रही है परिजनों की मांग था की पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर आवे पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने घटना स्थल पर पहुंच कर परिवार वाले को सांत्वना दिये।और बोले की आरोपीयों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए प्राथमिकी करने का निर्देश दिया ज्ञात हो की रविवार को ही नौतन थाना में मृतक के ऊपर पांडे टोला निवासी विपिन राय ने अपनी पुत्री का शादी के नहीं होते से अगवा करने का प्राथमिकी दर्ज हुई है विपिन राय की पुत्री सोमवार तक नौतन थाने में ही 164 के बयान के लिए थी जहां उसको पुलिस पदाधिकारियों को कूट ले जाने की प्रक्रिया चल रही थी उसी समय रमेश प्रसाद की हत्या की खबर पुलिस को मिली परिजन के पिता पिता शंकर प्रसाद ने बताया कि हमारे पुत्र की शादी 6 वर्ष पूर्व मोतिहारी बरियारपुर में हुई थी जिसको एक बच्ची भी है हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ नौतन थाना अध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है परिजनों परिजनों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन के आलोक में जांच पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी
सूबे के गन्ना अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद प्रखंड के रमपुरवा एवं बेहरी गांव में चौपाल लगाकर लोगों से रूबरू हुये। मंत्री श्री अहमद का भव्य स्वागत किया गया। बेहरी व रमपुरवा गांव में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में मंत्री श्री अहमद को फुल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अहमद ने समाज से दहेज व शराब जैसे कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंके। इससे समाज और हमारी बेटियों को नुकसान होता है। दहेज हमारे समाज के लिए अभिशाप है। वे लोगों को आपस में मिलजुल कर रहने पर बल दिया। साथ ही कहा कि दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को आपसी सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाये। उन्होंने क्षेत्र की जनता को नमन करते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस उम्मीद से मुझे पटना भेजकर मंत्री पद के लिए नामित करवाया। मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करता हूं। सिकटा मैनाटाड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पुल पुलिया आदि के क्षेत्र में विकास कर विकास करता हूं। आप सभी मुझे हमेशा बताते रहे क्षेत्र के लिए और क्या करना है। क्षेत्र के लोग और क्षेत्र के विकास के लिए अगर मैं 24 घंटा भी काम करूं तो मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। उन्होंने लोगों को सूबे के मुखिया नितीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं को विस्तार रूप से बताया। साथ ही कहा कि क्षेत्र में कोई भी समस्या हो तो 24 घंटे आप लोग मुझसे संपर्क करें मैं उसका निराकरण करने का काम अविलंब करूंगा। उन्होंने लोगों को कहा कि अगर आपके पास कुछ है तो लोगों की जरूर सेवा करें। लोगों की सेवा करना ही मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि मैं महुअवा में मंत्री पद के हैसियत से नहीं आया हूँ आपके बीच आपका बेटा भाई बनकर आया हूँ। क्षेत्र के विकास के लिए आपलोग मुझे हमेशा बताते रहे। ताकि मैं उस पर अमल करूँ। मौके पर डाक्टर शकील अहमद, भागवत ठाकुर निराला, ऐनुलहक अंसारी,जिप सदस्य अखिलेशवर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि राजेश प्रसाद पटेल, डॉ धनंजय त्रिपाठी, आसमहमद अंसारी, मिरोज अहमद, फिरोज आलम,हरेंद्र महतो, समिउरहमान, अखलाकु रहमान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन मैनाटांड़ में शिक्षा सेवी शिक्षको को एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण केआरपी कुमारी सिमा ने दिया गया।इस संबंध में केआरपी कुमारी सिमा ने बताया की जन शिक्षा निदेशक पटना के आदेशानुसार सभी शिक्षा सेवी शिक्षकों को अपने अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्र के वैसे छात्र का सूचना एकत्र करना है जो विद्यालय से बाहर है इस उदेश्य से अपने पोषक क्षेत्र में सर्वे का काम करने हेतु शिक्षा सेवी शिक्षक को प्रशिक्षित किया गया।मौके पर अतिरसुल अंसारी,नजीर अहमद,मुस्लिम गद्दी ,फिरोज आलम,अलिएमाम,अरमान आलम,सरफराज आलम,अमीरहसन,अफजल अंसारी सहित सभी शिक्षा सेवी शिक्षक मौजूद रहे।
बेतिया।राषटीय आय सह मेधा छात्र वृत्ति एवम प्रतिभा परीक्षा का आयोजन 4नवम्बर को नगर के 3 परीक्षा केंद्रों पर होगा।डी पी ओ मो मोतिउर रहमान ने बताया कि आयोजितइस परीक्षा में कुल 1113 छात्र भाग लेंगे।परीक्षा का प्रवेश पत्र डी ई ओ कार्यालय में आ गया है संबंधित एच एम एवम बी आर पी कार्यालय से एडमिट कार्ड प्राप्त कर ले।डी पी ओ ने बताया कि परीक्षा नागर के राज हाई स्कूल, बिपिन हाई स्कूल एवम राजसंपोसित कन्या हाई स्कूल में होंगी।जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।नि स
।एसपी जयंतकांत ने मझौलिया फायरिंग मामले में थांनाध्यक्ष रणधीर कुमार को लाइन हाजिर किया है।तथा मझौलिया थाना का कमान कृष्ण मोहन गुप्ता को सौंपा है।इसके पूर्व श्री गुप्ता सहोदरा थाना में पदस्थपित थे।सोमबार के अपराह्न श्री गुप्ता कार्यभार संभाल लेंगे।बताते चले कि बिगत 26 अक्टूबर को 9 बजे हेलमेट पहने बाइक सवार अपराधियो ने भगवती सीमेंट ट्रेडर्स पर फायरिंग की।इसमें मजदूर बिगू मांझी गोली लगने से घायल हो गया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सांसद डॉ.संजय जायसवाल ने अपराधियो को पकड़ने के लिये तीन दिनों का समय पुलिस को दिया।समय सीमा के अंदर कोई खास उपलब्धि नहीं मिलने पर एसपी को यह कार्रवाई करना पड़ा।बताते चले कि बिगत19 जून 2018 को रणधीर कुमार योगदान किये थे
आज 29 अगस्त 2018 को ब्राह्मण सेवक संघ भारत की मीटिंग शिव मंदिर अमरावती हॉस्पिटल प्रेम नगर पार्ट 2. दिल्ली श्री गायत्री त्रिवेणी प्रयाग पीठ की पीठाधीश्वर मां भगवंता सरस्वती के आश्रम में संपन्न हुई जिसमें दिल्ली से पधारे. ब्राह्मण सेवक संघ के प्रमुख श्री श्री नाथ पांडे जी. तथा राष्ट्रीय महासचिव श्री विजय तिवारी जी. दिल्ली राष्ट्रीय सह मंत्री श्री बब्बन उपाध्याय जी. आचार्य श्री सतीश मिश्रा जी. प्रदेश अध्यक्ष श्री सुख सागर पांडे जी. बीएसएस के प्रवक्ता एवं अधिवक्ता श्री त्रिपुरारी त्रिपाठी जी. दिल्ली प्रदेश के सह मंत्री श्री अजय शुक्ला जी. आदरणीय श्री मनीराम तिवारी जी. आदि गणमान्य लोगों ने. बैठक में शिरकत की. तथा आगामी कुंभ मेले को अपना ब्राह्मण सेवक संघ का शिविर लगाने पर विचार विमर्श हुआ. तथा बीएसएस आयोजक मंडल के प्रमुख श्री सुख सागर पांडे जी को तथा आदरणीय त्रिपुरारी त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता दिल्ली को कुंभ मेले का प्रभारी नियुक्त किया गया . आदरणीय गुरु मा ने खुले दिल से अपना सहयोग एवं आश्रम में शिविर लगाने के लिए जगह का प्रबंध करवाया ब्राह्मण सेवक संघ परिवार की तरफ से आदरणीय गुरु मां बहुत-बहुत आभार जय परशुराम जय ब्राह्मण सेवा संघ
मझौलिया थाना कांड संख्या 375/.18के नामजद अभियुक्त हरिश्चंद्र सहनी साकिन महनवा निवासी पर धारा 341,323,387,427,504,506,34भादवी के नामजद अभियुक्त है।उत्त बातें कि जानकारी थानाध्यक्ष रणधिर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं थाना कांड संख्या 345/.18धारा 341,323,447,385,406,420,467,468,471,427,504,506,34भादवी के प्राथमिक अभियुक्त मंझरिया शेख गांव निवासी सफीउल्ला मियां, एजाज आलम,मेराज आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।उधर गढ़वा गांव निवासी मोजीबुर रहमान के पुत्र हसनैन को पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त बातों कि जानकारी थानाध्यक्ष रणधिर कुमार ने दी।
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/रामनगर मनीष सिंह की रिपोर्ट:-
रामनगर प्रखंड के मन चांगवा पंचायत के गोडाघाट गावं में विरोध प्रदर्शन,
करीब 15 लाख की लागत से मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत बीजेपी एमएलए भागीरथी देवी द्वारा कराया जा रहा है सड़क निर्माण,
सड़क निर्माण कार्य में भारी अनिमियता पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश,
पुराने सोलिंग के ईंट उखाड़ कर उसी से हो रहा है सड़क निर्माण,
ग्रामीणों ने कि जांच और कार्रवाई की मांग,
विरोध प्रदर्शन कर फ़िलहाल रोका गया काम ।
सूबे के गन्ना अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद फिरोज अहमद ने रविवार को प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर जन समस्याओं से रूबरू हुये। पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में मंत्री श्री अहमद का भव्य स्वागत किया गया। महुअवा गांव में प्रवेश करने से पूर्व ही रेलवे ढाला के पास सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में मंत्री श्री अहमद को फुल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अहमद ने कहा कि आपसीत सौहार्द बनाए रखना ही सूबे की मिसाल है। ऐसे में आप सभी भाई लोग आपस में सभी धर्म के लोग मिलजुल कर रहे हैं। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि आज जैसा सफाई देखने को मिल रहा है उसी तरह और दिनों भी सफाई रखें। समाज से दहेज व शराब जैसे कृतियों को जड़ से उखाड़ फेंके। उन्होंने क्षेत्र की जनता को नमन करते हुए कहा कि आप लोगों ने जिस उम्मीद से मुझे पटना भेजकर मंत्री पद के लिए नामित करवाया। मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करता हूं। सिकटा मैनाटाड़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पुल पुलिया आदि के क्षेत्र में विकास कर विकास करता हूं। आप सभी मुझे हमेशा बताते रहे क्षेत्र के लिए और क्या करना है। क्षेत्र के लोग और क्षेत्र के विकास के लिए अगर मैं 24 घंटा भी काम करूं तो मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। उन्होंने लोगों को सूबे के मुखिया नितीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं को विस्तार रूप से बताया। साथ ही कहा कि क्षेत्र में कोई भी समस्या हो तो 24 घंटे आप लोग मुझसे संपर्क करें मैं उसका निराकरण करने का काम अविलंब करूंगा। उन्होंने लोगों को कहा कि अगर आपके पास कुछ है तो लोगों की जरूर सेवा करें। लोगों की सेवा करना ही मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि मैं महुअवा में मंत्री पद के हैसियत से नहीं आया हूँ आपके बीच आपका बेटा भाई बनकर आया हूँ। क्षेत्र के विकास के लिए आपलोग मुझे हमेशा बताते रहे। ताकि मैं उस पर अमल करूँ। मौके पर ऐनुलहक अंसारी, डॉ शकील अहमद, मिरोज अहमद, प्रभु कुशवाहा, रामाधार चौधरी, विक्रम राम, सुरेश महतो, दिलीप कुमार, मुन्ना गिरी, राजेंद्र पुरी, अर्जुन महतो, फिरोज आलम, समीउरहमान, लालू मियां, राजेश पटेल, मुकेश पटेल, संजय पटेल, शेख लालबाबू सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
चौहाटा पंचायत के लौकर गांव में सामुदायिक भवन में अतिक्रमण कर लिये जाने पर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। दर्जनाधिक ग्रामीण एकजुट होकर बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा और सीओ अनिल भूषण को आवेदन देकर सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। सरपंच विकाश कुशवाहा,ग्रामीण बैजनाथ दिशवा,विशनाथ दिशवा,मनोज महतो,संजय दिशवा, मोहन पासवान,राजदेव साह,श्रीराम दिशवा,उमेश उरांव आदि ने आवेदन देकर बताया है कि गांव के ही सेनापति सिंह सामुदायिक भवन पर कब्जा कर लिये हैं। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। दबंगई के बल पर ग्रामीणों के आवाज को दबा दिया जाता है। जिससे हम सभी ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्य मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।वही बीडीओ राजकिशोर शर्मा ने बताया कि मामले का जांच कर सामुदायिक भवन को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा।
मैनाटांड़। सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में वर्ग छह में नामांकन के लिए 9 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। बीआरपी धुरेंद्र साह ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता के निर्देश के आलोक में सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई के वर्ग 6 में नामांकन करने के लिए फॉर्म भरने का काम शुरू कर दिया गया है। सरकारी एवं निजी विद्यालय के छात्र-छात्राएं सभी कागजातों के साथ स्थानीय बीआरसी में अपना फॉर्म जमा कर दें। जमा किए गए फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं। ताकि इच्छुक छात्र छात्रायें अपना आवेदन जमा कर दे।
मैनाटांड़। पुरूषोतमपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव स्थित मदरसा के प्रिंसिपल बदरूजम्मा सेराजी के द्वारा मदरसा मे हो रहे अनियमितता एवं जालसाजी का काम करने को लेकर एफआइआर दर्ज की गयी है। यह कारवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद ने बताया कि मदरसा में जालसाजी और अनियमितता का आरोप लगाया गया है। सरफूल आजम के आवेदन पर मदरसा एचएम बदरूजम्मा सेराजी को आरोपित किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गयी ह
मैनाटांड़। मानपुर थाना के चक्रसन गांव मे शराब पीकर हंगामा करने के आरोप मे पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि शराबी शिकारपुर थाना के बैरिया निवासी राजा हूसैन अपने ससुराल चक्रसन मे आकर शराब पीकर हंगामा कर रहा था ।जिसके बाद सास और पत्नी ने थाने पहुंच कर शिकायत की थी।उसी के आलोक में कारवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।
मैनाटाड़। आईसीडीएस समाज कल्याण विभाग के निदेशक एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय परिवर्तित कर दिया गया है। सीडीपीओ कुमारी आशा किरण ने बताया कि एक नवंबर से आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 10:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक चलेंगे। इस संबंध में सभी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक सुबह 9:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक केंद्र का संचालन किया जाता है। जबकि ठंड के मौसम को देखते हुए नवंबर में से लेकर मार्च तक सुबह के 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक का संचालन किये जाने का प्रावधान है।
मैनाटाड़। निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के सभी सोलहों पंचायत के बूथों पर कैंप लगा कर वोटरों के नाम जोड़े गये। मौके पर बूथ लेवल अधिकारियों ने नाम जोड़ने के अलावे मृत और पलायन किये वोटरों के नाम हटाने, सुधार सहित अन्य आवश्यक सुधार भी किये। बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा ने बताया कि बूथों पर जाकर कैंप का जायजा लिया गया है। बीएलओ के द्वारा आवश्यक काम किये गये
कुणाल किशोर की रिपोर्ट:-
2019 लोकसभा चुनावों को लेकर बिहार में बीजेपी और जेडीयू में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। दोनों ही पार्टियां '50-50' डील के तहत बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इस डील के बाद उपेंद्र कुशवाहा और एलजेपी की कथित नाराजगी के बाद आरजेडी ने तीखा तंज कसा है। आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि ये दोनों पार्टियां पहले तो साथ मिलकर लड़ेंगी, फिर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगी।
अपने खास स्टाइल के लिए सुर्खियां बटोरने वाले लालू यादव के ट्विटर हैंडल से 'पलटीमार' और 'कल्टीमार' जैसे शब्दों के जरिए बीजेपी और जेडीयू को घेरा गया। इसमें लिखा गया, 'एगो बा मास्टर इन चीटरी और भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी और फक्कड़ी!' दूसरे ट्वीट में लिखा गया, 'फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें'। (फिर साथ लड़ेंगे, फिर आपस में ही लड़ेंगे, फिर साथ लड़ेंगे तथा फिर आपस में ही लड़ाई करेंगे) बिहार की जनता दोनों दलों को हराएगी' बता दें कि चारा घोटाला में दोषी साबित होने के बाद इन दिनों लालू रांची की जेल में है और खराब सेहत की वजह से उनका रिम्स में इलाज चल रहा है। बिहार में बीजेपी और जेडीयू का 17 साल पुराना गठबंधन 2015 में टूट गया था और आरजेडी के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने सरकार बनाई थी। पर, चार साल बाद फिर जेडीयू और बीजेपी साथ आ गए। इसी का जिक्र करते हुए अपने खास स्टाइल में लालू ने ट्वीट में लिखा कि दोनों पार्टियां बार-बार एक साथ लड़ती हैं और फिर आपस में भी लड़ती हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 'पलटीमार' और 'कल्टीमार' जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया और दावा किया कि बिहार की जनता इस बार चुनाव में दोनों को साथ में हराएगी।
बगहा। रामनगर, विद्युत उर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत का रविवार को रामनगर आगमन का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया। अब वे दो दिनों के बाद रामनगर आएंगे। हालांकि रविवार को भी हेलीपैड के निर्माण का कार्य रामनगर बीडीओ जितेन्द्र सिंह एवं भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अभय कुमार सिंह के देखरेख में जारी रहा। जिससे इस संभावना को और अधिक बल मिलता है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को दोपहर में अनुमंडल पदाधिकारी घनश्याम मीना ने नगर में पहुंच कर हेलीपैड के लिए स्थल का चयन करना किया। उसके बाद इस कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। पहले इसके लिए अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम का चयन किया गया। बाद में मिल के हजारी एवं प्रखंड मुख्यालय के पीछे आईसीडीएस कार्यालय के समीप डरबन के फिल्ड का निरीक्षण हुआ। जिसमें अंतिम रूप से शाम के समय डरबन के फिल्ड का ही चयन हुआ। जहां एसडीएम के निर्देश पर ईओ मीरा कुमारी एवं नगर पंचायत के कर्मी, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, बीडीओ आदि देर रात तक हेलीपैड के निर्माण का कार्य अपने देखरेख में कराते रहें। पर एकाएक रविवार का प्रधान सचिव का कार्यक्रम स्थगित हो गया। उल्लेखनीय है कि प्रधान सचिव प्रखंड एवं नगर में विद्युत विभाग के तरफ से अब तक के हुए विकास कार्यों की समीक्षा, प्रखंड में बन रहे विद्युत ग्रिडों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही दोन क्षेत्र में प्रोजेक्ट के तहत बने सोलर पावर प्लांट एवं उसकी आपूर्ति का जायजा लेंगे।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनू भारतद्वाज की रिपोर्ट:-
_गरीब दलित विरोधी काले कारनामों से कुख्यात हो चुकी है भाजपा जदयू की नीतीश सरकार भाकपा माले_
*जिला समाहर्ता के नेतृत्व में पश्चिमी चंपारण का भू राजस्व विभाग बन गया है बड़े सामंतो और भू माफियाओं के पक्ष में फर्जी कागजात बनाने वाला विभाग भाकपा माले*
_चिउटहा में भूमाफिया अपराधियों के पक्ष में गरीबों को बेदखली के खिलाफ भाकपा माले के तीन दिवसीय प्रतिवाद दिवस के तहत भाकपा माले ने किया डीएम- सीएम का पुतला दहन_ बेतिया 28 अक्टूबर, _मैनाटांड़ के चिउटहा गांव में जिला प्रशासन द्वारा गरीबों को जमीन से बेदखल करने के खिलाफ भाकपा माले ने तीन दिवसीय प्रतिवाद कार्यक्रम के तहत बेतिया के शोभा बाबू चौक पर डीएम सीएम का पुतला सैकड़ों गरीबों दलितों ने फूंका उक्त कार्यक्रम के दौरान गरीब- दलित विरोधी डीएम हटाओ गरीब बचाओ, जमीन गरीबों की दाखिल खारिज गुंडों माफियाओं की नहीं चलेगा,नही चलेगा, भू माफियाओं के पक्ष में फर्जी कागजात बनाने वाला डीएम मुर्दाबाद, गरीबों को जमीन से बेदखल करने वाली भाजपा -जदयू सरकार मुर्दाबाद, गरीब - दलित विरोधी डीएम- सीएम होश में आओ, जैसे कई नारे लगाए जा रहे थे उस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सह किसान महासभा के जिला संयोजक सुनील कुमार राव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा गरीबों को बेदखल करने का कोई फैसला नहीं है। इसके पूर्व के जिलाधिकारी ने हाईकोर्ट के फैसले के आलोक में सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट जाने का आदेश दिया था तथा गरीबो को बेदखल करने पर रोक लगाया था। जिस जमीन से कल गरीबों को बेदखल किया गया है उस जमीन का कागजात भी भू माफियाओं,अपराधियों के नाम नहीं है, जमीन सीलिंग से फाजिल,बेनामी है। कुछ फर्जी लोगों के नाम पर जमीन 1985 से पहले रही है उन नामों के व्यक्ति का भी कभी धरती पर पता नहीं पाए गए है। जबकि कई का पता चिउटहा गांव ही दिया गया था इस तरह डीएम को गरीबों को जो 30 वर्षों से अधिक समय से जमीन से अपनी जीविका चला रहे थे उनको पर्चा देना चाहिए था लेकिन उन्होंने भू माफियाओं, गांजा तस्करों, बड़े गैंगस्टरो के पक्ष में काम किया है। माले नेताओं ने अपने वक्तव्य में आगे कहा कि वर्तमान डीएम निलेश रामचंद्र देवरे के नेतृत्व में पूरे जिला का भू राजस्व विभाग बड़े-बड़े सामंतों भू माफियाओं के पक्ष में फर्जी तरीके से जमीन संबंधी कागजात बनाने में लगा है। मैनाटांड़ सिंहपुर,वेलाव टोली,पकुहवा,बरवा परसौनी,गौनाहा के धमाउरा, सीकटा के मंगलपुर, एकडरी मझौलिया के भरवलिया,बगहा के हरदी नदवा आदि सैकड़ों गांव में सेलिंग से फाजिल जमीन से गरीबों को बेदखल करने के लिए डीएम के नेतृत्व में साजिश चल रही है। अंचल कार्यालयों पर राज्य सरकार के मंत्री के दबाव में गलत कागजातों का निर्माण करा रहे हैं। और उसी के आधार पर न्यायालय द्वारा गरीबों को बेदखली करने का फैसला सुनाया जा रहा है। वक्ताओं ने इसे पूरे देश में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे भूमि अधिकरण और लाखों लाख दलित आदिवासियों आमजन के विस्थापन की त्रासदी की कड़ी के रूप में बताते हुए कहा कि भाजपा जदयू की सरकार बिहार सरकार उसी नक्शे कदम पर बढ़ रही है बेतिया में बुलडोजर से गरीबों के घर तोड़ा जाता है तो अगला निशाना बाल्मिकीनगर बनाया जा रहा है। गांव देहात से गरीबों की खेती की जमीन से बेदखल किया जा रहा है । गरीबों को भूमि से बेदखल के मामले में भाजपा की सरकार कुख्यात हो चुकी है। हरिनगर चीनी मिल और भैरोगंज आदि जगहों पर 800 सीलिंग की जमीन के बंटवारे को सरकार ने रोक रखा है। माले नेताओं ने कहा कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ चंपारण के सैकड़ों गांव में और चौराहों पर तीन दिवसीय डीएम -सीएम का पुतला दहन प्रतिवाद सभा का कार्यक्रम होगा आगे इस अभियान को बढ़ाने की भी घोषणा की गई।इस कार्यक्रम में इनौस के जिला संयोजक सुरेन्द्र चौधरी,माले नेता रिखी साह, सम्भू राम,सम्भू कुशवाहा,सोना मुसमत,सतन साह, बिनोद कुशवाहा,भगत सिंह युवा विग्रेड के जिला सचिव राजन पटेल आदि नेताओ ने भी सभा को सम्बोधित किया_।
सुनील कुमार यादव।
किये जाने को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि सासंद डाँ संजय प्रसाद जयसवाल ,विधायक प्रकाश राय,प्रमुख बीरेन्द्र मांझी, बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ की। मुखिया दिनेश्वर तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति की घोषणा किया। सांसद डॉ जायसवाल ने कहा की स्वच्छ ब्यक्ति ही स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकता है।विधायक श्री राय ने कहा कि शीघ्र ही चनपटिया विधानसभा के दोनों प्रखंड मे पड़ने वाले पंचायतों को ओडीएफ कर लिया जायेगा।कार्यक्रम में कला जत्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ,गीत संगीत के माध्यम से खुले में शौच के दुष्परिणामो के बारे में बताया गया। मुखिया श्री तिवारी ने कहा कि पंचायत के सभी 10 वार्डो के 3173 परिवारों में शौचालय निर्माण किया जा चुका है।मौके पर विधायक प्रकाश राय,मुखिया संघ के अध्यक्ष नरोत्तम मणि मिश्र, सुमित कुमार, मुखिया शंकर साह, पप्पू मिश्र, त्रिवेणी साह,मनोज कुमार सिंह, फुनि राय, त्रिलोकी नाथ झा,पंसस ब्रज किशोर ठाकुर,सुमोधनी देवी,उप मुखिया गीता देवी,शायदा खातून,आनंद तिवारी, प्रेमनन्दन तिवारी, मुरारी तिवारी ,पंचायत सेवक रामचन्द्र काजी,आवास सहायक नवनीत कुमार, साहेब अंसारी,समेत कई लोग मौजूद थे।
कुमार यादव/ धनहा थाना के खोतहवा पंचायत अंतर्गत भट्ठा टोला गांव में शनिवार की देर शाम आग लगने से दो व्यक्ति का चार घर जलकर राख हो गया । इस हुई आगलगी की घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। आग शॉर्ट सर्किट से लगा बताया जा रहा है । जानकारी के अनुसार भट्ठा टोला गांव निवासी राजेश पटेल का के घर में करीब 7:00 बजे शाम को सार्ट सर्किट से आग लग गई । और देखते ही देखते राजेश पटेल का पूरा तीन घर जलकर राख हो गया। वही आग फैलने से पड़ोसी नंदलाल चौधरी का भी एक घर जल गया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना धनहा थानाध्यक्ष को दी गई। मौके पर अग्निशमन दस्ता दल के साथ थाना प्रभारी पहुंचे एवं आग बुझाने में सहयोग किए। राजेश पटेल की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि कर्ज देने के लिए ₹50 हजार घर में रखा गया था। और नगद रुपया सहित जेवर, कपड़ा, सिलाई मशीन, अनाज, सहित घर का सब कुछ समान जलकर राख हो गया । राजेश पटेल के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। राजेश पटेल बाहर रहता है। उसके पूरे परिवार की रो रो कर बुरा हाल है। अंचलाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि , आगलगी की सूचना मिली है। मौके पर कर्मचारी भेज कर जांच कराया जा रहा है । सीओ ने बताया कि, पीड़ित परिवारों को शीघ्र ही हर संभव मदद दी जाएगी। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि मन्नू सिंह चंदेल एवं उप प्रमुख छोटेलाल माझी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने एवं परिवार को सांत्वना दिया।
पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:-
बगहा-1प्रखंड के रॉयबारी महुअवा पंचायत को बगहा-1बीडीओ शशिभूषण सुमन ने पूर्ण रुप से ओडीएफ घोषित कर दिया, उक्त सभा श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण में सभा का अयोजन किया गया हैं। वही रॉयबारी महुअवा पंचायत के मुखिया शमशाद अली एवं वार्ड सदस्यों को बीडीओ शशिभूषण सुमन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, उक्त सभा मे उपस्थित आम ग्रामीण जनता एवं जनप्रतिनिधियों को खुले में शौच नही करने का संदेश दिया, और शपथ दिलाया।स्वच्छता अभियान के प.चंपारण के कोडिनेटर अखिलेश्वर पांडेय, स्वच्छाग्रही अशोक राव,धीरज तिवारी, गोविंद कुमार,औरगजेब मियां, अनवर अली,साबिर अहमद,नौशाद अली,शेख सलाउद्दीन मौजूद रहे।
नोएडा : जेवर में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ओ जल्द पंख लगने की उम्मीद है प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण की जमीन देने के लिए किसानों को प्रशासन ने राजी कर लिया है अधिग्रहण से प्रभावित 6 गांव में करीब 72 फ़ीसदी किसानों ने यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण को सहमति पत्र सौंप दिया है.
भीतहा उप स्वास्थ्य केंद्र बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सर्वे पंजी और ड्यूलिस्ट के बारे में और टीकाकरण की समय सारणी के बारे में बताया गया।
बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक भारतेंदु कुमार ,संतोष सिंह राठौर बीएमसी यूनीसेफ ,
एएनएम पिंकी कुमारी,पुष्पा कुमारी,आंगनवाड़ी सेविका बबली राय,रीमा राव, बबिता देवी,बिमला गुप्ता,सुधा राय, इंद्रावती कुशवाहा,रजनी राय,
आशा फैसिलिटेटर साहजहां नेशा, आशा कार्यकर्ता प्रेमशीला देवी,सिंगारी देवी,फूलवती देवी,कुंती देवी, मौजूद रही।
मझौलिया(प.च.)।स्थानीय पंचायत के तत्कालीन मुखिया रफीक अंसारी को पिछले दिनों अचानक तबियत खराब हो जाने के चलते उन्हें मझौलिया पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद बेहतर स्वास्थ्य हुआ और परिजनों ने पैतृक आवास मझौलिया लाया।अहले सुबह दिल के दौड़ा पड़ने से उनकी मौत हो गयी।बताते चले कि मझौलिया पंचायत 2005 में अतिपिछड़ा था उस समय रफीक अंसारी मुखिया के पद पर चुने गये थे।इस दिल के दौड़ा से पूरा पंचायत शोकाकुल हो गया है।वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।
मझौलिया(प.च.)मोतीलाल +2 विद्यालय में डीएलएडी पीसीपी कक्षा का संचालन सातवें दिन बहुत ही सफलता पूर्वक संचालन हुआ
प्राइमरी और मिडिल स्तर के शिक्षकों को डी एल इ डी कोर्स करना अति आवश्यक है प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों को बच्चों के
समग्र मूल्यांकन शिक्षकों को शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य व विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण में 180 से अधिक शिक्षकों ने भाग ली
मझौलिया मोतीलाल हाई स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद शिब्ली सह कोडिनेटर रमेश कुमार द्विवेदी एवं आरपी खालिद अनवर संजय सिंह रविंद्र सिंह इत्यादि ने पूर्व संचालन में भाग लिया।
शनिवार को मधुबनी प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में विद्युत विभाग के द्वारा तीन दिवसीय उपभोक्ता शिविर के अंतिम दिन सैकड़ो लोगो ने अपना आवेदन किया। जिसमें बिजली विभाग के कर्मियों के द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों के लोगों को कनेक्शन देने के लिए आवेदन लिया गया। इस दौरान तीन दिनों में लगभग 233 आवेदन जमा किए गए। बिजली विभाग के कनीय अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा प्रखंड के सभी वैसे लोगों को जो अब तक अपने घरों में बिजली लगाने के लिए आवेदन नहीं दिए हैं उन अभ्यर्थियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया की गई है ।उन्होंने कहा कि प्रखंड के कई पंचायतों में ऐसे लोग जिनके घरों में बिजली का कनेक्शन नहीं लगा है। एवं अब तक इसका कंज्यूमर भी नहीं बने हैं। उन लोगों के लिए बिजली विभाग के द्वारा तीन दिवसीय उपभोक्ता शिविर का आयोजन किया गया था। जो अब तक बिजली के कनेक्शन लेने से वंचित हैं वह अपने आधार कार्ड राशन कार्ड एवं फोटो देकर बिजली विभाग का कंज्यूमर बनने के लिए आवेदन दिए हैं। कनीय अभियंता ने बताया कि यह कार्यक्रम 3 दिनों तक चलाया गया है।। सरकार द्वारा हर घर तक बिजली पहुंचाने के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ताकि गरीब एवं असहाय लोगों के घरों तक विद्युत आपूर्ति की जा सके। उन्होंने कहा कि आवेदन लेने के बाद उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लिए पंजीयन किया जाएगा एवं उनकी कंज्यूमर नंबर को आधार से लिंक किया जाएगा। विद्युत विभाग के द्वारा आवेदन कर्ताओ की सूची जारी होगी।उसके बाद विद्युत विभाग के कर्मी उनके घरों में विद्युत आपूर्ति की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।कनीय अभियंता ने बताया कि प्रखंड के वैसे लोग जो अब तक विद्युत विभाग का कंज्यूमर नही बने थे। उन लोगो के द्वारा पंजीयन कराया गया। ताकि उन्हें सहूलियत से विद्युत आपूर्ति मिल सके। लगातार तीन दिनों तक राजद नेता धनंजय पांडे के द्वारा कनेक्शन के लिए आवेदन देने आए लोगों को प्रोत्साहित किया गया।
6
5 मामला का हुआ निपटारा।। नौतन थाना में शनिवार को अंचलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा और थाना अध्यक्ष चंद्र भूषण कुमार सिंह जगदीशपुर थाना अध्यक्ष सूरज कुमार मिलकर पांच मामले का निपटारा किया गया जिसमें मंगलपुर गुजरिया के श्यामाकांत पांडे और दिनानाथ पाण्डे का ममला निपटारा हुआ।मदन प्रसाद का ममला लालमती देवी से फुलियाखांड मे जमीनी विवाद था।सुदामा प्रसाद का ममला राजु गया।अंचलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा और थानाध्यक्ष चंद्र भूषण कुमार सिंह बताया कि ये सभी लोग के सहमति से कागज बना कर उन पांचों का ममला निपटरा कर दिया गया है।
सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...