भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा कंम्बल वितरण:

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/योगापट्टी संवाद सूत्र:-
                            
भारतीय  रेस क्रॉस सोसायटी  द्वारा गत दिनों योगापट्टी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गाँवों में हुई अगलगी की घटना से पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे रेड क्रॉस सचिव जगमोहन कुमार, आपदा राहत समिति के सह संयोजक लालबाबु प्रसाद, डॉ. देवीलाल यादव, प्रदीप कुमार, जगदेव प्रसाद ने बताया कि रेड क्रॉस पीड़ित मानवता की सेवा के लिए संकल्पित संस्था है। सेवा ही सच्चा धर्म है। सदस्यों ने यह भी बताया कि योगापट्टी अंचल के चौमुखा पंचायत के चौमुखा गाँव के तीन, ओझा बरवा पंचायत के भेडियारी सेहुड़वा गाँव के दो, मंगलपुर पंचायत के चार, कटेया पंचायत के बरवाँ गाँव के तीन, वहीं लौरिया थाना क्षेत्र के एक यानि कुल 13 अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री के रुप में बर्त्तन सेट, कंबल, तिरपाल, बाल्टी, शॉल आदि वितरित किया गया। मौके पर रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य जगदेव प्रसाद, मनमोहन यादव, कल्याण कुमार, बरिस्टर यादव, कमल यादव, रामाशीष यादव, लक्ष्मण यादव आदि उपस्थित थे/

दो लोडेड देसी कट्टा दो बाइक और एक गोली के साथ 5 अपराधियों को गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनू भारतद्वाज की रिपोर्ट:-
                                   

     बेतिया पुलिस  ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा  रमना के मैदान से दो लोडेड देसी कट्टा दो बाइक और एक गोलीके साथ 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है उक्त जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान निशांत कांत ने बताया कि रविवार की शाम गुप्त सूचना मिली की नगर थाना क्षेत्र के बढ़ा रामना के मैदान में कुछ अज्ञात अपराध कर्मी द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं सूचना के आधार पर अभिलंब एक पुलिस टीम के गठन की गई गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बढ़ा रामना के मैदान में छापामारी कर दो देसी लोडेड कटर दो चोरी की बाइक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार लोगों में बजरंगी कुमार विशाल कुमार नीरज कुमार विकी कुमार प्रवीण कुमार लौरिया थाना निवासी गिरफ्तार किया गया है पुलिस छापामारी टीम में सदर डीएसपी  पंकज कुमार रावत नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान सहित लाल किशोर गुप्ता जफरुद्दीन धर्मजीत महत्व अभिमन्यु कुमार  एवं तकनीकी शाखा के सिपाही मौजूद रहे/                   

खुले में शौच से मुक्त हुआ जिला का सबसे बड़ा प्रखंड मझौलिया ओ.डी.एफ घोषित।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलीया संवाद सूत्र:-
                                                                                                        मझौलियासवांददाता!                                           खुले में शौचसे मुक्ति को लेकर   मझौलिया प्रखंडसोमबार के  दिन ओडीएफ घोषित कियागया इसको लेकर कार्यक्रम की सुरूवात संयुक्तरूप से दिप प्रज्वलित कर के किया गया   यह कार्यक्रमप्रखंड परिसर में   एस डी एम सदर विद्यानंद पासवान जिला समन्वयक ए के पाण्डेय,बीडीओ गुरुदेवप्रसादगुप्ता, मझौलिया के थाना प्रभारी कृष्ण मुरारीगुप्ता,एएआई पंकज सिंह, जिला समन्वयक अकलेश्वरप्रसाद,प्रमुखसुनैना देवी,उप प्रमुख नंद किशोर यादव,जिलाआपदाप्रबंधक मनीष ,ने किया  तत पश्चात उपस्थितजनप्रतिनिधियो को एस डी एम  पासवान   ने खुले में शौचसेमुक्ति को लेकर बधाई दी उन्होंने कहा कि अब दहेजप्रथाऔर बाल विवाह पर कार्य करना है । शौचालय को तो पुर्ण हुआ लेकिन जिस तरह शौचालय बनाने में एक विचारधारा समाज के अंदर चली उसी तरह बाल विवाह व दहेजकी कुरीतियों को समाज से निकलना है । उन्होंने नेमहात्मागांधी के सोचे   सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकेद्वाराचलाये जा रहे स्वक्छ भारत  अभियान  केतहतचलाये जा रहे खुले में शौच से मुक्ति हो रही है जिसमेंप्रखंड कर्मियों के साथ सभी पंचायत सचिव साजनप्रतिनिधि एवं  पंचायत के सभी वार्ड सदस्यसमेतग्रामीण भी उपस्थित रहे ।इस मौके पर जिला पार्षदसदस्यविनय शाही ,पार्षद पति दीपू कुमार  बताते चलें किइसकार्यक्रम के दौरान सभी मुखिया को शाल व प्रमाण पत्रदेकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को संबोधितकरतेहुए  बीडीओ गुप्ता ने कहा की गांधी का सपना औरधीरेधीरे सफल होता दिखाई दे रहा है आम जनों में भी खुलेमेंशौच से मुक्ति को लेकर जागरूकता देखने को मिल रही है । जिससे सिर्फ समाज ही नहीं देश का भी विकास संभवहै एवं अनावश्यक बीमारियों में लगने वाली पैसोंकाइस्तेमाल दूसरे कामों में किया जाएगा. यह देश काविकासनहीं तो और क्या है अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया  कार्यक्रम के संचालक के आर पी उपेंद्र शुक्ला ने कियाबताते चले कि मझौलिया प्रखंड 29 पंचायतो व38 पंचायत समिति सदस्य का एव 4 जिला पार्षद का क्षेत्र है ।

मनायी गयी विजय बाबू की दूसरी पुण्यतिथि:

एसएस न्यूज़ (कार्यालय )दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा
By Dr Umesh Chhonker.. 

                                   
                                   

कुशीनगर /  समाजसेवी व विजय आर्म्स कार्पोरेशन के प्रोपराइटर रहे स्वर्गीय विजय प्रताप नारायण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर 30 दिसम्बर को निर्माणाधिन नवल किशोर सिंह महाविद्यालय प्रांगण साखोपार में विभिन्न प्रकार के आयोजन किये गए।
इस अवसर पर सन्तसमागम में जहाँ जिले भर के साधु संत जुटे थे वही सहभोज में हजारों   लोग भाग लिए।समारोह में बिहार से आये प्रसिद्द गायक मनीष हलचल ने भजनो से समा बांध दिया/
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने फीता काट कर किया और स्व0 श्री सिंह के समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया।इसी मौके पर सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेला लगाया गया था जिसमे 1400 बेरोजगारों का पंजीयन किया गया और 448 बेरोजगारों का चयन हुआ मौके पर श्रम विभाग द्वारा 301 लाभार्थियों को चेक प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष व स्व0 श्री सिंह के छोटे भाई अजय प्रताप नारायण सिंह ने किया।
इस मौके पर स्व0 श्री सिंह के परिजनों द्वारा संतो और गरीबो में कम्बल वितरण किया गया। स्वर्गीय श्री सिंह के पुत्र और उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम मंत्रालय) के सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह,पीयूष प्रताप नारायण सिंह शैलेश प्रताप नारायण सिंह, कुशल प्रताप सिंह एडवोकेट, त्रिपुरेश प्रताप, शशांक, सत्यम आदि परिजनों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में विशम्भर दास, बालक दास त्यागी, आर के मौर्य, विनोद शर्मा, अशोक दुबे, ब्रजभूषण सिंह, ए पी सिंह, अंगद सिंह, अवधेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह राठौर, रामजी सिंह, दिलीप यादव, रोहित पटेल, सूरज यादव, अनिरुद्ध सिंह, टिल्लू पांडेय, संदीप त्रिपाठी,  रौनक अली देहाती, शिवम् प्रताप सिंह, सुंदरम प्रताप सिंह, रवि सिंह बगहा, विश्वजीत सिंह, राघव सिंह, रमेश पांडेय, शिवपूजन दास, राजाराम तिवारी, कपिलदेव पाठक सुरेंद्र ओझा, रामानन्द दास, हरि प्रसाद जायसवाल, मूसा अंसारी कौशल सिंह, वीरेंद्र तिवारी, गयासुद्दीन अंसारी, प्रदीप मिश्र,  बगही के सन्तोष जी, रामाश्रय दास, शत्रुध्न दास आदि लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए।
         

गौ समृद्धि धाम का होगा विस्तार :

सरस संगम न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली/ गे्टर नोएडा
आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु संस्था के सदस्यों द्वारा 1000 और काऊ बैंक लगाने पर बनी सहमति ।
"सोनूभारतद्वाज...
                                  बेतिया /  गौ समृद्धि धाम के विस्तार हेतु नगर के लाल बाजार स्थित मारवाड़ी वाचनालय में एक सार्वजनिक बैठक हुई जिसमें संस्था के सदस्यों द्वारा संस्था का उद्देश्य,अब तक के  आय व्यय तथा संस्था के आगामी कार्ययोजना की चर्चा की गई तथा  शिकायत एवम सुझाव लिया गया।.                                                                    जो निम्न हैं:-                              
1.गौ समृद्धि धाम के भवन का पक्कीकरण
2.संस्था को आर्थिक रूप से विकसित करने हेतु, ज्यादा से ज्यादा मासिक दाताओं को जोड़ना एवम 1000 और काऊ बैंक लगवाना ।
3. गौ समृद्धि धाम में पल रहे गौवंशो का नामकरण कर उन्हें गोद लेना/
4. गौ ग्रास हेतु (गौ ग्रास वाहन)
एवम घायल गौवंशो के लिए (गौ एम्बुलेंस) वाहन की व्यवस्था करना
5.देशी गौवंशो को संरक्षित करने एवम उनकी पैदावार बढ़ाने पर जोर/
6. गौवंशो हेतु गौचर भूमि का चयन कर उन्हें गौ समृद्धि धाम को उपलब्ध कराना/
बैठक में गौ समृद्धि धाम के 9 सदस्यीय टीम के सदस्य, विनय कुमार, दीपक वर्मा,सतेंद्र चौबे,रमण गुप्ता,नरेन्द्र त्रिपाठी, राजीव सिंह,बुधन चौधरी, मोहित मिश्रा,सुजीत सोनी , मनोज केशान, पंकज चौधरी,सन्नी मिश्रा,राजा सिंघानिया, लल्लू पोदार,चंदन गुप्ता,आशीष पोद्दार, समेत सैकड़ों गौ प्रेमी मौजूद रहें/

किसानो का कर्ज माफ नही होगा तो नोटा दबा चुनाव का करेगे बहिष्कार :

सरस संगम न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली/गे्टर नोएडा :
सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
                          भारतीय किसान संघ की  बैठक मे प्रस्ताव पारित । रिश्वतखोरी के विरुद्ध चलेगा आन्दोलन ।फोटो नौतन ।केन्द्र और राज्य सरकार ने किसानो का कर्ज माफ नही किया तो किसान एकजुट होकर आगामी लोक सभा चुनाव मे नोटा दबा कर चुनाव का बहिष्कार करेंगे ।रविवार को डीएसपी विधालय श्यामपुर कोतराहा मे भारतीय किसान संघ के बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर विकल ने कहा ।बैठक की अध्यक्षता विश्वनाथ बैठा ने किया । बैरिया और नौतन प्रखंड के किसानो को संबोधित करते हुए श्री विकल ने कहा कि जिला प्रशासन के उदासीनता के चलते विभिन्न योजनायोजनाओ मे भ्रष्टाचार फैला हुआ है ।किसानो की हालत बदहाल बनता जा रहा है ।पुरे इलाके मे किसानो को संगठित करने का अभियान चलाया जा रहा है ।ताकि अगले चुनाव मे सासंद और विधायक का बहिष्कार किया जा सके ।किसान कर्ज के बोझ से उबर नही रहा है ।अगर सरकार ने किसानो का कर्ज माफ नही किया तो चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन जारी रहेगा ।संघ के सचिव लालबाबू यादव ने कहा कि अंचल और प्रखंड कार्यालय मे बिना रिश्वत दिये शौचालय का भुगतान नही होता है ।गन्ना किसानो की समस्या जस की तस बनी हुई है ।चीनी मील किसानो को समय से चलान नही दे रहा है ।
साथहीभुगतान मे विलम्ब होता है ।.                   
मौके पर राजेन्द्र चौबे ,भाकपा नेता शिव जी            राय,जादोलाल साह ,उमेश साह ,ॠपिदेव राय ,नगीना भगत ,सुदामा यादव ,पूर्व पार्षद ईदमहममद आलम,माया देवी,बादामीदुखियादेवी,मंजूदेवीरामावतीदेवी,लगनीदेवी,आदि मौजूद रहे/                                                      
                                      

रुलही पंचायत हुआ ओडीएफ घोषित

सरस संगम  न्यूज़(कार्यालय) दिल्ली/गे्टर नोएडा
मझौलिया /सरिसवा संवाददाता-
                                      रविवार के दिन रुलही पंचायत के राजकीय उत्क्रमित  मध्य  विद्यालय विसम्भरा के परिसर में मिशन मर्यादा के तहत हुआ पंचायत का ओडीएफ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएसएस अभय कुमार ने की।इस मौके पर मुखिया सोहगी देवी, उप मुखिया रामनरेश सिंह,सहित वार्ड सदस्य जितेंद्र दास, सुंरपति देवी,सलमुन खातून, संध्या देवी,शंकर राम, सुदामा ठाकुर, प्रभावती देवी को  प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को सम्बोधि करते जेएसएस अभय कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना पंचायत में सफल होता दिख रहा है।आमजनों में भी खुले में शौच से मुक्ति को लेकर जागरूकता देखने को मिल रही है।इस मौके पर यूनिसेफ से उत्तम कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से सपथ दिलाया कि हम शौचालय का उपयोग करेंगे ,खुले में शौच नही करेंगे के साथ पंचायत को स्वछ रखेंगे।इस अवसर नोडल पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद,सहायक नोडल पदाधिकारी सतपाल मित्र, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार, समाजसेवी दीनबंधु सिंह(बाबा)पंचायत सचिव ओम प्रकास शुक्ल सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर मुखिया सोहगी देवी सहित पंचायत के सभी 8 वार्ड सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रुलही
पंचायत के सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।

फर्जी पत्रकारों के खिलाफ होगी एफआईआर :

एस एस न्यूज (कार्यालय )दिल्ली/ गे्टर नोएडा :
By Dr Umesh Chhonker.... 
                                          
नई दिल्ली/  भारत के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने जाली पत्रकारों पर सिकंजा कसने को तैयार है । आज दोपहर को हुई प्रेस ब्रीफिंग में पत्रकारों से बात करते हुए,
" सूचना प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि देश भर में जितने भी प्रेस आई○डी○ लेकर घुम रहे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी । इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा । आगे श्री राठौर ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि खराब हो रही है, एवं उनके कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है । आगे जानकारी देते हुए श्री राठौर ने कहा कि पूरे देश में कुछ पैसा लेकर जाली प्रेस आई○डी○ बांटने एवं जाली पत्रकार नियुक्ति करने तथा प्रेस के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने का धंधा चल रहा है। जिसपर अंकुश लगाना अति आवश्यक है । इस संबंध में सभी राज्यों के प्रेस सूचना मंत्रालय को निर्देश जारी कर दिया गया है । आगे उन्होंने बताया कि जो अखबार/पत्रिका भारत सरकार के आर○एन○आई○ द्वारा रजिस्टर्ड हो या जो टीवी/रेडियो सूचना प्रसारण मंत्रालय से रजिस्टर्ड हो उसी के द्वारा पत्रकार/संवाददाता की नियुक्ति हो सकती है व केवल उसका सम्पादक ही प्रेस कार्ड जारी कर सकता है । जब न्यूज पोर्टल के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो श्री राठौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान सूचना प्रसारण मंत्रालय में नहीं है एवं कोई भी न्यूज पोर्टल एवं केबल (डीस) टीवी पर चल रहे समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आई○डी○ जारी कर सकता है यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वह अवैध है एवं उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी सुनिश्चित है। श्री राठौर ने आगे बताया की इन्टरनेट पर न्यूज पोर्टल चलाने पर रोक नहीं है लेकिन इनको सरकारी सहयोग प्राप्त नहीं होगा ।

सांसद आदर्श गांव में 6 मांगों को लेकर भाकियू का धरना प्रदर्शन:

एस एस न्यूज (कार्यालय ) दिल्ली/  ग्रेटर नोएडा :

by Dr Umesh Chhonker.. 

                                      
ग्रेटर नोएडा/    मथुरा सांसद आदर्श गांव मानागढ़ी में छह सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में  धरना प्रदर्शन किया/
1. जिसमें किसानों की मांग है कि  बांदा गढ़ी गांव का मुख्य मार्ग  बेहद खराब है तथा  उसको पक्का किया जाए आैर नाली का निर्माण किया जाए /
2. तथा आए दिन किसानों की फसल बर्बाद  करने वाले आवारा पशुओं सुनिश्चित  जगह  पर रखा जाए !
3. गांव  में कोई  श्मशान घाट नहीं है तथा श्मशान घाट का सुनिश्चित  स्थान किया जाए !
4 . सरकारी पशु अस्पताल में डॉक्टर नहीं आते  आए दिन पशुओं में बीमारी रहती हैं अस्पताल में डॉक्टरों की उचित व्यवस्था होनी चाहिए!
5.  बिजली के जर्जर तारों को  दुरुस्त किया जाए!
6.  गोरोला माइनर की   टेल तक सफाई की जाएगी व पानी छोड़ा जाए धरना के नेतृत्व कर्ता भारतीय किसान यूनियन के        चौधरी इंद्रपाल सिंह नौहवार,   चौधरी करुआ सिंह,
भारतीय किसान यूनियन धरने के अध्यक्ष मुख्तियार सिंह, संचालक जयपाल सिंह चांदपुर डॉ विजय पाल सिंह जरेलिया उदयवीर सिंह नौहझील   डॉ विजेंद्र सिंह,   सुरेश , मुकेश, दिलावर सिंह प्रधान हीरा सिंह , प्रेमचंद लोहर सिंह ,वीरपाल सिंह ,कृपाल सिंह आदि सैकड़ों किसान व  ग्रामीण मौजूद थे/
                                

अखाड़ा परी प्रमुख अनंत श्री विभूषित जगतगुरू शंकराचार्य त्रिकाल भवंता जी की अध्यक्षता में एक आम सभा का आयोज

सरस् संगम(कार्यलय)उत्तरप्रदेश/बुलंदशहर से के के भारद्धाज संवाद सूत्र:- आज यानि 28 दिसंबर 2018 शुक्रवार को अखाड़ा परी प्रमुख अनंत श्री विभूषित जगतगुरू शंकराचार्य त्रिकाल भवंता जी की अध्यक्षता में एक आम सभा का आयोजन सर्वेश्वर महादेव मंदिर अरैल घाट रोड पर किया गया । जिसका विषय मेलाधिकारी विजय किरण की तानाशाही व भूमि और सुविधाओं के आबंटन में घोटाले की आशंका थी।इस सभा में करीब 100 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की जिसमें सर्वव्यापी हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आदित्य पशुपति जी स्त्री अधिकार संगठन से रिचा सिंह ( पू. अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय) पदमा सिंह ( अध्यक्ष) डा एन गांधी व तोशी जी महिला जागरण मंच से गायत्री पटेल (अध्यक्ष) व सामाजिक कार्यकर्ता हरीश दूबे महिला अधिकार संगठन की अध्यक्ष मंजू पाठक मोनी यादव (त्रिकाल सेना) राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी सी कुरील श्री गायत्री माता ज्ञान माहयज्ञ समिति की अध्यक्ष अपराजिता शर्मा मुख्य थे। इन सभी ने लिखित रूप में अखाड़ा परी को समर्थन किया ।विचार विमर्श के बाद तय हुआ कि सभी मिलकर धार्मिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले भारतीय संविधान के अंतर्गत कुम्भ मेला प्रयाग में हो रहे घोटालों के विरुद्ध संघर्ष करेंगे इसी संदर्भ में कल सभी संगठन अपने कार्यकर्ताओं के साथ 28 दिसंबर को मेलाधिकारी के कार्यालय के बाहर एकत्रित होंगे ।अनंत श्री विभूषित श्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य त्रिकाल भवंता सरस्वती जी महाराज अखाड़ा परी प्रमुख

पन्द्रह सूत्री मांग को ले सेविकाओ ने समाज कल्याण मंत्री का कि पुतला दहन ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।पन्द्रह सूत्री मांगो को लेकर शनिवार को नौतन आंगनबाड़ी कार्यालय के सामने समाज कल्याण मंत्री कृषणनंदन वर्मा का पुतला दहन किया ।आक्रोशित सेविकाओ और सहायिकाओ ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया ।आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बीनू कुमारी ने कहा कि सरकार सेविकाओ को सरकारी कर्मचारी का दर्जा नही देगा तब तक सेविकाओ का आन्दोलन जारी रहेगा ।संघ के संरक्षक बसंत कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार के विरुद्ध पुरे सूबे के परियोजना कार्यालय के सामने सेविकाओ और सहायिकाओ ने मंत्री का पुतला दहन किया ।कहा कि तीन स्तर पर सरकार ने वार्ता करने का प्रयास किया ।लेकिन सेविकाओ के मांग पर गम्भीरता पुर्वक विचार नही किया गया ।सभी सेविकाए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटी रहेगी ।मौके पर प्रदेश सचिव संध्या कुमारी ।नीता देवी ।अरूण कुमार ।वीणा देवी ।परभा देवी ।गायत्री देवी ।देवकी देवी ।कुसुम देवी ।गीता प्रसाद ।उषा देवी ।चन्द्रा रानी ।शिला देवी ।सबिता देवी ।कविता देवी आदि मौजूद रहे ।

हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने 29 वां दिन सिविल सर्जन का किया घेराव* बेतिया 29 दिसंबर 2018,

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- एक दिसंबर2018 से पूरे बिहार में संयुक्त आशा कार्यकर्ता संघ के बैनर से 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी है सरकार आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल के प्रति उदासीनता के खिलाफ आज हड़ताली आशा कार्यकर्ताओं ने बेतिया सिविल सर्जन के समक्ष रोषपूण प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं के बल पर ही राज्य में संस्थागत प्रसव मातृत्व शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई है पोलियो उन्मूलन में रिकॉर्ड स्थापित हुआ है और ग्रामीण जन स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता में वृद्धि हुई है इन उपलब्धियों के लिए बिहार सरकार, स्वास्थ्य विभाग को केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कार पत्र प्राप्त हुए परंतु इस उपलब्धि के हकदार आशा कार्यकरता आधुनिक युग के गुलामी जैसी स्थिति में हैं,कोई सुधार नहीं किया है आशाओं की छोटी-छोटी मांगो से लेकर सरकारी सेवक का दर्जा और मासिक मानदेय आदि मांगे सरकार की उपेक्षा का शिकार है जबकि 2015 में ही मासिक मानदेय पर सैद्धांतिक स्वीकृति विद्यमान है प्रभावित रूप से इन कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है वहीं स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किस्म- किशन के आशा कार्यकर्ताओं का शोषण हो रहा है, राजकिशोर सिंह कर्मचारी संघ गोप गुट, बेतिया

बरवां सेमरा घाट पंचायत हुआ ओडीएफ घोषित

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया/सरिसवा संवाददता।। शनिवार के दिन बरवां सेमरा घाट पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरा दुबे के परिसर में मिशन मर्यादा के तहत हुआ पंचायत का ओडीएफ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने की।इस मौके पर मुखिया संदीप गिरी, उप मुखिया किशोरी पंडित,सहित वार्ड सदस्य गोरख साह, कपिल अहमद, ईदबनो,खुशनसीब अंसारी,शमीउन नेशा,रामचन्द्र राम, सीता देवी, अली महम्मद मियां, सुनीता देवी, बचन दास, रानी देवी, लीला मधु,ब्रजकिशोर साह, रामनाथ राम को प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना पंचायत में सफल होता दिख रहा है।आमजनों में भी खुले में शौच से मुक्ति को लेकर जागरूकता देखने को मिल रही है।इसके साथ ही बीडीओ ने कहा कि यह मिशन मर्यादा का सवाल है,शौचालय बनवाने में किसी भी प्रकार का नाजराना मांगता है तो अविलम्भ मुझे सूचित करें, किसी को भी एक फूटी कौड़ी नही दे,लाभार्थी के खाते में स्वतः राशी चली जायेगी।इस मौके पर जेएसएस अभय कुमार,यूनिसेफ से उत्तम कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से सपथ दिलाया कि हम शौचालय का उपयोग करेंगे ,खुले में शौच नही करेंगे के साथ पंचायत को स्वछ रखेंगे।इस अवसर नोडल पदाधिकारी महमूद आलम ,पंचायत सचिव सम्भु सरण राय, स्वछाग्रही मनोज गिरी, नसीमा खातून ,पंकज कुमार,सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।।यह कार्यक्रम बरवां सेमरा घाट पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरा दुबे के 12 नम्बर वार्ड स्थित किया गया।इस मौके पर मुखिया संदीप गिरी सहित पंचायत के सभी 15 वार्ड सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बरवां सेमरा घाट पंचायत के सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।

एक नई सोच तथा नई ऊर्जा के साथ शुरू हुआ मिशन बदलाव कार्यक्रम जिसका लक्ष्य है सबको खुशी देना

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा संवाद सूत्र:- बिहार के प० चम्पारण जिले के अंकित कुमार द्वारा महज 18 वर्ष की उम्र में चलाए जा रहे इस अभियान में 5 प्रदेशों के सैकड़ों लोग जुड़ चुके हैं,इस कार्यक्रम के अंतर्गत जुड़ने वाले लोगों को प्रत्येक सप्ताह में एक सामाजिक कार्य करना है तथा 1 घण्टे का समय समाज के जरूरतमंद लोगों को देना है जिसके अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की सीमा सिंह ने बिहार के पटना जिले में आज 50 बच्चों को बिस्कुट,चॉकलेट तथा कलम बांट कर इस अभियान की शुरुआत की।अंकित कुमार ने आगामी 31 दिसंबर तक इस अभियान के पहले कार्य को लगभग 10 प्रदेशों में कर दिया जाएगा एवं इसके लिए सभी लोग स्वेक्षा से आगे आ रहे हैं और जल्द ही सामाजिक बदलाव देखने को मिलेगा।साथ ही अंकित कुमार ने इस कार्यक्रम में जुड़ने के लिए सभी को धन्यवाद दिया तथा और लोगों से भी इसमें जुड़ने का आह्वान किया।

जैविक खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति रहेगी बरकरार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/गौनाहा संवाद सूत्र:- गौनाहा: प्रखंड के मंडीहा गांव में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए नव भारत फर्टिलाजर्स कंपनी के कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि किसानों को जैविक खेती अपनाने से ही भूमि की उर्वरा शक्ति बची रहेगी । बैठक में उपस्थित किसानों को जैविक खेती करने के बारे में प्रयोग व उसके समय के बारे में बताया । मिट्टी की क्षमता की जांच कर इसके संतुलित इस्तेमाल से किसानों को फसल की अच्छी उपज मिलती है । खेती में बढ़ती लागत को कम करने के लिए भी जैविक खेती ही एकमात्र विकल्प है । स्वास्थ्य व उत्पादन दोनों आज के समय की मांग है । मौके पर सहायक ब्रांच मैनेजर रंजीत कुमार सिंह किसानों को फसलों में लगने वाले कीट एवं बीमारी से बचाव की जानकारी दिया । बैठक में किसान शिवनाथ महतो, अरुण काजी, सुरेश काजी व योगेंद्र महतो सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे ।

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का किया प्रयास ।केस दर्ज

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का किया प्रयास ।केस दर्ज ।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।मामले की छानबीन मे जुटी पुलिस ।नौतन ।जबरन बाइक पर बैठा किशोरी अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने का सनसनी खबर प्रकाश मे आया है ।पीडि़त किशोरी ने थाने मे आवेदन देकर खुलासा किया है कि बीते गुरुवार को दस बजे घर से कठैया कन्या उच्च विद्यालय जा रही थी ।अचानक ज्योति कठैया पेट्रोल पंप के पास पूर्व से घात लगाए दो युवको ने जबरन बाइक पर बैठा लिया ।किशोरी ने इसका विरोध किया तो दोनो युवको ने भदी भदी गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी।दोनो युवक किशोरी को हल्दिया कोठी के रास्ते ईट चिमनी के पास ले जाकर अवैध संबंध बनाने की कोशिश करने लगे।आबरू लूटने के भय से चिखना और चिल्लाना किशोरी ने शुरू किया तो लोगो को आते देख दोनो युवक भागने लगे ।भागते एक युवक सनसरैया गांव के दाउद खान को ग्रामीणो ने खदेड कर पकड लिया और मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया ।पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी से पूछताछ कर रही है ।वही फरार एक युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान तेज कर दिया है ।

*गन्ना मूल्य की घोषणा और गन्ना मूल्य भुगतान की शुरुआत किसान आंदोलन की जीत-- किसान महासभा*

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- *गन्ना मूल्य की घोषणा और गन्ना मूल्य भुगतान की शुरुआत किसान आंदोलन की जीत-- किसान महासभा* भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के आंदोलनों के बदौलत नीतीश सरकार ने गन्ना किसानों के नए पेराई सत्र के लिए मूल्य निर्धारित कर भुगतान की शुरुआत कर दी है उक्त आसय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक सुनील कुमार राव ने बताया कि संघर्षों के बदौलत मिली जीत आंशिक है ₹400 प्रति क्विंटल मूल्य की मांग और घटतौली के लिए आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने किसान महासभा के विभिन्न आंदोलनों में भाग लेने वाले नागरिकों और किसानों को धन्यवाद दिया तथा आगामी लड़ाई के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया

दो आरोपी गिरफ्तार ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/जगदीशपुर संवाद सूत्र:- जगदीशपुर।।स्थानीय पुलिस ने महुअवा मदरसा मे विगत माह आपसी वर्चस्व को ले हुए मारपीट मे दो आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।पकड़ा गया आरोपी अहमद अंसारी व सैफुल्लाह अंसारी बताया गया है ।थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि दोनो आरोपियों पर स्थानीय थाने मे कांड संख्या 489/18 दर्ज है ।पूछताछ के बाद दोनो को जेल भेज दिया गया है ।

भ्रष्टाचार के विरोध में भूख हड़ताल

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/चनपटिया नगर संवाददाता:- नगर पंचायत कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में वार्ड पार्षद भूख हड़ताल पर रहे। पार्षदों के भूख हड़ताल को प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं का भी समर्थन मिला। नपं कार्यालय के समक्ष वार्ड पार्षद किरण देवी , गीता देवी , नीलम देवी , सुशीला देवी , गुलनायरा खातून एवं चन्द्रमोहन प्रसाद एक दिन के उपवास पर रहे। इनका कहना है कि कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी के कारण नपं कार्यालय लूट खसोट का पर्याय बन गया है। उक्त पार्षद इओ के कार्यकाल की सारी योजनाओं की जांच कराने पर अड़े हुए हैं। ऐसा नहीं होने पर इन्होंने नपं कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। वार्ड पार्षद किरण देवी ने कहा है कि नपं की सभी योजनाओं में कमीशनखोरी चरम है। इओ सहित नपं के कर्मी बिना नजराने के नजर तक नहीं उठाते हैं। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना को इओ ने अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। पार्षद चन्द्रमोहन प्रसाद ने कहा कि नपं के भ्रष्टाचार के खिलाफ वे लंबे समय से संघर्षरत हैं। पिछले दिनों नपं कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया था। उनकी मांगों को अनसुना किए जाने की वजह से आज वे भूख हड़ताल पर हैं। पार्षदों ने समवेत स्वर में इओ के निलंबन सहित नपं की सारी योजनाओं की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर पहुंचे विधायक प्रकाश राय एवं अंचल अधिकारी राजीव नयन पांडेय ने जूस पिला कर पार्षदों का भूख हड़ताल खत्म कराया। विधायक ने उन्हें वरीय पदाधिकारी से नपं की योजनाओं की जांच का भरोसा दिलाया। इधर पार्षदों के समर्थन में जुटे सीपीएम के जगन्नाथ यादव , जद यू के अशोक ओझा , भाजपा के अनिल गुप्ता , कृष्णा पासवान , कांग्रेस के राधाकांत दूबे , महफूज रजा आदि ने कहा कि एक पखवाड़े के भीतर इओ के खिलाफ कारगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की धार और तेज होगी।

गोपालपुर, सिकटा समेत आठ थानों में नए थानाध्यक्ष

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। जिले के चनपटिया, गोपालपुर, साठी, सिकटा, कालीबाग, श्रीनगर, नवलपुर व इनरवा थाने में नए थानाध्यक्षों की तैनाती पुलिस अधीक्षक ने की है। विदित हो कि सिकटा, गोपालपुर, साठी, चनपटिया के पूर्व थानाध्यक्षों का पदोन्नति इंस्पेक्टर में होने के बाद उन्हें जिले से स्थानांतरित कर दिया गया था। एसपी जयंतकांत ने बताया कि कालीबाग ओपी के प्रभारी मनीष कुमार शर्मा को चनपटिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नगर थाने में तैनात दारोगा लालकिशोर गुप्ता को कालीबाग ओपी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि नगर थाने के दारोगा राजेश कुमार झा को सिकटा का थानाध्यक्ष, इनरवा के थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार को साठी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि शिकारपुर थाने के दारोगा कुंदन कुमार सिंह को इनरवा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं श्रीनगर थानाध्यक्ष शाहिद अख्तर को गोपालपुर का थानाध्यक्ष तथा मुफस्सिल थाने के दारोगा शमीम अख्तर हवारी को श्रीनगर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मझौलिया थाने के दारोगा राजीव रजक को नवलपुर ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है।

पश्चिम चम्पारण के तीन गैंगेस्टर की संपति होगी जब्त

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। पश्चिम चम्पारण के रहने वाले यूपी के तीन गैंगेस्टर की अपराध से अर्जीत की गयी संपति को जब्त करने की कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुरू कर दी है। गोरखपुर जीआरपी के इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने इस संबंध में पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इंस्पेक्टर ने उनकी चल-अचल संपति की जानकारी मांगी है। जिससे गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सके। पहला मामला बगहा के नौरंगिया थाना अंतर्गत सिरिसिया निवासी रामविलास चौधरी का है। यूपी पुलिस के पत्र के अनुसार रामविलास चौधरी का संगठित गिरोह है। जिसने मादक पदार्थो की तस्करी समेत आठ कांडों को अंजाम दिया है। उसके विरूद्ध जीआरपी में गैंगेस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। सभी कांड वर्ष 2016 से 2018 तक के है। दूसरा मामला बगहा के लौकरिया थाना क्षेत्र के जड़ार निवासी हरेन्द्र चौधरी का है। उसके विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट तथा यात्रियों को जहरखुरानी देने का मामला दर्ज है। पांच कांडों में उसकी संलिप्ता उजागर हुई है। तीसरा मामला भैरोगंज थाना के बांस गांव नोनियापट्टी निवासी सुरेश यादव का है। सुरेश ने भी संगठित गिरोह खड़ा कर रखा है। उसके विरूद्ध भी जान लेने का प्रयास, मादक पदार्थो की तस्करी के नौ मामले दर्ज है।

विदेश भेजने में धोखाधड़ी करने वाला धराया

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बगहा संवाद सूत्र:- बेतिया। बगहा के गुदरी बाजार निवासी सुमंत कुमार को नौकरी दिलाने का झांसा दे पर्यटक वीजा पर मलेशिया भेजने वाले एजेंट शेखधुरवा निवासी दिलशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षकक जयंतकांत ने बताया कि दिलशाद की गिरफ्तारी मनुआपुल थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने उसके आवास से की है। उसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। दिलशाद के दूसरे सहयोगी शिकारपुर के चानकी गढ़ निवासी शिबलू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो माह पूर्व सुमंत कुमार ने एफआईआर दर्ज करायी थी। बताया था कि 17 फरवरी 2018 को वह बगहा से बेतिया आया था। तभी उसके पूर्व के जान पहचान वाले दिलशाद व शिबलू मिल गए। दोनों ने पूछा कि सुमंत क्या कर रहे हो, सुमंत ने बताया कि वह जाम नगर में 20 हजार की नौकरी कर रहा है। तब दोनों ने सुमंत को झांसा दिया कि विदेश में 40 हजार रुपए की नौकरी मिलेगी। इसके लिए पासपोर्ट व 1.20 लाख रुपया देना होगा। सुमंत ने पैसा व पासपोर्ट दे दिया। तब आरोपियों ने 16 अप्रैल को जयपुर से मलेशिया के लिए उसे भेज दिया। मलेशिया एयर पोर्ट पर उतरने पर सुमंत को मालूम चला कि उसे वर्क वीजा नहीं, बल्कि पर्यटक वीजा पर मलेशिया भेजकर पैसा ठग लिया गया है। बाद में वह दूतावास की मद्द से वापस इंडिया आ पाया था।

छापामारी कर दो लोडेड देसी कट्टा एवं चार कारतूस के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो जगहों पर छापामारी कर दो लोडेड देसी कट्टा एवं चार कारतूस के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस कप्तान निशांत कांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया सिनेमा रोड में किशन होटल के समीप कुछ अज्ञात अपराधी अपराध करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं त्वरित कार्रवाई कर एक टीम का गठन किया गया गठित टीम ने सुप्रिया रोड किशन होटल के सामने से कुंदन कुमार पिता नवल किशोर प्रसाद को एक लोडेड देसी कट्टा के साथ धर दबोचा वहीं 26 दिसंबर की रात्रि गुप्त सूचना मिली की लौरिया थाना क्षेत्र के बंगाली चौक पर कुछ अज्ञात अपराधी किसी बड़ी घटना के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं इस संबंध में एक पुलिस टीम गठित कर छापामारी की गई जहां से मोहम्मद इम्तियाज पिता नेक मोहम्मद एवं मोहम्मद सनाउल्लाह पिता मोहम्मद रुस्तम मिया को एक लोडेड देसी कट्टा एवं चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया इतना ही नहीं अपराधी एक 16 से 17 वर्ष के युवक की हत्या करने वाले थे इस इस छापामारी से एक फिर से बड़ी घटना होने से रोका जा सकता है छापामारी टीम में बेतिया नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान नगर थाना के ही वनी लाल किशोर गुप्ता काली बा गोपी अध्यक्ष मनीष कुमार लौरिया थाना अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह सहित तकनीकी सेल के टीम शामिल थे हैं

चार प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।। स्थानीय पुलिस ने समकालीन अभियान के दौरान सघन छापेमारी कर फरार चार प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है । पकड़े गए आरोपी वैधनाथ नगर के महम्मद रोजददीन और रोज महम्मद तथा सोफवा टोला गांव के जितेन्द्र प्रसाद व राजेंद्र प्रसाद बताये गये है । जिन्हे शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है ।।

होमगार्ड अभ्यार्थियों ने बेतिया जिला समाहर्ता के समक्ष किया प्रदर्शन* *बेरोजगार नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है पटना- दिल्ली की सरकार*

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया, 28 दिसंबर 2018, इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले होमगार्ड अभ्यार्थीयो ने होमगार्ड कार्यालय से जूलूस निकाल कर जिला समाहर्ता के समक्ष प्रदर्शन किया, प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा वि०संखया02/2011 में होमगार्ड की बहाली निकाली गई थी जिसमें पूरे बिहार में नौजवानों ने आवेदन भरा था, पश्चिमी चंपारण में भी 12,00 से अधिक होमगार्ड अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, बिहार के अन्य जिला जैसे मुजफ्फरपुर सिवान गोपालगंज बक्सर इतियादी जिलों में होमगार्ड अभ्यर्थियों की बहाली हो चुकी है मगर पश्चिमी चंपारण जिले में 8 साल बीत जाने के बाद भी जिला समाहर्ता के निकम्मापन के कारण नहीं हो पाई है, पश्चिमी चंपारण के डी एम पूरी तरह निकम्मा साबित हो रहे हैं प्रदर्शन के माध्यम से जिला समाहर्ता के नाम ज्ञापन देते हुए घोषणा किया की 20 जनवरी तक होमगार्ड अभ्यर्थियों की बहाली नहीं हुआ तो पूरा चंपारण बंद होगा, प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि पटना दिल्ली की सरकार प्रत्येक साल 2 करोड नौजवानों को रोजगार देने के वादा से कर चुकी है रोजगार की मांग करने पर नरेंद्र मोदी द्वारा पकौड़ा छानने का सलाह दे रहे हैं यह देश के नौजवानों के साथ घोर मजाक है इस मजाक का जवाब आने वाले 2019 के चुनाव में देश के नौजवान देंगे आगे उन्होंने कहा कि 8 साल पहले नीतीश सरकार द्वारा बिहार से पलायन रोकने बिहार में रोजगार देने के वादा के साथ सत्ता में आई थी इन के शासनकाल में ही 2011 में होमगार्ड अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया आज तक उनका नियुक्ति नहीं हो पाया है, बेरोजगार नौजवान के जीवन बदहाली के सिकार है, दुसरे तरफ कभी महाराष्ट्र से कभी गुजरात से संघी गुन्डो द्वारा पीट कर भगाया जा रहा है ऐसे हालात में नीतीश सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया,होमगार्ड अभ्यर्थियों को ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के जिला प्रभारी सुनील कुमार यादव ने कहा कि एक साधारण नौकरी होमगार्ड के लिए जो आवेदन 2011से ही कर चुके हैं बहुतों के उम्र बिते जा रहे हैं वहीं नीतीश कुमार रोजगार देने की लंबी चौड़ी बातें करते थे नीतीश सरकार बिहार में बेरोजगारी खत्म कर पलायन रोकने के मामले संवेदनशील बनी हुई है, साथ आई थी लेकिन बिहारी कभी गुजरात में कभी महाराष्ट्र में जैसे भाजपा शासित राज्यों में मारे जाते हैं सरकार संवेदनहीन बनी हुई है लेकिन बिहार के युवाओं के प्रति इनकी संवेदनहीनता जग जाहिर है,छात्र नौजवान विरोधी रोजगार विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए आगे कहा कि 20 जनवरी को जिला समाहर्ता गेट को बंद करने का आह्वान किया, गेट बंद कर सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे आगे उन्होंने कहा कि 7फरवरी को मैं दिल्ली में होने वाली यंग इंडिया अधिकार मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया इस पूरे आंदोलन को ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की तरफ से पूर्ण समर्थन देने का वादा किया और होमगार्ड अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि जब तक आपका नियुक्ति पत्र नहीं मिलता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा इनके आलावा रविंद्र प्रसाद, रैफूल गद्दी, प्रदीप साह धनंजय तिवारी विकास यादव अजीत ठाकुर, सितंबर कुमार,भुलाई कुमार नूर मोहम्मद आलम अफरोज अलम सोनेलाल चौधरी विजय बैठा निरंजन चौधरी इब्राहिम मनु राय रामाकांत यादव रमेश पटेल लोगों ने भी आंदोलन को आगे बढ़ाने पर बल दिया और अभ्यर्थियों की नियुक्ति पत्र तक आन्दोलन जारी रखने का संकल्प को दोहराया

सैराती भूमि पर भू माफियाओं का अवैध कब्जा

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/रामनगर से मनीश सिंह की रिपोर्ट:- रामनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट रामनगर मेंं सैराती भूमि पर भू-माफियाओं की गिद्ध की तरह नजर पड़ गई है। सैराती भूमि पर अवैध निर्माण कार्य स्थानीय प्रशासन की मिली-भगत से बे रोक-टोक काम जारी है। भू -माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ा है कि दिन दहाड़े बिना किसी भय के निर्माण कार्य कराया जा रहे है।मालूम हो कि न्यू मार्केट रामनगर  मे कुल 10 एकड़ 67 डिस्मिल भूमि है। जिसमें मात्र लगभग सवा दो एकड़ भूमि का ही अँचल कार्यालय रामनगर के द्वारा लीज की गई है।शेष बची जमीन पर अवैध कब्जाधारीयों का कब्जा है।अँचल कार्यालय के द्वारा कुल 447 दुकान लीज की गई है। नगर पंचायत के द्वारा न्यू मार्केट में स्थित दुकानों से  होल्डिंग टैक्स की वसुली की जाती है। ज्ञात हो कि पिछले माह न्यू मार्केट रामनगर में हो रहे अवैध निर्माण के विरुद्ध एक दर्जन भर लोगों पर अंचल कार्यालय द्वारा  कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से यह मामला रफा-दफा कर दिया गया था। यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा मात्र ही रह गया। आम जन में यह चर्चा हो रही है कि इन अवैध रुप से निर्माण कार्यों पर  अंंचल कार्यालय  के द्वारा कोई कार्रवाई न कर जनता को अंचल प्रशासन की नियत एवं नियती पर संदेह उत्पन्न करता है। मालूम हो कि रामनगर मे एक व्यपारी संघ बनाकर दलाली किया जा रहा है।जो व्यपारी संघ के द्वारा एक दुकान का निर्माण करने के लिए दुकानदार से प्रशासन माईनेज भर का डर भय दिखाकर लाखों रुपए ठग रहीे है । दुकानदारो के द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर उसे झुठे मुकदमा दर्ज कर उसके निर्माण कार्य को रोक दिया जाता हैं।व्यपारी संघ के अध्यक्ष चिन्तामणि तिवारी, एवं सचिव अनिल राय के भय से बाजार के सभी दुकानदार डर के इन्हें रुपये दे देते है। इस समय न्यु मार्केट मे जुगनू सरदार और मनोज पटवा की दुकान मे काम रात्रि मे किया जा रहा है।

आंदोलनों के बाद नए पेराइ सत्र के लिए पुराने दर पर ही गन्ना खरीद की धोषणा महंगाई और खेती में लागत के अनुसार नहीं हुआयह किसानों के साथ गद्दारी है--अखिल भारतीय किसान महासभा*

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- *किसानों की आय दोगुनी करने की घोषणा से गद्दारी कर रही है मोदी नीतीश सरकार* सरकारी खजाने से ₹10 प्रति क्विंटल चीनी मिलों को देने की घोषणा चुनाव फंड की डील-- विरेंद्र प्रसाद गुप्ता चम्पारण बंद को सफल बनाने के लिए सभी किसानो, न्याय प्रिय लोगों का माले की ओर से क्रांतिकारी अभिवादन। गन्ना मूल्य ₹400 करने, केन एक्ट के अनुसार भुगतान करने फर्जी किसान कोड खत्म कर पुअर डे घोषित करने, तमाम प्रभेदों का गन्ना साथ साथ लेने जैसी तमाम मांगों की लड़ाई के लिए अगली बैठक 2 जनवरी 2019 को होगी *बेतिया स्टेशन चौक एन एच 727 रहा घंटो जाम* _किसानों के पुराने और नए सत्र के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करना किसानों के साथ गद्दारी कर रही है नीतीश -मोदी की सरकार- सुनील कुमार राव_ *उच्च न्यायालय का हवाला देकर गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार आज गन्ना किसानों के पक्ष में हाईकोर्ट के फैसला को लागू करने में अनदेखी कर रहे हैं* _गन्ना किसानों के लूट में शामिल है पटना दिल्ली की सरकार - विरेंद्र प्रसाद गुप्ता_ 27दिसंबर2018, बेतिया, गन्ना किसानों के पिछले साल के ब्याज सहित भुगतान करने, नए सत्र में ₹400 प्रति क्विंटल मूल्य घोषित कर तत्काल भूगतान करने, प्रति ट्राली 10 क्विंटल घटतौली पर रोक लगाने, वैरायटी के नाम पर किसानों को तबाह करने, पटना हाई कोर्ट का अवमानना करने वाले गन्ना मंत्री, जिला समाहर्ता, चीनी मिल प्रबंधक आदी पर मुकदमा दर्ज करने, गन्ना मंत्री द्वारा कमीशन खोरी करने के खिलाफ भाकपा माले और अखिल भारतीय किसान महासभा ने बेतिया बंद को लेकर सुबह 11:30 बजे बेतिया स्टेशन चौक को घंटो जाम किया, बाद मे जुलूस शहर की तरफ बढ़ा,शहर के सभी प्रमुख सड़कों पर किसानों के दुश्मन गन्ना मंत्री इस्तीफा दो, किसानों को लूटनेवाले नीतीश मोदी सरकार जवाब दो, एक माह से अधिक मिल चालू हुए हो गया अभी तक महंगाई के हिसाब से गन्ना मूल्य का घोषणा क्यों नहीं नीतीश मोदी जवाब दो, लुटेरी नीतीश- मोदी की सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, इत्यादि मांगो को लेकर बंद किया, इसके दौरान जिला समाहर्ता के गेट के सामने सडक जाम कर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य विरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा की सरकारी खजाने से ₹10 प्रति क्विंटल चीनी मिलों को देने की घोषणा चुनावी फंड की डील है,गन्ना मूल्य निर्धारण केन एकट के अनुसार किसानों की भुगतान की लड़ाई मे भाकपा माले द्वारा आहूत पशमी चंपारण बंद सफल रहा, किसानों के द्वारा अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ी जा रही है और तमाम न्याय प्रिय समाज द्वारा समर्थन की जा रही है इस लड़ाई में भागीदार लोगों को भाकपा माले क्रांतिकारी अभिवादन करती है और आगे आने वाले दिनों में किसानों की इस लड़ाई को बढ़ाने के लिए आह्वान करती है, बंद के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार के वायदे किसानों की आय को दोगुना घोषित करने के उलट गन्ना मूल्य पिछले साल की दर पर घोषित करना किसान विरोधी है पिछले समय से बड़े महंगाई और खेती की लागत के अनुसार भी नहीं है माले नेता ने कहा कि बिहार की भाजपा जदयू सरकार को गाना किसानों की लुटेरी सरकार बताते हुए कहा कि गन्ना के मूल्य समर्थन मूल्य में भी ₹20 बढ़ोतरी राष्ट्रीय स्तर पर घोषित है उसके अनुरूप भी बिहार सरकार ने पिछले साल से ₹20 प्रति क्विंटल नहीं बढ़ाया, रिजेक्ट पर प्रभेद घोषित करने के खेल में ₹45 प्रति क्विंटल की लूट हो रही है फर्जी किसान कोड बनाकर गरीब किसानों का गन्ना लूट रही है नीतीश सरकारी खजाने से चीनी मिलों को ₹10 देने की घोषणा कर चुनाव के लिए डील बताया, किसान आयोग की सिफारिश के अनुसार एक तो फसलों के मूल्य निर्धारण में मोदी सरकार ने लागत के मनमाने मापदंड घोषित कर धांधली मचाई है,तो दूसरी तरफ साजिस के तहत गन्ना को फसलों की सूची में नही रखा गया है(जैसे धान,गेहूं,तेलहन,दलहन के दाम सरकार एक सामर्थ्य मूल्य घोषित करती हैं) ताकि चिनी मिलो द्वारा किसानों की लूट जारी रहे जिसके चलते रेट निर्धारण नहीं होने का बहाना बनाकर चीनी मिल गन्ना किसानों को न भूगतान कर रही है, अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले द्वारा सुरू किया गया आन्दोलन के दबाव मे आनन-फानन में सरकार एक माह बाद पुराने मूल्य की धोषणा कर किसानों के साथ मजाक किया है, भाकपा माले सह अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक सुनील कुमार राव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आयोग की सिफारिश के अनुसार गन्ना के मूल्य तय करने की बात कौन करे पिछले साल की तुलना में बढ़ी महंगाई के अनुसार पिछले मूल के हिसाब से बढ़ाकर ₹400 प्रती क्विंटल मूल्य घोषित नहीं किया है,जबकि पूंजीपतियों को 11लाख करोड रूपये कर्ज माफ किया है, आगे उनहोने कहा की पहले से ही दिल्ली और पटना की सरकारों ने बाढ सुखाड़ की समस्या का निदान नहीं कर चम्पारण में गन्ने की खेती करने के लिए किसानों को मजबूर कर दिया गया है, इससे लूट राज काफी मजबूत हो गया है, रिजर्व इलाके के किसानों का गन्ना लेना ही है ऐसा कानून है,लेकिन पर्ची किसानों को नहीं दिया जा रहा है, मंत्री जी के आशीर्वाद से गन्ना माफियाओं को दिया जा रहा है,केन एक्ट के अनुसार किसानों को मिल मे गन्ना देने के बाद 14 दिन के अंदर ही भुगतान करना है, भुगतान नहीं करने पर व्याज सहीत भूगतान करने का कानून है लेकिन डेढ़ माह से ऊपर हो गया है, चीनी मिल चल रहा है लेकिन किसानों का भुगतान एक पैसा नहीं हुआ है यहां तक कि पिछले साल की गन्ना का बकाया पैसा पर ब्याज समेत भुगतान करने संबंधी उच्च न्यायालय पटना के फैसले का यहां पालन नहीं किया गया और नहीं मिल मालिकों, जिला प्रशासन,और गन्ना मंत्री पर न्यायालय की अवमानना का कोई मुकदमा दर्ज हुआ है कानून के राज के बदले चिनी मिलों का लूट राज कायम हो गया है, किसानों की फसलों की बुवाई बच्चों की पढ़ाई -लिखाई, शादी- विवाह सब बाधित है, बिहार के वर्तमान गन्ना मंत्री खुर्शीद आलम जो पश्चिमी चंपारण के ही रहने वाले हैं, के कार्यकाल में तो और तरह-तरह की लूट बढ़ गई है बड़ी संख्या में छोटे किसानों को वंचित कर गन्ना माफियाओं का फर्जी किसान कोड बनाया गया, पहले से छोटे मझोले किसानों के लिए चली आ रही पुअर डे की परंपरा पिछले बरस से ही खत्म कर दी गई है जिसके चलते छोटे मझोले किसानों को पर्ची मिलना मुश्किल है उनहोने कहा की सप्ताह मे दो दिन पुवर डे की सरकार धोषणा करे, आगे कहा की ठकरहा मधुबनी जोगापट्टी बैरिया नौतन जैसे प्रखंडों के और सभी प्रखंडों के दूरदराज के छोटे मझोले किसानों को ₹300 के बदले अपना गन्ना ₹110 से लेकर ₹140 तक प्रति क्विंटल बेचने के लिए मजबूर कर दिया गया है, अधिकांश किसान तौल केंद्र (कांटा) के ठेकेदार मंत्री जी के आदमी है, पिछले कुछ वर्षों से चीनी मिलों द्वारा प्रति 100क्विंटल पर 5 से 6 क्विंटल घाटतौली करने वाली लूट अब 10 क्विंटल तक बढ़ गई है इस पर तत्काल रोक लगे, मंत्री जी के कार्यकाल में गन्ने के अागात, सामान और रिजेक्ट प्रभेद के मूल्य में अंतर करके लूट ₹10 से ₹30 कर दी गई है जो कि पहले वह ₹5 से ₹10 के बीच होती थी कम मूल्य कर देने के बाद भी समान और रिजेक्ट प्रभेद की गन्ना भी डेढ़ माह मिल चलने के बाद भी नहीं लिया जा रहा है जिससे गेहूं की बुवाई बाधित है, ऐसी परिस्थिति में किसानों के पास लड़ने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है ऐसी स्थिति में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस किसान विरोधी नीतीश-मोदी सरकार को उखाड़ फेके, इनके अलावे किसान नेता,संजय यादव,योगेनदर यादव, शंभू कुशवाहा, विनोद कुशवाहा मंजूर आलम, भारत ठाकुर आजाद राम, हाकिम मियां, सतनारायण साह, मनबोध साह धर्म कुशवाहा, सुरेश यादव,संजय राम,सुजायत अंसारी,मंगल यादव,हरेराम यादव,समभू यादव,मं सोहैल,शेख वहीद,उमेश यादव,अरूण पाठक,परकाश माझी,अकेला महतो, देखन मिया,जवाहर प्रसाद,रिखी साह,धुरूप प्रसाद,महराज महतो,आदी नेताओ ने भी संबोधित किया सुनील कुमार यादव

पी कर हो हल्ला करने वाले दो शराबीओ को मेडिकल जांचोपरांत जेल भेजा गया।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता।। मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया चौक पर शराब पी कर हो हल्ला करने की सूचना पा कर मझौलिया पुलिस पहुँच दोनों पियक्कड़ को गिरफ्तार कर मेडिकल जाँच कराया मेडिकल जांचोपरांत पोजेटिभ पाये जाने पर जेल भेज दिया गया । यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी उन्होंने बताया कि इन दोनों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 567/18 धारा 37 (c) बिहार मध निषेद उत्पाद अधिनियम 2016 दर्ज किया गया । पियक्कड़ों में राजभार मलाही टोला निवासी ब्रम्हदेव शाहनी के पुत्र छोटेलाल शाहनी तथा पूर्बी चंपारण के मलाही थाना क्षेत्र के भरलवलिया गांव निवासी स्वर्गीय ब्रिज सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह को मझौलिया पुलिस ने जेल भेज दिया ।

समुदाइक भवन में महानवा रमपुरवा पंचायत हुआ ओ.डी.एफ घोषित।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाददाता। मिशन मर्यादा के तहत खुले में शौच से मुक्ति को लेकर महानवा रामपुरवा पंचायत समुदाइक भवन में को गुरुवार के दिन ओडीएफ घोषित किया गया। इसको लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन जे एस एस अभय कुमार की अध्यक्षता में की गई । जिसमें मुखिया राम लखन ठाकुर , उप मुखिया हसमत अली,वार्ड सदस्य अंजू देवी,बढिया देवी ,इकराम मिया,फकरुल हसन,हाजरा खातून,सहित 15 वार्ड उपस्थित रहे। बताते चलें कि इस कार्यक्रम के दौरान सभी वार्ड सदस्यों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र समर्पित कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभय कुमार ने कहा की गांधी का सपना और धीरे-धीरे सफल होता दिखाई दे रहा है आम जनों में भी खुले में शौच से मुक्ति को लेकर जागरूकता देखने को मिल रही है । जिससे सिर्फ समाज ही नहीं देश का भी विकास संभव है एवं अनावश्यक बीमारियों में लगने वाली पैसों का इस्तेमाल दूसरे कामों में किया जाएगा ।यह देश का विकास नहीं तो और क्या है अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की कार्रवाई समाप्त की गई. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया सरपंच, एस आर पी उत्तम कुमार ,स्वच्छाग्रही पंकज कुमार, नरेश बैठा, पंचायत सचिव रामबृक्ष पासवान , आदि मौजूद रहे ।

भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जन सम्पर्क अभियान

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- ।खडडा और पूर्वी नौतन पंचायत मे जन समस्या से हुए रूबरू । नौतन ।केन्द्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने गांव गांव मे जन सम्पर्क अभियान चलाकर लोगो को जानकारी दी गई ।जिला अध्यक्ष गंगा पाण्डे के नेतृत्व मे गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्वी नौतन और खडडा पंचायत मे जन समस्या को लेकर रूबरू हुए ।जिला अध्यक्ष गंगा पाण्डे ने कहा कि सरकार ने किसानो और मजदूरो तथा गरीबो के विकास के लिए अनेको योजनाओ को चालू किया है ।आने वाले समय मे देश मे पुनः सरकार बनाकर गरीबो के विकास का जिम्मा उठाया जाएगा ।मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह और जिला महामंत्री रूपक लाल श्रीवास्तव ने कहा कि लोहिया स्वच्छता अभियान मे कही भी रिश्वत की मांग की तो इसकी सूचना तत्काल सासंद व विधायक को दे ।दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । जन सम्पर्क अभियान के दौरान शौचालय के लाभुको ने कार्यकर्ताओ से शिकायत किया कि प्रखंड स्तर पर शौचालय के भुगतान मे खुलेआम रिश्वत की मांग की जा रही है ।ग्राम पंचायत मे पीएम आवास योजना मे रिश्वत वसूली करने वालो की की पहचान कर कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की गई है ।मौके उतरी मंडल अध्यक्ष राजकिशोर ठाकुर । पर देवीदयाल परसाद ।पन्नालाल साह ।महेंद्र साह ।कपिलदेव साह ।छोटेलाल कुशवाहा ।शोभी मंडल ।रंजन कुमार राम ।चन्द्रमा सिंह ।गौरी महतो । आदि मौजूद रहे ।

दो दिनो मे शौचालय का ऑनलाइन नही, तो होगी कारवाई -- एसडीएम । --- पंचायतवार ऑनलाइन आवेदन का लिया जयजा ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।।लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बने शौचालयो का ऑनलाइन आवेदन अगर दो दिनो के अन्दर नही किया गया तो ऑपरेटरो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । गुरुवार को एसडीएम विद्यानाथ पासवान ने शौचालय निर्माण का ऑनलाइन जयजा लेते हुए क्रमियो को दिशा-निर्देश देते हुए कहा ।ऑनलाइन करने मे किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नही की जाएगी । एस डी एम ने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य पुरा करने वाले लाभार्थीयो का अविलंब भुगतान करना जरूरी है ।अगर भुगतान कि क्रिया मे विलम्ब होता है तो लाभार्थी सीधे अधिकारी से सिकायत करे। सिकायत के आलोक मे संबंधित कर्मीयो के उपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी । बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऑनलाइन डाटा इंट्री कराया जा रहा है ।डाटा इंट्री करने वाले कर्मी को रात्री विश्राम प्रखंड कार्यालय मे ही होगी ।क्रमियो के रहने खाने पीने का प्रबंध कर दिया गया है ।मौके पर प्रमुख पति मजहर आलम ,उप प्रमुख पति विवेक कुमार ,बीएओ रत्नाकर दुवेदी आदि अधिकारियो मौजूद रहे।।

30 को मनाई जाएगी विजय बाबू की पुण्यतिथि.:

सरस संगम न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली /ग्रेटर नोएडा :
By Dr Umesh Chhonker... 
                                            

 कुशीनगर/   समाजसेवी विजय प्रताप नारायण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर 30 दिसम्बर को साखोपार में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्व0 विजय प्रताप नारायण सिंह के भ्राता व अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह तथा स्व0 श्री सिंह के पुत्र बीओसी बोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह में भजन, श्रद्धाजंलि सभा, सन्तसमागम, सहभोज के अलावा विविध कार्यक्रम होंगे/
  बीओसी बोर्ड (श्रम विभाग, उ0प्र0) के सदस्य श्री सिंह ने बताया है कि 30 को निर्माणाधीन नवल किशोर सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेला लगाया जा रहा है जिसमे विभिन्न निजी कम्पनियों के रिक्त 1413 पदों पर बेरोजगारों की नियुक्तियां की जाएंगी।
आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार पुण्यतिथि समारोह में भारी संख्या में संतो का समागम होगा।

शराब कारोबारीयो मे मचा हड़कंप 210 बोतल शराब बरामद

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार रौनियार की रिपोर्ट:- चौतरवा थाना क्षेत्र में आये दिन शराब के साथ कारोबारी और शराब पीने वाले लोगों की धर पकड़ होती रहती है ।उसके बावजूद शराब का धंधा आसमान छुता नजर आ रहा है।मुख्यमंत्री नितिश कुमार द्वारा शराब बन्दी के बावजूद शराब का धंधा बन्द होने का नाम नहीं ले रहा है।चौतरवा थाना क्षेत्र मे शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलायी जा रही छापेमारी अभियान मे चौतरवा थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम 210 बोतल अंग्रेजी शराब रोमियो क्रेजी विस्की बरामद करते हुए एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है तथा शराब कारोबारियों की बाईक भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि चंदरपुर- बकवा सरेह के रास्ते शराब की एक बडी खेप निकलने वाली है। उन्होने बताया कि सुचना के आलोक मे जमदार पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व मे उक्त गॉव के सरेह मे छापेमारी अभियान चलायी गयी। जहॉ 210 बोतल अंग्रेजी शराब रोमियो क्रेजी विस्की बरामद की गयी तथा कारोबार मे प्रयोग बाईक को जब्त करते हुए शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंधेरे का लाभ लेते हुए एक शराब कारोबारी भागने मे सफल रहा। बरामद शराब उतर- प्रदेश ब्रांड की निर्मित है। गिरफ्तार शराब कारोबारी खैरटवा गॉव के राजदेव यादव व फरार कारोबारी भिखारी यादव है। शराब कारोबारी के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए बुधवार को न्यायिक हिरासत मे बेतिया भेजा गया।

बनहौरा ने 136 रनों से मझौलिया को किया पराजित 12 दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट 15 टीमें लेगी भाग

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- मझौलिया। क्रिकेट को लेकर युवाओं का जुनून बढ़ता है जा रहा है।प्रखंड क्षेत्र में टूर्नामेंट का श्रृंखला बढ़ता ही जा रहा है।बुधवार के दिन मोतीलाल हाई स्कूल स्टेडियम में एस बी पब्लिक हाई स्कूल के सौजन्य से आयोजित 12 दिवसीय टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन चिकित्सक डॉक्टर साबिर अली, एएसआई पंकज कुमार सिंह तथा पैक्स सदस्य गोलू श्रीवास्तवऔर विजय कुमार ने फीता काटकर किया। डॉक्टर अली के नेतृत्व में दोनों टीम के कप्तान ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डॉक्टर अली ने कहा कि आज के युवा वर्ग के खिलाड़ी राष्ट्र के निर्माता है ।स्वस्थ जनमत से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है ।खेल को खेल की भावना से आपसी सामंजस्य एवं भाईचारा के साथ खेलना चाहिये।टॉस जीतकर बनहौरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी किया और 236 रनों का लक्ष्य रखा।इसके जवाब में मझौलिया आईटीआई की टीम 100 रनों पर आल आउट हो गये।बनहौरा की टीम 136 रनों से विजयी रही। कमेंटेटर विजय कुमार ,संजय कुमार तथा मोहित कुमार पाठक की कमेंट्री को लोगो ने सराहा।इस मौके पर अमन हॉस्पिटल मझौलिया के कंपाउंडर इमरान अली,औरंजेब, राजन कुमार, एसबी पब्लिक हाई स्कूल के व्यवस्थापक मनोज कुमार पांडेय ,राहुल पांडेय अमित कुमार राजन कुमार बैठा राहुल कुमार वीरेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से सक्रिय रहे।

एबीपीएसएस के तीसरी बार बने प्रदेश महासचिव अशोक छौकर :

सरस संगम न्यूज़ (कार्यालय )दिल्ली / ग्रेटर नोएडा
By Dr Umesh Chhonker..
                                        
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति उ0प्र0 की कमेटी का आज पुनर्गठन किया गया,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिग्नेश कलावाडिया जी द्वारा  अनुमोदित करने के बाद कमेटी घोषित की जा रही है।
अध्यक्ष-
अजय प्रताप नारायण सिंह- (कुशीनगर/लखनऊ)
उपाध्यक्ष-
चौ0 विजय आर्य ( मथुरा)
मीनाक्षी शर्मा ( गाजियाबाद)
चन्द्र मोहन गोपाल(वाराणसी)
जफरयाब    (मेरठ)
महासचिव
अशोक छौकर   (गौतमबुद्धनगर)
सत्यप्रकाश त्रिपाठी (गोरखपुर)
मुरली मनोहर सरोज (लखनऊ)
राजेश सिंह सुयवंशी
 (बस्ती)
संगठन मंत्री
अपर्णा मिश्रा (सीतापुर)
शमशाद मुल्तानी (विजनौर)
सचिव
राहुल शर्मा ( हाथरस)
अजय मिश्र (वाराणसी)
रेखा अग्निहोत्री (लखनऊ)
दिलीप यादव (अयोध्या)
संजय यादव (वाराणसी)
कमल भाटी( बुलंदशहर)
सुभाष यादव (बुलन्द शहर)
कुसुम गौर (बदायूं)
मुजीबुर्रहमान ( अमरोहा)
कोषाध्यक्ष
देवब्रत पांडेय (गोरखपुर)
कार्यकारणी सदस्य
खालिक अंसारी, अलीगढ़
अपूर्वा तिवारी कानपूर
अश्वनी विश्वनोई विजनौर
बच्चा सिंह बलिया
रोशन खातून बागपत
रिहाना पवार गाजियाबाद
सागर ढींगरा गाजियाबाद
अशोक शुक्ल कुशीनगर
महेश मिश्र कुशीनगर
संदीप त्रिपाठी कुशीनगर
अजय शर्मा लखनऊ
गीतांजलि सिंह लखनऊ
प्रदेश कोआर्डिनेटर
सूरजभान बघेल
 ( अलीगढ़)
अखिलेश्वर उपाध्याय (कुशीनगर)
मनोज कुमार सिंह
(गोरखपुर)
शाहनाज फातिमा
 (बरेली)
अनुशासन समित
अध्यक्ष
 प्रो0 गौरी शंकर अग्रवाल
(मेरठ)
सचिव
सुरेंद्र नाथ तिवारी कुशीनगर
 रणवीर राठौर फर्रुखाबाद
क़ानूनी सलाहकार
बैजन्त कुमार मिश्र एडवोकेट
     प्रयाग
मंजूषा कपिल एडवोकेट
    लखनऊ
शशांक सिंह एडवोकेट
      प्रयाग
           
         द्वारा
 अजय प्रताप नारायण सिंह
           प्रदेश अध्यक्ष
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, उ0प्र0

जैतिया पंचायत हुआ ओडीएफ

सरस् संगम(कार्यलय)चनपटिया संवाद सूत्र:- प्रखंड का जैतिया पंचायत खुले में शौच से मुक्त हो गया है। पंचायत के डुमरा गांव में बुधवार को आयोजित एक समारोह में मुखिया रुखसाना खातून ने खुले में शौच से मुक्ति की घोषणा की। समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अथिति उपस्थित उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि खुले में शौच मानव जीवन के लिए एक अभिशाप की तरह है। इससे मुक्ति से मानव की स्वास्थ्य संबंधी आधी समस्या समाप्त हो जाएगी। बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने कहा कि इससे एक बड़ा तबका विभिन्न प्रकार की बीमारियों से निजात पाने में सफल हो जाएगा। जिला साधन सेवी बसंत कुमार ने कहा कि बंद दरवाजे में शौच से खासकर महिलाओं के प्रति अपराध कम हो जाएंगे। पदाधिकारियों ने मुखिया और स्वच्छग्रहियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुखिया प्रतिनिधि कुदुश कुरैशी ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत पंचायत के विभिन्न वार्डों में कराए गए कार्यों को विस्तार से बताया। मौके पर प्रखंड समन्वयक धनंजय कुमार,के एस संजीव कुमार राय,आवास सहायक अरविंद कुमार,उप मुखिया इंदु देवी,बुनी लाल सहनी,विनय कुमार,राज किशोर आदि मौजूद रहे।

जाति निवास प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर छात्रों का भड़का गुस्सा प्रखंड मुख्यालय में की तालाबंदी

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बैरिया संवाद सूत्र:- जाति निवास प्रमाण पत्र के लिए परेशान छात्रों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया . बाद में कार्यालय में तालाबंदी की कर दी. ग्रामीण सुरेंद्र चौधरी, कृष्णा राम ,चंदन चौधरी, अवधेश पासवान, राज किशोर मुखिया ने बताया ने कि बहाली में जाने के लिए छात्रों ने जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आरटीपीएस काउंटर पर दे रखा है .परंतु अंचला अधिकारी की लापरवाही के कारण प्रमाण पत्र अब तक नहीं मिला .छात्रों ने जमकर अंचलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की . छात्रों ने बताया कि 1 माह पूर्व हम लोग आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन जमा करा चुके हैं .परंतु अंचलाधिकारी द्वारा आज तक दौड़ाया जा रहा है. मोबाइल पर संपर्क नहीं होने के कारण अंचलाधिकारी की प्रतिक्रिया नहीं ली सकी है

सुधार के साथ *चम्पारण में भूमि लूट के साथ साथ चल रहा है गन्ना किसानों की लूट* 27 _दिसंबर को चंपारण बंद को सफल करने को लेकर मझौलीया चीनीमील गेट पर सभा करते किसानों का नेता सुनील राव

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट;- _पुरे जिले मे किसानों को अपील करते हुए मझौलीया चीनी मील गेट पर सभा करते हुए किसान महासभा के जिला संयोजक सुनील कुमार राव ने कहा की जिस तरह अंग्रेजी राज में नीलहो द्वारा नील की खेती करने वाले किसानों की लूट और जमींदारों द्वारा भूमि लूट चम्पारण में थी उसी तरह की लूट आज मोदी-नितीश कुमार के राज में गांजा तस्कर भूमि चोर अपराधी प्रशासन की मिलीभगत के द्वारा लाखो एकड़ जमीन जो गरीबों की दखल कब्जे में थी को लूटा जा रहा है ठीक उसी तरह मिलों द्वारा गन्ना किसानों की हो रही है उस जमाने में चम्पारण की खेती लायक केवल 36% जमीन पर ही नील की खेती होती थी आज उससे भी ज्यादा 45% खेती लायक जमीन पर गन्ना की खेती हो रही है उस लिहाज से आज बड़ी संख्या में किसान मजदूर चीनी मिल मालिकों द्वारा लुटाए जा रहे हैं, किसान आयोग की सिफारिश के अनुसार एक तो फसलों के मूल्य निर्धारण में मोदी सरकार ने लागत के मनमाने मापदंड घोषित कर धांधली मचाई है,तो दूसरी तरफ एक साजिस के तहत गन्ना को फसलों की सूची में नही रखा गया है(जैसे धान,गेहूं,तेलहन,दलहन के दाम सरकार एक सामर्थ्य मूल्य घोषित करती हैं) ताकि चिनी मिलो द्वारा किसानों की लूट जारी रहे जिसके चलते रेट निर्धारण नहीं होने का बहाना बनाकर चीनी मिल गन्ना किसानों को न भूगतान कर रही है, न गन्ना का मूल्य की घोषणा कर रही है,किसान आयोग की सिफारिश के अनुसार गन्ना के मूल्य तय करने की बात कौन करे पिछले साल की तुलना में बढ़ी महंगाई के अनुसार पिछले मूल के हिसाब से बढ़ाकर ₹400 प्रती क्विंटल घोषित नहीं कर पा रही है, अन्य प्रदेशों में मूल्य घोषित हो चुका है बिहार सरकार किसानों के साथ और अधिक लूट के चक्कर में है पहले से ही दिल्ली और पटना की सरकारों ने बाढ सुखाड़ की समस्या का निदान नहीं कर चम्पारण में गन्ने की खेती करने के लिए किसानों को मजबूर कर दिया गया है, इससे लूट राज काफी मजबूत हो गया है, रिजर्व इलाके के किसानों का गन्ना लेना ही है ऐसा कानून है,लेकिन पर्ची किसानों को नहीं दिया जा रहा है, मंत्री जी के आशीर्वाद से गन्ना माफियाओं को दिया जा रहा है,केन एक्ट के अनुसार किसानों को मिल मे गन्ना देने के बाद 14 दिन के अंदर ही भुगतान करना है लेकिन डेढ़ माह से ऊपर हो गया है, चीनी मिल चल रहा है लेकिन किसानों का भुगतान एक पैसा नहीं हुआ है यहां तक कि पिछले साल की गन्ना का बकाया पैसा पर ब्याज समेत भुगतान करने संबंधी उच्च न्यायालय पटना के फैसले का यहां पालन नहीं किया गया और नहीं मिल मालिकों, जिला प्रशासन,और गन्ना मंत्री पर न्यायालय की अवमानना का कोई मुकदमा दर्ज हुआ है कानून के राज के बदले चिनी मिलों का लूट राज कायम हो गया है, किसानों की फसलों की बुवाई बच्चों की पढ़ाई -लिखाई, शादी- विवाह सब बाधित है, बिहार के वर्तमान गन्ना मंत्री खुर्शीद आलम जो पश्चिमी चंपारण के ही रहने वाले हैं, के कार्यकाल में तो और तरह-तरह की लूट बढ़ गई है बड़ी संख्या में छोटे किसानों को वंचित कर गन्ना माफियाओं का फर्जी किसान कोड बनाया गया, पहले से छोटे मझोले किसानों के लिए चली आ रही पुअर डे की परंपरा पिछले बरस से ही खत्म कर दी गई है जिसके चलते छोटे मझोले किसानों को पर्ची मिलना मुश्किल है ठकरहा मधुबनी जोगापट्टी बैरिया नौतन जैसे प्रखंडों के और सभी प्रखंडों के दूरदराज के छोटे मझोले किसानों को ₹300 के बदले अपना गन्ना ₹110 से लेकर ₹180 तक प्रति क्विंटल बेचने के लिए मजबूर कर दिया गया है, अधिकांश किसान तौल केंद्र (कांटा) के ठेकेदार मंत्री जी के आदमी है, पिछले कुछ वर्षों से चीनी मिलों द्वारा प्रति 100क्विंटल पर 5 से 6 क्विंटल घाटतौली करने वाली लूट अब 10 क्विंटल तक बढ़ गई है मंत्री जी के कार्यकाल में गन्ने के अागात, सामान और रिजेक्ट प्रभेद के मूल्य में अंतर करके लूट ₹10 से ₹30 कर दी गई है जो कि पहले वह ₹5 से ₹10 के बीच होती थी कम मूल्य कर देने के बाद भी समान और रिजेक्ट प्रभेद की गन्ना भी डेढ़ माह मिल चलने के बाद भी नहीं लिया जा रहा है जिससे गेहूं की बुवाई बाधित है, ऐसी परिस्थिति में किसानों के पास लड़ने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है ऐसी स्थिति में जब भाकपा माले, अखिल भारतीय किसान महासभा ने पहल कर एक सप्ताह तक गन्ना मंत्री का पुतला दहन और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसके बाद चारों तरफ किसानों का अपना मीटिंग गोष्टी शुरू हो गया है मगर अभी चीनी मिल मालिक और ना गाना मंत्री अपने को सुधार कर रहे हैं। 27 दिसंबर को चंपारण बन्द करने का अपील किया_, सुनील कुमार यादव

आधा दर्जन घर जलकर राख ,लाखो की सम्पत्ति जलकर खाक ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- नौतन ।। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज श्यामपुर कोतराहा तथा बरदाहा पंचायत के घोठा टोला गांव मे मंगलवार की रात अचानक आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया । लाखो की सम्पत्ति जल खाक हो गई है । ग्रामीणो के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया है । इस बावत पीडित श्यामपुर कोतराहा निवासी भरत यादव, मुन्ना यादव, जगमोहन यादव, गोवर्धन यादव, तथा बरदाहा पंचायत के घोठा टोला निवासी ललन महतो और हरिन्द्र महतो ने अंचलाधिकारी विवेक कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह को आवेदन देकर अपने आवेदन मे बताया कि सभी लोग खाना खा सोये हुए थे । कि अचानक घर जलने लगा। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कपड़ा, अनाज, नगदी, आधा दर्जन बकरी सहित लाखो की सम्पत्ति जलकर राख हो गई है । ग्रामीणो की अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया ।तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था । पीडि़त ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है । इस संबंध मे सीओ विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि सुचना के आलोक मे कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है । जाचोपरांत पीड़ित परिवार को सहायता राशि मुहैया करायी जायेगी ।।

रामनगर प्रखंड के गुदगुदी पंचायत हुआ ओडीऍफ़

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/रामनगर से मनीष सिंह की रिपोर्ट:- रामनगर प्रखंड के पंचायत राज गुदगुदी के राजकीय प्राथमिक विधालय गुदगुदी के परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कीगई।जिसमें रामनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत राज गुदगुदी को को खुले में शौचमुक्त एवं ओडीऍफ़ घोषित कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी जीतेंद्र सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि, सुरेन्द्र प्रसाद यादव,मुखिया नसीम अख्तर, उप प्रमुख प्रतिनिधि म.जावेद खाँ,मुखिया संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर उर्फ बुलबुल सिंह, जिला समन्वयक मिस्बाहुक हक,प्रखंड समन्वयक सुरेन्द्र सिंह एवं अनिल सिंह पटेल जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत स्वच्छाग्रही गिरजा देवी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करतें हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि रामनगर प्रखंड का यह ओडीएफ घोषित वाला 14वाँ पंचायत हैं। जो खुले शौच से मुक्त हुआ।पंचायत को ओडीएफ घोषित करने में मुखिया नसीम अख्तर एवं पंचायतवासीयो के योगदान हेतु कोटि स धन्यवाद हैं।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि स्वच्छता मे ईश्वर का निवास होता है।खुले में शौच करने से कई प्रकार की बिमारियां उत्पन्न होती है।खुले मे शौच से हमारे आसपास गंदगी बढ़ती है । जो कई रोगों को जन्म देती हैं।हमे इसके लिए जागरूक होने की आवश्यकता है।वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमे अपने घर की ईज्जत के घर की बहुओ,एवं महिलाओं के लिए पर्दा डालते है लेकिन उसी महिला अर्थात अपनी घर की ईज्जत को शौच के लिए खुले में भेजते है।यह कैसी घर की ईज्जत है।इसलिए शौचालय निर्माण बहुत आवश्यक है।

ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट जेवर भूमि अधिग्रहण पर लोकसुनवाई :

एसएस न्यूज़ (कार्यालय) दिल्ली/ ग्रेटर नोएडा
Bydr Umesh Chhonker...
                                     
ग्रेटर नोएडा / ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट जेवर भूमि अर्जन पुनर्वासन और पूनव्यवस्थापन मैं उचित प्रतिकर और पारदर्शिता के अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 16 17 एवं नियमावली 2016 के उपर नियम 6 व 7 तथा अधिनियम 2013 की दूसरी व तीसरी अनुसूची में वर्णित  प्रावधानों तथा स्थलीय सर्वेक्षण के आधार पर पूर्ण वासन और पूर्णव्यवस्थापन  योजना के ड्राफ्ट पर रनहेरा, व किशोपुर  आदि गांव में शिविर कर किसानों से वार्तालाप की/
  जिसमें रनहेरा की 124,9492 है० भूमि अधिग्रहण है  जिसमें बोरिंग ,सरकारी नाली, चकरोड,धर्मशाला आदि भी सम्मिलित है/
 इस मौके पर sdm  जेवर  प्रसून दिवेदी , एसडीएम एयरपोर्ट प्रभारी अभय कुमार , तहसीलदार जेवर विजय शंकर जी,  Pwd  के इंजीनियर, नलकूप फॉरेस्ट, और अथॉरिटी अधिकारी व काफी संख्या में किसान मौजूद थे/

भूमि विवाद मे मारपीट

सरस् संगम (कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन।। भूमि विवाद मे हुऐ मारपीट मे तीन लोग घायल हो गये है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामगुलाम यादव ने बताया कि झाखरा के मोहन लाल प्रसाद और इन्द्राशन साह के बीच भूमि विवाद चल रहा है। जिसमें एकाएक इन्द्राशन साह के समर्थक नवल साह,तारकेश्वर साह,मंकेश्वर साह,रंजीता साह,अजय साह,रमेश साह आदि हरवे हथियार से लैस होकर आम के बगीचा मे पहुँच आम का पेड़ काटने लगे। सूचना मिलने पर जब मोहन लाल प्रसाद बगीचा पहुँचे और ऐसा नही करने का विरोध किऐ जिस पर मारपीट शुरू हो ग ई। मारपीट मे मोहन लाल प्रसाद,चन्देश्वर प्रसाद समेत तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुँच मामला शांत करायी। इस संदर्भ मे सात लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गयी है। सूचना मिला है कि बगीचे से पांच-सात आम का हरा पेड़ भी उक्त लोगों द्वारा काट दिया गया है। जिसे जब्त करने के लिऐ पुलिस छापेमारी कर रही है।

भीतहा प्रखंड अंतर्गत खेतों मिली पेटी से भरी कुछ आवश्यक कागजात

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/भीतहा से रामाशीष गुप्ता संवाद सूत्र:- भीताहा प्रखंड अंतर्गत रूपही टाँड गांव में कुछ औरतें खेतों में गई घास काटने गई।तो एक खेत में एक बहुत बड़ी पेटी देखी, जब उस पेटी को उनलोगों ने खोल कर देखा तो उसमें बहुत सारे कागजात पड़े थे ।जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड राशन कार्ड फोटो जॉब कार्ड पहचान पत्र पासबुक यूटीआई म्युचुअल फंड बस इतना कागज वह लोग वहां से उठा कर ले कर चली । और तुरंत गाँव के प्रधान को सूचित किया। जिसमे महिलाओं ने बताया कि उसमें पैन कार्ड में जंत्री कुशवाहा पिता का नाम है ।और उनका नाम है ममता देवी और आधार कार्ड में नाम है बच्चे का नाम धर्मवीर कुमार जन्मतिथि 20 4 2017 पिता का नाम है रुदल कुशवाहा वार्ड नंबर 10 जंग राय टोला धनहा पश्चिमी चंपारण बिहार और एक आधार कार्ड में नाम है बिट्टू कुमार जन्मतिथि 15 4 2010 पिता का नाम है रुदल कुशवाहा वार्ड नंबर 10 जंग राय टोला धनहा पश्चिमी चंपारण बिहार और एक उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक खाता है उसमें ममता देवी के नाम से है दूसरा उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का ही अभी कुछ दिनों का खाता है ।

SARAS SANGAM,

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक पिस्टल ,दो मैगजीन ,तीन गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय )बेतिया से ब्यूरो सोनुभारत द्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया काली बाग ओपी थाना क्षेत्र के बौद्धि माई स्थान के पास अज्ञात अपराधि...

SARAS SANGAM